Public Punch News

Public Punch News विज्ञापन और अपने आस पास के खबर देने के लिए संपर्क कर सकते है।
Call Now:- ☎️ 7320010800 This is not a news channel.
(3)

"पब्लिक का पंच" आपके आवाजों को मजबूत, अनियमिता पे विरोध, गलत गतिविधियों पे निरंकुश और आपको अपने बातो को रखने का एक मंच है।

Public ka Punch a social reforming digital platform to fight against corruption.

🕯️ भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🕯️*अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि हमारी प्रिय श्रीमती रजनी देवी का निधन दिनांक 07 अगस्...
10/08/2026

🕯️ भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🕯️

*अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि हमारी प्रिय श्रीमती रजनी देवी का निधन दिनांक 07 अगस्त 2026 को हो गया।*
दिवंगत आत्मा की शांति एवं श्रद्धांजलि हेतु श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है।

📅 दिनांक: 18 अगस्त 2026
⏰ समय: दोपहर 2 बजे
📍 स्थान: परतापुर, मेहसी

आपसे विनम्र निवेदन है कि श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धा-सुमन अर्पित करें एवं शोकाकुल परिवार को सांत्वना प्रदान करें।

निवेदक
*बांके बिहारी — पति*
*अमरेश बिहारी — पुत्र*
*प्रेम प्रकाश कुमार — पौत्र*
मो.: 7320010800

🙏 भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏
🕉️ ॐ शांति ॐ

शिवहर में प्रशासनिक इच्छाशक्ति और बेहतर समन्वय की मिसाल पेश करते हुए वर्षों से अधर में लटका बेलवा-देवापुर तटबंध सड़क निर...
10/08/2026

शिवहर में प्रशासनिक इच्छाशक्ति और बेहतर समन्वय की मिसाल पेश करते हुए वर्षों से अधर में लटका बेलवा-देवापुर तटबंध सड़क निर्माण अब अंतिम दौर में पहुंच गया है। करीब दस वर्षों से बदहाल सड़क, गड्ढों और उड़ती धूल से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने लगी है। सड़क बनने के बाद जहां पहले बेलवा से देवापुर तक पहुंचने में करीब 45 मिनट लगते थे, वहीं अब यही सफर महज 10 मिनट में पूरा होने लगा है। स्थानीय लोगों और यात्रियों में इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

बताया जाता है कि शिवहर की जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने इस परियोजना को प्राथमिकता देते हुए पहले शिवहर सीमा तक सड़क निर्माण का कार्य पूरा कराया। इसके बाद मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) जिले की सीमा से जुड़े हिस्से के निर्माण के लिए वहां के प्रशासन से समन्वय स्थापित किया। दोनों जिलों के बीच तालमेल बनने के बाद निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू हुआ और अब तेजी से अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है।

दरअसल, वर्ष 2021 में तत्कालीन जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह की पहल पर बेलवा तक सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन उसके बाद बेलवा से देवापुर के बीच करीब तीन किलोमीटर का हिस्सा वर्षों तक बदहाल पड़ा रहा। यह टूटा हुआ हिस्सा पूरे मार्ग पर एक ऐसे दाग की तरह था, जहां गड्ढों, धूल और ऊबड़-खाबड़ रास्ते के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी। कई यात्री इस रास्ते से बचने के लिए लंबा चक्कर लगाने को मजबूर थे।

अब सड़क निर्माण पूरा होने के बाद शिवहर से मोतिहारी तक की यात्रा पहले से कहीं अधिक सुगम और तेज हो जाएगी। लोगों का कहना है कि यह सड़क केवल दूरी कम नहीं कर रही, बल्कि व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और दैनिक आवागमन को भी नई रफ्तार देगी। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि इस विकास कार्य से पूरे इलाके की तस्वीर बदलेगी और वर्षों से चली आ रही आवाजाही की परेशानी हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।

शादी के चार माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, सास-ससुर हिरासत मेंअरेराज प्रखंड के मलाही थाना क्षेत्र अंतर्गत ममारखा भैय...
10/08/2026

शादी के चार माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, सास-ससुर हिरासत में

अरेराज प्रखंड के मलाही थाना क्षेत्र अंतर्गत ममारखा भैया टोला गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया। मृतका का शव घर में छोड़कर ससुराल पक्ष के परिजन फरार हो गए थे। सूचना मिलने पर अरेराज डीएसपी रवि कुमार व मलाही थानाध्यक्ष सुमन भारती पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया।
मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के ससुर भोला पड़ित और सास रंजू देवी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। मृतका की शादी विगत 19 अप्रैल को हुई थी। शादी के कुछ ही माह बाद नवविवाहिता की मौत से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
पुलिस के अनुसार, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और मृतका के मायके वालों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आदापुर थानाध्यक्ष पूजा कुमारी द्वारा कुल तीन वारंटी TR NO - 1273/22 के वारंटी (1) महमजान मियां पे स्व नूरा मियां TR NO 1...
09/08/2026

आदापुर थानाध्यक्ष पूजा कुमारी द्वारा कुल तीन वारंटी TR NO - 1273/22 के वारंटी (1) महमजान मियां पे स्व नूरा मियां TR NO 1965/22 के वारंटी (2) अर्जुन मुखिया पे चंद्रिका मुखिया एवं TR NO 1986/22 के वारंटी (3) राकेश कुमार पे क्षत्रि साह तीनों ग्राम टिकुलिया को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष उपस्थापन हेतु भेज दिया है।

जितना थाना अंतर्गत एक हीरो स्प्लेंडर+ मोटरसाइकिल को HHD मशीन से जांच करने पर रजिस्ट्रेशन नंबर चेचिस नंबर अलग-अलग पाने पर...
09/08/2026

जितना थाना अंतर्गत एक हीरो स्प्लेंडर+ मोटरसाइकिल को HHD मशीन से जांच करने पर रजिस्ट्रेशन नंबर चेचिस नंबर अलग-अलग पाने पर अभियुक्त अंकित कुमार पिता अभय प्रसाद ग्राम बेलाजीतपुर थाना जितना जिला पूर्वी चंपारण को अभिरक्षा में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

बड़ा हादसा, पेड़ से टकराई पुलिस वाहन, चालक की दर्दनाक मौत, दरोगा समेत चार घायल, दो को मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच रेफर, सदर अस्प...
09/08/2026

बड़ा हादसा, पेड़ से टकराई पुलिस वाहन, चालक की दर्दनाक मौत, दरोगा समेत चार घायल, दो को मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच रेफर, सदर अस्पताल पहुँचे एसपी शैलेन्द्र सिंह, जांच शुरू, पिपराही थाना क्षेत्र के सिंघरहिया की घटना।

लगभग एक दर्जन वारंटी गिरफ्तार ,भेजे गए जेल।मोतिहारी। छतौनी थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। छतौनी थाना पुलिस ने बीती रात...
09/08/2026

लगभग एक दर्जन वारंटी गिरफ्तार ,भेजे गए जेल।

मोतिहारी।
छतौनी थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। छतौनी थाना पुलिस ने बीती रात्रि थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर लगभग एक दर्जन वारंटी को गिरफ्तार किया है। उक्त जानकारी छतौनी थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने दी। श्री कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर वारंटी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है जिसके तहत काण्ड में लगभग 10 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जिसकी पहचान प्रदीप दास के पुत्र कल्लू दास छतौनी बंगाली कॉलोनी गली नंबर -1,रामायण पासवान के पुत्र नीतीश कुमार बड़ा बरियारपुर ,सिंहासन राय के पुत्र अस्तम राय बड़ा बरियारपुर ,जगदीश दास के पुत्र मुन्ना कुमार बड़ा बरियारपुर ,भिखारी साह के पुत्र छठु साह बड़ा बरियारपुर ,राजेश कुमार पांडे के पुत्र प्रशांत पांडे मठिया जिरात ,टामा साह के पुत्र चंद्रिका साह बड़ा बरियारपुर, स्वर्गीय जवाहर पासवान के पुत्र मिटू कुमार बड़ा बरियारपुर, धनी साह के पुत्र जगदीश शाह बड़ा बरियारपुर ,हीरालाल शाह के पुत्र भूलन साह एवं रामलाल साह बरियारपुर को गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार वारंटी को न्यायिक हिरासत मे भेज दी गई है। छापेमारी में छतौनी थाना के दारोगा अंकुल कुमार व चौकीदार मुकेश कुमार शामिल थे।

महावीर झंडा जुलूस को लेकर थाना अध्यक्ष की अपीलबंजरिया। महावीर झंडा पर्व को लेकर थाना अध्यक्ष बंजरिया अमित कुमार सिंह ने ...
09/08/2026

महावीर झंडा जुलूस को लेकर थाना अध्यक्ष की अपील

बंजरिया। महावीर झंडा पर्व को लेकर थाना अध्यक्ष बंजरिया अमित कुमार सिंह ने जुलूस के लाइसेंसधारियों एवं आम लोगों से समय पर लाइसेंस लेने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 17 तारीख से जुलूस शुरू होंगे और थाना क्षेत्र में करीब 19-20 जुलूस निकलने की संभावना है। सभी लाइसेंसधारी अगले एक-दो दिनों में लाइसेंस प्राप्त कर लें, अन्यथा बिना लाइसेंस जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

थाना अध्यक्ष ने जुलूस के वॉलेंटियर की सूची, फोटो, पता एवं आधार विवरण समय से उपलब्ध कराने तथा जुलूस के दौरान वॉलेंटियर को पहचान-पत्र के साथ रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जुलूस के रूट, सीसीटीवी, ड्रोन एवं पुलिस बल की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन, निर्धारित संख्या से अधिक भीड़ जुटाने अथवा शांति-व्यवस्था प्रभावित करने की स्थिति में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना अध्यक्ष ने लोगों से महावीर झंडा पर्व को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।

✍️अरेराज मंदिर परिसर में एक बच्चा मिला हैं जो अपने माता पिता का नाम बताने में असमर्थ हैं फिलहाल वह बच्चा मंदिर परिसर में...
09/08/2026

✍️अरेराज मंदिर परिसर में एक बच्चा मिला हैं जो अपने माता पिता का नाम बताने में असमर्थ हैं फिलहाल वह बच्चा मंदिर परिसर में हैं। जो भी पहचानते हो कृपया उनके माता पिता को सूचित करें।

मोतिहारी :झरोखर थानांतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर डामर चौक बंसवारी से 03 मोटरसाइकिल (01 चोरी का मोटरसाइकिल), 180 बोतल कु...
09/08/2026

मोतिहारी :झरोखर थानांतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर डामर चौक बंसवारी से 03 मोटरसाइकिल (01 चोरी का मोटरसाइकिल), 180 बोतल कुल मात्रा-54 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब एवं 04 मोबाइल के साथ 05 शराब कारोबारियों जिसमें 02 विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया तथा 03 शराब कारोबारी 1. मोनू कुमार, पे०-प्रेम किशोर प्रसाद, सा०-बासवाडी, थाना-घोड़ासहन 2. मोतीलाल कुमार, पे०-शिवनाथ महतो 3. संदीप कुमार, पे०-रामेश्वर प्रसाद चौधरी दोनों सा०-विशुनपुर को गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में झरोखर थाना कांड सं०-111/26 दर्ज कर, अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Address

Patna

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Public Punch News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Public Punch News:

Shortcuts

Share