Garda Garam

Garda Garam The latest speech of RJD leader Tejashwi Yadav will be found on this page. Tejashwi Yadav's speech i

08/03/2026

तेजप्रताप यादव ने निशांत कुमार पर दिया गर्दा बयान, साथ ही नीतीश के कुर्सी छोड़ने पर कहा- बड़ा राज है ।।

23/02/2026

बिहार विधानसभा में तेजस्वी का नीतीश कुमार पर जोरदार हमला

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : रघुनाथपुर सीट से शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा लड़ेंगे चुनाव, तो रईस खान भी इस सीट से लड़ने को तै...
06/04/2025

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : रघुनाथपुर सीट से शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा लड़ेंगे चुनाव, तो रईस खान भी इस सीट से लड़ने को तैयार हैं ।।

हिना शहाबुद्दीन को सिवान लोकसभा चुनाव 2024 में रघुनाथपुर विधानसभा से लीड मिला था, कुल वोट- 60854 मिला था।।

21/12/2024

तेजस्वी यादव शनिवार 21 दिसंबर को गर्दनीबाग BPSC अभ्यर्थियों के धरना स्थल पर पहुंचे और उनसे मुलाकात कर उनकी मांगों को सुना। बीएससी अभ्यर्थियों से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने लगातार BPSC अभ्यर्थियों का समर्थन किया है हम पहले से बैक डोर से समर्थन कर रहे थे। दरअसल नेता प्रतिपक्ष का पहले से प्रस्तावित कार्यक्रम भागलपुर में था। उन्होंने कहा कि आज मुझे भागलपुर जाना था लेकिन मैं कटिहार से BPSC अभ्यर्थियों को समर्थन देने ट्रेन से यहां आया हूं समर्थन करके फिर से हम अपने यात्रा में वापस लौटेंगे।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोग पूरी तरह से आप लोग के साथ हैं आप लोग मजबूती के साथ रहिए आप लोग एक कदम चलेंगे तो तेजस्वी आपके साथ चार कदम चलने का काम करेगा। तेजस्वी यादव ने धरना दे रहे अभ्यर्थियों के साथ नारा लगाते हुए कहा कि BPSC परीक्षा को रद्द करना होगा, छात्रों का मांग देना होगा देना होगा, आप सब बुलंद रहिए हम सारी चीजों को मॉनिटर कर रहे हैं जहां भी प्लेटफार्म होगा हम आप लोग के मांग को रखेंगे। हम सरकार से लगातार मांग कर रहे हैं कि यह परीक्षा रद्द हो। लोगों को न्याय मिले ईमानदार छात्र-छात्र हैं जो पढ़ लिखकर आए हैं काबिल हैं उनके साथ इंसाफ होना चाहिए, हम यहां राजनीति करने नहीं आए हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान महागठबंधन और एनडीए में शामिल राजनीतिक दल ने कितनी सीटों पर चुनाव और जीता नीचे ग्राफिक...
16/12/2024

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान महागठबंधन और एनडीए में शामिल राजनीतिक दल ने कितनी सीटों पर चुनाव और जीता नीचे ग्राफिक्स में देखिए

संजय यादव के बारे मेंझारखंड में गोड्डा वाले संजय यादव आरजेडी कोटे से मंत्री बन गए...संजय यादव तीसरी बार गोड्डा से आरजेडी...
10/12/2024

संजय यादव के बारे में

झारखंड में गोड्डा वाले संजय यादव आरजेडी कोटे से मंत्री बन गए...संजय यादव तीसरी बार गोड्डा से आरजेडी के टिकट पर विधायक बने हैं...पहली बार उन्होंने साल 2000 में विधानसभा का चुनाव लड़ा था और जीता था...आरजेडी का टिकट उन्हें कैसे मिला...इसके पीछे दिलचस्प कहानी है....दरअसल संजय यादव लालू यादव के साथ अपने छात्र जीवन में ही जुड़ गए. बात 1990 की हो रही है...इस बीच एक मर्डर केस में संजय यादव को 4 साल जेल में रहना पड़ा. 1996 में लालू यादव ने पटना के गांधी मैदान में गरीब रैला का आयोजन किया था. इस आयोजन से पहले लालू यादव तत्कालीन बिहार के जिलों में जाकर जनसभा करते थे और लोगों को गरीब रैला में आने का न्यौता देते थे. इसी दौरान जब उनकी जनसभा बेलहर विधासभा क्षेत्र में हो रही थी और लालू यादव की नजर पहली बार संजय यादव पर जाती है. संजय यादव तब बिलकुल नए नवैले युवा नेता थे. मंच से लालू यादव कहने लगे वो लड़का कौन हैं...जो इतनी भीड़ अपने साथ लाया है. उसे बुलाकर मंच पर लाओ...फिर क्या था जैसे ही संजय यादव मंच पर लालू यादव के पास गए तो उनका हाथ-पैर थरथर कर रहा था. आगे लालू यादव ने कहा भाषण दो...फिर संजय यादव डरते-डरते दो लाइन ही बोल सके और जब लालू यादव ने 5 जुलाई 1997 को आरजेडी पार्टी बनाई...तब संजय यादव बांका जिले के महासचिव बनाए गए. इसी दौरान भागलपुर में उन पर गोली चलाई गई. जिसमें वो बाल-बाल बच गए.
जब साल 2000 का विधानसभा चुनाव आया...उससे पहले लालू यादव ने संजय यादव को कह दिया था कि तुम पोड़ैयाहाट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी करे. पर यहीं पर संजय यादव के साथ खेल हो गया...रंजन यादव ने बिना लालू यादव से पूछे पोड़ैयाहाट सीट का टिकट मनीभूषण यादव को दे दिया. फिर क्या था लालू यादव ने अपनी सबसे बड़ी सियासी चाल चली...कांग्रेस वाली गोड्डा विधानसभा सीट पर संजय यादव को लड़ाया गया. जैसे ही लालू यादव ने पीला वाला लीफाफा दिया...संजय यादव गोड्डा पहुंच जाते हैं और मात्र 18 दिन के प्रचार करने के बाद गोड्डा विधानसभा सीट पर आरजेडी का झंडा लहरा देते हैं. संजय यादव ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा भी था कि गोड्डा चौक पर जब पहली बार आरजेडी का टिकट लेकर पहुंचे. तो कई आरजेडी के लोग नाराज थे...उनका मानना था कि बाहरी लोग को क्यों टिकट दिया गया...पर मैंने सबको प्यार से मना लिया और प्रचार के दौरान दिन-रात एक कर दिया. उस टाइम हम सिर्फ दही और पेड़ा खाते थे...

चलिए संजय यादव की कहानी अब थोड़ा फास्ट फॉर्वड करते हैं. साल 2005 में संजय यादव गोड्डा विधानसभा सीट से चुनाव हार जाते हैं. लेकिन 2009 में जब चुनाव होते हैं तो संजय यादव गोड्डा सीट से जीत जाते हैं. फिर 2014 और 2019 में फिर गोड्डा से हार मिलती है और अब 2024 में गोड्डा से संजय यादव 21471 वोटों के अंतर से जीत जाते हैं.

संजय यादव की छवि दबंग विधायक के तौर पर शुरू से रही है. मई 2011 में संजय यादव ने भरी मीटिंग में गोड्डा जिले के डिप्टी डेवलपमेंट कमीश्नर दिलीप कुमार झा को मुक्के से मारा था.

गौरतलब है कि संजय यादव का जन्म बिहार के बांका जिले के ढाका गांव में हुआ था. संजय यादव के पिता चंद्रशेखर यादव पंचायत सेवक थे. उनके चार बेटों में संजय यादव दूसरे नंबर पर हैं. संजय यादव के बड़े भाई दिलीप यादव पिछले बीस वर्षों से बिहार में मुखिया हैं, जबकि छोटे भाई मनोज यादव फिलहाल जेडीयू से बेलहर से विधायक हैं, इससे पहले वे दो बार एमएलसी भी रह चुके हैं, जबकि दूसरे छोटे भाई वकील यादव पेशे से शिक्षक हैं. संजय यादव की पत्नी गोड्डा के जिला परिषद की अध्यक्ष रह चुकी हैं. संजय यादव फिलहाल महागामा विधानसभा के धरमनडीह के मतदाता हैं. करीब डेढ़ साल पहले संजय यादव के बारे अफवाह भी उड़ाई गई थी कि वो आरजेडी छोड़ने वाले हैं. तब मीडिया के सामने आकर संजय यादव ने कहा था कि दुनिया पलट जाएं, पर हम नहीं पलटेंगे...जिन्दगी भर राजद में रहेंगे.

झारखंड में 11 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, 6 दिसंबर को होगी कैबिनेट की बैठक
05/12/2024

झारखंड में 11 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, 6 दिसंबर को होगी कैबिनेट की बैठक

झारखंड  में कौन-कौन बन रहा मंत्री ?
26/11/2024

झारखंड में कौन-कौन बन रहा मंत्री ?

पप्पू यादव ने झारखंड में कुल 22 जगहों पर चुनावी जनसभा को संबोधित किया...इन 22 जगहों में 13 विधानसभा शामिल रही है. पप्पू ...
24/11/2024

पप्पू यादव ने झारखंड में कुल 22 जगहों पर चुनावी जनसभा को संबोधित किया...इन 22 जगहों में 13 विधानसभा शामिल रही है. पप्पू यादव ने जिन 13 विधानसभा में चुनावी प्रचार किया. उसमें 10 विधानसभा सीट पर इंडिया गठबंधन जीत गई. पप्पू यादव के चुनाव प्रचार में जीत का स्ट्राइक रेट करीब 77 फीसदी रहा.

कौन-कौन सीटों पर पप्पू यादव प्रचार करने गए
1- सारण विधानसभा सीट- उदय शंकर सिंह, जेएमएम- जीते
2- जामताड़ा विधानसभा सीट- इरफान अंसारी- जीते
3-जामा- लुईस मरांडी, जेएमएम- जीते
4-भवनाथपुर विधानसभा सीट- अनंत प्रताप देव, जेएमएम-जीते
5-गढ़वा विधानसभा सीट- मिथिलेश कुमार, जेएमएम-जीते
6-पोटका विधानसभा सीट- संजीव सरदा, जेएमएम- जीते
7-हटिया विधानसभा सीट- अजय नाथ शाहदेव- कांग्रेस- हारे
8-चक्रधरपुर विधानसभा सीट- सुखराम उरांव- जेएमएम- जीते
9-सरायकेला विधानसभा सीट- गणेश महाली- जेएमएम- हारे
10-जमशेदपुर इस्ट विधानसभा- अजय कुमार, कांग्रेस- हारे
11- गाण्डेय विधानसभा - कल्पना सोरेन-जेएमएम - जीतीं
12-मधुपुर विधानसभा सीट- हाफिजुर हसन, जेएमएम- जीते
13-गोड्डा विधानसभा- संजय यादव, आरजेडी, जीते

झारखंड में अब तक बने फॉर्मूले के हिसाब से 5 MLA पर एक मंत्री, JMM-6, Con-4,RJD-1 । तेजस्वी एक पर मानेंगे तो संजय यादव का...
24/11/2024

झारखंड में अब तक बने फॉर्मूले के हिसाब से 5 MLA पर एक मंत्री, JMM-6, Con-4,RJD-1 । तेजस्वी एक पर मानेंगे तो संजय यादव का मंत्री बनना तय, अगर दो पर बात बनी तो सुरेश पासवान भी मंत्री बनेंगे।

हल्ला तेज है।

देर रात ओसामा ने बेलगांव में तेजस्वी से की मुलाकात तेजस्वी ने ओसामा के साथ विस्तार से चर्चा कि कैसे मुस्लिम वोट को बिखरन...
09/11/2024

देर रात ओसामा ने बेलगांव में तेजस्वी से की मुलाकात

तेजस्वी ने ओसामा के साथ विस्तार से चर्चा कि कैसे मुस्लिम वोट को बिखरने से रोकना है।

आज दिनभर ओसामा बेलगांव में करेंगे पचार

जनसुराज उम्मीदवार मोहम्मद अमजद की वजह से मुस्लिम वोटर के छिटकने का डर तेजस्वी को सता रहा है। यही वजह है कि ओसामा को बेलागंज में पचार के लिए उतारा गया है।

अगर मुस्लिम वोट बंटा तो फायदा सीधे जेडीए उम्मीदवार मनोरमा देवी को हो जाएगा।

09/11/2024

Belaganj में Osama की हुंकार, RJD के लिए वोट मांग रहे हैं, देखिए

Address

Patna
800016

Telephone

+919122793108

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Garda Garam posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share