Janta Manch

Janta Manch तथ्यपूर्ण जानकारी और जनता का पक्ष।
आज ही फॉलो करें और इस मंच का हिस्सा बनें!
(5)

सोन से फल्गु में आएगा पानी, CM सम्राट का बड़ा ऐलानगया की फल्गु नदी को सालभर पानी से भरा रखने की तैयारी है। मुख्यमंत्री स...
22/08/2026

सोन से फल्गु में आएगा पानी, CM सम्राट का बड़ा ऐलान

गया की फल्गु नदी को सालभर पानी से भरा रखने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोन नदी और इंद्रपुरी जलाशय से पानी लाकर फल्गु नदी को सदाबहार बनाने की योजना का ऐलान किया है।

इस योजना से विष्णुपद मंदिर में पिंडदान और तर्पण के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सालभर जल उपलब्ध कराने के साथ-साथ मगध क्षेत्र में सिंचाई और कृषि को भी फायदा मिलने की उम्मीद है।

क्या यह योजना गया की तस्वीर बदल सकती है?

22/08/2026

आज पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर छात्रों आंदोलन का पांचवां दिन छात्रों ने शिक्षा मंत्री का गाना गा कर विरोध किया- तुम तो धोखेबाज़ हो, वादा करके भूल जाते हो।

22/08/2026

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले- इस बार सलवार पहनकर भागना नहीं है!

PM आवास योजना के नियमों में बड़ा बदलाव?प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर एक बड़ा दावा सामने आया है। नए नियमों के तहत मोटरस...
22/08/2026

PM आवास योजना के नियमों में बड़ा बदलाव?

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर एक बड़ा दावा सामने आया है। नए नियमों के तहत मोटरसाइकिल रखने वाले परिवार और 5 डिसमिल तक जमीन वाले परिवारों को भी योजना के लाभ के दायरे में शामिल किए जाने की बात कही जा रही है।

अगर यह बदलाव आधिकारिक रूप से लागू होता है, तो पहले पात्रता से बाहर रहने वाले कई गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के घर का लाभ मिल सकता है।

📌 क्या बदला?
🔹 मोटरसाइकिल रखने वाले परिवार भी पात्र हो सकते हैं
🔹 5 डिसमिल तक जमीन रखने वालों को लाभ मिल सकता है
🔹 योजना का दायरा बढ़ने की उम्मीद

नोट: पात्रता और नियम राज्य/सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार लागू होंगे। आवेदन करने से पहले आधिकारिक जानकारी जरूर जांचें।

क्या आपके गांव या परिवार में कोई इस योजना का इंतजार कर रहा है? 👇

सरकारी शिक्षक की ऐसी हालत क्यों? स्कूल में बच्चों को पीटी, बाहर झालमुड़ी बेचकर चला रहे परिवार.! यह तस्वीर सरकारी व्यवस्थ...
22/08/2026

सरकारी शिक्षक की ऐसी हालत क्यों? स्कूल में बच्चों को पीटी, बाहर झालमुड़ी बेचकर चला रहे परिवार.!

यह तस्वीर सरकारी व्यवस्था की उस हकीकत को सामने लाती है, जिसे देखकर शायद आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। एक तरफ सरकारी स्कूल में बच्चों को पीटी कराने वाले शिक्षक और दूसरी तरफ उसी स्कूल के बाहर झालमुड़ी की दुकान। जी हां, भागलपुर के सन्हौला प्रखंड में एक सरकारी शारीरिक शिक्षक बच्चों को पढ़ाने और पीटी कराने के बाद स्कूल के बाहर झालमुड़ी और स्टेशनरी की दुकान लगाते हैं। वजह है महज 16 हजार रुपये की तनख्वाह में परिवार का खर्च नहीं चल पाना।

भागलपुर के सन्हौला प्रखंड के अमडंडा मध्य विद्यालय में बतौर शारीरिक शिक्षक एवं स्वास्थ्य अनुदेशक कार्यरत हैं निशांत कुमार। वर्ष 2022 में जब उनकी नौकरी लगी थी, तब उन्हें महज 8 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलता था। करीब तीन साल तक संघर्ष और प्रदर्शन के बाद उनका वेतन बढ़कर 16 हजार रुपये हुआ, लेकिन महंगाई के दौर में यह रकम भी परिवार चलाने के लिए नाकाफी साबित हो रही है।

निशांत स्कूल में करीब दो घंटे की ड्यूटी करने के बाद विद्यालय के बाहर झालमुड़ी और स्टेशनरी की दुकान लगाते हैं। दुकान पर बच्चों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटती है और उन्हें प्रतिदिन करीब 300 से 400 रुपये की अतिरिक्त कमाई हो जाती है। निशांत का कहना है कि शुरुआत में दुकान लगाने में शर्मिंदगी महसूस हुई, लेकिन परिवार की जरूरतों ने उन्हें यह काम करने को मजबूर कर दिया।

सबसे भावुक करने वाली बात यह है कि जिन बच्चों को निशांत स्कूल में पीटी कराते हैं, उन्हीं बच्चों को वह स्कूल के बाहर झालमुड़ी बेचते हैं। बच्चे भी कहते हैं कि सर अच्छी पीटी करवाते हैं, लेकिन कम वेतन के कारण उन्हें दुकान लगानी पड़ रही है।

निशांत कहते हैं कि सरकार अगर उन्हें पूर्णकालिक करे और वेतन में उचित बढ़ोतरी करे, तो उन्हें अतिरिक्त काम करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उनका कहना है कि कई शारीरिक शिक्षक कोई डिलीवरी बॉय बनकर, तो कोई अन्य छोटा-मोटा काम कर परिवार चलाने को मजबूर है।

अब सवाल यह है कि बच्चों को स्वस्थ और अनुशासित रखने की जिम्मेदारी संभालने वाले इन शिक्षकों की जिंदगी कब सुधरेगी? क्या 16 हजार रुपये में परिवार चलाने की चुनौती सरकार तक पहुंचेगी?

बिहार के लिए बड़ी खबर! 2030 तक 13 एयरपोर्ट का लक्ष्यबिहार के कई जिलों में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने की तैयारी है। प्रस्ताव...
22/08/2026

बिहार के लिए बड़ी खबर! 2030 तक 13 एयरपोर्ट का लक्ष्य

बिहार के कई जिलों में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने की तैयारी है। प्रस्तावित एयरपोर्ट की सूची में गोपालगंज, किशनगंज, पूर्णिया, सीतामढ़ी, मोतिहारी, सहरसा, दरभंगा, मधेपुरा, सुपौल, बेतिया, सासाराम, कैमूर और बोधगया शामिल हैं।

अगर ये योजनाएं धरातल पर उतरती हैं, तो बिहार के छोटे शहरों से दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों तक पहुंच आसान हो सकती है।

इससे पर्यटन, व्यापार, रोजगार और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। ✈️

आपके जिले में एयरपोर्ट बनना चाहिए या नहीं? कमेंट में बताइए।

बिहार में बनेगा PM मोदी का मंदिर?एक शख्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान मानते हुए बिहार में उनका मंदिर बनाने का द...
21/08/2026

बिहार में बनेगा PM मोदी का मंदिर?

एक शख्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान मानते हुए बिहार में उनका मंदिर बनाने का दावा किया है।

उसके मुताबिक मंदिर पर करीब ₹112 करोड़ खर्च होंगे, इसके लिए 5 एकड़ जमीन होगी और सोने की मूर्ति बनाई जाएगी, जिसकी ऊंचाई PM मोदी के कद के बराबर बताई गई है।

शख्स का दावा है कि मंदिर देश में सुख-समृद्धि की कामना के लिए बनाया जाएगा।

नोट: ₹112 करोड़, 5 एकड़ और सोने की मूर्ति से जुड़े दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी स्पष्ट नहीं है।

आपकी क्या राय है आस्था, राजनीति या व्यक्तिगत श्रद्धा? 👇

JDU विधायक अनंत सिंह ने पटना में नीतीश कुमार से मुलाकात की,अनंत सिंह ने पिछले दिनों बांकीपुर उपचुनाव में NDA की  करारी ह...
21/08/2026

JDU विधायक अनंत सिंह ने पटना में नीतीश कुमार से मुलाकात की,अनंत सिंह ने पिछले दिनों बांकीपुर उपचुनाव में NDA की करारी हार पर कहा था कि "नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री न रहने के कारण चुनाव हारें"

Bihar | Nitish Kumar | Anant Singh

बिहार सरकार ने चीनी की बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है।सरकार ने चीनी के स्टॉक की सीमा त...
21/08/2026

बिहार सरकार ने चीनी की बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है।

सरकार ने चीनी के स्टॉक की सीमा तय कर दी है। निर्धारित सीमा से अधिक चीनी का भंडारण करने वाले व्यापारियों और डीलरों के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी।

वहीं, शुगर मिल संचालक अपने गोदाम में 7 दिनों से अधिक का चीनी स्टॉक नहीं रख सकेंगे।

सरकार के इस फैसले का मकसद जमाखोरी और कालाबाजारी पर लगाम लगाकर बाजार में चीनी की उपलब्धता बनाए रखना है।

17/08/2026

लखीसराय हादसे पर Lalan Singh की प्रतिक्रिया, बोले- ‘काफी दुखद और निंदनीय’ | Lakhisarai News

Address

Patna
80001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Janta Manch posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share