20/09/2026
खेल के प्रति लगाव और सेवा भावना का संदेश दिया कन्वेंसिया ने
लायंस क्लब सिवान, लायंस क्लब सिवान वैदेही, लियो क्लब सिवान की नवीन कार्यकारिणी ने लिया सामुदायिक सेवा का संकल्प, डॉक्टर रामेश्वर कुमार बने लायंस क्लब सिवान के प्रेसिडेंट
कन्वीनेंसिया के शानदार आयोजन में लायंस सुपरकिंग क्रिकेट टीम की हुई भव्य लॉन्चिंग
सिवान। शनिवार को उम्मेद पैलेस में लायंस क्लब सिवान, लायंस क्लब सिवान वैदेही, लियो क्लब सिवान का संयुक्त इंस्टॉलेशन कार्यक्रम "कन्वेंसिया" का भव्य आयोजन किया गया। इसमें नवीन कार्यकारिणी ने सामुदायिक सेवा में समर्पित सहभागिता का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर स्थानीय खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और खेल के सकारात्मकता के संचार के लिए लायंस एंड लियो क्रिकेट बोर्ड और लायंस सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम की भव्य लांचिंग भी हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लायंस इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 322 E की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन संगीता नंदा रहीं। उन्होंने कहा कि नवाचार के साथ समर्पित सामुदायिक सहयोग मानवता की महान सेवा है।
खेल की सकारात्मकता के समाज में संचार का जिम्मा उठाया है लायंस क्लब सिवान ने लायंस सुपर किंग्स क्रिकेट टीम और लायंस एंड लियो क्रिकेट बोर्ड की स्थापना के माध्यम से। लायंस एंड लियो क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष लायन डॉक्टर रूपेश कुमार और सचिव लायन डॉक्टर अब्दुल रेहान लारी बनाए गए हैं। लायंस सुपरकिंग्स की अवधारणा के जनक चार्टड प्रेसिडेंट लायन डॉक्टर एमडी शादाब है जिन्हें मार्गदर्शन पीडीजी लायन एस के पांडेय जी का मिला है। लायंस सुपरकिंग्स के कप्तान लायन डॉक्टर सौरभ सिंह हैं।
संयुक्त इंस्टॉलेशन कार्यक्रम की शुरुआत आगत अतिथिगण द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से की गई। आगत अतिथिगण का स्वागत पुष्पगुच्छ और मोमेंटो से किया गया। स्वागत भाषण लायन डॉक्टर रूपेश कुमार ने दिया। आभार ज्ञापन चार्टर प्रेसिडेंट लायन डॉक्टर एमडी शादाब का रहा। मंच संचालन लायन डॉक्टर शबीना जावेद और लायन अरविंद पाठक ने किया। कार्यक्रम में नृत्योदय की बालिकाओं ने गणेश वंदना की अद्भुत नृत्य नाटिका ने सभी की अभिभूत कर डाला।
लायंस क्लब सिवान, लायंस क्लब वैदेही सिवान, लियो क्लब सिवान के नए सदस्यों का इंडक्शन कार्यक्रम पीडीजी लायन एसके पांडेय ने कराया इंस्टॉलेशन पीडीजी लायन अनुपम सिंघानिया ने कराया। डॉक्टर मुंतज़िर, डॉक्टर राम इकबाल गुप्ता, मोनू गुप्ता, अमित कुमार मोनू आदि ने नए सदस्य के तौर पर सेवा गतिविधियों में सहभागिता का संकल्प लिया।
लायंस क्लब, सिवान, लायंस क्लब सिवान वैदेही, लियो क्लब की नवीन कार्यकारिणी ने सामुदायिक सेवा का संकल्प लिया। लायन डॉक्टर रामेश्वर कुमार लायंस क्लब सिवान के प्रेसिडेंट, लायन अनुग्रह भारद्वाज सेक्रेटरी, लायन उमैर फरीद कोषाध्यक्ष पद, लायन रंजन दास उपाध्यक्ष पद, लायन पवन गुप्ता संयुक्त सचिव पद का शपथ लिया। लायन नाज़िया शादाब लायंस क्लब सिवान वैदेही की प्रेसिडेंट, लायन डॉक्टर नेहा रानी सेक्रेटरी,लायन मारिया एलियास ट्रेजरर, लायन मीरा पी आर ओ पद का शपथ लिया। जबकि लियो क्लब सिवान के प्रेसिडेंट लियो सूरज कुमार, सेक्रेटरी लियो प्रीतम, ट्रेजरर पद का शपथ लियो कंचन कुमार ने लिया। लायंस क्लब सिवान के प्रेसिडेंट डॉक्टर रामेश्वर कुमार ने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से सामुदायिक सेवा के नए आयाम स्थापित किए जायेंगे। विविध सेवा गतिविधियों के चेयरपर्सन के तौर पर लायन डॉक्टर मुज्जफर आलम, लायन रंजन दास, लायन डॉक्टर रविकांत सिंह, लायन दुर्जय शंकर, लायन गणेश दत्त पाठक ने भी संकल्प लिया।
संयुक्त इंस्टॉलेशन कार्यक्रम में लायन ऑफ द ईयर अवॉर्ड लायन धरम कुमार, लायन नाज़िया शादाब को मिला। डॉक्टर बृजेश, डॉक्टर वाहिद सद्भावना पुरस्कार कलाकार अनिल श्रीवास्तव को मिला। बेहतर सामुदायिक योगदान के लिए लायंस इंटरनेशनल के प्रेसिडेंट का सर्टिफिकेट लायन डॉक्टर एमडी शादाब, लायन रूपेश कुमार, लायन विकास सोमानी, लायन गणेश दत्त पाठक, लायन अरविंद पाठक को मिला।
लायंस क्लब सिवान के अधिष्ठापन समारोह में नगर की अन्य सामुदायिक संस्थाओं ने सहभागिता निभाया । इन संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। आयोजन में नगर के गणमान्यजनों, मीडियाकर्मियों और प्रबुद्धजनों की सहभागिता रही। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम को विराम दिया गया।