RDD News

RDD  News RDD news web platform

चंपारण::नालसा ने योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कमर कस ली है : नितिन त्रिपाठी मोतिहारी। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पू...
09/06/2026

चंपारण::

नालसा ने योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कमर कस ली है : नितिन त्रिपाठी

मोतिहारी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चंपारण ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कमर कस ली है। प्राधिकार के सचिव नितिन त्रिपाठी ने बीते दो दिनों से विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ लगातार समीक्षा और समन्वय बैठकें कीं।

बैठकों में डॉन योजना, नालसा जागृति योजना 'सुरक्षित बचपन–सुरक्षित भविष्य', वीर पुरस्कार सहायता योजना, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और पर्यावरण संरक्षण-वृक्षारोपण अभियान समेत कई कार्यक्रमों की समीक्षा हुई। सचिव ने कहा कि नालसा योजनाओं का मकसद समाज के आखिरी जरूरतमंद व्यक्ति तक मुफ्त कानूनी सहायता और जागरूकता पहुंचाना है। इसके लिए सभी विभागों को साथ मिलकर काम करना होगा।
बैठक में इस बात पर खास फोकस रहा कि योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचे। जन-जागरूकता कार्यक्रमों को और मजबूत बनाने और विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर सहमति बनी। वीर पुरस्कार सहायता योजना के तहत पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों तक कानूनी मदद पहुंचाने पर विशेष चर्चा हुई।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और अन्य जागरूकता कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए विभागवार जिम्मेदारियां तय की गईं। समन्वय तंत्र को मजबूत करने पर भी विचार हुआ।

बैठक में विधिक प्रकोष्ठ प्रभारी निधि कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ज्ञानेश्वर कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, पुलिस विभाग, जिला खेल पदाधिकारी शुभम कुमार, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड सेवानिवृत्त कैप्टन केशव शर्मा समेत कई अधिकारी शामिल हुए।

सचिव नितिन त्रिपाठी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का व्यापक प्रचार करें ताकि जिले के ज्यादा से ज्यादा लोग लाभ ले सकें। उन्होंने भरोसा जताया कि सबके सहयोग से पूर्वी चंपारण में विधिक जागरूकता और न्याय तक पहुंच मजबूत होगी।

चंपारण::पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विभिन्न कांडों के 13 अभियुक्त गिरफ्तार, कई मामले निपटाएमोतिहारी ।अपराधियों पर नकेल कसने ...
09/06/2026

चंपारण::

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विभिन्न कांडों के 13 अभियुक्त गिरफ्तार, कई मामले निपटाए

मोतिहारी ।

अपराधियों पर नकेल कसने के लिए मोतिहारी पुलिस ने मंगलवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई की। जिले के तीन अलग-अलग थानों की पुलिस ने विभिन्न कांडों में फरार चल रहे कुल 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि तुरकौलिया थाना पुलिस ने कांड संख्या 254/26, 158/25 और 148/24 में फरार चल रहे 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें 1 महिला भी शामिल है। इनके अलावा कांड संख्या 90/1012 में 1 और कांड संख्या 4/01 में 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
दूसरी ओर
भोपतपुर थाना पुलिस ने भी कांड संख्या 70/26 और 71/26 से जुड़े 6 अभियुक्तों को धर दबोचा है। ये सभी चोरी और अन्य आपराधिक मामलों में वांछित थे। इनकी गिरफ्तारी से इलाके में दो मामलों का निपटारा हुआ है।
जबकि पिपराकोठी थाना पुलिस ने कांड संख्या 49/24 में 1 और हत्या के कांड संख्या 317/25 में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बताया कि दोनों पर संगीन आरोप हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
एसपी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

चंपारण::400 ग्राम गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी जब्त- ड्रग्स के खिलाफ चल रहे अभियान में वाहन जांच के दौरा...
09/06/2026

चंपारण::

400 ग्राम गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी जब्त
- ड्रग्स के खिलाफ चल रहे अभियान में वाहन जांच के दौरान मिली पुलिस को सफलता

मोतिहारी।

ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आदापुर थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 400 ग्राम गांजा और 2 कारतूस के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के अनुसार मंगलवार 9 जून को आदापुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली। तलाशी में बाइक सवार 2 लोगों के पास से कुल 400 ग्राम गांजा और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अवध शाह, पे0- स्व. माधव शाह और नेना शाह, पे0- स्व. किशन शाह के रूप में हुई है। दोनों दोनो टां-बेलहुआं, थाना-दरपा, जिला पूर्वी चंपारण के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों गांजा तस्करी में शामिल थे।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 मोटरसाइकिल और गांजा-कारतूस को जब्त कर लिया है। इस संबंध में आदापुर थाना में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
मोतिहारी पुलिस ने कहा है कि सूखा नशा के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

चंपारण :: रक्सौल में बिना वीजा-पासपोर्ट के 2 विदेशी गिरफ्तार, स्विस महिला और म्यांमार का युवक शामिलमोतिहारी।भारत-नेपाल स...
09/06/2026

चंपारण ::

रक्सौल में बिना वीजा-पासपोर्ट के 2 विदेशी गिरफ्तार, स्विस महिला और म्यांमार का युवक शामिल

मोतिहारी।

भारत-नेपाल सीमा से सटे रक्सौल में हरैया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कस्टम चौक के पास जांच के दौरान पुलिस ने स्विट्जरलैंड की एक महिला और म्यांमार के एक युवक को हिरासत में लिया। दोनों पर बिना वैध वीजा और पासपोर्ट के भारत में अवैध प्रवेश का आरोप है।

*नियमित जांच में पकड़े गए

हरैया थाना पुलिस नियमित गश्ती कर रही थी। इसी दौरान कस्टम चौक के पास दो संदिग्ध विदेशी नागरिक दिखे। पुलिस ने रोककर उनसे यात्रा संबंधी दस्तावेज मांगे। जांच में दोनों के पास भारत में प्रवेश के लिए जरूरी वीजा और पासपोर्ट नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने तत्काल दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

-पूछताछ में गोलमोल जवाब*
प्रारंभिक पूछताछ में दोनों भारत आने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बता सके। वे यह भी नहीं बता पाए कि किस रास्ते से भारतीय सीमा में दाखिल हुए। पुलिस ने फिलहाल उनकी पहचान उजागर नहीं की है।

-कोर्ट में पेशी, जांच जारी

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को न्यायालय में पेशी के लिए भेज दिया है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि वे नेपाल के रास्ते आए या किसी अन्य बॉर्डर से घुसे। मामले की गंभीरता को देखते हुए खुफिया एजेंसियों, एसएसबी और इमिग्रेशन विभाग को सूचना दे दी गई है। इनसे इनपुट लिए जा रहे हैं।

बिरसा वाणी अखबार की मोतिहारी की इन खबरों को अपने क्या पढ़ा..!
09/06/2026

बिरसा वाणी अखबार की मोतिहारी की इन खबरों को अपने क्या पढ़ा..!

शिवहर में टेम्पू पलटा से जख्मी युवक की मौत, एम्बुलेंस न मिलने से अस्पताल में हंगामाशिवहर।जिले के तरियानी थाना क्षेत्र अं...
09/06/2026

शिवहर में टेम्पू पलटा से जख्मी युवक की मौत, एम्बुलेंस न मिलने से अस्पताल में हंगामा

शिवहर।

जिले के तरियानी थाना क्षेत्र अंतर्गत छतौनी पंचायत स्थित विशहर स्थान के पास रविवार को हुए सड़क हादसे में 45 वर्षीय मौजे पासवान की मौत हो गई। हादसे के बाद अस्पताल में एम्बुलेंस न मिलने परिजनों ने हंगामा किया।

- तीखे मोड़ पर अनियंत्रित हुआ टेम्पू

जानकारी के मुताबिक, वृन्दावन साहू टोली निवासी स्व. नथुनी पासवान के बेटे मौजे पासवान टेम्पू पर सवार थे। विशहर स्थान के पास तीखे मोड़ पर चालक नियंत्रण खो बैठा। टेम्पू सड़क किनारे 10 फीट गहरे गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में मौजे पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

- परिजनों का अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें फौरन तरियानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि समय पर एम्बुलेंस मिल जाती और बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया जाता तो शायद जान बच जाती। अस्पताल में संसाधनों की कमी को लेकर भी नाराजगी दिखी।

- पत्नी के एक साल बाद बेटे का साया उठा

मौजे पासवान अपने पीछे एक बेटा और पांच बेटियां छोड़ गए हैं। परिवार पर दुख का पहाड़ तब टूटा जब ठीक एक साल पहले ही उनकी पत्नी का निधन हो गया था।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शिवहर भेज दिया गया। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

चंपारण::जमीन विवाद में हुई चाकूबाजी से दो घायल, पुलिस ने 4 घंटे में 3 आरोपियों को दबोचामोतिहारी।शिकारगंज थाना क्षेत्र के...
08/06/2026

चंपारण::

जमीन विवाद में हुई चाकूबाजी से दो घायल, पुलिस ने 4 घंटे में 3 आरोपियों को दबोचा

मोतिहारी।

शिकारगंज थाना क्षेत्र के हरिहरा गांव में जमीन बंटवारे को लेकर रविवार को मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान चाकू चलने से एक पुरुष और एक महिला घायल हो गए।
बताया जाता है कि गांव में दो पक्षों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से तनाव था। रविवार को बात बढ़ गई और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।
मारपीट के दौरान एक पक्ष ने चाकू से हमला कर दिया। इसमें बिट्टु राय और पहलाद राय की पत्नी रीना देवी को चाकू लग गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को लोगों की मदद से मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर है।
सूचना मिलते ही शिकारगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सिर्फ चार घंटे के अंदर मुख्य आरोपी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में 2 पुरुष और 1 महिला हैं।
पुलिस ने आरोपी गोविंदा राय के पास से खून लगा चाकू भी बरामद किया है। पुलिस इसे बड़ा सबूत मान रही है। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। पुलिस की तेज कार्रवाई से गांव के लोग राहत महसूस कर रहे हैं।

2026 की लड़ाई जनता के लिए' होगी, हम तैयार: खड़गे दिल्ली में INDIA गठबंधन की हुई बैठक,  राहुल गांधी भी मंच पर रहे मौजूद*न...
08/06/2026

2026 की लड़ाई जनता के लिए' होगी, हम तैयार: खड़गे

दिल्ली में INDIA गठबंधन की हुई बैठक, राहुल गांधी भी मंच पर रहे मौजूद

*नई दिल्ली, डेस्क।

इंडिया गठबंधन की आज दिल्ली में हाई-लेवल बैठक हुई। 2026 के चुनावी रोडमैप, सीट शेयरिंग और जनता के मुद्दों पर गहन मंथन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गठबंधन के शीर्ष नेताओं के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस नेता *राहुल गांधी* भी मंच पर मौजूद रहे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में खड़गे ने कहा कि INDIA गठबंधन अब पूरी तरह एकजुट है और उसकी लड़ाई संविधान, लोकतंत्र और आम आदमी के हक की है। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली और महिला सुरक्षा को गठबंधन का मुख्य मुद्दा बताया। खड़गे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता परेशान है, लेकिन सरकार सिर्फ प्रचार में लगी है।
राहुल गांधी ने भी संक्षिप्त टिप्पणी में कहा कि गठबंधन का फोकस जमीन से जुड़े मुद्दों पर है। उन्होंने दावा किया कि 2026 में जनता बदलाव चाहती है और INDIA गठबंधन वो बदलाव लाएगा।
सूत्रों के मुताबिक बैठक में सभी घटक दलों ने साझा मंच से चुनाव लड़ने और 'एकजुट होकर लड़ेंगे' के फॉर्मूले पर सहमति जताई। गठबंधन ने देशभर में संयुक्त जनसभाएं और 'संविधान बचाओ यात्रा' निकालने का फैसला लिया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में खड़गे ने कहा कि INDIA गठबंधन का मकसद सिर्फ सत्ता बदलना नहीं, बल्कि जनता की जिंदगी बदलना है। सभी नेता एक सुर में बोले - "हमारी एकता ही हमारी ताकत है"।

चंपारण::कोटवा कॉलेज हत्या कांड का कुछ घंटे में ही पटाक्षेप, दो गिरफ्तारमोतिहारी ।कोटवा कॉलेज परिसर में हुई हत्या की घटना...
08/06/2026

चंपारण::

कोटवा कॉलेज हत्या कांड का कुछ घंटे में ही पटाक्षेप, दो गिरफ्तार

मोतिहारी ।

कोटवा कॉलेज परिसर में हुई हत्या की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज चार घंटे के भीतर मामले का पटाक्षेप कर लिया। एसडीपीओ सदर-2 जितेश पाण्डेय एवं कोटवा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय यादव के पुत्र गुड्डू कुमार तथा फिराज साह के पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं घटना के दौरान इस्तेमाल किया गया जूता भी बरामद किया है, जिसे महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। एसडीपीओ जितेश पाण्डेय ने बताया कि तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली है। पुलिस का दावा है कि फरार अभियुक्त को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

चंपारण गौरवान्वित::चंदनबारा 10+2 स्कूल के प्रधानाध्यापक का राज्य के मॉड्यूल टीम में चयन - जिले वासियों और शिक्षा जगत में...
08/06/2026

चंपारण गौरवान्वित::

चंदनबारा 10+2 स्कूल के प्रधानाध्यापक का राज्य के मॉड्यूल टीम में चयन

- जिले वासियों और शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल

मोतिहारी ।

पूर्वी चंपारण जिले के शिक्षा जगत के लिए गौरव का पल है । पूर्वी चंपारण के चंदनबारा 10+2 स्कूल के प्रधानाध्यापक राजीव कुमार झा को राज्य सरकार के प्रस्तावित मॉडल स्कूल के लिए बिहार राज्य की 'मॉड्यूल टीम' में विशेष रूप से चयनित किया गया है। वे अब पटना में चल रहे राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूरे बिहार के शिक्षकों को "निपुण भारत मिशन और आधुनिक शिक्षण पद्धति" का माड्यूल बनाएंगे।

जिले से एकमात्र शिक्षक के रूप में चयनित होना उनकी शिक्षण क्षमता, नवाचार और लगन का बड़ा प्रमाण है। मॉड्यूल टीम का काम राज्य स्तर पर शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार करना और उन्हें क्लासरूम में लागू करने के व्यावहारिक तरीके सिखाना है।

उन्होंने पटना में हुई बैठक में प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने गतिविधि आधारित अधिगम, बच्चों की सीखने की क्षमता बढ़ाने के तरीके, फ्लैश कार्ड और समूह गतिविधियों पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि कैसे कम संसाधनों में भी रोचक क्लास ली जा सकती है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि जिले के शिक्षक का राज्य स्तरीय टीम में पहुंचना पूरे पूर्वी चंपारण के लिए प्रेरणा है। इससे जिले की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार होगा और अन्य शिक्षकों को भी आगे बढ़ने का हौसला मिलेगा।
स्कूल के शिक्षकों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं ने प्रधानाध्यापक राजीव झा को बधाई दी है । उनका कहना है कि इस चयन से चंदनबारा मॉडल स्कूल की पहचान और मजबूत होगी। अब जिले के बच्चों को भी नवाचारी और बेहतर पढ़ाई का लाभ मिलेगा।

Address

Patna

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RDD News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category