Bihar Signal

Bihar Signal Bihar Signal सिर्फ़ खबर नहीं दिखाता,
बिहार की आवाज़ बनता है।
👉 अगर आप चाहते हैं कि बिहार की सच्चाई सामने आए,
तो Bihar Signal से जुड़िए।

03/09/2026

मधुबन में Police Vs ग्रामीण! अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस, फिर शुरू हुई फाइटिंग“मधुबन गांव में पुलिस और ग्रामीणों के बीच ऐसा मुकाबला हुआ कि लगा—अतिक्रमण हटाने आए थे या WWE का ट्रायल देने! ”
आरोप है कि अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस की कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों की फसल बर्बाद हो गई, जिसके बाद पुलिस और ग्रामीणों के बीच जमकर भिड़ंत हो गई।
सवाल ये है—अगर फसल नुकसान हुआ है, तो जिम्मेदारी किसकी तय होगी?
अतिक्रमण हटाना प्रशासन का काम है, लेकिन कार्रवाई के दौरान किसानों की फसल का नुकसान हुआ तो उसका हिसाब भी होना चाहिए।
कानून की कार्रवाई होनी चाहिए… लेकिन गांव में कानून-व्यवस्था ही ‘फाइट क्लब’ बन जाए, तो सवाल तो उठेंगे ही!

02/09/2026

प्रशांत किशोर ने मंगल पांडेय के साथ तेजस्वी को भी घेरा! डस्टबिन घोटाले पर बड़ा सवाल“डस्टबिन की खरीद पर सियासत का कूड़ा बाहर निकल आया! 🔥”
प्रशांत किशोर ने डस्टबिन खरीद मामले को लेकर मंगल पांडेय के साथ तेजस्वी यादव की भूमिका की भी जांच की मांग कर दी है। उनका कहना है कि खरीद की प्रक्रिया तेजस्वी के स्वास्थ्य मंत्री रहते शुरू हुई थी।
यानी PK का सवाल सीधा है—अगर जांच हो रही है, तो सिर्फ एक पर क्यों? जिस दौर में फैसला शुरू हुआ, उस दौर के जिम्मेदार लोगों की भी जांच होनी चाहिए!
वहीं दिल्ली में बिहार के एक मंत्री के साथ कथित मारपीट की घटना को लेकर भी प्रशांत किशोर ने गंभीर आरोपों का हवाला देते हुए सरकार पर निशाना साधा।
अब सवाल ये है—डस्टबिन की खरीद का हिसाब निकलेगा या राजनीति में एक-दूसरे पर आरोपों का कूड़ा ही फेंका जाता रहेगा? 😏

02/09/2026

“ये कटिहार का अंचल कार्यालय है या फिर ‘हिस्सेदारी सम्मेलन’? 😂
कर्मचारी और अंचलाधिकारी अपने-अपने हिस्से के लिए ऐसे भिड़ रहे हैं, जैसे सरकारी दफ्तर नहीं… हिस्से का बंटवारा चल रहा हो!”
अगर वायरल वीडियो में दिख रहा विवाद वास्तव में हिस्सेदारी को लेकर है, तो मामला गंभीर है।
सवाल बस इतना है—जनता का काम होगा या पहले ‘किसका कितना हिस्सा’ तय होगा? 😏
सरकारी दफ्तर में कुर्सियां जनता के काम के लिए हैं, हिस्सेदारी की लड़ाई के लिए नहीं।

02/09/2026

सीवान में Certificate के लिए पैसे? 😳 वायरल तस्वीर से हड़कंप | Bihar Signalसीवान के कचनार स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय का एक वायरल मामला चर्चा में है।
आरोप है कि मैट्रिक और इंटर का सर्टिफिकेट देने के बदले छात्रों से रुपये मांगे और लिए जा रहे हैं।
अगर तस्वीर और आरोप सही हैं, तो सवाल सीधा है—छात्रों को उनका सर्टिफिकेट पाने के लिए पैसे क्यों देने पड़ रहे हैं?
सरकार जीरो टॉलरेंस की बात करती है, लेकिन अगर स्कूल स्तर पर ऐसी शिकायत सामने आती है तो जांच कब होगी और कार्रवाई किस पर होगी?
सर्टिफिकेट अधिकार है या फिर पैसे देकर मिलने वाली सुविधा?
अब इस मामले में जांच का इंतजार है। 🔥

02/09/2026

हिसुआ में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या! 🚨 “बिहार में बहार है?” | Bihar Signal“बिहार में बहार है… सुशासन की सरकार है! 😏
लेकिन हिसुआ में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है।
1 सितंबर को नवादा के हिसुआ थाना क्षेत्र में हुई इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक की पहचान प्रणय कुमार उर्फ पीयूष कुमार के रूप में बताई जा रही है।
परिवार न्याय की मांग कर रहा है…
और जनता का सवाल है—दिनदहाड़े हत्या हो रही है तो आखिर अपराधियों के अंदर पुलिस-प्रशासन का डर कहां है?
सरकार चाहे जितने सुशासन के दावे करे, असली परीक्षा जमीन पर होती है—जहां आम आदमी की सुरक्षा सबसे बड़ा सवाल है।
बिहार में बहार है साहब… लेकिन जनता पूछ रही है, ये कैसी बहार है? 🔥

01/09/2026

“क्रांति बड़ी-बड़ी, इलाज के लिए PMCH जाइए!” 😳 Khan Sir के हॉस्पिटल पर उठे सवाल | Bihar Signal “बड़ी उम्मीदों के साथ अस्पताल शुरू हुआ था… लेकिन अब एक मरीज की शिकायत ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं! 😳
कई दिनों से इलाज के लिए अस्पताल के चक्कर लगा रहे व्यक्ति का आरोप है कि उसे बार-बार टालमटोल करके PMCH जाने को कहा जा रहा है।
भाई, सवाल सीधा है—अगर गरीब के इलाज के लिए अस्पताल बनाया गया है, तो गरीब को इलाज मिलेगा कब?
बड़े-बड़े मिशन और क्रांतिकारी बातें अपनी जगह… लेकिन असली सेवा तो तब मानी जाएगी, जब अस्पताल के दरवाजे पर आया जरूरतमंद खाली हाथ वापस न जाए।
मरीज कह रहा है—‘मैं खान सर से शिकायत करूंगा।’
अब देखना है कि यह वीडियो खान सर तक पहुंचता है या नहीं और पहुंचता है तो कार्रवाई होती है या नहीं।
अस्पताल सेवा के लिए है तो सेवा दिखनी भी चाहिए… सिर्फ बोर्ड लगाने से इलाज नहीं होता साहब! 🔥
Bihar Signal — सवाल जनता का, जवाब

01/09/2026

सम्राट चौधरी: AI से समस्या दूर हो रही! रियलिटी: बाढ़, गड्ढे, बेरोजगारी जस की तसमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दावा - बिहार में AI से लोगों की समस्याएं दूर हो रही हैं...
अब रियलिटी देख लो:
बाढ़ हर साल, सड़कों पर गड्ढे, बेरोजगारी, बिजली कटौती... AI कहाँ काम कर रहा है भाई?
दावा सुनो, फिर हकीकत से कंपेयर कर लो। मजा आएगा 😂🔥
#सम्राटचौधरी #रियलिटी #बाढ़ #बेरोजगारी #रोस्ट #बिहार

01/09/2026

"अस्पताल नहीं, सरकारी कसाईखाना! इलाज में लापरवाही से मरीज की मौत, बेपरवाह डॉक्टरों का महा-रोस्ट!"अरे भाई, बिहार के स्वास्थ्य विभाग और सरकारी बाबुओं की अक्ल पर 21 तोपों की सलामी देने का मन करता है!

एक तरफ तो जनता को ज्ञान बांटा जा रहा है कि ऐसा 'AI ऐप' आ रहा है जो पूरे बिहार का सिस्टम एक झटके में चकाचक कर देगा। अरे भाई, जब सारा काम ऐप ही करेगा, तो इन कुर्सी तोड़ मंत्रियों और लाल-बत्ती वाले बाबुओं को घर बैठाओ और सीधे उसी AI ऐप को मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की कुर्सी पर बैठा दो! कम से कम वो जनता का करोड़ों का टैक्स और समोसा-चाय का बिल तो नहीं डकारेगा!

अब ज़रा इन हुक्मरानों का नया कारनामा सुनिए! आरा सदर अस्पताल से लेकर बिहार के सरकारी अस्पतालों में इलाज सुधरे या न सुधरे, डॉक्टर मिले या न मिले, दवाई मिले या न मिले... लेकिन इन साहेब बहादुरों ने अपनी पोल छुपने के डर से एक नया तुगलकी फरमान जारी कर दिया—"अस्पताल के अंदर कोई वीडियो नहीं बनाएगा!"

अरे वाह रे सुशासन के पहरेदारों!
अस्पताल में स्ट्रेचर नदारद रहे—चलेगा!
आईसीयू में आवारा कुत्ते सोएं—चलेगा!
मरीज ज़मीन पर तड़प-तड़प कर दम तोड़ दे—चलेगा!
दवाइयां बाहर मेडिकल स्टोर पर बिक जाएं—चलेगा!
लेकिन अगर किसी आम इंसान ने जेब से मोबाइल निकाल कर तुम्हारी इस सड़ांध को रिकॉर्ड कर लिया... तो तुम्हारे पूरे सिस्टम की इज्जत खतरे में आ जाएगी?

और हमारी बहादुर पुलिस का जलवा भी देख लीजिए! जो पुलिस दिन-दहाड़े गोली मारने वाले, लूटने वाले और रंगदारी मांगने वाले गुंडों के सामने भीगी बिल्ली बन जाती है, वो अस्पताल की बदहाली रिकॉर्ड करने वाले लड़के को ऐसे घेरती है जैसे कोई अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी पकड़ लिया हो!

अरे हुक्मरानों, बीमारी छुपाने से कैंसर ठीक नहीं होता! कैमरे पर बैन लगाकर अपनी नाकामी छुपाने की ये नौटंकी बंद करो, और अगर थोड़ी सी भी गैरत बची है तो अस्पतालों में डॉक्टर और दवा का इंतज़ाम करो!

आपको क्या लगता है भाई, अस्पताल सुधारने के बजाय कैमरा बंद कराने वाले इन बाबुओं और मंत्रियों के इस ड्रामे पर आपका क्या कहना है? नीचे कमेंट बॉक्स में इनकी क्लास ज़रूर लगाइए!

01/09/2026

शिक्षा मंत्री के घर के बाहर CTET अभ्यर्थी का हाई-वोल्टेज ड्रामा! 😳 TRE-4 में शामिल करने की मांग
“नौकरी की उम्मीद लेकर CTET अभ्यर्थी पहुंचे शिक्षा मंत्री के दरवाजे… और हालात ऐसे कि एक अभ्यर्थी घर के बाहर ही नीचे सो गया! 😳
मांग भी कोई चांद-तारे की नहीं—TRE-4 में शामिल करने की मांग है।
अब सवाल सीधा है शिक्षा मंत्री जी—
जब पढ़े-लिखे अभ्यर्थी आपके दरवाजे तक पहुंचकर अपनी मांग बता रहे हैं, तो उनकी बात सुनने के लिए आखिर उन्हें और कितना इंतजार करना पड़ेगा?
सरकार से छात्रों का सवाल है—भर्ती चाहिए या सिर्फ आश्वासन? 🔥
Bihar Signal — नौकरी मांगने वालों की आवाज़ दबनी नहीं चाहिए!”

01/09/2026

राखी तोरा भाई के पईसा देख बोरा में सूत जलू कोरा में #बिहार #छपरीसिंगर #टुनटुनयादव

Address

Patna

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bihar Signal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share