Daily News Update

Daily News Update प्रमाणित खबर का एक माध्यम। No fake News.

गोपालगंज पुलिस की सख्ती: सोशल मीडिया पर अवैध हथियार और अश्लील डांस के वीडियो पर 9 नामजद, FIR दर्ज। गोपालगंज। पुलिस ने सो...
06/05/2026

गोपालगंज पुलिस की सख्ती: सोशल मीडिया पर अवैध हथियार और अश्लील डांस के वीडियो पर 9 नामजद, FIR दर्ज।

गोपालगंज। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है। मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में 2-3 मई को एक जनेऊ समारोह के दौरान अवैध हथियारों का प्रदर्शन और अश्लील नृत्य कराए जाने का मामला सामने आया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, 4 मई को सोशल मीडिया निगरानी में ये वीडियो मिले, जिनकी जांच के बाद मीरगंज थाना में कांड संख्या 247/26 दर्ज किया गया।

मुख्य आरोपी और कार्रवाई
वीडियो में 9 नामजद अभियुक्त शामिल, जिनमें अवैध/लाइसेंसी हथियार दिखाने और अश्लील डांस आयोजित करने वाले प्रमुख।

अन्य अज्ञात लोगों की पहचान तकनीकी सबूतों से हो रही; जल्द गिरफ्तारी संभव।

पुलिस ने चेतावनी दी कि ऐसी गतिविधियां दंडनीय अपराध हैं।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अवैध या आपत्तिजनक सामग्री शेयर न करें। ऐसी जानकारी मिलने पर हेल्पलाइन 9031827299 पर संपर्क करें। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।

26/04/2026

डीपीएस स्कूल में छात्र के साथ बेरहमी, मारपीट में टूटे दांत और जबड़े में फ्रैक्चर; प्रबंधन की लापरवाही पर उठे सवाल।

आगरा। आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल परिसर में 10वीं कक्षा के छात्र विश्वराज मल्होत्रा के साथ बर्बर मारपीट का मामला सामने आया है। मशहूर यूट्यूबर पीयूष मल्होत्रा के बेटे विश्वराज पर उनके ही सहपाठी ने जानलेवा हमला किया, जिसमें छात्र के कई दांत टूट गए और जबड़े में गंभीर फ्रैक्चर हो गया है।

स्कूल प्रबंधन पर घोर लापरवाही के आरोप
पीड़ित छात्र के पिता पीयूष मल्होत्रा ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि स्कूल से उन्हें केवल "हल्की चोट" लगने की सूचना दी गई, जबकि बच्चा खून से लथपथ था और उसे प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) तक नहीं दिया गया था। बिना डॉक्टर या एम्बुलेंस की व्यवस्था किए स्कूल ने बच्चे को परिजनों के हवाले कर दिया, जबकि विश्वराज दर्द से कराह रहा था। फिलहाल, छात्र को यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका ऑपरेशन चल रहा है।

पुलिस की जांच और अभिभावकों में रोष
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसीपी हरि पर्वत, अमीष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह दो छात्रों के बीच हुआ विवाद लग रहा है। पुलिस स्कूल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके।

इस घटना के बाद से स्थानीय अभिभावकों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले स्कूल में बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवालिया निशान लग गया है। परिजन अब स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

नालंदा में घूसखोर दरोगा का पर्दाफाश, 90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार - डीएसपी की संलिप्तता के दावे से हड़कंप।...
26/04/2026

नालंदा में घूसखोर दरोगा का पर्दाफाश, 90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार - डीएसपी की संलिप्तता के दावे से हड़कंप।

बिहार पुलिस की वर्दी एक बार फिर शर्मसार हुई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने राजगीर थाना में तैनात दरोगा देवकांत कुमार को 90,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई ने न केवल स्थानीय पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है, बल्कि दरोगा के उस सनसनीखेज बयान ने बड़े अधिकारियों पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

डीएसपी को देने के नाम पर वसूली
पीड़ित डॉक्टर रवि शंकर कुमार ने आरोप लगाया है कि दरोगा देवकांत कुमार ने उनसे आर्म्स एक्ट के एक मामले में केस डायरी को मैनेज करने के बदले रिश्वत मांगी थी। हैरानी की बात यह है कि आरोपी दरोगा ने पीड़ित से यह कहकर पैसे वसूले थे कि उसमें से 50,000 रुपये डीएसपी (DSP) को देने हैं और बाकी 40,000 रुपये वह खुद रखेगा।

निगरानी की घेराबंदी
निगरानी डीएसपी श्रीराम चौधरी के नेतृत्व में टीम ने राजगीर के गिरियक मार्ग पर जाल बिछाया था। जैसे ही दरोगा देवकांत कुमार बाइक से वहाँ पहुँचा और पीड़ित से रिश्वत की रकम ली, सादे लिबास में तैनात निगरानी टीम ने उसे दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दरोगा का लाइसेंसी रिवॉल्वर भी जब्त कर लिया है।

प्रमुख बिंदु:
स्थान: राजगीर, नालंदा (गिरियक मार्ग) ।
आरोपी: देवकांत कुमार, एसआई (राजगीर थाना) ।
निगरानी का एक्शन: 90 हजार रुपये के साथ रंगे हाथों गिरफ्तारी ।
गंभीर आरोप: दरोगा ने रिश्वत का बड़ा हिस्सा डीएसपी तक पहुँचाने का दावा किया ।

इस गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग अब इस पूरे मामले की गहन जांच में जुटा है कि इस 'रिश्वत के खेल' में और कौन-कौन से अधिकारी शामिल हैं।

IES यूनिवर्सिटी छात्रा का धोखा, 'आशीष' निकला आसिफ अली - लव जिहाद का सनसनीखेज मामला।एमपी की राजधानी भोपाल की IES यूनिवर्स...
26/04/2026

IES यूनिवर्सिटी छात्रा का धोखा, 'आशीष' निकला आसिफ अली - लव जिहाद का सनसनीखेज मामला।

एमपी की राजधानी भोपाल की IES यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली एक छात्रा को क्या पता था कि उसकी दोस्ती एक खतरनाक षड्यंत्र का शिकार बना देगी। आरोपी आसिफ अली ने खुद को 'आशीष पांडे' बताकर छात्रा से नजदीकी बढ़ाई, नाम बदला, पहचान छिपाई और करीब एक साल तक शोषण का सिलसिला चलाया।

धोखे की पराकाष्ठा तब हुई जब पीड़िता गर्भवती हो गई। शादी की बात उठते ही आरोपी का असली चेहरा सामने आया - वह कोई हिंदू आशीष नहीं, बल्कि मुस्लिम आसिफ अली था। सदमे में आई छात्रा ने साहस जुटाकर महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। एफआईआर तो हुई, लेकिन आरोपी अब तक फरार है।

महिला थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप
पीड़िता ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। महिला थाना प्रभारी पर दबाव डालने और पैसे का लालच देकर समझौता करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता का कहना है कि अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं, जबकि प्रशासन चुप है। यह मामला सिर्फ धोखाधड़ी नहीं, बल्कि लव जिहाद और बेटियों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता है।

क्या कहते हैं तथ्य?
घटना स्थल: IES यूनिवर्सिटी, भोपाल।
आरोपी: आसिफ अली (उर्फ आशीष पांडे)।
अवधि: लगभग 1 वर्ष।
वर्तमान स्थिति: आरोपी फरार, पीड़िता को धमकी के आरोप।

यह राजधानी की कानून व्यवस्था पर करारा प्रहार है। बाजरंग दल ने मामले का संज्ञान लिया है और न्याय की मांग की है। पुलिस से तत्काल कार्रवाई की उम्मीद।

भीषण गर्मी में बड़ी राहत! 26 अप्रैल को UP-बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट।पटना। देश में तप रही गर्मी के बी...
25/04/2026

भीषण गर्मी में बड़ी राहत! 26 अप्रैल को UP-बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट।

पटना। देश में तप रही गर्मी के बीच मौसम विभाग ने बड़ी राहत की खबर दी है। कल यानी 26 अप्रैल को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत 17 राज्यों में बारिश, आंधी और वज्रपात का 'रौद्र रूप' देखने को मिलेगा। रफ्तार 70-80 किमी/घंटा तक तेज हवाएं चलेंगी। पूर्वी भारत में बिजली गिरने का खतरा, किसानों को सतर्क रहने की सलाह!

बिहार में जिलावार अलर्ट:
पटना, नालंदा, गया, भोजपुर: तेज बारिश-आंधी, फसलें प्रभावित।
मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर: वज्रपात का खतरा।
पूर्णिया, किशनगंज, अररिया: भारी वर्षा संभव।

अन्य राज्य: हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, उत्तराखंड।

उत्तरी हरियाणा में चक्रवाती परिसंचरण बन रहा। पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वाले सावधान! IMD की सलाह: बाहर न निकलें, फसलें सुरक्षित रखें।

महिला सिपाहियों के साथ हुई छेड़खानी के मामले का एक आरोपित गिरफ्तार।गोपालगंज के जंगलिया मोड़ पर महिला सिपाहियों के साथ हु...
22/04/2026

महिला सिपाहियों के साथ हुई छेड़खानी के मामले का एक आरोपित गिरफ्तार।

गोपालगंज के जंगलिया मोड़ पर महिला सिपाहियों के साथ हुई छेड़खानी के मामले में गोपालगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

शहर के प्रमुख चौराहा जंगलिया मोड़ के पास महिला पुलिस कर्मियों के साथ छेड़खानी की घटना हुई, जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस टीम को सूचना मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को घेराबंदी के बाद हिरासत में ले लिया और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

आरोपित के खिलाफ छेड़खानी, अपमानजनक आचरण और आवश्यकता पड़ने पर अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई चल रही है। पुलिस की तरफ से इस तरह की घटनाओं को निर्णयक रूप से निपटाने का भी स्पष्ट संकेत दिया गया है, ताकि महिला पुलिसकर्मियों सहित लोगों को सुरक्षा का अहसास हो सके।

नीतीश की 'हाथी चाल' से NDA में उबाल, जदयू की अधिक मंत्री और स्पीकर पद की मांग से BJP पर दबाव।पटना। बिहार की सियासी बिसात...
21/04/2026

नीतीश की 'हाथी चाल' से NDA में उबाल, जदयू की अधिक मंत्री और स्पीकर पद की मांग से BJP पर दबाव।

पटना। बिहार की सियासी बिसात पर जनता दल (यूनाइटेड) की नई डिमांड ने एनडीए गठबंधन में हलचल मचा दी है। 20 अप्रैल को नीतीश कुमार की मौजूदगी में जदयू विधायक दल की बैठक में कैबिनेट विस्तार को लेकर बड़े मंत्री कोटे की मांग उठी, जिससे बीजेपी नेतृत्व में मंथन शुरू हो गया है।

जदयू की प्रमुख मांगें

अधिक मंत्री पद: पूर्व मंत्री श्रवण कुमार ने स्पष्ट कहा कि पिछली कैबिनेट की तुलना में इस बार जदयू कोटे से ज्यादा मंत्री बनेंगे। नीतीश कुमार ने इस पर आश्वासन दिया है। विभागों की अदला-बदली के बाद अब संख्या पर जोर, जिसमें जदयू 33 संभावित नामों में भारी हिस्सा चाहती है।

विधानसभा अध्यक्ष पद: जदयू की नजर वर्तमान अध्यक्ष प्रेम कुमार (बीजेपी) की कुर्सी पर है, जो अतिपिछड़ा वोट बैंक से जुड़े हैं। यह पद राजनीतिक मजबूती के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें निर्णायक वोट और सदन नियंत्रण की शक्ति होती है।

विभागीय पुनर्वितरण: पहले विभागों की अदला-बदली पर सहमति बनी, लेकिन अब जदयू बड़े विभागों पर दावा ठोक रही है।

NDA में बढ़ता तनाव
20 अप्रैल को पटना के 7 सर्कुलर रोड पर नीतीश कुमार के आवास पर हुई जदयू विधायक दल बैठक ने बीजेपी में अनजाना भय पैदा कर दिया। सम्राट चौधरी सरकार में जदयू के समर्थन के बावजूद, नीतीश की 'जिद' से स्पीकर या विभाग छिन सकते हैं, जो जातीय समीकरण बिगाड़ सकता है। बीजेपी रणनीतिकार आक्रामक रुख अपनाने को तैयार हैं।

पृष्ठभूमि और प्रभाव
नीतीश कुमार के हालिया राजनीतिक कदमों के बाद (जैसे राज्यसभा या सीएम पद से हटना) जदयू 'बड़े भाई' की भूमिका में लौटना चाहती है। इससे एनडीए में टकराहट बढ़ी है, खासकर अतिपिछड़ा वोट पर निर्भर बीजेपी के लिए। विवाद कैबिनेट विस्तार (9-10 खाली पद) में सुलझ सकता है, लेकिन नया संकट जन्म लेने के आसार हैं।

संक्षेप में, जदयू की 20 अप्रैल बैठक ने बिहार NDA को हिला दिया—अधिक मंत्री, स्पीकर पद और विभागों पर दावा से बीजेपी दबाव में है। यह गठबंधन की एकजुटता की परीक्षा बनेगा।

SP विनय तिवारी का बलथरी चेक पोस्ट पर औचक निरीक्षण, वाहन जांच और तस्करी पर सख्ती के आदेश।गोपालगंज। पुलिस अधीक्षक विनय तिव...
21/04/2026

SP विनय तिवारी का बलथरी चेक पोस्ट पर औचक निरीक्षण, वाहन जांच और तस्करी पर सख्ती के आदेश।

गोपालगंज। पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत बलथरी चेक पोस्ट का सोमवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विधि-व्यवस्था की गहन समीक्षा की और मौके पर तैनात अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

SP ने वाहनों की सघन जांच, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी तथा अवैध तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया। साथ ही, परिवहन विभाग के अधिकारियों को ओवरलोडिंग, बिना वैध कागजात चलने वाले वाहनों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

औचक निरीक्षण से चेक पोस्ट पर हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस और परिवहन कर्मी अलर्ट मोड में आ गए। यह निरीक्षण जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

आज का ज्ञानभारती मंगलम् पंचांग व राशिफल।-------------------------------------------------सभीको अनन्त शुभकामनायें, जिनका ...
21/04/2026

आज का ज्ञानभारती मंगलम् पंचांग व राशिफल।
-------------------------------------------------
सभीको अनन्त शुभकामनायें, जिनका आज जन्मदिन है
रौद्र नामाब्द श्री संवत् २०८३ शाक १९४८ सौम्यायन याम्य गोल: वसंत ऋतु वैशाख मास: शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि दिवा ८:१३ बजे तक तत्पश्चात्त पंचमी तिथि मंगलवार रोहिणी नक्षत्र प्रातः ५:५६ बजे तक तत्पश्चात् मृगशिरा नक्षत्र शोभन योग सायं ४:३१ बजे तक तत्पश्चात् अतिगण्ड योग तत्कालिके विष्टि करण । सूर्योदय ५:२३ बजे सूर्यास्त १८:१८ बजे आज चन्द्रोदय प्रातः ८:१५ बजे तदनुसार २१ अप्रैल २०२६ ई०।
आज सूर्य मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में रहेंगे तथा चन्द्रमा वृष राशि को त्यागकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे । इन दोनों को रोहिणी नक्षत्र का साथ मिलेगा । इनका साथ आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेगा, पढ़ें आजके राशिफल के बारे में।

आज का राहुकाल दिवा ३:०५ से ४:४१ बजे तक।

मेष :- आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीज़ों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। जिन लोगों ने किसी से उधार लिया है उन्हें आज किसी भी हालत में उधार चुकाना पड़ सकता है जिससे आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो जाएगी। आपका ज़्यादातर समय दोस्तों और परिवार के साथ बीतेगा। आप अपने प्रिय की बांहों में आराम महसूस करेंगे। आज के दिन आप सबके ध्यान का केंद्र होंगे और सफलता आपकी पहुँच में होगी। जिंदगी में चल रही आपाधापी के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और और आप अपने पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब हो पाएंगे। आपका जीवनसाथी आज काफ़ी रोमानी मिज़ाज में है।
भाग्यांक: 1

वृष :- ज़रूरत से ज़्यादा खाने से बचें और सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। परिवार में किसी सदस्य की ख़राब सेहत की वजह से घूमने का कार्यक्रम टल सकता है। आज अपने प्रिय को माफ़ करना न भूलें। आपके तारे आज आपको असाधारण शक्ति देंगे, इसलिए ऐसे निर्णय लें जो ज़रूरी हों और आने वाले समय में आपको सही दिशा दे सकें। अपनी बातचीत में मौलिकता रखें, क्योंकि किसी भी तरह का बनावटीपन आपको फ़ायदा नहीं पहुँचाएगा। आपके जीवनसाथी की ओर से मिला कोई ख़ास तोहफ़ा आपके खिन्न मन को ख़ुश करने में काफ़ी मददगार साबित होगा।
भाग्यांक: 1

मिथुन :- सामाजिक मेलजोल से ज़्यादा सेहत को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। विदेशों में पड़ी आपकी जमीन आज अच्छे दामों में बिक सकती है जिससे आपको मुनाफा होगा। आपको अपनी भावनाओं को नियन्त्रित करने में कठिनाई होगी, लेकिन आस-पास के लोगों से झगड़ा न करें नहीं तो आप अकेले रह जाएंगे। ज़िंदगी में एक नया मोड़ आ सकता है, जो प्यार और रोमांस को नयी दिशा देगा। करिअर में तरक़्क़ी के लिए नयी क्षमताएँ विकसित करना और नयी तकनीकें सीखना महत्वपूर्ण रहेगा। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गये हैं तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। आपका जीवनसाथी आपको ख़ुश करने के लिए आज काफ़ी कोशिशें करता नज़र आएगा।
भाग्यांक: 8

कर्क :- आज के दिन किए गए दान-पुण्य के काम आपको मानसिक शान्ति और सुकून देंगे। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। अटके घरेलू कामों को अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर पूरा करने की व्यवस्था करें। आज आप अपने जीवन की परेशानियों को अपने संगी से साझा करना चाहेंगे लेकिन वो अपनी परेशानियों के बारें में बता के आपको और ज्यादा परेशान कर देंगे। कार्यक्षेत्र में आपका कोई प्रतिद्वंदी आज आपके खिलाफ साजिश कर सकता है, इसलिए आज आपको आंख कान खोलकर काम करने की जरुरत है। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है। बिजली कटौती या फिर किसी अन्य वजह से आपको सुबह तैयार होने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जीवनसाथी की ओर से इससे निबटने में काफ़ी मदद मिलेगी।
भाग्यांक: 2

सिंह :- कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है- जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। घर पर मेहमानों का आना दिन को बढ़िया और ख़ुशगवार बना देगा। आज अपने प्रिय को माफ़ करना न भूलें। अपनी बौद्धिक क्षमताओं का इस्तेमाल अपने हित में करें। इसकी मदद से आप पेशेवर योजनाओं और नए विचारों को पूरा कर सकते हैं। आज आपके पास लोगों से मिलने-जुलने का और अपने शौक़ पूरे करने का पर्याप्त खाली वक़्त है। चीज़ें आपकी इच्छा के मुताबिक़ नहीं चलेंगी, लेकिन अपने हमदम के साथ आप अच्छा समय गुज़ारेंगे।
भाग्यांक: 9

कन्या :- आज के दिन आराम करना ज़रूरी साबित होगा, क्योंकि आप हाल के दिनों में भारी मानसिक दबाव से गुज़रे हैं। नयी गतिविधियाँ और मनोरंजन आपके लिए विश्राम करने में सहायक सिद्ध होंगे। इस राशि केे कुछ लोगों को आज संतान पक्ष से आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है। आज आपको अपनी संतान पर गर्व महसूस होगा। संबंधियों से आपको सहायता प्राप्त होगी। काफ़ी वक़्त फ़ोन न करके आप अपने प्रिय को तंग करेंगे। अपने बॉस/वरिष्ठों को घर पर बुलाने के लिए अच्छा दिन नहीं है। देर शाम तक आपको कहीं दूर से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। चीज़ें आपकी इच्छा के मुताबिक़ नहीं चलेंगी, लेकिन अपने हमदम के साथ आप अच्छा समय गुज़ारेंगे।
भाग्यांक: 8

तुला :- अपने नकारात्मक रवैये के चलते आप प्रगति नहीं कर पा रहे हैं। यह इस बात को समझने का सही वक़्त है कि चिंता की आदत ने आपके सोचने की क्षमता को ख़त्म कर दिया है। हालात के उजले पहलू की ओर देखें और आप पाएंगे कि चीज़ें सुधर रही हैं। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। कुछ लोगों के लिए- परिवार में किसी नए का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा। आपकी मुलाक़ाता एक ऐसे दोस्त से होगी, जिसे आपका ख़याल है और जो आपको समझता भी है। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। लोगों के साथ बात करने में आज आप अपना बहुमूल्य समय बर्बाद कर सकते हैं। आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ़ करेगा और आप पर बहुत स्नेह उढ़ेलेगा।
भाग्यांक: 1

वृश्चिक :- सबकी मदद करने की आपकी इच्छा आपको आज बुरी तरह थकाएगी। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। पारिवारिक सदस्यों की मदद आपकी ज़रूरतों का ख़याल रखेगी। प्यार की ताक़त आपको प्यार करने की वजह देती है। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें वह शौहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें एक अरसे से तलाश थी। अगर आप शादीशुदा हैं और आपके बच्चे भी हैं तो वो आज आपसे शिकायत कर सकते हैं क्योंकि आप उनको पर्याप्त समय नहीं दे पाते। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे।
भाग्यांक: 3

धनु :- आपका स्पष्ट और निडर नज़रिया आपके दोस्त के अहम्‍को ठेस पहुँचा सकता है। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। बच्चे की पढ़ाई के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। इस समय जो समस्याएँ आपको झेलनी पड़ रही हैं, वे क्षणिक हैं और समय के साथ वे ख़ुद-ब-ख़ुद ख़त्म हो जाएंगी। नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना ठोस है, लेकिन व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारियों को उजागर करने से बचें। दफ़्तर में आप तारीफ़ पाएंगे। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा। आपके प्रेम को देखकर आज आपका प्रेमी गदगद हो जाएगा। रोमानी नज़रिए से वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है।
भाग्यांक: 9

मकर :- अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए व्यक्तिगत संबंधों का इस्तेमाल करना आपके जीवनसाथी को नाराज़ कर सकता है। बिना बताये आज कोई देनदार आपके अकाउंट में पैसे डाल सकता है जिसके बारे में जानकर आपको अचंभा भी होगा और खुशी भी। अपना क़ीमती वक़्त अपने बच्चों के साथ गुज़ारें। यह सबसे बेहतर मरहम है। वे कभी न ख़त्म होने वाली ख़ुशियों का स्रोत साबित होंगे। प्रेमी एक-दूसरे की पारिवारिक भावनाओं को समझेंगे। सहकर्मियों और वरिष्ठों के पूरे सहयोग के चलते दफ़्तर में काम तेज़ रफ़्तार पकड़ लेगा। किसी वजह से आज आपके ऑफिस में जल्दी छुट्टी हो सकती है इसका आप फायदा उठाएंगे और अपने परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने जाएंगे। जीवनसाथी के साथ आज की शाम वाक़ई कुछ ख़ास होने वाली है।
भाग्यांक: 9

कुंभ :- परेशानियों के बारे में सोचते रहने और तिल का ताड़ करने की आपकी आदत आपके नैतिक ताने-बाने को कमज़ोर कर सकती है। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। आप सभी पारिवारिक कर्ज़े ख़त्म करने में क़ामयाब रहेंगे। आपका बेपनाह प्यार आपके प्रिय के लिए बेहद क़ीमती है। दफ़्तर में आपको कुछ ऐसा काम मिल सकता है, जिसे आप हमेशा से करना चाहते थे। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे।
भाग्यांक: 7

मीन :- आप अपनी भावनाओं पर क़ाबू रखने में दिक़्क़त महसूस करेंगे - आपका अजीब रवैया लोगों को भ्रमित करेगा और इसलिए आपमे झुंझलाहट पैदा करेगा। आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएँ, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों। ऐसा कोई जिसे आप जानते हैं, आर्थिक मामलों को ज़रूरत से ज़्यादा गंभीरता से लेगा और घर में थोड़ा-बहुत तनाव भी पैदा होगा। अपने दोस्त से बहुत लम्बे समय बाद मिलने का ख़याल आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। नई शुरू की परियोजनाएँ उम्मीद के मुताबिक़ परिणाम नहीं देंगी। पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आज आप आनंद की तलाश में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातें का सही समय है।
भाग्यांक: 4

20/04/2026

रामकृष्णानगर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप पर 5 बदमाशों का हथियारबंद हमला, 15-20 लाख के गहने लूट फरार।

पटना। बिहार की राजधानी पटना के रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर व्यापारियों के बीच दहशत मचाने वाली लूट की घटना सामने आई। अज्ञात बदमाशों ने एक आभूषण दुकान पर हथियार तानकर धावा बोल दिया और लाखों रुपये के जेवरात लूट लिए। पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के सहारे अभियुक्तों की तलाश तेज कर दी है।

जानकारी के अनुसार, दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पांच बदमाश हेलमेट पहने दुकान पर पहुंचे। तीन अपराधी अंदर घुसे, जबकि दो बाहर निगरानी करते रहे। दुकान में मौजूद दुकानदार व दो-तीन ग्राहकों को कोने में बिठाकर हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट की। दुकानदार के अनुसार, करीब 100 ग्राम सोने के गहने (15-20 लाख रुपये मूल्य) और 3-4 किलोग्राम चांदी लूटी गई।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की:
घटना की सूचना मिलते ही पटना पूर्वी के नगर पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है। एसपी परिचय कुमार ने बताया, "सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और तकनीकी जांच तेज है। जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।" फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन छापेमारी जारी है।

दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके के व्यापारियों में आक्रोश है। दुकानदारों ने पुलिस सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

19/04/2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के झारग्राम में चुनावी रैली के दौरान स्थानीय स्ट्रीट फूड झालमुड़ी का स्वाद चखा, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

झारग्राम में व्यस्त चुनाव प्रचार के बीच पीएम मोदी ने अपना काफिला रोककर सड़क किनारे एक झालमुड़ी दुकान पर रुके। उन्होंने अखबार के ठोंगे में भरी झालमुड़ी खरीदी और आसपास मौजूद लोगों, खासकर बच्चों व महिलाओं के साथ मिलकर इसका आनंद लिया। यह नजारा बंगाली संस्कृति से जुड़ाव दिखाते हुए लोगों को खूब भाया।

पीएम मोदी ने खुद X (पूर्व ट्विटर) पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि चार रैलियों के व्यस्त दिन में झारग्राम की स्वादिष्ट झालमुड़ी का लुत्फ उठाया। वीडियो और फोटो में उन्हें हंसते-मुस्कुराते झालमुड़ी खाते देखा गया, जहां भीड़ जय श्री राम के नारे लगा रही थी।

यह घटना पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान हुई, जहां पीएम मोदी लगातार रैलियां कर रहे हैं। झालमुड़ी खाते हुए उनका 'बंगाली अंदाज' लोगों को स्थानीय स्तर पर जोड़ने का प्रयास माना जा रहा है।
यह वायरल पल पीएम मोदी की जनसंपर्क शैली को दर्शाता है, जो चुनावी माहौल में स्थानीय स्वाद से जुड़कर जनता का दिल जीतने का उदाहरण है।

Address

Patna
801503

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Daily News Update posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Daily News Update:

Share