Gaurav Expose Media

Gaurav Expose Media Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Gaurav Expose Media, News & Media Website, Dholbazza Bazar, Naugachia, Bhagalpur, Patna.
(1)

पुरैनी में मुखिया के देवर की गो/ली मा/रकर ह/त्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियांमधेपुरा। जिले के पुरैनी थाना क्षेत्...
14/09/2026

पुरैनी में मुखिया के देवर की गो/ली मा/रकर ह/त्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

मधेपुरा। जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम बेखौफ अपराधियों ने नरदह पंचायत की मुखिया रीता देवी के देवर विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता की गो/ली मा/रकर ह/त्या कर दी। वारदात नया टोला चौक के पास हुई, जहां दो मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों ने विक्की मेहता को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल विक्की मेहता को परिजन इलाज के लिए JNKT मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल के उपाध्यक्ष डॉ. भास्कर कुमार के अनुसार, जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृ*त घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनके शरीर पर करीब 5 से 7 गोलियों के ज*ख्म बताए गए हैं।

मुखिया रीता देवी ने बताया कि नरदह सरकार भवन में मनरेगा का काम चल रहा था। काम खत्म कराने के बाद विक्की मेहता घर लौट रहे थे। इसी दौरान नया टोला चौक के पास बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और गो*ली मा*र दी।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। ह*त्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या आपराधिक वर्चस्व समेत कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

पुलिस हमलावरों की पहचान करने के साथ ही हत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

⚠️ यदि आप भी मोटरसाइकिल खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले पूरी तरह जांच-पड़ताल अवश्य कर लें।मैंने Hero Sho...
14/09/2026

⚠️ यदि आप भी मोटरसाइकिल खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले पूरी तरह जांच-पड़ताल अवश्य कर लें।

मैंने Hero Showroom, भवानीपुर, जिला पूर्णिया से Hero Splendor Plus 2.0 मोटरसाइकिल खरीदी थी। हालांकि, खरीदारी के बाद से ही बाइक के माइलेज को लेकर मुझे गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

कंपनी में शिकायत दर्ज कराने पर बताया गया था कि तीन सर्विसिंग के बाद माइलेज में सुधार हो जाएगा। लेकिन अब तक पाँच सर्विसिंग पूरी हो चुकी हैं, इसके बावजूद बाइक का औसत माइलेज केवल 20 से 22 किलोमीटर प्रति लीटर ही मिल रहा है।

जब इस समस्या की जानकारी शोरूम मैनेजर और कर्मचारियों को दी गई, तो हर बार केवल यह आश्वासन दिया गया कि “इस बार समस्या का समाधान हो जाएगा।” हालांकि, पाँच सर्विसिंग के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।

यह चिंता का विषय है कि नई मोटरसाइकिल खरीदने के बाद भी ग्राहक को बार-बार सर्विस सेंटर के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं और समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। ऐसे मामलों में कंपनी और संबंधित डीलर की जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।

एक ग्राहक के रूप में मेरी स्पष्ट मांग है कि इस मामले की गंभीरता से जांच कराकर स्थायी समाधान उपलब्ध कराया जाए। यदि वाहन में कोई तकनीकी खराबी है, तो उसे तत्काल ठीक किया जाए अथवा ग्राहक को उचित समाधान प्रदान किया जाए।

यदि आपको भी नई बाइक से संबंधित ऐसी किसी समस्या का सामना करना पड़ा है, तो अपना अनुभव कमेंट में अवश्य साझा करें।



Gaurav Expose Media

14/09/2026

बिहार में आई बाढ़ को लेकर विधायक बुलो मंडल ने क्या कहा? सुनिए पूरा बयान

बिहार में मीडिया अगर सिर्फ तारीफ करे, तो सब कुछ बहुत सुंदर है!क्षेत्र चाहे विधानसभा का हो या लोकसभा का, जमीन पर हालात कि...
14/09/2026

बिहार में मीडिया अगर सिर्फ तारीफ करे, तो सब कुछ बहुत सुंदर है!

क्षेत्र चाहे विधानसभा का हो या लोकसभा का, जमीन पर हालात कितने भी खराब क्यों न हों—अगर कैमरे के सामने कह दिया जाए कि “आपने तो अपने क्षेत्र को स्वर्ग बना दिया है”, तो शायद यही सबसे अच्छी पत्रकारिता मानी जाती है।

लेकिन जैसे ही कोई पत्रकार जनता की सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं पर सवाल पूछने लगता है, तो तस्वीर बदल जाती है।

फिर जवाब देने के बजाय माइक छीनने के लिए गार्ड आगे कर दिए जाते हैं।

तो सवाल सीधा है—
क्या जनप्रतिनिधियों से जनता की समस्याओं पर सवाल करना गलत है?

लोकतंत्र में पत्रकार का काम सिर्फ फूलों की माला पहनाकर तारीफ करना नहीं है। पत्रकार का काम है सवाल पूछना, सच्चाई दिखाना और जनता की आवाज को जिम्मेदार लोगों तक पहुंचाना।

और इन दिनों बिहार का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक डॉक्टर द्वारा पत्रकार के साथ कथित तौर पर किए गए व्यवहार ने पत्रकारों के सम्मान और सवाल पूछने के अधिकार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अगर सवाल पूछना ही गलत है, तो फिर लोकतंत्र में जनता की आवाज कौन उठाएगा?

आज सवाल एक पत्रकार का नहीं है,
सवाल हर उस इंसान का है जो अपनी समस्या लेकर व्यवस्था के सामने खड़ा होता है।

👉 आपकी नजर में बताइए—जनसमस्या पर सवाल करना गलत है या सवालों से बचना?

Gaurav Expose Media
जनता की आवाज • जनता के सवाल

14/09/2026

बाढ़ से बेहाल लोगों के बीच पहुंचे गौरव ठाकुर और कल्पना मंडल, बांटी राहत सामग्री

🌊 बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंची राहत, मैथिली कलाकारों ने बांटा सूखा राशनपूर्णिया जिला अंतर्गत रुपौली प्रखंड के भवूआ परवल प...
14/09/2026

🌊 बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंची राहत, मैथिली कलाकारों ने बांटा सूखा राशन

पूर्णिया जिला अंतर्गत रुपौली प्रखंड के भवूआ परवल पंचायत के जंगल टोला एवं आसपास के गांवों में बाढ़ से प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया।

इस दौरान मैथिली गायक गौरव ठाकुर एवं कल्पना मंडल के द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच सूखा राशन किट वितरित किया गया। बाढ़ की वजह से प्रभावित परिवारों के सामने भोजन सहित कई तरह की समस्याएं बनी हुई हैं। ऐसे समय में राहत सामग्री का वितरण जरूरतमंद परिवारों के लिए काफी मददगार साबित हो रहा है।

🤝 आपदा की इस घड़ी में जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाना एक सराहनीय पहल है।

📍 स्थान: जंगल टोला एवं आसपास के गांव, भवूआ परवल पंचायत, रुपौली, पूर्णिया

#बाढ़ #राहतसामग्री

13/09/2026
12/09/2026

सामाजिक समझौते के अगले दिन मुकेश की मौत, हत्या की आशंका से सनसनी | B.Kothi News

Address

Dholbazza Bazar, Naugachia, Bhagalpur
Patna
853204

Telephone

+917482824599

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gaurav Expose Media posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Gaurav Expose Media:

Shortcuts

Share