Bihar news live

Bihar news live पटना, बिहार और देश-दुनिया की ताज़ा अपडेट
“खबर वही… जो सच हो! 🎤🎤

*खुसरूपुर में छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से दो कट्टा व 14 जिंदा कारतूस बरामद*खुसरूपुर। मंगलवार की रात खुसरूपुर पुलिस ...
17/06/2026

*खुसरूपुर में छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से दो कट्टा व 14 जिंदा कारतूस बरामद*

खुसरूपुर। मंगलवार की रात खुसरूपुर पुलिस द्वारा थानाक्षेत्र के चैनपुर में पिछले दिनों हुई गोलीबारी मामले में नामजद आरोपी के घर छापामारी में दो देसी कट्टा,14 जिंदा कारतूस,दो खोखा बरामद किया है।
थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि थाना कांड संख्या 340/26 के नामजद आरोपित चैनपुर निवासी सुबंत सिंह के पुत्र सुजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है।थानाध्यक्ष के अनुसार आरोपी के खिलाफ अलग से आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उससे पूछताछ के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विदित हो कि 4 जून को चैनपुर गांव में भीषण गोलीबारी की घटना घटित हुई थी।गोलीबारी में गांव के नेहा कुमारी,सोना देवी और दीपक कुमार गोली लगने से घायल हो गए थे।इस मामले में गिरफ्तार सुजय आरोपी था।

15/06/2026

*खुसरूपुर के लाल ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम, जीता स्वर्ण पदक*

खुसरूपुर। खुसरूपुर के युवा खिलाड़ी शत्रुघ्न पासवान ने राष्ट्रीय स्तर की बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर पूरे बिहार और अपने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। वर्तमान में पटना जीआरपी में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत शत्रुघ्न ने अपनी प्रतिभा और कठिन परिश्रम के दम पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार सफलता हासिल की है।
इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन के तत्वावधान में 12 एवं 13 जून को पंजाब के लुधियाना में आयोजित 15वीं फेडरेशन कप बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026 में शत्रुघ्न पासवान ने 70 से 75 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 13 जून को हुए फाइनल मुकाबले में उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से आए कई अनुभवी और दिग्गज प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष मानी जा रही है क्योंकि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बिहार की ओर से स्वर्ण पदक जीतने वाले वे पहले खिलाड़ी बने हैं। उनकी इस सफलता से बिहार पुलिस महकमे के साथ-साथ पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है। उन्हें लगातार बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं।
अपनी सफलता पर शत्रुघ्न पासवान ने कहा कि उन्हें अपने वरिष्ठ अधिकारियों से हमेशा प्रोत्साहन और सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने बताया कि पटना जीआरपी में आने से पहले जमुई जिले में पदस्थापित रहने के दौरान वहां के पुलिस अधीक्षक ने उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान की। वहीं पटना जीआरपी में पदस्थापन के बाद भी वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके जुनून और सपनों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सभी वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनका अगला लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतना है।
शत्रुघ्न पासवान वर्षों से कठिन मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की अनेक प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। वर्तमान में वे न्यू बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं और लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं।
शत्रुघ्न पासवान की यह सफलता न केवल खुसरूपुर और पटना जिले के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

15/06/2026

दियारे में अवैध बालू खनन करते पोकलेन ,ट्रैक्टर सहित दो गिरफ्तार

खुसरूपुर। खुसरूपुर पुलिस ने रविवार की देर रात गंगा दियारे में अवैध रूप से गंगा बालू खनन करने वालो पर धावा बोल एक पॉकलेन के साथ दो चालक को गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि है गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव के सामने गंगा दियारा क्षेत्र से अवैध बालू कारोबारी बालू का खनन कर रहे हैं। सूचना के तुरंत बाद छापेमारी की गई जिसमें मौके पर से एक पॉकलेन चार ट्रैक्टर बरामद किया गया साथ में साथ दो ड्राइवर को गिरफ्तार गिया गया। गिरफ्तार ड्राइवर की पहचान करण उरांव पिता फागू उरांव लोहरदग्गा और विक्की कुमार पिता अवधेश प्रसाद तेलमर के रूप में हुई है ।थानाध्यक्ष ने बताया खनन माफिया के खिलाफ पुलिस लगातार सक्रिय है और छापामारी कर रही है।उन्होंने आम लोगों से इस तरह की अवैध खनन की सूचना स्थानीय पुलिस को देने की अपील की है।थानाध्यक्ष ने कहा कि सूचना देने वालों की पहचान कतई उजागर नहीं होगी।

*मसौढ़ी में पुलिस एनकाउंटर में बदमाश ढेर,2 दारोगा को भी लगी गोली*पटना के मसौढ़ी के मणिचक में शुक्रवार की शाम पुलिस के सा...
13/06/2026

*मसौढ़ी में पुलिस एनकाउंटर में बदमाश ढेर,2 दारोगा को भी लगी गोली*

पटना के मसौढ़ी के मणिचक में शुक्रवार की शाम पुलिस के साथ मुठभेड़ में अपराधी मोहम्मद हैदर मारा गया। वहीं, इस दौरान अपराधियों की फायरिंग में सब इंस्पेक्टर संजय कुमार को गोली लगी। कार्रवाई के दौरान घायल हुए दोनों दारोगा का इलाज पटना में चल रहा है।

*बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार,तीन थाना प्रभारी समेत 4 लोगों की मौत*बिहार के बेगूसराय में एक दर्दना...
12/06/2026

*बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार,तीन थाना प्रभारी समेत 4 लोगों की मौत*

बिहार के बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया है।साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा स्थित एनएच-31 पर देर रात तेज रफ्तार कार और ट्रक की टक्कर में तीन थाना प्रभारियों समेत चार लोगों की मौत हो गई।मृतकों की पहचान रतवारा थाना प्रभारी साजन पासवान, बेलारी थाना प्रभारी नीरज कुमार, आरर थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमरेंद्र और निजी चालक ज्योतिष कुमार के रूप में हुई है।सभी पुलिस अधिकारी पटना में आयोजित एक दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल होने के बाद गुरुवार देर रात कार से मधेपुरा लौट रहे थे।इसी दौरान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा के पास कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड गए।
कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारियों का इस तरह असमय चले जाना समाज और प्रशासन के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करें।

11/06/2026

*13 राज्यों में भारी बारिश और तूफान की संभावना*

IMD के मुताबिक कल यानी शुक्रवार 12 जून को देश के 13 राज्यों यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल और जम्मू कश्मीर तक भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आंधी और तूफान चलने की आशंका है।70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने मॉनसून की उत्तरी सीमा की स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि यह रेखा वर्तमान में चेन्नई, सोलापुर (महाराष्ट्र), हैदराबाद, भद्राद्री कोठागुडेम (तेलंगाना) और कलिंगपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से होते हुए रायगंज (पश्चिम बंगाल) और मधुबनी (बिहार) तक पहुंच चुकी है।

11/06/2026

*बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव और उपचुनाव के परिणाम घोषित*

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के बेटे एवं स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एमएलसी बन गए हैं। भोजपुरी स्टार पवन सिंह भी सदन पहुंच गए हैं। एनडीए के 9 और राष्ट्रीय जनता दल के एक उम्मीदवार ने निर्विरोध चुनाव में जीत दर्ज की। गुरुवार को नाम वापसी की अवधि खत्म होने के बाद सभी को विजयी घोषित कर दिया गया।
नवनिर्वाचित एमएलसी में जदयू से निशांत कुमार, भारती मेहता, शिवानी देवी प्रजापति और ललन प्रसाद शामिल हैं। वहीं, भाजपा से भोजपुरी स्टार पवन सिंह, संजय प्रकाश मयूख, अनिल ठाकुर और शीला पंडित का नाम है। लोजपा (रामविलास) के अशरफ अंसारी और आरजेडी के सुनील सिंह भी एमएलसी चुनाव जीते हैं।

*जलवायु परिवर्तन एक वैश्विक समस्या–विधायक*खुसरूपुर।विश्व युवक केंद्र दिल्ली एवं प्रेम यूथ फाउंडेशन की ओर से बुधवार को मह...
10/06/2026

*जलवायु परिवर्तन एक वैश्विक समस्या–विधायक*

खुसरूपुर।विश्व युवक केंद्र दिल्ली एवं प्रेम यूथ फाउंडेशन की ओर से बुधवार को महादेव हाई स्कूल के सभागार में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर जलवायु परिवर्तन पर सेमिनार का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक अरुण कुमार साह,नपं अध्यक्ष मिंटू कुमार ,एनसीसी शिक्षक संतोष कुमार,पुअनि संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मंच संचालन फाउंडेशन के निदेशक देवानंद ने की।
विधायक अरुण कुमार साह ने कहा कि पर्यावरण जागरूकता आज समय की जरूरत है।हर एक व्यक्ति से पेड़ लगाने का आह्वान किया।
फाउंडेशन के संस्थापक प्रेम कुमार ने कहा कि पर्यावरण से छेड़छाड़ मानव सभ्यता के लिए खतरे की घंटी है।उन्होंने लोगो से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया है।
नपं अध्यक्ष मिंटू कुमार ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा हमारी जिम्मेदारी है।उन्होंने प्लास्टिक मुक्त भारत, वृक्षारोपण और जल संरक्षण पर जोर दिया।
मौके पर पर्यावरण प्रेमी राजा रणजीत,सुनील कुमार, सुलेखा कुमारी, कुमकुम कुमारी, प्रिया कुमारी, सुरुचि कुमारी, मन्नी कुमार, रंजन कुमार मौजूद रहे।

*खुसरूपुर की फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक*खुसरूपुर।थाना क्षेत्र के सामना चौराहा के समीप सपना फर...
10/06/2026

*खुसरूपुर की फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक*

खुसरूपुर।थाना क्षेत्र के सामना चौराहा के समीप सपना फर्नीचर निर्माण इकाई में बुधवार दोपहर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री उसकी चपेट में आ गई।स्थानीय ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जानमाल की क्षति नहीं हुई। फैक्ट्री के मालिक लोदीपुर निवासी शंभू कुमार ने बताया कि आगलगी की घटना के समय फैक्ट्री बंद थी और फैक्ट्री में कोई कामगार मौजूद नहीं था।फैक्ट्री में सोफे बनाने का कार्य किया जाता था और बड़ी मात्रा में लकड़ी, फोम तथा अन्य ज्वलनशील सामग्री मौजूद थी।इस घटना में करीब दस लाख रुपए की क्षति पहुंची है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो पास के भवन भी इसकी चपेट में आ सकते थे और यह एक बड़े हादसे का रूप ले सकता था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

10/06/2026

*कल बिहार में अंधड़-तूफान,बारिश की अलर्ट*

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा है कि कल यानी 11 जून को देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम खराब रहने वाला है। IMD के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में कल तेज आंधी चलने की संभावना है।मौसम विभाग ने कहा है कि बिहार में कल 11 जून को गरज के साथ छींटे पड़ने और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। IMD के मुताबिक, कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है।

Address

Khusropur
Patna
803202

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bihar news live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share