News 9 Times

News 9 Times Official page of News 9 Times
(keep watching our news and follow us.)
(1)

नगर निगम के 127 विकास कार्यों की ई-निविदा जारी, सड़क, संपर्क पथ, नाला और पुलियों का होगा निर्माण: गरिमापूरे नगर निगम क्षे...
07/09/2026

नगर निगम के 127 विकास कार्यों की ई-निविदा जारी, सड़क, संपर्क पथ, नाला और पुलियों का होगा निर्माण: गरिमा

पूरे नगर निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से जुड़ी निविदा में ज्यादा से ज्यादा संवेदकों को भागीदारी सुनिश्चित करने की महापौर ने की अपील

न्यूज 9 टाइम्स बेतिया से आशुतोष कुमार बरनवाल की ब्यूरो रिपोर्ट :-

नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर 127 विकास योजनाओं की ई-निविदा जारी की गई है। नगर निगम से लगभग एक वर्ष पूर्व से पारित प्रस्ताव के तहत इन योजनाओं में सड़क, संपर्क पथ, नाला, पुलिया सहित जनसुविधा से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्य शामिल हैं। ई-टेंडरिंग के माध्यम से जारी निविदा के बाद अब योजनाओं के धरातल पर उतरने की उम्मीद बढ़ी है।

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि निर्धारित योजनाओं के पूरा होने से नगर निगम के सभी वार्डों में सार्वजनिक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि सड़क और जलनिकासी जैसी मूलभूत जरूरतों से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन से आम नागरिकों को सीधे लाभ मिलेगा। महापौर ने सक्षम, इच्छुक और अनुभवी संवेदकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में निविदा प्रक्रिया में भाग लें, ताकि प्रतिस्पर्धी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से विकास कार्यों को गति दी जा सके। ゚viralシ

बेतिया : सहारा वृद्धाश्रम में गूंजा श्रीराम कथा का संदेशवरिष्ठजनों के बीच आध्यात्मिकता और सकारात्मकता का संचारन्यूज़ 9 ट...
07/09/2026

बेतिया : सहारा वृद्धाश्रम में गूंजा श्रीराम कथा का संदेश

वरिष्ठजनों के बीच आध्यात्मिकता और सकारात्मकता का संचार

न्यूज़ 9 टाइम्स पश्चिम चंपारण बेतिया से आशुतोष बरनवाल की ब्यूरो रिपोर्ट

पश्चिमी चंपारण बेतिया के बड़ा रमना मैदान स्थित समाज कल्याण विभाग, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पश्चिम चम्पारण के सहारा वृद्धाश्रम में रविवार की संध्या आरोही कला संस्कृति वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में एक दिवसीय श्रीराम कथा एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठजनों के जीवन में आध्यात्मिक आनंद, सकारात्मकता और उत्साह का संचार करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ कथावाचक डॉ. प्रवीण कुमार तिवारीौ महाराज, नगर निगम बेतिया की महापौर गरिमा देवी सिकारिया, उप महापौर गायत्री देवी, अधीक्षक आदित्य मधुकर एवं ट्रस्ट के सचिव प्रभात झा उर्फ चंदन झा ने प्रभु श्रीराम के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं वृक्षारोपण कर किया।

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने वरिष्ठजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और आश्रम में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने तथा भविष्य में सात दिवसीय भागवत कथा कराने का सुझाव दिया।

अधीक्षक आदित्य मधुकर ने कहा कि वृद्धाश्रम केवल भोजन, स्वास्थ्य और आवास की व्यवस्था का स्थान नहीं, बल्कि वरिष्ठजनों को सम्मान, अपनापन और खुशी देने का केंद्र भी है। इसी उद्देश्य से आश्रम में समय-समय पर धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

कथावाचक डॉ. प्रवीण तिवारी ने श्रीराम के जीवन को आदर्श बताते हुए कहा कि रामकथा केवल धार्मिक कथा नहीं, बल्कि मर्यादा, त्याग, कर्तव्य और बेहतर जीवन जीने की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि आज के समय में परिवार और समाज में श्रीराम के आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता है।

ट्रस्ट के सचिव प्रभात झा ने कहा कि वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनकी सेवा के साथ उनके मानसिक एवं सामाजिक आनंद का ध्यान रखना भी जरूरी है।

कार्यक्रम में मदन प्रसाद, खुशी कुमारी, अंजली कुमारी, रौनक कुमार, रविराज शुक्ला, अंकित श्रीवास्तव एवं अंशुमन कुमार ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वरिष्ठजनों ने श्रद्धापूर्वक श्रीराम कथा का श्रवण किया और प्रस्तुतियों का आनंद लिया। आयोजन ने यह संदेश दिया कि वरिष्ठजनों की देखभाल के साथ उनके भावनात्मक और आध्यात्मिक जीवन को समृद्ध करना भी समाज की जिम्मेदारी है। ゚viralシ

06/09/2026

मैनाटांड़। : S.R Hero Agency बैशाखवा में मैकेनिको को किया गया सम्मानित*

न्यूज 9 टाईम्स पश्चिमी चंपारण मैनाटांड़ से बृजमोहन कुमार कि रिपोर्ट

मैंनाटांड़ बैशाखवा में S.R Hero Agency की ओर से मैकेनिकों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान S.R Hero Agency के डायरेक्टर सॉम्स तब्रेज ने क्षेत्र के मैकेनिकों को आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर मैकेनिकों को उनके बेहतर कार्य और लगातार सहयोग के लिए सम्मान दिया गया।
डायरेक्टर सॉम्स तब्रेज ने कहा कि मैकेनिक ही ग्राहकों तक बेहतर सर्विस पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके मेहनत और सहयोग को देखते हुए यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम में मौजूद मैकेनिकों ने भी S.R Hero Agency के इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी इसी तरह के सम्मान कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही । ゚viralシ

गौनाहा बाल विवाह के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र का वैश्विक दिवस जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के असाधारण प्रयासों को मान्यतन्यूज 9...
06/09/2026

गौनाहा बाल विवाह के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र का वैश्विक दिवस जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के असाधारण प्रयासों को मान्यत

न्यूज 9 टाईम्स पश्चमी चम्पारण गौनाहा से आशिक हुसैन की रिपोर्ट।

पश्चिम चम्पारण में बाल विवाह के खिलाफ जमीनी अभियान चला रहे ग्राम नियोजन केन्द्र ने संयुक्त राष्ट्र के 27 नवंबर को ‘बाल विवाह, कम उम्र और जबरन विवाह की समाप्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस’ घोषित करने के ऐतिहासिक कदम का स्वागत किया है। संगठन ने कहा कि यह सरकार व प्रशासन के सहयोग से देश में बाल विवाह के खिलाफ अभियान चला रहे नागरिक समाज संगठनों के देश के सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) के अथक और असाधारण प्रयासों को वैश्विक मान्यता है। संगठन ग्राम नियोजन केन्द्र,जेआरसी का एक सहयोगी संगठन है। जेआरसी लंबे समय से इस दिवस की मांग कर रहा था।
शिक्षक दिवस पर हुए एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम नियोजन केन्द्र के सचिव महोदया डॉक्टर सुतापा मुखर्जी निदेशक विभाष चटर्जी ने कहा कि भारत से उठी आवाज आज पूरी दुनिया का संकल्प बन गई है। उन्हें खुशी है कि आज उनके प्रयासों को वैश्विक मान्यता मिली है। साथ ही यह पूरे भारत के लिए भी गर्व का विषय है, क्योंकि संयुक्त राष्ट्र ने बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक दिवस के लिए 27 नवंबर की तारीख चुनी। 2024 में इसी दिन भारत सरकार ने जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन जैसे नागरिक समाज संगठनों को साथ लेकर ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान की शुरुआत की थी। लेकिन यह जश्न मनाकर रुक जाने का क्षण नहीं है। संयुक्त राष्ट्र की घोषणा ने हमें गौरव दिया है। अब हमारी जिम्मेदारी है कि दुनिया के हर बच्चे को बाल विवाह मुक्त बचपन भी मिले। हमारे सामने इस संकल्प को जमीन पर उतारने की चुनौती भी है। जब तक जिले के किसी गांव का एक भी बच्चा बाल विवाह के डर में जी रहा है, तब तक हमारी लड़ाई अधूरी है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पश्चिम चम्पारण में हमने सरकार व प्रशासन के साथ मिलकर कानूनी हस्तक्षेपों से...(406) बाल विवाह रुकवाए हैं।
उन्होंने आगे कहा, “हम जानते हैं कि सिर्फ कानून से ही बाल विवाह की पूरी तरह रोकथाम संभव नहीं होगी। इसलिए हमने बड़े पैमाने पर स्कूलों, पंचायतों, गांवों में जागरूकता अभियान चलाया है। लोगों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई है। साथ ही बाल विवाह के लिहाज से संवेदनशील आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया है और पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों का दोबारा स्कूलों में दाखिला कराया है। इसके अलावा बाल विवाह के खिलाफ मुहिम में धर्मगुरुओं व शिक्षकों को जोड़कर हमने इसे सही मायने में जन अभियान बनाया है जिसकी गूंज संयुक्त राष्ट्र तक सुनाई दे रही है।”
जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के संस्थापक भुवन ऋभु ने बाल विवाह के खात्मे के लिए एक अलग अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने की पहल की थी। मार्च 2026 में संयुक्त राष्ट्र में भुवन ऋभु ने अपने संबोधन के दौरान कई वैश्विक नेताओं की मौजूदगी में एक बार फिर बाल विवाह के खिलाफ एक अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के लिए प्रस्ताव लाने की बात कही। तब अफ्रीकी देश सिएरा लियोन की फर्स्ट लेडी डॉ. फातिमा मादा बायो भी मौजूद थीं, जिन्होंने इस पहल का समर्थन किया। इसके बाद सिएरा लियोन ने भारत सहित करीब 50 देशों के समर्थन वाला प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा में पेश किया। जिसमें 27 नवंबर को बाल विवाह समाप्त करने के लिए समर्पित वैश्विक दिवस घोषित करने की मांग थी। 4 सितंबर 2026 को संयुक्त राष्ट्र ने इस प्रस्ताव को पारित कर दिया।
भारत में जेआरसी अपने सहयोगी संगठनों के साथ देश के सभी 782 जिलों में बाल विवाह के खिलाफ अभियान चला रहा है। जेआरसी ने अपने सहयोगी संगठनों के साथ सरकारों और कानून-प्रवर्तन एजेंसियों के सहयोग से समुदायों, स्कूलों, पंचायतों, आदिवासी और वंचित समुदायों, महिलाओं, पुलिसकर्मियों, धर्मगुरुओं और जनप्रतिनिधियों को बाल विवाह रोकने के लिए एकजुट किया है। जेआरसी के सहयोगी संगठनों ने देश में 5,50,000 से अधिक बाल विवाह रुकवाएं हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि जब सरकार, नागरिक समाज और समुदाय मिलकर काम करते हैं, तो बाल विवाह को रोका जा सकता है और अंततः पूरी तरह समाप्त भी किया जा सकता है।
इस मुहिम का प्रभाव बाल विवाह की दर में आई गिरावट में भी साफ नजर आता है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे-5 (2019-21) के अनुसार देश में 23.3 फीसदी लड़कियों की शादी 18 साल से पहले हो चुकी थी, जबकि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे-6 (2023-24) में यह आंकड़ा घटकर 20.1 फीसदी रह गया। वहीं भारत सरकार ने 2026 तक बाल विवाह की दर को 10 फीसदी तक घटाने का लक्ष्य रखा है। केंद्र और राज्य, दोनों ही स्तरों पर लगातार किए जा रहे प्रयासों की बदौलत उम्मीद है कि 2026 खत्म होते-होते भारत में बाल विवाह की दर 15 फीसदी से भी नीचे आ जाएगी। यह 2030 तक बाल विवाह को समाप्त करने की वैश्विक प्रतिबद्धता सतत विकास लक्ष्य 5 (लैंगिक समानता) के लक्ष्य 5.3 के अनुरूप है। जिसमें बाल विवाह, कम उम्र और जबरन विवाह जैसी सभी नुकसानदेह प्रथाओं को खत्म करने की बात कही गई है। कार्यक्रम में उपस्थित विभाष चटर्जी,अरुणेंद्र कुमार सिंह, शशिकांत पाठक, प्रियंका कुमारी जायसवाल, बहादुर माझी, ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे। ゚viralシ

Bagaha Police Action :  विशेष अभियान में 11 गिरफ्तार, 77.30 लीटर शराब बरामद - SP 40 हजार रुपये जुर्माना और 19 वारंट का न...
06/09/2026

Bagaha Police Action : विशेष अभियान में 11 गिरफ्तार, 77.30 लीटर शराब बरामद - SP

40 हजार रुपये जुर्माना और 19 वारंट का निष्पादन

न्यूज़ 9 टाईम्स पश्चिमी चंपारण बगहा से नवल ठाकुर की ब्यूरों रिपोर्ट:-

पुलिस अधीक्षक बगहा राजेश कुमार के निर्देश पर पुलिस जिला में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस को सफलता मिली है । अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों से शराब के मामलों में आरोपितों समेत वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा रहा है।पुलिस ने इस दौरान कुल 77.30 लीटर अंग्रेजी व देशी शराब तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है।एसपी ने बताया कि चौतरवा थाना की पुलिस ने वारंट के मामले में रविंद्र गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा ।पटखौली थाना पुलिस ने बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया । वहीं धारा 37 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम- के तहत भीम सागर और आनंद कुमार को गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने यहां से 33.30 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की।धनहा थाना पुलिस ने धारा 41/30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत खुशी आलम तथा धारा 37 के तहत राजू चौधरी को गिरफ्तार किया। वहीं वारंट के मामले में बलराम यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया ।पुलिस ने 14.40 लीटर देशी शराब और एक मोटरसाइकिल बरामद की।पिपरासी थाना पुलिस ने धारा 30(ए) के तहत सुरेश चौधरी को गिरफ्तार किया।उसके पास से 11.6 लीटर देशी शराब बरामद की गयी।लौकरिया थाना पुलिस ने धारा 30(ए) के तहत पप्पू साह व संजय साह के विरुद्ध मामला दर्ज किया ।वहीं धारा 126(2), 115(2), 352 एवं धारा 37 के तहत कमलेश कुमार साह को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने 18 लीटर देशी शराब बरामद की।भैरोगंज थाना पुलिस ने वारंट के मामले में लक्ष्मण राम, राजेश काजी और सिंगासन मुखिया को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा । एसपी ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस ने 19 वारंटों का निष्पादन किया . इसके अलावा वाहन जांच अभियान में 275 वाहनों की जांच की गयी, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से 40 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। ゚viralシ

Bagaha- Laukaria Police Action : शराब पीकर हुड़दंग करने के आरोप में एक गिरफ्तार - SHO न्यूज़ 9 टाईम्स पश्चिमी चंपारण बगह...
06/09/2026

Bagaha- Laukaria Police Action : शराब पीकर हुड़दंग करने के आरोप में एक गिरफ्तार - SHO

न्यूज़ 9 टाईम्स पश्चिमी चंपारण बगहा से नवल ठाकुर की ब्यूरों रिपोर्ट:-

पश्चिमी चंपारण जिला के बगहा पुलिस जिला अंतर्गत लौकरिया थाना पुलिस ने शराब पीकर हल्ला हुड़दंग करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। लौकरिया थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि पुअनि सोनू कुमार दल-बल के साथ दिवा गश्ती से वापस थाना लौट रहे थे।इसी बीच सिधाव गांव में एक व्यक्ति शराब पीकर हल्ला हुड़दंग कर रहा था। पुलिस ने उसे पकड़ कर पुछताछ करने लगे।इसी बीच पुलिस को देखते ही उक्त व्यक्ति ज़ोर ज़ोर से हो हल्ला मचाने लगा।जिसे पकड़ कर थाना लाया गया तथा उसका जांच किया गया। जांच के क्रम में पाया गया कि उक्त व्यक्ति के द्वारा काफी मात्रा में शराब का सेवन किया गया है। थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम कमलेश कुमार 35 बर्ष है जो सिधाव गांव का निवासी है। बिहार में शराब बंदी के दौरान शराब पीकर हल्ला हुड़दंग करना कानूनन अपराध है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ゚viralシ

06/09/2026

चनपटिया "रोजगार मेला" पर पूर्व विधायक उमाकांत सिंह ने लगाया आरोप

रोजगार मेले पर राजनीति करने से भडके विधायक अभिषेक रंजन दिया कड़वा जवाब

न्यूज़ 9 टाइम्स पश्चिमी चंपारण चनपटिया से सफीर अहमद की रिपोर्ट
゚viralシ

05/09/2026

मैनाटांड़ : युवाओं ने किया ग्राम स्वाभिमान अभियान का आगाज

न्यूज 9 टाइम्स पश्चिमी चंपारण मैनाटांड से बृजमोहन कुमार की रिपोर्ट

गांव के विकास, शिक्षा, रोजगार और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम स्वाभिमान अभियान का आगाज किया गया है। इस अभियान में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका तय की गई है।
अभियान के तहत कक्षा 6 से 10 तक के बच्चों को शिक्षा, अधिकार और नेतृत्व के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही बच्चों को शैक्षणिक सहयोग, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अधिकारों की जानकारी और व्यक्तित्व विकास से जोड़ने की पहल की गई है।
वहीं युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण, कंप्यूटर एवं डिजिटल स्किल, मोबाइल रिपेयरिंग, इलेक्ट्रिशियन, सिलाई-कढ़ाई और डिजिटल मार्केटिंग जैसे रोजगारपरक कौशल को बढ़ावा देने की बात कही गई है।
अभियान में किसानों को भी आधुनिक खेती, उन्नत बीज और तकनीक, जैविक खेती, फसल विविधीकरण और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने पर जोर दिया गया है।
ग्राम स्वाभिमान अभियान का संदेश साफ है— शिक्षित बच्चा, स्वाभिमानी गांव और सशक्त भारत। युवाओं से आह्वान किया गया है कि वे आगे बढ़कर गांव के विकास में अपनी भागीदारी निभाएं।
एक बच्चा बदलेगा, एक परिवार बदलेगा, एक गांव बदलेगा और पूरा देश आगे बढ़ेगा।

गौनाहा जदयू के सम्मानित कार्यकर्ता ओजेन्द्र कुमार बने जिला महा सचिव जदयू नेता सह समाजिक कार्यकर्ता ओजेन्द्र कुमार को मिल...
05/09/2026

गौनाहा जदयू के सम्मानित कार्यकर्ता ओजेन्द्र कुमार बने जिला महा सचिव

जदयू नेता सह समाजिक कार्यकर्ता ओजेन्द्र कुमार को मिल रही है बधाइयां।

ओजेन्द्र कुमार पूर्व में रह चुके हैं महूई पंचायत के मुखिया प्रत्यासी। युवाओं के लिए फुट बॉल प्रतियोगिता का भी करते हैं संचालन।

न्यूज 9 टाईम्स गौनाहा पश्चमी चम्पारण से आशिक हुसैन की रिपोर्ट।

गौनाहा प्रखण्ड अंतगर्त मटियरिया पंचायत के सम्मानित समाजिक कार्यकर्ता सह जदयू नेता ओजेन्द्र कुमार को जदयू के शीर्ष पदाधिकारियों के द्वारा बगहा जिला का महासचिव बनाया गया है। कर्मठ एवं जुझारू जदयू नेता ओजेन्द्र कुमार ने बताया कि जदयू पार्टी के द्वारा जो जिम्मेवारियां सौप कर हमको सम्मान दिया गया है इसके लिए मैं जनता दल यूनाइटेड के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद देता हूँ, और मैं अपने कर्तव्यों के प्रति हमेशा सजग रहूंगा। और पार्टी के प्रति अपने दायित्यों का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करूंगा। वही नव निर्वाचित जिला महासचिव ओजेन्द्र कुमार को जदयू के वाल्मीकिनगर लोक सभा सांसद सुनील कुमार महतो , वरीय नेता राकेश कुमार सिंह ,जिला बीस सूत्री सदस्य सूरज सहनी , गौनाहा जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष बिक्रमा चौधरी , प्रखण्ड अति पिछड़ा अध्यक्ष उदय भान गुप्ता, भागीरथी राम , दिनेश्वर यादव , अलखदेव पासवान , शिवजी साह , राजेन्द्र बैठा, नौशाद अलाम , शेख मुस्तफा , राजेश महतो , प्रमोद साह, आनन्द कुमार उर्फ गुड्डु राम आदि लोगों ने दी बधाइयां।

05/09/2026

गौनाहा प्रखण्ड के राशन गोदाम से ओवरलोडिंग कर हो रही खाद्यान्न की ढुलाई।

क्षमता से अधिक अनाज लादकर सड़कों पर दौड़ रहे वाहन, हादसे की आशंका

न्यूज 9 टाईम्स पश्चमी चम्पारण गौनाहा से आशिक हुसैन की रिपोर्ट।

गौनाहा प्रखण्ड अंतर्गत राशन गोदाम से खाद्यान्न की ढुलाई में नियमों की अनदेखी किए जाने का मामला प्रत्यक्ष रूप से प्रकाश में आया है। आरोप है कि गोदाम से खाद्यान्न लदे वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक अनाज लादकर ढुलाई की जा रही है। इससे एक ओर जहां परिवहन नियमों की धजियां उड़ाई जा रही है तो वहीं दूसरी ओर सड़क पर दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार खाद्यान्न की ढुलाई के दौरान वाहनों पर उनकी निर्धारित क्षमता से अधिक अनाज की बोरियां लाद दी जाती हैं। ओवरलोड वाहन सड़कों पर चलने के दौरान राहगीरों और अन्य वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। वहीं वाहनों पर अत्यधिक भार होने से सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो रहीं हैं । ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मामले की जांच कराने तथा खाद्यान्न ढुलाई में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि वाहनों की नियमित जांच और वजन की समुचित निगरानी की जाए तो ओवरलोडिंग पर प्रभावी रूप से रोक लगाई जा सकती है। वही इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी बिपिन कुमार ने बताया कि मेरे द्वारा इसकी जांच करायी जाएगी और जुर्माना वसूल किया जाएगा। वही आगे उन्होंने बताया कि बीते कल उनके द्वारा बगहा में दर्जनों ओवरलोड गाड़ियों का चालान कर लाखों रुपया जुर्माना वसूला गया है। वही स्थानीय प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है।

Address

Patna

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News 9 Times posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to News 9 Times:

Shortcuts

Share