RV Live 24

RV Live 24 सभी प्रकार कि खबर हेतु पेज को follow कीजिए news

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का किया त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षणनिर्वाचन सामग्री की सुरक्षा में ...
07/09/2026

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का किया त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण

निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा में नहीं होगी लापरवाही: डीएम आनंद शर्मा

सुरक्षित निर्वाचन की दिशा में प्रशासन सजग, ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण

मधुबनी

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने सोमवार को जिले में स्थित ईवीएम वेयर हाउस एवं वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, ईवीएम एवं वीवीपैट के सुरक्षित भंडारण तथा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुपालन का जायजा लिया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने वेयर हाउस परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था तथा ईवीएम एवं वीवीपैट के रख-रखाव से संबंधित विभिन्न बिंदुओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट निर्वाचन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील सामग्री हैं। इनके सुरक्षित भंडारण एवं सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था एवं निर्धारित मानकों के अनुपालन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार, अपर समाहर्ता मुकेश रंजन, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत कुमार, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

अधिवक्ता संघ बेनीपट्टी का चुनाव संपन्न, महासचिव बने ब्रजेश कुमार सिंह,अध्यक्ष बने दशरथ वेयार प्रियदर्शी बेनीपट्टी       ...
07/09/2026

अधिवक्ता संघ बेनीपट्टी का चुनाव संपन्न, महासचिव बने ब्रजेश कुमार सिंह,अध्यक्ष बने दशरथ वेयार प्रियदर्शी

बेनीपट्टी


व्यवहार न्यायालय अधिवक्ता संघ, बेनीपट्टी का चुनाव आज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। चुनाव में कुल 146 विद्वान मतदाता थे, जिनमें से 141 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।मतदान के बाद परिणाम को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह और उत्सुकता बनी हुई थी।
अधिवक्ता संघ के चुनाव में RO के रूप में मणिशंकर प्रतिहस्त तथा पर्यवेक्षक के रूप में संतोष कुमार ठाकुर मौजूद रहे। कुल सात पदों के लिए उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ।महासचिव पद पर पांच उम्मीदवार जिसमें विनेश साहनी को 02 मत,बृजेश कुमार सिंह को 61 मत,ईश्वर चंद्र झा 38 मत राजदेव प्रसाद 25 मत एवं सरोज कुमार झा 14 मत प्राप्त हुआ।वहीं संयुक्त सचिव पद के लिए महेश कुमार यादव 64मत एवं रामसुंदर चौधरी 76 मत एवं 01 बोक्स जबकि सहायक सचिव पद के लिए प्रमोद कुमार साहु को 79मत एवं बाबू साहब पासवान 60 मत प्राप्त हुआ।
अध्यक्ष पद के सीट कांटे का टक्कर रहा जिसमें दशरथ वेयार प्रियदर्शी को 50 मत,अशोक कुमार झा को 49 मत,एवं रमेश मेहता को 42 मत प्राप्त हुआ जबकि एक बोक्स वोट। उपाध्यक्ष पद के लिए प्रणव कुमार को 83 मत,डॉ. शंकर झा को 57 मत प्राप्त हुआ 02 बोक्स मत,इसी तरह कोषाध्यक्ष पद के लिए शिवेश कुमार झा को 84 मत एवं ओम आदर्श को 57मत प्राप्त हुआ तथा अंकेक्षक पद के लिए पवन कुमार राय को 80मत एवं जयकृष्ण झा को 59 मत, अन्य 02 मत बोक्स। नवनिर्वाचित हुए उम्मीदवारों में महासचिव पद पर ब्रजेश कुमार सिंह अध्यक्ष पद पर दशरथ वेयार प्रियदर्शी, उपाध्यक्ष बने प्रणव कुमार,कोषाध्यक्ष बने शिवेश कुमार झा, सहायक सचिव बने प्रमोद कुमार साहू, संयुक्त सचिव बने रामसुंदर चौधरी, अंकेक्षक बने पवन कुमार राय, उन सभी विजेता उम्मीदवारो के जीत पर अधिवक्ताओं ने फूल माला और रंग बिरंगी गुलालो से सम्मानित किया। परिणाम आने के बाद अधिवक्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिला,और नव निर्वाचित सभी सदस्यों को जीत की शुभकामनाए देने वाले की काफी भीड़ जुट गई।

मधुबनी के राजनगर स्थित ऐतिहासिक राज परिसर का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण कर इसकी गौरवशाली विरासत का अवलोकन किया। इस दौरान रा...
06/09/2026

मधुबनी के राजनगर स्थित ऐतिहासिक राज परिसर का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण कर इसकी गौरवशाली विरासत का अवलोकन किया।

इस दौरान राज परिसर एवं यहां स्थित ऐतिहासिक मंदिरों के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और पर्यटन की दृष्टि से समुचित विकास को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

परिसर स्थित मां काली मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन कर बिहारवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।



2 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा  मधुबनी जिला इकाई के द्वारा जिला समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन राष्ट्री...
02/09/2026

2 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा मधुबनी जिला इकाई के द्वारा जिला समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।



जिसमें निम्न माँग राष्ट्र के नाम जिला पदाधिकारी के समक्ष रखी गई।
1. जाति आधारित जनगणना में SC ST की तरह OBC का ऑप्शन दिया जाय।
2. राज्यवार आधिकारिक एवं व्यापक मास्टर जाति निर्देशिका तैयार किया जाय।
3. प्रत्येक जाति को विशिष्ट कोड प्रदान की जाय।
4. अनियंत्रित ओपन कॉलम व्यवस्था के स्थान पर मानकीकृत विकल्प आधारित प्रणाली अपनाई जाय।
5. असूचीबद्ध एवं स्थानीय जातियों के सत्यापन के लिए स्पष्ट संस्थागत व्यवस्था बनाई जाय।
6. जाति संबंधी डेटा के संग्रह, सत्यापन एवं संकलन की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, सुरक्षित एवं ऑडिट योग्य बनाया जाय।
इन सभी मांगों को लेकर राष्ट्र व्यापी धरना प्रदर्शन में निम्न कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। भारत मुक्ति मोर्चा जिला अध्यक्ष इंजीनियर रंजीत कुमार,भारतीय विद्यार्थी मोर्चा जिला अध्यक्ष कमलेश पासवान, महिला मूल निवासी संघ जिला सदस्य ललिता देवी, राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा जिला प्रभारी रामपुकार, राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश पासवान, अधिवक्ता संघ ILPA के जिला अध्यक्ष संजय दास, गजेंद्र मंडल, रघुनाथ मंडल, सुमन यादव, राजेंद्र कुशवाहा, वकील पंडित एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

मधुबनी में तीन नर्सिंग संस्थानों के पाठ्यक्रम की मान्यता रद्द
31/08/2026

मधुबनी में तीन नर्सिंग संस्थानों के पाठ्यक्रम की मान्यता रद्द

जिस नौकरी को पाने के लिए छात्र दिन रात मेहनत करते हैं मैडम ने हंसते हुए त्याग पत्र दे दिया। अंदर का पता नहीं लेकिन पाती ...
30/08/2026

जिस नौकरी को पाने के लिए छात्र दिन रात मेहनत करते हैं मैडम ने हंसते हुए त्याग पत्र दे दिया। अंदर का पता नहीं लेकिन पाती को पढ़ना चाहिए। धन्य है वो परिवार जिसके साये में संस्कार मिले। पढ़िए ये त्यागपत्र…IAS दिव्या मित्तल मैडम ने x पर लिखा है कि आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है।
साधारण परिवेश में पलते हुए मैंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात एक कर IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ने के बाद, लंदन में नौकरी लग गयी। पर 'सब कुछ' पा लेने पर भी कुछ अधूरा था। अपने देश में न होना खलता था। मेरी पढ़ाई, आत्मविश्वास, दुनिया में कहीं भी सिर उठाकर चलने की ताक़त, सब इस मिट्टी का कर्ज़ था मुझ पर। वो कर्ज़ चुकाना था। चाहती थी जिस भारत का सपना देखा था, उसे बनाने वाली ईंटों पर मेरे भी हाथों के निशान हों। सो लौट आई, और IAS अधिकारी बनने का सौभाग्य मिला।
बहुत कुछ करने का मौका मिला और बहुत सीखा। देवरिया ने सिखाया कि सही के साथ खड़ा होना विकल्प नहीं, कर्तव्य है। मीरजापुर ने सिखाया कि 'असंभव' कोई तथ्य नहीं, बस एक राय है। और माँ विंध्यवासिनी के चरणों में बैठकर सीखा कि शक्ति किसी पद से नहीं, उनकी कृपा और लोगों के विश्वास से आती है। सबसे बड़ी सीख यह थी कि अपने लिए देखे सपने तो पूरे हो चुके थे, अब अपने लोगों के लिए देखे सपनों को जीना था। इस जीवन का असली सुकून उन आँखों में दिखा, जिस परिवार को पहली बार ज़मीन का हक़ मिला, जिस दिव्यांग को सम्मान से जीने का अवसर मिला, और जिस किसान के खेत को पानी मिला। उनके संघर्षों में साथ चलते हुए मैंने सीखा कि हर सरकारी फ़ाइल के पीछे एक व्यक्ति है, और उसकी गरिमा बनाये रखना ही न्याय है।

आदित्य अपने माता-पिता और अपने गुरु वकील Shivnandan Bharti के साथ( गर्दनीबाग धरना स्थल)धरने पर बैठ चुका है। अपने माता-पित...
30/08/2026

आदित्य अपने माता-पिता और अपने गुरु वकील Shivnandan Bharti के साथ( गर्दनीबाग धरना स्थल)
धरने पर बैठ चुका है। अपने माता-पिता को न्याय दिलाने के लिए इस मासूम बच्चे का हौसला और जज़्बा काबिले-तारीफ़ है।

30/08/2026
30/08/2026

8 सितंबर को पटना मे आरक्षण समर्थको अनुसूचित जाति जन जाति के लोगों का होगा महाजुटान / आंदोलन

पटना : पटना के अम्बेडकर भवन मे आरक्षण बढ़ाओं संविधान बचाओ संघर्ष समिति के लोगों के द्वारा प्रेस वार्ता किया गया समिति के संयोजक अमर आज़ाद पासवान एवं अन्य साथियों ने 8 सितम्बर को आरक्षण के समर्थन मे पटना मे बड़े आंदोलन करने का एलान किया है

अमर आज़ाद ने कहा की अभी भी देश मे दलित आदिवासी समाज पर अत्याचार जाति के आधार पर हो रहा है दलित IAS आईपीएस कुछ भी बन जाए उन्हें उनके जाति के नाम से पड़ताड़ित किया जाता है, इसके बावजूद कुछ लोग SC ST के लोगों को मिलने वाले आरक्षण का विरोध कर रहे हैं बिल्कुल गलत बात है।

अभी भी नीजी क्षेत्र न्यायपालिका मे आरक्षण नहीं हैं सुप्रीम कोर्ट मे आरक्षण नहीं है।

माँग :बिहार मे दलित आदिवासी पिछड़े समाज को आरक्षण का दायरा बढ़ाकर 65% किया जाए

प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण लागू किया जाए, न्यायपालिका मे आरक्षण दिया जाए, कॉलीजियम सिस्टम समाप्त किया जाए, आरक्षण को संविधान के 9वीं अनुसूची मे शामिल किया जाए.
बिहार मे लगातार दलित हत्या पर रोक लगे एवं दलितों को न्याय मिले, ठेकेदारी मे 59% आरक्षण मिले, SC ST कर्मचार्रियों को प्रमोशन मे आरक्षण मिले

सभी मांगो के लेकर 8 सितंबर को पटना मे दलित संगठनों द्वारा बड़ा आंदोलन होगा

मौके पर अमर आज़ाद पासवान, सामंत प्रधान, प्रो • शशिकांत पासवान, सोनू सम्राट, सौरव कुमार, विकास कुमार, चन्द्रमानी पासवान, मंजित रविदास, विकास निखिल, अमरजीत राम, सुधीर रजक आदि शामिल थे
Amar Azad Paswan

छात्रों की मांगों पर सरकार का बड़ा फैसला 27 अगस्त 2026 को शिक्षा विभाग के सचिव की अध्यक्षता में छात्र प्रतिनिधि मंडल के ...
27/08/2026

छात्रों की मांगों पर सरकार का बड़ा फैसला

27 अगस्त 2026 को शिक्षा विभाग के सचिव की अध्यक्षता में छात्र प्रतिनिधि मंडल के साथ हुई बैठक में छात्रों की मांगों पर 10 महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

मुख्य फैसले:
TRE-4 भर्ती परीक्षा एक ही चरण में आयोजित करने की मांग स्वीकार कर ली गई है। साथ ही एक अभ्यर्थी के एक परिणाम के संबंध में नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई का निर्णय लिया गया।

BPSC की 70वीं परीक्षा की पारदर्शिता, सभी भर्ती परीक्षाओं, 1799 दारोगा भर्ती परीक्षा और B.E.T. से संबंधित मामलों की जांच के लिए पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित समिति के समक्ष शिकायतकर्ता साक्ष्य सहित अपना पक्ष रख सकेंगे।

पुस्तकालयाध्यक्षों की बहाली के लिए रिक्त पदों पर बहाली प्रक्रिया जल्द शुरू करने का निर्णय लिया गया।

संविदा कर्मियों को भर्ती प्रक्रिया में दिए जाने वाले अंक एवं वेटेज के लिए अलग कोटा निर्धारित करने के संबंध में उच्चस्तरीय समिति विचार करेगी।

बिहार की सभी भर्ती प्रक्रियाओं में अधिकतम डोमिसाइल नीति लागू करने के संबंध में न्यायविदों से प्राप्त परामर्श के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।

भर्ती प्रक्रियाओं में अधिकतम उम्र सीमा के संबंध में समिति के समक्ष प्रस्ताव विचारार्थ रखा जाएगा।

भर्ती परीक्षाओं का समय पर कैलेंडर जारी करने और उसका सख्ती से पालन करने पर सहमति बनी।

BPSC द्वारा आयोजित सभी भर्ती परीक्षाओं में प्रश्नपत्र, OMR शीट एवं उत्तर पुस्तिका की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए हाईकोर्ट के न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली समिति के समक्ष प्रस्ताव रखने पर सहमति बनी।

BPSC द्वारा आयोजित AEDO, सेनिटरी इंस्पेक्टर आदि परीक्षाओं के पेपर लीक की निष्पक्ष जांच के लिए EOU द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Address

Patna

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RV Live 24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share