02/11/2025
बग्वाल एक उत्तराखंडी त्योहार है।
यह त्योहार दीपावली से एक दिन पहले मनाया जाता है।
सभी ग्रामवासी पहले गांव के मंडाण में एकत्रित होते हैं।
ढोल-दमाऊं की आवाज गूंजती है।
वर्षा ऋतु में पैदा किए गए अनाज कोदा, झंगोरा, चावल इन सभी फसलों को सर्वप्रथम अपने पशुधन को समर्पित करते हैं।
पशुधन की पूजा की जाती है और उनके लिए खास पकवान बनाए जाते हैं।
घरों और देवी-देवताओं के स्थानों को दीपों से रोशन किया जाता है।
रात को रयांस की दाल के स्वाल बनाए जाते हैं
ढोल-दमाऊ की धुन पर पारंपरिक लोकगीत और नृत्य होता है।