Rk News Pauri

Directions Website

Rk News Pauri Rk News Pauri, उत्तराखंड की तमाम छोटी-बड़ी खबरों, और स्थानीय मुद्दों की सटीक एवं निष्पक्ष जानकारी आप तक पहुँचाने का निरंतर प्रयास....

रैदुल क्षेत्र में कांग्रेस ने किया जनसंपर्क, पार्टी की नीतियों से कराया अवगतपौड़ी। कांग्रेस नेत्री  अरुणा कुमार ने  साबर...
14/10/2026

रैदुल क्षेत्र में कांग्रेस ने किया जनसंपर्क, पार्टी की नीतियों से कराया अवगत
पौड़ी। कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने साबर सिंह और सुमन सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैदुल क्षेत्र का भ्रमण कर ग्रामीणों से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा की जानकारी दी। साथ ही आमजन से कांग्रेस के समर्थन में आगे आने की अपील की।
जनसंपर्क अभियान के दौरान कैलाश चंद्र, कीर्ति सिंह, भागेश्वरी, श्रीदेवी, सगड़ी देवी, यशोदा देवी, महेश्वरी देवी, नीलम देवी, सुनीता देवी, मेहरबान सिंह, भगवान सिंह, रामेश्वरी देवी, किरण देवी, दीपिका, पुरी देवी, बीना देवी, रविंद्र सिंह, सोकर सिंह, प्रकाश सिंह, रघुवीर सिंह, कृष्ण सिंह पंवार, बलदेव सिंह, मालती देवी, तेजपाल सिंह, जगमोहन सिंह सहित अन्य क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

14/10/2026

पौड़ी जिला चिकित्सालय को मिलेगी ₹28 लाख की आधुनिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस

पौड़ी गढ़वाल। पर्वतीय जनपद पौड़ी की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने जिला चिकित्सालय पौड़ी के लिए सांसद निधि से ₹28 लाख की बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) एंबुलेंस उपलब्ध कराने की स्वीकृति दी है।
भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि आधुनिक लाइफ सपोर्ट सुविधाओं से युक्त एंबुलेंस मिलने से गंभीर मरीजों को बेहतर आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराने और उन्हें हायर सेंटर तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
इस पहल से पर्वतीय क्षेत्र के मरीजों को आपातकालीन परिस्थितियों में राहत मिलने की उम्मीद है।

पौड़ी: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 22 वर्षीय युवक गिरफ्तारधुमाकोट पुलिस की कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं...
14/10/2026

पौड़ी: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार

धुमाकोट पुलिस की कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज

पौड़ी गढ़वाल के धुमाकोट थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने नामजद आरोपी सूरज (22) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, नाबालिग के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने विवेचना के दौरान जुटाए गए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

14/10/2026

बड़ेथ गांव से ताराकुंड के लिए कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की पदयात्रा के दौरान सैकड़ों ग्रामीण हुए शामिल।

14/10/2026

पौड़ी गढ़वाल के बड़ेथ गांव में ताराकुंड पदयात्रा के दौरान एक भावुक पल देखने को मिला। गांव की एक बुजुर्ग महिला ने कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया। बुजुर्ग महिला के इस स्नेह और आशीर्वाद ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
#बड़ेथगांव #धनसिंहरावत #ताराकुंड #पौड़ीगढ़वाल

13/10/2026

ताराकुंड को मिलेगी पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान, तीर्थाटन सर्किट से जोड़ने की तैयारी; डॉ. धन सिंह रावत बोले—विकास के लिए धन की कमी नहीं होने देंगे

पौड़ी गढ़वाल। जनपद के पौराणिक एवं धार्मिक स्थल ताराकुंड को पर्यटन और तीर्थाटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ. धन सिंह रावत, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात और सैकड़ों ग्रामीणों ने पदयात्रा कर ताराकुंड पहुंचकर मां तारा की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
विकास को लेकर ग्रामीणों ने रखे सुझाव
मंदिर परिसर में आयोजित खुली चर्चा में ग्रामीणों ने सड़क संपर्क बेहतर बनाने, झील के सौंदर्यीकरण, विश्राम गृह और ध्यान केंद्र के निर्माण सहित श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित करने की मांग उठाई।
धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई पहचान
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि ताराकुंड को पर्यटन एवं तीर्थाटन सर्किट से जोड़कर विकसित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।
प्रमुख धार्मिक स्थलों से जुड़ेगा ताराकुंड
ताराकुंड को बुंखाल मंदिर, पैठाणी स्थित राहु मंदिर, भैरवनाथ मंदिर, राजराजेश्वरी देवी मंदिर देवलगढ़, कमलेश्वर महादेव और मां धारी देवी मंदिर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों से जोड़ने की दिशा में काम किया जाएगा। इससे क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिलने के साथ स्थानीय पर्यटन और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

#ताराकुंड #पौड़ीगढ़वाल #डॉधनसिंहरावत #धार्मिकपर्यटन #उत्तराखंडपर्यटन #तीर्थाटन #गढ़वाल

11/10/2026

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली 3 बुलेट मोटरसाइकिलें सीज

पौड़ी में बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे जैसी तेज आवाज निकालने वालों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन बुलेट मोटरसाइकिलों को मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत सीज कर दिया।
सीज की गई मोटरसाइकिलों का विवरण:
🔹 UK 07 BZ 1476 — अर्पित सिंह, निवासी डिग्री कॉलेज रोड, पौड़ी।
🔹 UK 12F 0237 — सतेंद्र, निवासी पौड़ी गांव, पौड़ी।
🔹 UK 13 8100 — पंकज नेगी, निवासी बैंजवाड़ी, पौड़ी।
इसके अतिरिक्त, पुलिस ने नो पार्किंग में खड़े वाहनों के 6 चालान किए। वहीं, दो व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत कार्रवाई की गई।
पौड़ी पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य यातायात व्यवस्था बनाए रखना और तेज आवाज से आमजन को होने वाली परेशानी पर अंकुश लगाना है।

11/10/2026

पौड़ी के पिनानी में विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, एक साल पहले हुई थी शादी
पौड़ी। पौड़ी तहसील के ग्राम पिनानी में 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। विवाहिता ने 10 अक्टूबर को घर के कमरे में पंखे से चुन्नी के सहारे फंदा लगा लिया। उसकी शादी करीब एक साल पहले हुई थी और पति सेना में कार्यरत है।
मृतका की पहचान साक्षी पत्नी सुमित सिंह, निवासी ग्राम पिनानी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी भेजा गया है। फिलहाल विवाहिता के इस कदम के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। मामले में जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

11/10/2026

आर्थिक तंगी नहीं रोक पाएगी शिक्षा की राह, 54 छात्राओं को मिली छात्रवृत्ति
पौड़ी। शिक्षा के सपनों को नई उड़ान देने की पहल! श्री कंडोलिया देवता मातृ-पितृ विहीन कन्या शिक्षा ट्रस्ट ने शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर 54 छात्राओं को छात्रवृत्ति के चेक वितरित किए। ट्रस्ट अब तक कुल 186 बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान कर चुका है।

🔹 दिसंबर 2019 में हुई थी ट्रस्ट की स्थापना।
🔹 वर्ष 2020 में शुरू हुआ था छात्रवृत्ति वितरण अभियान।
🔹 जरूरतमंद एवं मातृ-पितृ विहीन बालिकाओं की शिक्षा जारी रखने में कर रहा है सहयोग।
🔹 छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके भविष्य को संवारने का प्रयास।
कार्यक्रम में बीजीआर परिसर पौड़ी के परिसर निदेशक डॉ. उमेश चंद्र गैरोला, मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेश सयाना और पीआईएमएस के संस्थापक डॉ. वीपी बलौदी सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
ट्रस्ट का संकल्प है कि आर्थिक अभाव किसी भी बच्चे की शिक्षा और सपनों के आड़े न आए। समाज के सहयोग से जरूरतमंद बालिकाओं को शिक्षा का सहारा देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है।
शिक्षा का सहारा, उज्ज्वल भविष्य हमारा!

#शिक्षा #छात्रवृत्ति #कन्याशिक्षा #सामाजिकसेवा #बेटीबचाओबेटीपढ़ाओ #उत्तराखंड

10/10/2026

बछेली में बाघ के हमले से महिला की मौत पर गणेश गोदियाल ने जताया शोक, पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग

पौड़ी । बछेली ग्रामसभा में बाघ के हमले में महिला की मौत पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने मृतका के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
गणेश गोदियाल ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल उचित मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में जंगली जानवरों के हमले लगातार ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय बन रहे हैं। ग्रामीणों को खेती-बाड़ी और रोजमर्रा के कार्यों के लिए भी भय के माहौल में रहना पड़ रहा है।
उन्होंने वन विभाग और जिला प्रशासन से क्षेत्र में बाघ की सक्रियता पर निगरानी बढ़ाने, ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

Address

Pauri

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rk News Pauri posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share