Archu garhwali

Directions

Archu garhwali Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Archu garhwali, Video Creator, पौड़ी, Pauri.

बहुत खुश किस्मत समझती हूँ  मैं खुद को धन्यवाद करती हूं मैं परमात्मा का जिन्होंने मुझे इतने अच्छे भाई बहन दिए है कोई मेरे...
28/09/2026

बहुत खुश किस्मत समझती हूँ मैं खुद को धन्यवाद करती हूं मैं परमात्मा का जिन्होंने मुझे इतने अच्छे भाई बहन दिए है कोई मेरे बच्चे को देख रहे तो कोई मुझे शुक्रिया भगवान बहुत सारे लोग अस्पताल में ऐसे भी देखें जो अपने दर्द में अकेले थे 🥹 मुझे हर बार एहसास हो रहा था कि मैं कितनी किस्मत वाली हूं कि मेरे पास मेरे भाई बहन , मां पापा का प्यार भी है आप लोगों की दुवाएं भी है 🙏😊

बहुत लोग मुझसे पूछ रहे थे तुम देहरादून में रहती कहाँ हो?तो आज सोचा, अपनी उस जगह और उस रिश्ते के बारे में बताऊँ, जिसने पि...
28/09/2026

बहुत लोग मुझसे पूछ रहे थे तुम देहरादून में रहती कहाँ हो?
तो आज सोचा, अपनी उस जगह और उस रिश्ते के बारे में बताऊँ, जिसने पिछले कुछ महीनों से मुझे अपने घर की तरह संभालकर रखा है।

अगस्त से लेकर आज सितंबर के आखिरी दिनों तक मैं अपनी मौसी जी, जिन्हें मैं जेठीमा भी कहती हूँ, उनके घर पर ही रह रही हूँ।
सच कहूँ तो कभी सोचा भी नहीं था कि कुछ दिनों के लिए आया हुआ यह ठिकाना इतना लंबा सफर बन जाएगा।

मौसी जी, मैं सच में बहुत किस्मत वाली हूँ कि आपके जैसा रिश्ता मेरी जिंदगी में है। ❤️
मेरे बुरे वक्त में आपने मुझे सिर्फ अपने घर में जगह नहीं दी, बल्कि एक बहुत बड़ा सहारा दिया।
आपने जिस अपनापन और प्यार से मुझे संभाला, उसे मैं उम्रभर नहीं भूल सकती।
आपका यह प्यार मेरे लिए हमेशा अनमोल रहेगा।
दिल की गहराइयों से धन्यवाद मौसी जी… प्रभु आपको हमेशा खुश और स्वस्थ रखें। 🙏

हर स्त्री चाहती है कि उसका पति उसे रानी बनाकर रखे… ❤️उसकी छोटी-बड़ी ख्वाहिशें पूरी करे, उसे खूब प्यार दे, उसकी हर जरूरत ...
26/09/2026

हर स्त्री चाहती है कि उसका पति उसे रानी बनाकर रखे… ❤️
उसकी छोटी-बड़ी ख्वाहिशें पूरी करे, उसे खूब प्यार दे, उसकी हर जरूरत का ख्याल रखे। और इसमें कोई गलत बात भी नहीं है।

लेकिन आज मन में एक बात आई तो सोचा आप सबसे कह दूं…
पत्नी को रानी बनाने से पहले, उस इंसान को (पति) समझना सीखिए।
उसके दर्द को महसूस करना सीखिए, उसकी थकान को समझना सीखिए और उसके संघर्ष की कदर करना सीखिए।
जो इंसान आपके और आपके परिवार के लिए रोज 12–14 घंटे काम करता है, कभी बॉस की बातें सुनता है, कभी घर से दूर रहकर दिन-रात मेहनत करता है…
वह आखिर किसके लिए करता है?

अपने परिवार के लिए… अपने बच्चों के लिए… और आपके लिए। ❤️
हर पति लाखों रुपये नहीं कमाता।किसी की कमाई कम है, किसी की ज्यादा।
लेकिन रिश्ते की खूबसूरती इस बात से तय नहीं होती कि महीने में कितने रुपये घर आते हैं…
असल खूबसूरती तो इस बात में है कि घर में आने वाले उन रुपयों को परिवार किस नजर से देखता है।

कभी-कभी लाखों की कमाई वाला इंसान भी संतुष्ट नहीं होता और कभी छोटी-सी कमाई में पूरा परिवार हंसता-खेलता रहता है।

क्योंकि सुख पैसों से कम और संतुष्टि से ज्यादा बनता है।
दूसरों के पति को देखकर यह कहना बहुत आसान है
देखो, तुम्हारा पति कितना अच्छा है… कितना ख्याल रखता है
लेकिन कभी यह जानने की कोशिश भी कीजिए कि वह पति इतना अच्छा क्यों है? हो सकता है उसके पीछे एक ऐसी पत्नी हो, जिसने उसे हर कदम पर समझा हो…
उसकी परेशानियों को बढ़ाने के बजाय उसका सहारा बनी हो…
उसकी कमियों को हर दिन गिनाने के बजाय उसकी अच्छाइयों को देखा हो…
और अपने पति को बदलने से पहले खुद रिश्ते को समझने की कोशिश की हो। कोई रिश्ता अपने आप परफेक्ट नहीं होता।
रिश्ते को परफेक्ट बनाने के लिए दो लोग रोज थोड़ा-थोड़ा प्रयास करते हैं। ❤️

पति कहे— मैं ज्यादा कमाता हूं, इसलिए मैं बड़ा हूं।
और पत्नी कहे— "मैं घर के लिए इतना करती हूं, इसलिए मैं बड़ी हूं।"

बस यहीं से रिश्ते में जीतने की कोशिश शुरू हो जाती है…
और जहां पति-पत्नी एक-दूसरे को हराने लगते हैं, वहां धीरे-धीरे प्यार हारने लगता है।

छोटी-छोटी बातें नजरअंदाज नहीं की जातीं,छोटी-छोटी शिकायतें जमा होती रहती हैं, छोटी-छोटी गलतियां बड़ी बनती जाती हैं…
और एक दिन वही बातें पूरे परिवार के लिए परेशानी का कारण बन जाती हैं।

इसलिए जितना हो सके,एक-दूसरे की कदर कीजिए।एक-दूसरे का सम्मान कीजिए।एक-दूसरे की थकान समझिए।एक-दूसरे का सहारा बनिए।

जो मिला है, उसमें संतुष्ट रहना सीखिए और जो छोटी-छोटी खुशियां जीवन ने दी हैं, उन्हें जीना सीखिए।
क्योंकि जिसके पास आज बहुत ज्यादा है, उसे भी एक दिन सब कुछ यहीं छोड़कर जाना है…और जिसके पास कम है, उसे भी।

पति की कमाई की कदर हो, तो पति भी पत्नी की मेहनत की कदर भी होनी चाहिए पत्नी पति के संघर्ष को समझे, तो पति भी पत्नी के त्याग को समझे।
पति पत्नी से सम्मान चाहे, तो उसे सम्मान देना भी सीखे।
क्योंकि रिश्ता वहां खूबसूरत नहीं होता जहां एक इंसान हमेशा देता रहे और दूसरा सिर्फ उम्मीद करता रहे… रिश्ता वहां खूबसूरत होता है जहां दोनों एक-दूसरे की तरफ हाथ बढ़ाते हैं। आज के समय में कुछ रिश्तों में शिकायतें इतनी बढ़ जाती हैं कि इंसान सामने वाले के संघर्ष को देखना ही बंद कर देता है। पत्नी सोचती है, तुमने मेरे लिए किया ही क्या? और पति सोचता है—"मैं इतना करता हूं, फिर भी मेरी कदर नहीं।"
दोनों अपनी-अपनी मेहनत गिनाते रहते हैं और भूल जाते हैं कि रिश्ता हिसाब-किताब की कॉपी नहीं, साझेदारी है।

अंत में फर्क सिर्फ इतना रह जाएगा कि हमने अपना जीवन किस तरह जिया… और अपने साथ रहने वाले इंसान को कितना प्यार और सम्मान दिया।इसलिए किसी दूसरे पति-पत्नी की तस्वीर देखकर यह मत सोचिए कि इनका रिश्ता तो कितना परफेक्ट है।"

हर रिश्ते की अपनी कहानी होती है। हो सकता है उस रिश्ते ने भी बहुत कुछ सहा हो, बहुत कुछ छोड़ा हो और बहुत बार एक-दूसरे को समझने के बाद आज यहां तक पहुंचा हो।

परफेक्ट पति-पत्नी कोई नहीं होते…एक-दूसरे को समझने वाले पति-पत्नी जरूर होते हैं। ❤️

आज खाली समय में मन में बहुत सारी बातें चल रही थीं, तो सोचा आप सबसे भी कह दूं।
मेरी यह बात आपको कैसी लगी, जरूर बताइएगा। 🙏और हां…
रिश्ते में यह मत देखिए कि सामने वाला आपके लिए कितना कर रहा है, कभी यह भी देखिए कि आप उसके लिए क्या कर रहे हैं। ❤️

कभी-कभी हम दूसरों की तस्वीरें और वीडियो देखकर उनके जीवन का हिसाब लगाने लगते हैं…किसी को हंसते हुए देखते हैं तो लगता हैकि...
25/09/2026

कभी-कभी हम दूसरों की तस्वीरें और वीडियो देखकर उनके जीवन का हिसाब लगाने लगते हैं…किसी को हंसते हुए देखते हैं तो लगता है
कितना खुश है ये इंसान… इसकी जिंदगी में तो कोई परेशानी ही नहीं है। काश मेरी जिंदगी भी ऐसी होती…
लेकिन क्या हमने कभी सोचा है कि जिस चेहरे पर हमें मुस्कान दिखाई दे रही है, उसके पीछे कितने आंसू छिपे हो सकते हैं?
जिस जिंदगी को हम बेहतरीन समझ रहे हैं, उसमें भी कितनी परेशानियां, कितने संघर्ष, कितने दर्द और कितनी अनकही कहानियां हो सकती हैं… जिन्हें हम देख ही नहीं पाते।

हमारे बुजुर्गों ने शायद इसीलिए कहा है
“दूर के ढोल सुहावने लगते हैं।”

जो दिखाई देता है, जरूरी नहीं कि पूरी सच्चाई वही हो।
हर इंसान अपनी जिंदगी में किसी न किसी परेशानी से गुजर रहा है। फर्क सिर्फ इतना है कि कोई अपनी परेशानी से टूट जाता है और कोई उसे मुस्कुराकर स्वीकार कर लेता है। मैंने अपनी जिंदगी में भी बहुत कुछ देखा है।
हर साल कोई न कोई परेशानी आई… कभी ऐसी परिस्थितियां आईं, जिनके बारे में मैंने सोचा भी नहीं था। कई बार लगा कि अब बहुत मुश्किल है… लेकिन हर बार मैंने खुद को संभाला।

लड़ी हूं… गिरी हूं… रोई हूं… लेकिन हारी कभी नहीं।

क्योंकि मेरी जिंदगी ने मुझे एक बात बहुत अच्छी तरह सिखाई है—
परेशानी चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो, उसका एक दिन अंत जरूर होता है।

आज मैं जिस दौर से गुजर रही हूं, उसने भी मुझे जिंदगी की एक नई सीख दी है। शायद यही जिंदगी है… कभी सुख, कभी दुख, कभी उम्मीद, कभी परीक्षा। अब मैं अपनी परेशानियों से डरती नहीं हूं। मैं उन्हें देखकर बस इतना कहती हूं तुम आई हो तो तुम्हारा जाना भी तय है।”

मेरे जीवन के हर मोड़ ने मुझे थोड़ा और मजबूत बनाया है।
और आज भी मैं अपने आपको हर दिन पहले से ज्यादा मजबूत बना रही हूं।

क्योंकि मुझे हारना नहीं है। अपने परिवार के लिए जीना है…अपने बच्चे के लिए खड़े होना है जल्दी अपने अपनों के बीच वापस जाना है…उनके चेहरे पर फिर से अपनी मुस्कान देखनी है।

इसलिए आज खुद से एक वादा है
मैं ठीक होऊंगी… जरूर ठीक होऊंगी। ❤️थोड़ा समय लगेगा, कुछ और हिम्मत जुटानी पड़ेगी, शायद कुछ और परीक्षाओं से गुजरना पड़े…

क्योंकि मेरी कहानी अभी खत्म नहीं हुई है…
अभी तो जिंदगी ने मुझे बहुत कुछ सिखाना और मुझे बहुत कुछ सीखना है। ❤️🙏जय श्री राम 🚩प्रभु की कृपा आप पर बनी रहे। 🙏 जय हनुमान जी महाराज 🙏 #अर्चुगढ़वाली #अर्चुगुसाईं

आजकल मेरा खाना-पीना, सोना-जागना… सब कुछ बस ऐसे ही बिस्तर तक सिमट गया है।दोपहर के 2:15 बजे ये पोस्ट कर रही हूं… और मैं फि...
24/09/2026

आजकल मेरा खाना-पीना, सोना-जागना… सब कुछ बस ऐसे ही बिस्तर तक सिमट गया है।
दोपहर के 2:15 बजे ये पोस्ट कर रही हूं… और मैं फिर से लेटी हुई हूं।
कई लोग कहते हैं तूने अपना ख्याल नहीं रखा, इसलिए आज ये हालत हुई है। अब जिंदगी ने खुद ही मुझे एक लंबे आराम का मौका दे दिया है।
भागती-दौड़ती जिंदगी में शायद यही वो ठहराव है, जिसे मैंने कभी खुद चुनकर नहीं लिया था।

सच कहूं तो मेरी उम्र में कौन अपने जीवन की भागदौड़ से पूरी तरह बच पाता है?
घर, परिवार, जिम्मेदारियां, काम, बच्चों की चिंता, अपनों की जरूरतें…
इन सबके बीच इंसान अक्सर सबका ख्याल रखते-रखते खुद का ख्याल रखना ही भूल जाता है।
मैंने भी शायद यही किया… अपने शरीर की छोटी-छोटी आवाजों को नजरअंदाज करती रही और जिंदगी की रफ्तार में चलती रही

अब ये बिस्तर मेरे लिए सिर्फ आराम की जगह नहीं,
बल्कि मेरी जिंदगी का एक ऐसा ठहराव है,जहां मैं खुद से फिर से मिलना सीख रही हूं। 🥹बस प्रभु श्री राम और हनुमान जी की कृपा बनी रहे,
और इस ठहराव के बाद जब फिर से चलूं…तो खुद को पहले से थोड़ा ज्यादा संभालकर चलूं। 🙏🚩

मेरी आदत थी कि मैं बिना नहाए-धोए कभी सुबह की चाय तक नहीं पीती थी… नाश्ता तो बहुत दूर की बात है। सुबह उठते ही सबसे पहले न...
23/09/2026

मेरी आदत थी कि मैं बिना नहाए-धोए कभी सुबह की चाय तक नहीं पीती थी… नाश्ता तो बहुत दूर की बात है। सुबह उठते ही सबसे पहले नहाना, पूजा-पाठ करना और फिर दिन की शुरुआत करना… यही मेरी रोज़ की आदत थी।
लेकिन आज… करीब एक हफ्ते बाद नहाई हूं।

सच कहूं तो खुद मुझे ही बहुत अजीब लग रहा है…
सोच रही हूं, “ये वही मैं हूं, जो अपनी छोटी-सी छोटी आदत के साथ भी समझौता नहीं करती थी?”

लेकिन शायद यही तो ज़िंदगी है…
हम सोचते हैं कि सब कुछ हमारी मर्जी से होगा।
हम अपने दिन का समय तय करते हैं, अपनी पसंद-नापसंद तय करते हैं, अपने आने वाले कल की योजनाएं बनाते हैं…
कभी-कभी तो अपनी ज़िंदगी को भी अपनी शर्तों पर चलाना चाहते है
आज समझ आ रहा है कि इंसान कितना भी अपनी मर्जी चला ले,
कितनी भी योजनाएं बना ले,
कितनी भी ज़िद कर ले…

ज़िंदगी की डोर आखिरकार उसी के हाथ में है। 🙏

जिस दिन प्रभु चाहेंगे, हम फिर अपनी पुरानी जिंदगी में लौटेंगे।
फिर सुबह उठकर नहाएंगे, पूजा करेंगे, चाय बनाएंगे, अपने कामों में लग जाएंगे…
और शायद उस दिन हमें एहसास भी नहीं होगा कि कभी एक ऐसा समय भी था जब एक साधारण-सी सुबह की शुरुआत करना भी हमारे लिए बहुत बड़ी बात बन गई थी।

इसलिए आज एक बात दिल में बहुत गहराई से बैठ गई है
जो हमारे पास है, उसे छोटा मत समझिए।जिस काम को हम रोज़ बिना सोचे कर लेते हैं, हो सकता है किसी दिन वही हमारे लिए सबसे बड़ी खुशी बन जाए।
ज़िंदगी में अपनी कोशिश जरूर करनी चाहिए,
लेकिन अपनी मर्जी से ज्यादा उसकी मर्जी पर भरोसा रखना चाहिए। ❤️

क्योंकि…
हम वक्त तय कर सकते हैं,
लेकिन कब क्या होगा… ये उसके हाथ में है।

बस इतना विश्वास बनाए रखिए 🙏आज का मुश्किल वक्त भी हमेशा नहीं रहेगा।प्रभु की इच्छा में देर हो सकती है, लेकिन उम्मीद कभी खत्म नहीं होनी चाहिए। 🙏🚩जय श्री राम 🙏 जय बजरंगबली 🙏🚩

जय श्री राम 🙏 🚩 आज पूरा शरीर दर्द कर रहा है असहनीय पीड़ा हो रही 10 मिनट का आराम के बाद वही दर्द हो रहा है जिस कारण आज हॉ...
22/09/2026

जय श्री राम 🙏 🚩 आज पूरा शरीर दर्द कर रहा है असहनीय पीड़ा हो रही 10 मिनट का आराम के बाद वही दर्द हो रहा है जिस कारण आज हॉस्पिटल भी गए थे पर वहां भी लंबा इंतजार करके डॉक्टर साहब से मिले उन्होंने और दवाइयां दी और साथ में आने जाने में जो समय लगा उसमें घर पहुंचते पहुंचते हालात खराब हो गई मेरी,🥹

आप सभी को मेरा सादर प्रणाम 🙏 आज छोटी बहन ने मेरे लिए ये ड्रेस लाई ताकि मुझे आरामदायक लगे कैसे लग रही में इस ड्रेस में बत...
21/09/2026

आप सभी को मेरा सादर प्रणाम 🙏 आज छोटी बहन ने मेरे लिए ये ड्रेस लाई ताकि मुझे आरामदायक लगे कैसे लग रही में इस ड्रेस में बताना जरूर ...

रात के 3 बजते ही चेहरे पर थोड़ी सी मुस्कान क्यों आ जाती है…? कभी-कभी जिंदगी में ऐसी रातें भी आती हैं, जब आंखों में नींद ...
21/09/2026

रात के 3 बजते ही चेहरे पर थोड़ी सी मुस्कान क्यों आ जाती है…?
कभी-कभी जिंदगी में ऐसी रातें भी आती हैं, जब आंखों में नींद होती है… मगर नींद नसीब नहीं होती।
एक-एक पल भारी लगता है और बार-बार घड़ी की तरफ देखकर बस यही सोचते हैं, सुबह होने में अभी कितना समय बाकी है?
फिर जब घड़ी में 3 बजते हैं, तो मन को एक छोटी-सी खुशी मिलती है…लगता है, चलो… अब रात का बड़ा हिस्सा तो गुजर गया। थोड़ी ही देर में आसमान का अंधेरा छंटेगा और सुबह होने वाली है।

उस वक्त समझ आता है कि इंसान को जीने के लिए हमेशा बहुत बड़ी खुशियों की जरूरत नहीं होती…कभी-कभी एक छोटी-सी उम्मीद भी पूरी रात काटने की ताकत दे देती है।

और शायद जिंदगी भी ऐसी ही है…
मुश्किलें चाहे कितनी लंबी क्यों न हों, हमें बस यह याद रखना चाहिए कि कोई भी रात हमेशा के लिए नहीं रहती।
जिस तरह रात के सबसे गहरे अंधेरे के बाद सुबह जरूर आती है,
उसी तरह जिंदगी के कठिन समय के बाद भी एक नया सवेरा हमारा इंतजार कर रहा होता है।
बस थोड़ी और हिम्मत…
थोड़ा और धैर्य…
और प्रभु पर थोड़ा और विश्वास। 🙏🚩
क्योंकि अंधेरा चाहे कितना भी गहरा हो,
सूरज को उगने से कोई नहीं रोक सकता।

जय श्री राम 🙏🚩
जय बजरंगबली 🙏❤️
#अर्चुगढ़वाली

सुख में हम प्रभु को भूल जाते हैं, लेकिन जब जीवन की सबसे कठिन घड़ी आती है तो सबसे पहले जुबान पर उन्हीं का नाम आता है
20/09/2026

सुख में हम प्रभु को भूल जाते हैं, लेकिन जब जीवन की सबसे कठिन घड़ी आती है तो सबसे पहले जुबान पर उन्हीं का नाम आता है

Address

पौड़ी
Pauri

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Archu garhwali posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category