09/06/2021
कोरोना के प्रति सतर्कता बरतनी जरूरी : अक्षय नंदा
कुरुक्षेत्र ( रणदीप रोड़/बातों बातों में) भाजपा के सह मीडिया प्रभारी अक्षय नंदा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सार्थक प्रयासों से अब कोरोना की गति धीमी हो चुकी है। मगर अभी भी सतर्कता बरतनी जरुरी है, क्योंकि जितना कोरोना प्रोट्रोकाल का पालन किया जाएगा, उतनी ही जल्द ही प्रदेश कोरोना से मुक्त होगा।
बातचीत के दौरान अक्षय नंदा ने कहा कि संक्रमण की दूसरी लहर से देहात को बचाने के लिए जिस तरह से प्रदेश सरकार ने कदम उठाए, वह काबिलेतारीफ थे। यही नहीं मुख्यमंत्री की ओर से सभी मंत्रियों को जिलों का बंटवारा करके जिस तरह से कोरोना के खिलाफ व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया, उससे प्रदेशवासियों का मनोबल बढ़ा। खेल मंत्री संदीप सिंह ने जिले में कोरोना की व्यवस्थाओं का समय-समय पर जायजा लेने के साथ गरीबों की मदद भी की। वहीं पार्टी स्तर पर भी गरीबों को राशन मुहैया करवाया गया।
उन्होंने कहा कि गरीबों को दीपावली तक राशन मुहैया करवाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो फैसला लिया गया है, उससे आर्थिक तंगी से जूझ रहे गरीब वर्ग का मनोबल बढ़ेगा। इसके साथ ही प्रदेश सरकार की ओर से कोरोना काल में जिस तरह से गरीबों के इलाज के लिए राशि मुहैया करवाई गई, वह भी काफी मददगार साबित हुई। उनका कहना था कि तीसरी लहर के केवल आशंका जताई जा रही है, लेकिन उससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल व्यवस्थाओं को मजबूत करने में जुट गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एंबुलेंस व पांच-पांच ऑक्सीजन बेड की सुविधा से देहात क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। यही नहीं बच्चों के इलाज के लिए वार्ड की व्यवस्थाएं होने से दूरगामी परिणाम सामने आएंगे।