MALWA Live

MALWA Live मालवा LIVE सच का साक्षी, आपके भरोसे की आवा

शाजापुर में अतिथि शिक्षकों ने निकाली अपनी ही शवयात्रा, सरकार से नियमित करने की मांग, वादाखिलाफी के आरोप लगाए।बंटी व्यास ...
30/08/2026

शाजापुर में अतिथि शिक्षकों ने निकाली अपनी ही शवयात्रा, सरकार से नियमित करने की मांग, वादाखिलाफी के आरोप लगाए।

बंटी व्यास शाजापुर

शाजापुर। शाजापुर में अतिथि शिक्षक संघ ने रविवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने अपनी ही प्रतीकात्मक अर्थी बनाकर शहर में यात्रा निकाली और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यह यात्रा दोपहर करीब 12 बजे बेरछा स्थित कृषि उपज मंडी से शुरू हुई। महुपुरा, किला रोड, छोटा चौक, आजाद चौक, नई सड़क और बस स्टैंड होते हुए यह जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंची। यहां अतिथि शिक्षकों ने प्रतीकात्मक रूप से अर्थी का दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

डाक कर्मचारी सहकारी साख संस्था मर्यादित का अधिवेशन सम्पन्न।बंटी व्यास शाजापुर शाजापुर ।आज दिनांक 30.8.2026 को शाजापुर डा...
30/08/2026

डाक कर्मचारी सहकारी साख संस्था मर्यादित का अधिवेशन सम्पन्न।

बंटी व्यास शाजापुर

शाजापुर ।आज दिनांक 30.8.2026 को शाजापुर डाक कर्मचारी सहकारी साख संस्था मर्यादित शाजापुर का 39 वा वार्षिक अधिवेशन नगर धर्मशाला हरायपुरा शाजापुर में श्रीमान अध्यक्ष महोदय हरिनारायण जी नगर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ सभा का आरंभ मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर शुरू किया गया जिसमें संस्था के समस्त कार्यकारिणी सदस्य गणों द्वारा दीप प्रज्वलित करके सभा का शुभारंभ किया! इसके पश्चात संस्था से सेवानिवृत हुए सदस्यों को शाल श्रीफल तथा मां राज राजेश्वरी की फोटो देकर सम्मानित किया गया सेवानिवृत कर्मचारियों को सम्मान करने में संस्था के अध्यक्ष श्रीमान हरि नारायण जी नगर,उपाध्यक्ष श्री अंबाराम जी चौहान, के के शर्मा, श्री अशोक कुमार भिलाला, श्री लखन सिंह राठौड़, श्री संजय शर्मा, श्री गिरिराज पाटीदार सभी कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा किया गया! कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक श्री मनीष भाटी द्वारा किया गया तथा वार्षिक प्रतिवेदन वाचन कार्य श्रीमान के के शर्मा जी द्वारा किया गया! सभा में कुछ निर्णय लिए गए जो आगामी वर्ष में लागू किए जाएंगे जो इस प्रकार है! 1 जिस भी कर्मचारी के पुत्र या पुत्री को बोर्ड परीक्षा या स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने में 80% से अधिक अंक प्राप्त किये हो संस्था द्वारा उस पुत्र या पुत्री को पुरुस्कृत किया जाएगा! 2. यदि किसी सदस्य की मृत्यु हो जाती है तो संस्था द्वारा सहयोग हेतु राशि 50000/- की सहायता राशि प्रदान की जाएगी! अंत में सभा का आभार संस्था अध्यक्ष महोदय श्रीमान हरि नारायण जी नागर द्वारा व्यक्त किया गया! तत्पश्चात सभा में उपस्थित सभी सदस्य गणों ने भोजन का लाभ लिया व सभा को सफल बनाया! शाजापुर डाक कर्मचारी सहकारी साख संस्था मर्यादित शाजापुर सभी सदस्य गणों की उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं करती है।

ब्रह्माकुमारी धाम में हर्षोल्लास के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व, नशा मुक्ति का संकल्प लिया।बंटी व्यास शाजापुर शाजापुर। शाजा...
28/08/2026

ब्रह्माकुमारी धाम में हर्षोल्लास के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व, नशा मुक्ति का संकल्प लिया।

बंटी व्यास शाजापुर

शाजापुर। शाजापुर में आज सुबह 7:00 बजे से ही श्रद्धालु एवं सस्थांन से जुड़े भाई बहनों व नगर के गणमान्य नागरिको का आना शुरू हुआ। रक्षाबंधन का कार्यक्रम सुबह 7:30 से 8:30 सत्संग के बाद शुरू हुआ जो लगभग 11:00 बजे तक चलता रहा.
सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी पूनम बहन जी ने रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर सभी भाई बहनों को शुभ बधाई दी.....
उन्होंने रक्षाबंधन का आध्यात्मिक रहस्य स्पष्ट करते हुए कहा कि वास्तव में जब हम मनुष्य आत्माएं विकारों एवं बुराइयों के अधीन होकर एकदम अपवित्र होने कारण जब बुराइयों के अधीन होकर कमजोर पड़ जाती है और मनुष्य बुराइयों व विकारो के वशीभुत हो जाता है ऐसे समय पर निराकार परमपिता परमात्मा शिव भगवान स्वयं इस धरती पर अवतरित होकर सच्ची पवित्रता की राखी हम मनुष्य आत्माओं को बांधते हैं अर्थात वे सभी विकारों एवं बुराइयों को छोड़ने के लिए हमसे कहते हैं इन बुराइयों का त्याग ही वास्तव में हम मनुष्य आत्माओं को शक्तिशाली बना देता है हममें गुणों का संचार कर देता है.

आज बहन भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है बदले में भाई उसकी रक्षा की प्रतिज्ञा करता है और कुछ सौगात स्वरूप भी उसे देता है लेकिन देखा जाए तो आज सुरक्षा करने के लिए तो पुलिस भी है गवर्नमेंट ने बहुत सुविधाएं भी दे दी है और कई बार देखने में आता है कि बहन इतनी दूर होती है व भाई इतनी दूर होता है जो बहन की रक्षा करने में उस समय मौजूद नहीं होता है फिर कौन सी रक्षा के लिए वह प्रतिज्ञा करता है वह सच्ची प्रतिज्ञा है हम मनुष्य आत्माओं को दुर्गुणों से, विकारो से, बुराइयों से बचाने की सच्ची प्रतिज्ञा जो परमात्मा इस समय हम मनुष्य आत्माओं से करवाते हैं.

उक्त कार्यक्रम में सह संचालिका ब्रह्माकुमारी चंदा बहन जी ने कहा कि रक्षाबंधन के इस त्यौहार को कई नामों से पुकारा जाता है जैसे रक्षाबंधन को विश तोडक पर्व, व पुण्य प्रदायक पर्व भी कहा जाता है अर्थात यह बुराइयों को छुड़ाने वाला पर्व एवं पवित्र प्रेम का प्रतीक है प्राचीन काल में ब्राह्मण लोग ही राखी बांधा करते थे या लोग उनके घर जाकर राखी बंधवाया करते थे क्योंकि मान्यता अनुसार ब्राह्मणों को पवित्र माना जाता है और वास्तव में अब स्वयं भगवान शिव हमें इन बुराइयों से छुड़ाकर सच्ची पवित्रता कि राखी बांधते हैं वर्तमान समय पुरुषोत्तम संगम युग का समय चल रहा है जब कलयुग परिवर्तित होकर फिर पुनः इस दुनिया में सतयुग आने वाला है उसी दुनिया में ले जाने के लिए परमात्मा हम मनुष्य आत्माओं को पवित्रता की राखी बांधते हैं अर्थात बुराइयों से मुक्त करवाते हैं.

आश्रम पर पहुंचे श्रद्धालु एवं भाई-बहनों को माउंट आबू से आई निराकार परमात्मा शिव के प्रतीक चिन्ह रूप की राखी सभी को बांधी गई एवं सभी का मुंह मीठा करवाया गया.

आज के रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में विशेष रूप से ब्रह्माकुमारी संस्थान के मुख्यालय से आई प्रतिज्ञा सभी भाई बहनों को कराई जिसमें
सभी भाई बहनों ने प्रतिज्ञा की कि हम अपने अंदर की सूक्ष्म कमजोरी व बुराइयों को आज के दिन स्वाहा करेंगे और ब्रह्माकुमारीज के मेडिकल प्रभाग के द्वारा भारत भर में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जन जन से नशा मुक्त मुक्त भी कराएँगे सभी को नशा मुक्त कराने का संकल्प दिलायेगे।

शासकीय महाविद्यालयों की दुर्दशा पर अभाविप का प्रदेशव्यापी 'विद्यार्थी हुंकार अभियान' उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर क...
28/08/2026

शासकीय महाविद्यालयों की दुर्दशा पर अभाविप का प्रदेशव्यापी 'विद्यार्थी हुंकार अभियान' उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन

बंटी व्यास शाजापुर

शाजापुर l 27 अगस्त 2026
शासकीय महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आज “विद्यार्थी हुंकार अभियान” के अंतर्गत प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया गया। प्रदेश के विभिन्न जिलों में अभाविप के कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने प्रदर्शन कर जिला कलेक्टरों के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और शासकीय महाविद्यालयों में व्याप्त मूलभूत समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की। उसी क्रम में आज शाजापुर जिले में भी सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों ने मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा ।

अभाविप ने कहा कि प्रदेश के अनेक शासकीय महाविद्यालयों में विद्यार्थी स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त एवं स्वच्छ शौचालय, व्यवस्थित कक्षाओं, पर्याप्त फर्नीचर, बिजली एवं प्रकाश व्यवस्था, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, खेल सुविधाओं, छात्राओं के लिए आवश्यक सुविधाओं, इंटरनेट, पार्किंग, सुरक्षा एवं प्राथमिक उपचार जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव का सामना कर रहे हैं। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए इन समस्याओं का तत्काल समाधान आवश्यक है।

अभाविप ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि सरकार प्रदेश के सभी शासकीय महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का तत्काल सर्वे कराते हुए ठोस आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करे एवं उन व्यवस्थाओं को सुचारू किया जाए तथा जिन कार्यों के लिए बजट की आवश्यकता है, उनके लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक बजट उपलब्ध कराया जाए।

मालवा प्रान्त मंत्री श्री दर्शन कहार ने कहा कि - अत्यंत चिंताजनक विषय है कि मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित कई शासकीय महाविद्यालय इस समय मूलभूत सुविधाओं के घोर अभाव और जर्जर अधोसंरचना से जूझ रहे हैं। देखने में आ रहा है कि प्रदेश के अधिकांश महाविद्यालयों में बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त है या गायब है जिस कारण परिसर यह असामाजिक तत्वों का गढ़ बन रहे हैं, जिसका ताजा उदाहरण अभाविप द्वारा भोपाल के एम.वी.एम महाविद्यालय में चलाए गए स्वच्छता अभियान में बड़ी संख्या में मिली शराब की बोतलें हैं । अधिकांश महाविद्यालयों की विवेकानंद के करियर गाइडेंस सेल ठप पड़ी हुई है , कैंटीन बंद है और पुस्तकालय यह पठन सामग्री के अभाव से जूझ रहे हैं । प्रदेश भर के कई महाविद्यालयों में कंप्यूटर एवं विज्ञान प्रयोगशालाओं पर्याप्त संसाधनों एवं उपकरणों की कमी के कारण उनकी स्थिति दयनीय है। साथ ही साथ विद्यार्थी सहायता केंद्र सक्रिय न होने के कारण विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं हेतु घंटों परेशान होना पड़ता है । अतः सरकार हमारी मांगों को स्वीकार करते हुए त्वरित निराकरण करे ताकि सुदृढ़ शैक्षणिक एवं इंस्टीट्यूशनल इन्फ्रास्ट्रक्चर के कारण प्रदेश का छात्र समुदाय बेहतर शैक्षणिक वातावरण में अध्ययन कर सके।

अभाविप के शाजापुर जिला संयोजक श्री वंशराज सिंह जादौन ने कहा कि—शासकीय महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। अभाविप विद्यार्थियों की इन समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर आवाज उठाती रहेगी और मांगों के पूर्ण होने तक संघर्ष जारी रहेगा।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का यह विद्यार्थी हुंकार अभियान इस प्रदर्शन से प्रारंभ हुआ है । आने वाले समय में विभिन्न रचनात्मक एवं आंदोलनात्मक माध्यमों से मांगों के पूर्ण होने तक अभाविप का यह अभियान जारी रहेगा ।

ब्राह्मणजनों ने मनाया श्रावणी पर्व, हर्बल गार्डन पर बड़ी संख्या में शामिल हुए यज्ञोंपवित्तधारी।बंटी व्यास शाजापुर शाजापु...
28/08/2026

ब्राह्मणजनों ने मनाया श्रावणी पर्व, हर्बल गार्डन पर बड़ी संख्या में शामिल हुए यज्ञोंपवित्तधारी।

बंटी व्यास शाजापुर

शाजापुर। सनातन धर्म का पावन प्रतीक यज्ञोंपवित्त परिवर्तित करने का पावन अवसर श्रावण पूर्णिमा (रक्षाबंधन) का कार्यक्रम गरासिया घाट (हर्बल गार्डन) पर संपन्न हुआ l जिसमें दसस्नान, तर्पण, यज्ञ, वेद पूजन, एवं वृक्षारोपण के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया ,समस्त यज्ञोपवीत धारी भाइयों ने दसस्नान के पश्चात तर्पण शिखा सिंचन यज्ञ पवित्र परिवर्तन एवं गायत्री यज्ञ संपन्न किया शाजापुर एवं आसपास के क्षेत्र से भी यज्ञ पवित्र धारी भाई इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए साथ ही सभी ने संस्कृत दिवस (श्रावण पूर्णिमा) के उपलक्ष देव भाषा संस्कृत को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया
इस प्रकार पुराना हाईवे स्थित श्री नित्यानंद आश्रम में सर्व ब्राह्मण समाज का मुख्य महापर्व हिमाद्री स्नान पितृ तर्पण यज्ञो पवित्र पूजन एवं हवन पूजन का के बाद यज्ञोपवीत पवित्र को परिवर्तन कर सामूहिक रूप से यज्ञ पवित्र धारण कार्यक्रम सामूहिक रूप से किया गया उक्त कार्यक्रम को श्री आचार्य जितेंद्र त्रिवेदी के माध्यम मंत्र उच्चारण एवं यज्ञोऊ पवित्र परिवर्तन कार्यक्रम होगा से संपन्न हुआ।

25/08/2026

जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी द्वारा निकाली गई कावड़ यात्रा

24/08/2026

शाजापुर में युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, नारेबाजी, धक्का-मुक्की और पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तनाव की स्थिति बनी रही, पुलिस ने वॉटर कैनन चलाई।

बंटी व्यास शाजापुर

शाजापुर।शाजापुर में सोमवार को युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर वॉटर कैनन से पानी की बौछार डालकर खदेड़ा। प्रदर्शनकारी गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफ की मांग पर अड़े रहे। कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए, तो टांगाटोली करके उठाकर बस से ले गए। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया। युवक कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था, नीट पेपर लीक समेत अन्य मांगों को लेकर हल्ला बोल कार्यक्रम रखा था। दोपहर 12 बजे प्रस्तावित कार्यक्रम नेताओं के देरी से पहुंचने के कारण करीब 2 बजे शुरू हुआ। बस स्टैंड पर सभा हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने जुलूस के रूप में रवाना हुए। डिपो के सामने पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया। कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने का प्रयास किया, तो पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार कर प्रदर्शनकारियों को हटाया। करीब आधे घंटे तक मौके पर नारेबाजी, धक्का-मुक्की और पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस ने तीन वाटर कैनन वाहन तैनात किए थे। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब, प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष यश घनघोरिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा, तराना विधायक महेश परमार, मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर और कांग्रेस नेता नीटू सिकरवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

शाजापुर में सवर्ण समाज ने की UGC वापस लेने व आरक्षण मुक्त भारत की मांग, रैली निकाल राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।बंटी व...
23/08/2026

शाजापुर में सवर्ण समाज ने की UGC वापस लेने व आरक्षण मुक्त भारत की मांग, रैली निकाल राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

बंटी व्यास शाजापुर

शाजापुर। शाजापुर में सवर्ण समाज ने आरक्षण व्यवस्था में बदलाव और विभिन्न सामाजिक-कानूनी मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। रविवार दोपहर करीब 1 बजे बड़ी संख्या में समाजजन बस स्टैंड पर एकत्रित हुए। यहां से रैली के रूप में नई सड़क होते हुए आजाद चौक पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम शाजापुर एसडीएम मनीषा वास्केल को एक ज्ञापन सौंपा। सवर्ण एकता मंच द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कई प्रमुख मांगें रखी गईं। इनमें जातिगत आरक्षण की समीक्षा कर इसे आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग शामिल है। इसके अतिरिक्त, एससी-एसटी एक्ट के प्रावधानों की समीक्षा कर इसके कथित दुरुपयोग को रोकने, यूजीसी एवं उच्च शिक्षा से जुड़े नियमों की समीक्षा करने और विद्यार्थियों को समान अवसर प्रदान करने की मांग की गई। समाज ने धार्मिक भावनाओं, सम्मान और गरिमा की रक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही सवर्ण आयोग के गठन की भी मांग की।

शहर से गुजरी अनोखी कांवड़ - मामा ने भांजा - भांजी को कांवड़ में बैठाया, उज्जैन से ब्यावरा जाएगी।बंटी व्यास शाजापुर शाजाप...
21/08/2026

शहर से गुजरी अनोखी कांवड़ - मामा ने भांजा - भांजी को कांवड़ में बैठाया, उज्जैन से ब्यावरा जाएगी।

बंटी व्यास शाजापुर

शाजापुर। आज नगर से एक अनोखी कावड़ यात्रा उज्जैन से ब्यावरा जाते समय निकली, जिसने इस कावड़ यात्रा को देखा फोटो खींचने से रोक नहीं पाया, महादेव मित्र मंडल कावड़ यात्रा द्वारा उज्जैन महाकाल दर्शन के बाद शिप्रा के जल लेकर ब्यावरा ले जाते समय नगर से निकले इस कावड़ यात्रा में दो भांजा - भांजी एक कावड़ में सवार थे और मामा इसे उठाए हुए थे, कावड़ यात्रा के सदस्य ने बताया कि यह कावड़ यात्रा का दूसरा वर्ष है शिप्रा के जल से ब्यावरा ले जाकर भोलेनाथ का जल अभिषेक करेंगे, साथ ही हमारे भांजे भांजे को उज्जैन दर्शन करा कर कावड़ में बिठाकर इन्हें भी ब्यावरा ले जा रहे, भांजे भांजे का नाम उन्नति, प्रगति है और उम्र लगभग 6 और 7 वर्ष है उज्जैन से बारी-बारी से मामा और अन्य सदस्य कावड़ में बिठाकर ब्यावरा ले जा रहे है।

विद्यालयों में रक्षाबंधन पत्रक से दिया नशा मुक्ति का संदेश, अखिल विश्व गायत्री परिवार की पहलबंटी व्यास शाजापुर शाजापुर। ...
21/08/2026

विद्यालयों में रक्षाबंधन पत्रक से दिया नशा मुक्ति का संदेश, अखिल विश्व गायत्री परिवार की पहल

बंटी व्यास शाजापुर

शाजापुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार विद्यालयों में रक्षाबंधन पत्रक से दे रहा "नशा मुक्ति का संदेश"। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत रक्षाबंधन पर्व पर सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में विशेष अभियान चलाकर "भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना" के माध्यम से नशा मुक्ति एवं स्वयं की बहन के साथ सभी बहनों के रक्षार्थ महासंकल्प अभियान चलाया जा रहा हैं। तहसील शाजापुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लाहोरी एवं माय फ्यूचर एकेडमी लाहोरी में विद्यार्थियों को गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ प्रतिनिधि मनोज कुमार जायसवाल ने रक्षाबंधन संकल्प पत्र भराकर संकल्पित कराया। संकल्प कार्यक्रम में समन्वय शिक्षिका सुनीता राठौर ने किया। सम्पूर्ण आयोजन प्राचार्य बालचंद्र सिसोदिया के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। माय फ्यूचर एकेडमी के डायरेक्टर ने गायत्री परिवार की इस पहल के लिये आभार व्यक्त किया।

Address

Petlawad

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MALWA Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share