25/10/2024
हनुमान और कनिका बेनिवाल करोड़पति नहीं:कांग्रेस प्रत्याशी की सालाना आय 94 लाख, भाजपा प्रत्याशी संपत्ति एक साल में 9 लाख बढ़ी..!
जेके राजस्थान न्यूज
विधानसभा उपचुनाव को लेकर शुक्रवार को भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के साथ पेश किए गए शपथ पत्र में प्रत्याशियों की संपत्ति को लेकर कई रोचक तथ्य सामने आए हैं। सांसद हनुमान बेनीवाल और उनकी पत्नी कनिका बेनीवाल की कुल संपत्ति एक करोड़ से भी कम है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी कस्तूरचंद मीणा की सालाना आय 94 लाख है। आगे पढ़िए सभी उम्मीदवारों की प्रोपर्टी डीटेल...
रेवंत राम डांगा के पास 2 करोड़ 91 लाख की प्रॉपर्टी
खींवसर से बीजेपी उम्मीदवार रेवंतराम डांगा 2 करोड़ 91 लाख की संपत्ति के मालिक है, इसमें उनकी पत्नी की प्रॉपर्टी भी शामिल है। रेवंतराम डांगा ने 2023 में भी विधानसभा चुनाव लड़ा था, उस समय उनकी प्रॉपर्टी दो करोड़ 82 लाख रुपए थी,1 साल में उनकी प्रॉपर्टी की कीमत में 9 लाख का इजाफा हुआ है। 1 साल में उन पर कर्ज भी काम हुआ है।
पिछले साल उन पर 27 लाख 59000 का कर्ज था जो इस साल 25 लाख 65000 है। डांगा के पास एक स्कॉर्पियो है। उनके और उनकी पत्नी के पास 275 ग्राम सोना और 1 किलो चांदी है। सोने के भाव में बढ़ोतरी की वजह से उनकी प्रॉपर्टी का मूल्य भी बढ़ है ,इसके अलावा अचल संपत्ति में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। उनके पास 37 एकड़ खेती की जमीन है। डांगा के खिलाफ राजकार्य में बाधा क मुकदमा पैंडिंग है।
कनिका बेनीवाल के नाम कोई अचल संपत्ति नहीं, पति को मिलाकर 82.97 लाख की संपत्ति
कनिका बेनीवाल के नाम कोई अचल संपत्ति नहीं है, पति सांसद हनुमान बेनीवाल को मिलाकर 82.97 लाख की संपत्ति है। कनिका के पास 33 लाख की चल संपत्ति है जबकि उनके पति के पास 48 लाख की चल संपत्ति है, दोनों के पास कुल 82.86 लाख की चल संपत्ति है। कनिका के पास खुद का कोई वाहन नहीं है, उनके पति के पास दो पुरानी जीप हैं। कनिका के नाम कोई अचल संपत्ति नहीं है, पति के पास 11 लाख कीमत की 4.5 एकड़ जमीन है। खुद के नाम 40,471 की बैंक जमा हैं। वहीं पति के नाम 36.42 लाख जमा है।
कस्तूरचंद मीणा की सालाना इनकम 94 लाख, 2.70 करोड़ की संपत्ति
देवली उनियारा से कांग्रेस उम्मीदवार कस्तूरचंद मीणा 2 करोड़ 70 लाख की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी सालाना आय 94 लाख रुपए से ज्यादा है । साल 2023 24 के इनकम टैक्स रिटर्न में उन्होंने 94 लाख 70 हजार 240 की इनकम दिखाई है। 2022-23 में उनके रिटर्न में 98 लाख की इनकम थी। मीणा के पास 5 लाख रूपए नकद है जबकि 41 लख रुपए बैंक में जमा है। मीणा के पास खुद का कोई चौपाइयां वहां नहीं है उनके और पत्नी के पास जयपुर में दो मकान है और 3.95 हेक्टेयर खेती की जमीन है।