Bermo Headlines

Bermo Headlines BERMO HEADLINES ख़बर जो करे अपको ख़बरदार.....

देश में कोरोना की रफ्तार पर नहीं लग रहा ब्रेक, आज फिर सामने आए करीब 79 हजार मामले , 971 लोगों की मौतBermo Headlinesकुल स...
31/08/2020

देश में कोरोना की रफ्तार पर नहीं लग रहा ब्रेक, आज फिर सामने आए करीब 79 हजार मामले , 971 लोगों की मौत

Bermo Headlines

कुल संक्रमितों की संख्या 36 लाख को पार कर गई है. भारत में अब कोरोना वायरस संक्रमण की तस्वीर भयावह होती जा रही है. अब रोजाना 75 हजार से ज्यादा नये मामले सामने आ रहे हैं. सोमवार को वर्ल्ड रिकॉर्ड 80 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं. इसे एक दिन में कोरोना संक्रमण के नये मामले सामने आने का विश्व रिकॉर्ड बताया जा रहा है, यानी अब तक किसी अन्य देश में एक दिन में कोरोना के इतने मामले सामने नहीं आये. कुल संक्रमितों की संख्या 36 लाख को पार कर गई है.

एक दिन पहले ही (रविवार) 78,761 नए केस मिले थे, जो दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में अब तक सामने आए नए मामलों की सबसे बड़ी संख्या थी. देश में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या भी 64 हजार से अधिक हो गई है, लेकिन अच्छी बात ये भी है कि अब तक कोरोना से संक्रमित 27 लाख से ज्यादा मरीज पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं.

कोरोना संक्रमण के कुल मामलों के लिहाज से भारत अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरे स्थान पर है. वहीं कोविड-19 से मौत के मामले में भारत – अमरीका, ब्राजील और मैक्सिको के बाद चौथे स्थान पर आ गया है. अमेरिका में करीब 1 लाख 84 हजार, ब्राजील में 1 लाख 20 हजार से अधिक और मैक्सिको में 64 हजार से ज्यादा लोगों की कोविड-19 से मौत हो चुकी है. अनुमान है कि जल्द ही भारत मैक्सिको को कोविड से मौत के मामले में पीछे छोड़ देगा.

कोरोना वायरस के मामलों में 13.1% की तेजी
टीओआई के मुताबिक, देश में इस सप्ताह कोरोना वायरस के मामलों में 13.1% की तेजी आई है, जबकि यह आंकड़ा पिछले सप्ताह 10.9 (उससे पहले वाले सप्ताह के मुकाबले) रहा था. लगातार चौथे दिन एक हजार के आस-पास मौतें दर्ज की गईं, जो पिछले सप्ताह से कहीं अधिक है. आंकड़ों के लिहजा से कोरोना वायरस काफी खतरनाक दिखाई दे रहा है.

तमाम कोशिशों के बावजूद मरीजों की संख्या में कोई कमी नहीं हो रही है. आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो देश में अब तक मरने वालों की संख्या 65 हजार के करीब (64,550) पहुंच गई है. इस तरह से देश में अब कोरोना के मामले 36,16,730 हो गए हैं. इसमें से ठीक होने वालों की संख्या 27,67,412 है, जबकि ऐक्टिव केस लगभग 8 लाख (7,84,768) के करीब है.

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से समाचार एजेंसियों और अन्य श्रोतों से रात नौ बजे तक मिले आंकड़ों के मुताबिक रविवार देर रात से अब तक 80,092 नए मामले सामने आए हैं और कुल संक्रमितों का आंकड़ा 36 लाख 12 हजार 164 पर पहुंच गया है. एक दिन पहले ही यह आंकड़ा 35 लाख को पार किया था. इस दौरान 59,403 मरीज ठीक भी हुए हैं और अब तक स्वस्थ हुए लोगों की संख्या भी 27 लाख 65 हजार 540 हो गई है.

झारखंड की सड़कों पर 1 सितंबर से दौड़ेंगी बसें, इन नियमों का करना होगा पालनBermo Headlinesएक सितंबर से इन पर प्रतिबंध नही...
31/08/2020

झारखंड की सड़कों पर 1 सितंबर से दौड़ेंगी बसें, इन नियमों का करना होगा पालन

Bermo Headlines

एक सितंबर से इन पर प्रतिबंध नहीं

इन पर लागू रहेगा प्रतिबंध

रांची : झारखंड सरकार ने शुक्रवार को कई सेवाओं में छूट के साथ राज्य में लॉकडाउन की अवधि को 30 सितंबर तक बढ़ाने की घोषणा की है। इस संबंध में मुख्य सचिव के हस्ताक्षर से आदेश जारी कर दिया गया है। इस आदेश के तहत परीक्षार्थियों को लॉकडाउन के दौरान विभिन्न तरह के प्रतिबंधों से मुक्त रखा गया है। इस दौरान दूसरे राज्य से आनेवाले परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड ही इंट्री पास माना जाएगा। साथ ही परीक्षार्थी को कोरेंटिन से भी छूट रहेगी।

इन नियमों का करना होगा पालन

हालांकि, सभी के लिए सार्वजनिक जगहों पर फेसमास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। छह फीट की सोशल डिस्टैंसिंग भी जरूरी होगी। बाहर से जो लोग झारखंड आएंगे, उन्हें पहले की तरह होम कोरेंटिन में रहना होगा। सार्वजनिक स्थलों पर शराब, गुटखा और खैनी खाने के अलावा थूंकने पर पाबंदी लागू रहेगी। जिन क्षेत्रों को खोलने की इजाजत दी गई है, वहां पर केंद्र और राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। नियम की अनदेखी करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई होगी।

बस संचालकों को नियमों का करना होगा पालन

झारखंड में करीब 10 हजार बसें चलती हैं। इनमें से करीब सात हजार का परिचालन राज्य के अंदर होता है। इसमें सभी को परिवहन विभाग के स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग सिस्टम (एसओपी) का पालन करना होगा। इसके तहत बसों को सैनिटाइज करना, कर्मियों का मास्क और दस्ताने पहनना, जगह-जगह बसों के ठहराव पर रोक, 30 सीट वाली बसों में 20 यात्री, 25 सीटों वाली बसों में 22 यात्री और 50 सीटों वाली बसों में करीब 25 यात्री को ही ले जाने की इजाजत होगी। हर ट्रिप के बाद बसों को सैनिटाइज करना जरूरी होगा। नियम के विरुद्ध परिचालन पर दंडात्मक कार्रवाई भी होगी।

एक सितंबर से इन पर प्रतिबंध नहीं

राज्य के अंदर बसों का परिचालन परिवहन विभाग की शर्तों के अनुरूप होने लगेगा। होटल, लॉज, हॉस्पिटैलिटी, गेस्ट हाउस, धर्मशाला रेस्टुरेंट और शॉपिंग मॉल खुलेंगे। गाइड लाइन के अनुसार सैलून व ब्यूटीपार्लर को भी खोलने की अनुमति दे दी गई है। शादी समारोह में अधिकतम 50 और अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 व्यक्ति शामिल हो सकेंगे।

इन पर लागू रहेगा प्रतिबंध

राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक समारोह, मेला और जुलूस पर रोक लागू रहेगी। खेल-कूद, मनोरंजक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा। शैक्षणिक कार्यों, कोचिंग, स्कूल-कॉलेज और प्रशिक्षण का आयोजन नहीं होगा। सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल, जिम, इंटरनेमेंट पार्क, थियेटर व ऑडिटोरियम पर रोक। सुप्रीम कोर्ट ने जिन्हें अनुमति दी है केवल वही धार्मिक स्थल खोले जा सकेंगे।

मोहर्रम पर पीएम का संदेश, ‘शक्ति देती है इमाम हुसैन की समानता और निष्पक्षता’Bermo Headlinesपैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे ...
30/08/2020

मोहर्रम पर पीएम का संदेश, ‘शक्ति देती है इमाम हुसैन की समानता और निष्पक्षता’

Bermo Headlines

पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन और उनके 71 साथी शहीद हुए थे. इन शहीदों में सबसे छोटा शहीद 6 महीने के इमाम हुसैन के बेटे अली असगर थे.

नरेंद्र मोदी ने इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए ट्वीट किया है.

इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना मोहर्रम (Muharram) होता है. इस महीने की 10वीं तारीख को अशुरा का दिन कहते हैं. इसी दिन पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन और उनके 71 साथी शहीद हुए थे. इन शहीदों में सबसे छोटा शहीद 6 महीने के इमाम हुसैन के बेटे अली असगर थे. इस सभी को सिर्फ हक, इंसानियत और सच के रास्ते पर चलने की वजह से यजीद नाम के एक शासक द्वारा मार दिया गया था. इस वजह से मोहर्रम का पूरा महीना गम का महीना माना जाता है.
इमाम हुसैन की इस शहादत को आजतक कोई नहीं भुला पाया है. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए एक ट्वीट किया है. अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ''हम इमाम हुसैन (एएस) के बलिदान को याद करते हैं. उनके लिए, सच्चाई और न्याय के मूल्यों से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं था. समानता और निष्पक्षता पर उनका जोर उल्लेखनीय है और बहुतों को शक्ति देता है.''

गौरतलब है कि शिया और सुन्नी दोनों ही समुदाय मोहर्रम के गम में शामिल होते हैं. हालांकि, दोनों के बीच के मतभेदों की वजह से दोनों का इस गम में शामिल होने का तरीका भी काफी अलग है. शिया मुसलमान इस दिन जुलूस में हिस्सा लेते हैं और इमाम हुसैन के लिए ताजिया ले जाते हैं. शिया मुसलमानों में ये सिलसिला पूरे 2 महीने 8 दिनों तक चलता है. मुहर्रम का चांद दिखाई देने के बाद शिया महिलाएं और लड़कियां अपनी चूड़ियां तोड़ देती हैं. साथ ही वो श्रंगार की चीजों से भी 2 महीने 8 दिन के लिए दूरी बना लेती हैं. साथ ही 2 महीने 8 दिनों के लिए शिया मुसलमान किसी तरह की खुशी नहीं मनाते और न ही किसी दूसरे की खुशी में शामिल होते हैं.

झारखंड की 36 जातियों को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने के प्रस्ताव को हेमंत सोरेन ने दी मंजूरी, राज्य के लोगों को हो...
22/08/2020

झारखंड की 36 जातियों को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने के प्रस्ताव को हेमंत सोरेन ने दी मंजूरी, राज्य के लोगों को होगा ये लाभ

Bermo Headlines

रांची : झारखंड की 36 जातियों को केंद्र सरकार की अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) सूची में शामिल करने का प्रस्ताव भेजने की मंजूरी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दे दी है. मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव को शनिवार (21 अगस्त, 2020) को मंजूरी दी. प्रस्ताव केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय को भेजा जायेगा. झारखंड में ये सभी जातियां बीसी-1 और बीसी-2 में शामिल हैं.

केंद्रीय ओबीसी की सूची में शामिल नहीं होने के कारण इन जाति के लोगों को केंद्र सरकार और केंद्रीय उपक्रमों की नौकरियों में आरक्षण का लाभ नहीं मिलता है. इन जातियों को केंद्र सरकार की अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल कर लिये जाने के बाद झारखंड की इन जातियों के युवाओं को भी केंद्र की नौकरियों में आरक्षण का लाभ मिलने लगेगा.

इन जातियों के नाम भेजेगी सरकार
मंत्रालय को भेजे जा रहे प्रस्ताव में कुड़मी, माहिस्य, मगदा-गौड़ महाकुड़/गोप, ग्वाला, चंद्रवंशी/ रवानी, हजाम, बारी, बागची, राजभट (मुस्लिम), शाह, फकीर, मदार, देवान, शेख, कुम्हार/ कुंभकार, सोय, तिली /एकादश तिली /द्वादश टिली /एकादश तेली/ द्वादश तेली, वागाल/ खंडवाल खंडुवाल खंडाइत, खैरा, परघा/ परीधा/पैरधा / पलीआर, मड़ैया, कुलु/गोराई, सुंडी, वीयार, वेश बनिया एवं एकादश बनिया, ग्वाला (मुस्लिम), जदुपतिया, गोसाई, गिरि सन्यासी ,अतित, अतिथ, परथा, बनिया( रॉकी एवं बियाहूत कलवार, जायसवाल, जैशवार, कमलापुरी, वैश्य, बनिया, माहुरी, वैश्य, बंगी वैश्य, वर्णवाल, गधबनिक/ गधबनिया /ओमर /उमर वैश्य /वर्णवाल/गंधबनिया / गंधबनिक/ ओमर/उमर वैश्य/ बनिया / बनवार), घासी महाकुल/ म्हकुल, सुवर्ण वणिक अष्टलोही कर्मकार, स्वर्णकार, सूत्रधार, जैसवार कुर्मी व चंदेल कुर्मी, राजभाट / ब्रह्मभाट, वैष्णव, पाइक, चासा, क्याली व मलिक (मुस्लिम) जाति को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने का आग्रह किया जा रहा है.

जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने JNU को पीछे छोड़ा, सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में बनीं नंबर 1,Bermo Headlinesजामिया मिल्लिया इस्ल...
22/08/2020

जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने JNU को पीछे छोड़ा, सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में बनीं नंबर 1,

Bermo Headlines

जामिया मिल्लिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia) ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) को भी पीछे छोड़ दिया है. जामिया ने 90 फीसदी स्कोर हासिल किया, जबकि जेएनयू 82 फीसदी और एएमयू ने 78 फीसदी अंक हासिल किए.
इंस्टाग्राम पर मिलीं धमकियां तो भड़कीं पूजा भट्ट कहा- ट्विटर की गाइडलाइन्स...
सेंट्रल यूनिवर्लिटी रैंकिंग की सूची जामिया मिलिया

नई दिल्ली. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी रैंकिंग की सूची जारी कर दी है. जिसमें जामिया मिल्लिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia) को पहला स्थान मिला है. जामिया ने 90 फीसदी स्कोर के साथ रैंकिंग में पहला नंबर हासिल किया है. पहले पायदान पर पहुंची जामिया यूनिवर्सिटी ने इस मामले में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) को भी पीछे छोड़ दिया है. जामिया के बाद दूसरे नंबर अरुणाचल प्रदेश की राजीव गांधी यूनिवर्सिटी आई है. राजीव गांधी यूनिवर्सिटी को 83 फीसदी स्कोर मिला है.
वहीं, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (Jawaharlal Nehru University) तीसरे नंबर पर आई है. JNU को 82 फीसदी स्कोर मिला है. जबकि 78 फीसदी स्कोर के साथ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने चौथी रैंक हासिल की है. बता दें कि यूनिवर्सिटियों का मूल्यांकन 2019-20 में तय किए गए एमओयू के हिसाब से किया गया. सेंट्रल यूनिवर्सिटी रैंकिंग में मूल्यांकन कई पैमानों के आधार पर किया गया. जिसमें विभिन्न पाठ्यक्रमों यूजी, पीजी, पीएचडी में छात्रों की संख्या और लैंगिक अनुपात भी शामिल है. इसके अलावा कैंपस प्लेसमेंट भी इस चयन का आधार रहा. नेट और गेट परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों के आधार पर भी यह रैंकिंग तैयार होती है.

ये हैं टॉप यूनिवर्सिटी

जामिया मिल्लिया इस्लामिया को 90 मार्कस के साथ पहली पोजीशन
राजीव गांधी यूनिवर्सिटी अरुणाचल प्रदेश 83 मार्क्स के साथ दूसरी पोजीशन

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी 82 नंबरों के साथ तीसरी पोजीशन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी 78 नंबरों के साथ चौथे पायदान पर काबिज
नजमा अख्तर बोलीं- यह उपलब्धि बहुत महत्वपूर्ण

सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में नंबर वन का तगमा हासिल करने के पर जामिया मिल्लिया इस्लामिया की वाइस चांसलर नजमा अख्तर ने कहा कि यह उपलब्धि बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि हाल के दिनों में जामिया यूनिवर्सिटी 'चुनौतीपूर्ण समय' से गुजरी थी. उन्होंने यूनिवर्सिटी की उच्च गुणवत्ता वाले शिक्षण, प्रासंगिक और केंद्रित अनुसंधान और विश्वविद्यालय की बेहतर धारणा को उपलब्धि के कारक के रूप में श्रेय दिया है.

सीसीएल क्षेत्रों के विस्थापित बेरोजगारों को किसी भी हाल पर प्रबंधन को  रोजगार देना होगा सांसद प्रतिनिधि दीपक महतोBermo H...
22/08/2020

सीसीएल क्षेत्रों के विस्थापित बेरोजगारों को किसी भी हाल पर प्रबंधन को रोजगार देना होगा सांसद प्रतिनिधि दीपक महतो

Bermo Headlines

स्थानीय विस्थापित बेरोजगार योवाओ को रोजगार से जोड़ने की मांग को लेकर ढोरी जी एम एवं अमला पदाधिकारीकारी से मिलकर रोजगार से जोड़ने की बात की।

सांसद प्रतिनिधि दीपक महतो ने कहा कि सीसीएल क्षेत्र के विस्थापित नौजवानों को रोजगार के लिए दूसरे प्रदेश नहीं जाना होगा यही तीनों एरिया में ढोरी कथारा एवं बी.एन.के में चयनित करके हर तरह के कार्य में भागीदारी दिलवाना पहली प्राथमिकता होगा.. महतो ने कहा कि सीसीएल कंपनी को हम लोग विस्थापित जमीन दिए हैं पर हम लोग के विस्थापित नौजवान बेरोजगार होकर दूसरे प्रदेशों में पलायन कर रहे हैं सीसीएल के प्रबंधक से आग्रह है कि बेरोजगार नौजवानों को रोजगार देने का काम करें अन्यथा बाद होकर उग्र आंदोलन किया जाएगा.

ढोरी जी एम एवं अमला पदाधिकारीकारी ने आश्वासन दिया इसके लिए जल्द कोई रस्ता निकाला जएगा, विस्थापित नौजवानों को रोजगार के लिए दूसरे प्रदेश नहीं जाना होगा ही क्षेत्र मे जल्द से जल्द काम उपलब्ध काराया जाएगा l
मौके पर सांसद प्रतिनिधि दीपक महतो, नरेश महतो ,महेंद्र चौधरी ,शक्ति महतो ,सुरेश महतो रामेश्वर महतो, प्रेमचंद महतो, प्रकाश महतो, अमन रवि, शंकर गिरी , रंजीत गंजू , पप्पू सिंह, भरत महतो , शिबू महतो, बृजेश महत्व, शंकर गिरी, नेहाल कुमार, आदि उपस्थित थे।

वैष्णो देवी दरबार पहुंचा कोरोना वायरस, मंदिर के तीन पुजारी संक्रमितBermo Headlines कोरोना वायरस का संक्रमण वैष्णो देवी क...
20/08/2020

वैष्णो देवी दरबार पहुंचा कोरोना वायरस, मंदिर के तीन पुजारी संक्रमित

Bermo Headlines

कोरोना वायरस का संक्रमण वैष्णो देवी के दरबार तक पहुंच चुका है। ‌आपको बता दें कि रविवार को ही माता का मंदिर खोला गया था और आज मंदिर के तीन पुजारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। ‌जानकारी के मुताबिक वैष्‍णो देवी मंदिर के 3 पुजारी, चार पुलिसवाले और श्री माता वैष्‍णो देवी श्राइन बोर्ड के कर्मचारी संक्रमित हो गए हैं। इससे पहले भी रविवार को वैष्‍णो देवी में 20 कोरोना केस सामने आने की बात आई थी।

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पांच महीने तक बंद रहने के बाद रविवार से वैष्‍णो देवी यात्रा शुरू हो चुकी है। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए मंदिर परिसर में खास इंतजाम किए गए थे, ताकि लोग संक्रमण से दूर रहें। ‌मगर इसके बावजूद भी अब मंदिर परिसर में कोरोनावायरस ने दस्तक दे दी। वैष्‍णो देवी मंदिर के 3 पुजारी, चार पुलिसवाले और श्री माता वैष्‍णो देवी श्राइन बोर्ड के कर्मचारी संक्रमित हो गए हैं। इससे पहले भी रविवार को वैष्‍णो देवी में 20 कोरोना केस सामने आने की बात आई थी।


जम्मू-कश्मीर के त्रिकुटा पर्वतों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोल दिए गए थे। कोरोना वायरस के कारण करीब पांच महीने तक बंद रहने के बाद माता के मंदिर समेत अन्य धार्मिक स्थलों को रविवार सुबह भक्तों के लिए खोल दिया गया है।‌ आपको बता दें कि मंदिर में प्रवेश करने के लिए नए नियम बनाए गए थे।

नए नियमों के मुताबिक पहले हफ्ते में प्रतिदिन 2,000 श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर सकेंगे, जिनमें से 1,900 जम्मू-कश्मीर से होंगे और बाकी के 100 लोग अन्य प्रदेशों से होंगे। इसके साथ ही रेड जोन और जम्मू-कश्मीर के बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को कोविड-19 जांच करवानी होगी, जिनकी रिपोर्ट में संक्रमणमुक्त होने की पुष्टि होगी वे ही आगे जा सकेंगे साथ ही वैष्‍णो देवी की यात्रा करने के इच्‍छुक लोगों को ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन कराना होगा।

नाबालिग मांगते रहे रहम की भीख, भीड़ करती रही बर्बरता; मोबाइल चोरी के आरोप में रस्‍सी से बांधकर पीटा  दोनों नाबालिगों के स...
20/08/2020

नाबालिग मांगते रहे रहम की भीख, भीड़ करती रही बर्बरता; मोबाइल चोरी के आरोप में रस्‍सी से बांधकर पीटा

दोनों नाबालिगों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। तलवे में पिटाई की। वायरल वीडियो से मामले का खुलासा हुआ।...

Bermo Headlines

चतरा, जासं। स्वतंत्रता दिवस को जहां पूरा देश जश्न मना रहा था, वहीं झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के कोबना गांव में अमानवीय खेल खेला जा रहा था। झंडोत्तोलन के बाद गांव में भीड़ जमा हो गई और दलित दो नाबालिग बच्चों को रस्सी से बांध कर बर्बरता पर उतर आई। इसका खुलासा वायरल वीडियो से हुआ है। वीडियो गुरुवार की सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों बच्चे इसी गांव के हैं। इनके ऊपर मोबाइल चोरी का आरोप है।

गांव वालों ने कानून को अपने हाथों में लेकर जिस प्रकार से उन बच्चों को यातनाएं दी है, उससे मानवता शर्मसार हाे गई है। हाथ रस्सी में बंधे हैं और पीठ के बल पर उन्हें जमीन में घसीटा जा रहा है। इतना ही नहीं, बाद में उनके तलवे पर डंडे से प्रहार किया जा रहा है। लेकिन आश्चर्य की बात तो यह है कि सैकड़ों की भीड़ में से किसी ने इसका विरोध नहीं किया। उल्टा लोग तालियां पीटते रहे। जब बच्चों की स्थिति बिगड़ने लगी, तब उन्हें छोड़ा गया। इसी बीच पुलिस को इसकी जानकारी मिली।

पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। यहां भी जब उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुई, तो बुधवार को रिम्स रेफर कर दिया गया। दोनों नाबालिग रिम्स में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए कुछ ग्रामीणों ने बताया कि कोबना मुखिया सरिता देवी के पति संजय दांगी के नाम पर कुछ युवक दोनों बच्चों को उसके घर से उठाकर ले गए।

मुखिया के घर के समीप रस्सी से दोनों का हाथ बांधा और लगभग 50 मीटर तक उन्हें घसीटते हुए ले गए। इस बीच जैसे ही पुलिस को खबर मिली, गांव पहुंच कर मामले की जानकारी ली। इस मामले में दस लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। जिन्हें नामजद बनाया गया है, उसमें सुशील सिंह नामक एक सरकारी शिक्षक भी हैं। दूसरी ओर से भी चोरी का मामला दर्ज कराया गया है। हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस निरीक्षक बीपी मंडल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्त में ले लिया जाएगा।

गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय कोरोना संक्रमित, मेदांता में एडमिटBermo Headlinesगिरिडीह के पूर्व सांसद रवीं...
20/08/2020

गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय कोरोना संक्रमित, मेदांता में एडमिट

Bermo Headlines

गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय कोरोना संक्रमित पाये गये है, फिलहाल गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती है।

विगत 5 महीनों से कोरोनाकाल (COVID-19) के दौरान क्षेत्र में आम लोगों के बीच सतत सेवा में रहने के बाद पिछले सप्ताह दिल्ली प्रवास के दौरान 19 अगस्त 2020 को कोरोना संक्रमित पाये गये। पूर्व सांसद ने एहतियातन मेदांता हॉस्पिटल, गुड़गांव में भर्ती है। फिलहाल वे ठीक है।

गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने
फेसबुक व ट्वीट के जरिये लोगो से अपील किया कि पिछले 10 दिनों के दौरान मिलने वाले सभी व्यक्तियों अपना कोरोना जांच करवा लें।

सीने में दर्द के बाद गृहमंत्री अमित शाह की तबीयत अचानक खराब, एम्स में भर्तीनयी दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ...
18/08/2020

सीने में दर्द के बाद गृहमंत्री अमित शाह की तबीयत अचानक खराब, एम्स में भर्ती

नयी दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि सीने में दर्द के बाद गृहमंत्री शाह को एम्स में भर्ती कराया गया.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार गृहमंत्री अमित शाह देर रात भर्ती कराया गया. उनका इलाज एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया की देखरेख में हो रही है. बता दें कि बीते दिनों ही शाह का कोरोना वायरस टेस्ट निगेटिव आया था

सीने में दर्द की शिकायत- बताया जा रहा है कि कल शाम अचानक गृहमंत्री के सीने में दर्द उठा. वहीं उन्हें हल्की बुखार भी आई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया.

तीन दिन पहले कोरोना को हराकर लौटे थे घर- बता दें कि अमित शाह तीन दिन पहले ही कोरोना वायरस से निगेटिव होकर घर लौटे थे. अमित शाह 15 अगस्त के मौके पर अपने आवास पर ध्वजारोहण भी किया था. वहीं शाह अभी होम कोरेंटिन पर ही थे.

शिवराज सिंह चौहान ने किया ट्वीट- मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गृहमंत्री के एम्स भर्ती पर ट्वीट किया है. चौहान ने लिखा, 'अमित शाह जी के अस्वस्थ होने का समाचार मिला. मैं प्रार्थना करता हूं कि आप जल्दी ही पूरी तरह स्वस्थ हों और देश की सेवा में पुनः पुरानी ऊर्जा के साथ जुट जाएं. मेरी और देश की शुभकामनाएं आपके साथ हैं.'

आजसू पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शनBermo Headlinesधनबाद के सांसद पी.एन.सिंह एवं  विधायक राज सिन्हा द्वारा विवादित बयान दि...
18/08/2020

आजसू पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन

Bermo Headlines

धनबाद के सांसद पी.एन.सिंह एवं विधायक राज सिन्हा द्वारा विवादित बयान दिए जाने पर मंगलवार को आजसू पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा फुसरो स्थित शहीद निर्मल महतो चौक के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि दीपक महतो, जिला संयुक्त सचिव महेंद्र चौधरी , सुरेश महतो, पप्पू सिंह, रंजीत गंझू, विक्की कुमार आदि मौजूद थे।

गिरिडीह डायन कहकर गिरिडीह में महिला की मॉब लिंचिंग, पीट-पीटकर महिला को मार डाला, कोई बचाने नहीं आयामहिला की हत्या करने क...
18/08/2020

गिरिडीह डायन कहकर गिरिडीह में महिला की मॉब लिंचिंग, पीट-पीटकर महिला को मार डाला, कोई बचाने नहीं आया

महिला की हत्या करने के बाद शव को घर के बाहर छोड़ गये.

झारखंड के गिरिडीह जिला में गावां थानांतर्गत खेसनरों गांव की एक महिला (35) की डायन-बिसाही के आरोप में पीट-पीटकर हत्या हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

सूचना मिलने के बाद डीएसपी नवीन कुमार सिंह, पुअनि परमेश्वर दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व घटना की बाबत लोगों से पूछताछ की. पुलिस निरीक्षक परमेश्वर ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह भेजा गया है. मामले की जांच की जा रही है.

मृतका की पुत्री ने बताया कि वह अपनी मां के साथ सोमवार को दिन के 12 बजे अपने मामा घर ककनी (तिसरी) से खेसनरो आयी थी. इसी दौरान पीडीएस दुकान में आधार कार्ड की मांग पर उसकी मां आधार कार्ड निकाल रही थी. इसी बीच, दिन के करीब एक बजे मुंशी महतो समेत पांच-छह लोग घर आये और मां पर डायन होने का आरोप लगाया.

एनटीपीसी के लिए भूमि अधिग्रहण मामले में योगेंद्र साव की याचिका पर झारखंड सरकार से हाइकोर्ट ने मांगा जवाब
Also Read

एनटीपीसी के लिए भूमि अधिग्रहण मामले में योगेंद्र साव की याचिका पर झारखंड सरकार से हाइकोर्ट ने मांगा जवाब
उसने बताया कि मुंशी महतो ने पुत्र की हत्या का आरोप भी लगाया. सभी लोग गाली-गलौज करते हुए मृतका को घर के बाहर सड़क पर ले गये व बीच सड़क पर लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी. कहा कि उसकी मां बचाव के लिए चिल्लाती रही, पर कोई भी बीच-बचाव को नहीं आया. बाद में वे लोग शव को घसीट कर उसके दरवाजे के सामने सड़क पर छोड़ कर भाग निकले.

महिला अपने पीछे दो पुत्र व दो पुत्री छोड़ गयी है. सबसे बड़ा पुत्र गणेश कुमार लगभग 17 वर्ष का है. प्रियंका कुमारी (13), आरती कुमारी (11) व सबसे छोटा पुत्र राहुल (8) है. मृतका का पति दिल्ली में काम करता है. घटना के बाद महिला के घर के सामने मुख्य सड़क पर खून बिखरा पड़ा था और आसपास के लोग सहमे हुए थे.

महिला की मौत पर विलाप करते परिजन
छह माह पूर्व जेल से आयी थी महिला
लगभग चार वर्ष पूर्व महिला का बच्चों के विवाद को ले कुछ लोगों के साथ झगड़ा हुआ था. विवाद के बाद दोनों तरफ से नोंक-झोंक व मारपीट हुई थी. उक्त वारदात में बालेश्वर यादव नामक एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था. इलाज के क्रम में रिम्स में उसकी मौत हो गयी थी.

Address

Phusro
829144

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bermo Headlines posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share