Live India tv

Live India tv "Local to Global"
(4)

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म कर...
10/06/2026

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी मस्जिद के मौलाना ज़ाकिर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. बुधवार तड़के हुई इस मुठभेड़ में आरोपी मौलाना पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

अगर आपको कहीं सही समय पर पहुंचना है तो गूगल मैप पर पूरा भरोसा मत करिए।मुजफ्फरनगर में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देने निकले...
10/06/2026

अगर आपको कहीं सही समय पर पहुंचना है तो गूगल मैप पर पूरा भरोसा मत करिए।

मुजफ्फरनगर में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देने निकले करीब 200–250 अभ्यर्थियों को गूगल मैप ने परीक्षा केंद्र की जगह जंगलों की सैर करा दी, जिससे वे समय पर परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच सके और बिना परीक्षा दिए वापस लौटना पड़ा

इसलिए आंख बंद करके गूगल मैप पर भरोसा मत करिए, क्योंकि कभी यह मंजिल तक पहुंचा देता है तो कभी पूरे शहर को जंगल बना देता है। जरूरी काम हो तो रास्ते की एक बार खुद भी पुष्टि जरूर कर लें।

पीलीभीत में भाजपा कार्यकर्ता के घर मंत्री संग डीएम ने किया रात्रि भोजप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के 1...
10/06/2026

पीलीभीत में भाजपा कार्यकर्ता के घर मंत्री संग डीएम ने किया रात्रि भोज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पीलीभीत के ग्राम कनाकोर में आयोजित रात्रि चौपाल के पश्चात भाजपा के कार्यकर्ता भानु प्रताप सागर के निवास पर राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के साथ डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने रात्रि भोज किया।

इस अवसर पर राज्यमंत्री संजय गंगवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं संगठन की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का समर्पण और जनता का विश्वास ही विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है।

सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों के स्नेह, आत्मीयता और सहयोग के लिए हृदय से आभार।

#पीलीभीत
BJP Uttar Pradesh
Bharatiya Janata Party (BJP)
Narendra Modi
MYogiAdityanath
Chief Minister Office Uttar Pradesh
PMO India
Amit Shah
Government of UP
Sunil Bansal

पर्यटकों के लिए अब 30 जून तक खुलेगा पीलीभीत टाइगर रिजर्व, पर्यटन सत्र को मिला विस्तार
10/06/2026

पर्यटकों के लिए अब 30 जून तक खुलेगा पीलीभीत टाइगर रिजर्व, पर्यटन सत्र को मिला विस्तार

10/06/2026

*उत्तर प्रदेश के PCS अफ़सर जो DPC के बाद IAS बनेंगे!!*

PCS हरिश चन्द्र 1997 रेजिडेंट कमिश्नर फूड & सिविल सप्लाई कोलकाता
PCS प्रभूनाथ 1999 विशेष सचिव PWD
PCS अंजू कटियार 2002 OSD बोर्ड ऑफ रेवेन्यू
PCS अमर पाल सिंह 2004 अडिशनल कमिश्नर बाँदा
PCS आलोक वर्मा 2008 एडिशनल कमिश्नर वाराणसी
PCS डॉक्टर विश्राम 2010 अपर आयुक्त मिर्जापुर
PCS अशोक कुमार कनौजिया 2010 जॉइंट डायरेक्टर युवा कल्याण लखनऊ
PCS पुष्पराज सिंह 2010 सचिव GDA गोरखपुर
PCS संजय कुमार सिंह 2010 एडीएम E मुजफ्फरनगर
PCS राज कुमार द्विवेदी 2010 अपर आयुक्त मिर्जापुर
PCS राकेश कुमार पटेल 2010 अपर आयुक्त लखनऊ
PCS सुशीला 2010 अपर आयुक्त कानपुर
PCS आलोक कुमार 2010 ADM FR गोंडा
PCS वैभव मिश्रा 2011 ADM FR कुशीनगर
PCS विवेक श्रीवास्तव 2011 सचिव LDA Lucknow
PCS योगानन्द पांडेय 2011 ADM सिटी अयोध्या
PCS प्रदीप कुमार यादव 2011 ADM सहारनपुर
PCS अमित कुमार 2011 अपर आयुक्त मेरठ मंडल
PCS पूनम निगम 2011 Dy.सेक्रेट्री UP पीसीएस प्रयागराज
PCS डॉक्टर नितिन मदान 2011 ADM E रामपुर
PCS हर्ष देव पांडेय 2011 परीक्षा नियंत्रक यूपीपीसीएस प्रयागराज
PCS शैलेंद्र कुमार सिंह 2011 OSD यमुना एक्सप्रेसवे अथार्टी
PCS नरेंद्र बहादुर सिंह 2011 ADM FR लखीमपुर खीरी
PCS संतोष बहादुर सिंह 2011 ADM E सहरानपुर
PCS पंकज वर्मा 2011 सचिव मुरादाबाद विकास प्राधिकरण
PCS विजय कुमार सिंह सेकेंड 2011 CRO देवरिया
PCS अतुल कुमार 2011 अडिशनल म्यूनिसिपल कमिश्नर मुरादाबाद
PCS अमित सिंह 2011 डिप्टी चीफ इलेक्शन ऑफीसर लखनऊ
PCS प्रियंका सिंह 2011 कमांडेंट डिफेंस ट्रेंनिग संस्थान
PCS अमित कुमार 2011 ADM E कानपुर देहात
PCS डॉ सुनील कुमार वर्मा 2011 एडिशनल कमिश्नर जीएसटी लखनऊ
PCS गरिमा स्वरूप 2011 ओएसडी चुनाव आयोग लखनऊ
PCS संदीप कुमार 2011 ADM FR हापुड़
PCS राकेश कुमार सिंह ADM FR लखनऊ
PCS डॉ वैभव शर्मा ADM ADM E गोरखपुर
PCS विश्वभूषण भूषण मिश्रा 2012 CEO विश्वनाथ मंदिर!!

उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़ उधमसिंह नगर और चंपावत जिले में ओलावृष्टि और बिजली गिरन...
10/06/2026

उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़ उधमसिंह नगर और चंपावत जिले में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना

50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी हवा, जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट।

#उत्तराखंड

थाना कैण्ट   द्वारा चोरी की 05 घटनाओं का सफल अनावरण, "पंखिया गैंग" का शातिर सदस्य गिरफ्तार, अवैध तमंचा, कारतूस एवं ₹1.82...
10/06/2026

थाना कैण्ट द्वारा चोरी की 05 घटनाओं का सफल अनावरण, "पंखिया गैंग" का शातिर सदस्य गिरफ्तार, अवैध तमंचा, कारतूस एवं ₹1.82 लाख नकद बरामद ।

लखनऊ: 2 पुलिस अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, राजेश कुमार सिंह ACP मोहनलालगंज बने, ज्ञानेंद्र सिंह एसीपी कैंट बनाए गए ...
10/06/2026

लखनऊ: 2 पुलिस अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, राजेश कुमार सिंह ACP मोहनलालगंज बने, ज्ञानेंद्र सिंह एसीपी कैंट बनाए गए


यूपी के उन्नाव में पीलीभीत जैसा घोटाला, माध्यमिक शिक्षा विभाग में 3.1 करोड़ का घोटालापीलीभीत में DIOS कार्यालय में तैनात...
10/06/2026

यूपी के उन्नाव में पीलीभीत जैसा घोटाला, माध्यमिक शिक्षा विभाग में 3.1 करोड़ का घोटाला

पीलीभीत में DIOS कार्यालय में तैनात रहे चपरासी इल्हामउर्रहमान शम्सी ने भी किया था कई करोड़ों का घोटाला

उन्नाव DM घनश्याम मीना ने दिखाई सख्ती, कार्रवाई शुरू, DIOS कार्यालय के सहायक लिपिक सागर कपूर पर FIR

MRRS इंटर कॉलेज के वरिष्ठ लिपिक अमित पर FIR, 3 करोड़ 1 लाख रुपये के गबन का आरोप

3 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के खातों में भेजी गई रकम, वीके त्रिपाठी, कुलदीप कुमार और राधेश्याम पर भी FIR

सदर कोतवाली में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, DM बोले- किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

#पीलीभीत

सपा का आरोप भाजपा सरकार ने डकारा पीडीए का हकसमाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में शिक्षक एमएलसी चुनाव और आरक्षण मुद्दे पर चर...
10/06/2026

सपा का आरोप भाजपा सरकार ने डकारा पीडीए का हक

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में शिक्षक एमएलसी चुनाव और आरक्षण मुद्दे पर चर्चा

संगठन को दिए गए आवश्यक निर्देश

पीलीभीत यूपी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार एवं प्रदेश कार्यालय के कार्यक्रम निर्धारण के तहत समाजवादी पार्टी पीलीभीत की जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक केजीएन कॉलोनी स्थित अस्थायी कैंप कार्यालय में जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद वीरपाल सिंह यादव रहे, जबकि कार्यक्रम का संचालन 127 विधानसभा अध्यक्ष इम्तियाज अली ने किया। बैठक में जिला कार्यकारिणी, विधानसभा स्तरीय संगठनों एवं सभी फ्रंटल संगठनों की कार्यशैली की समीक्षा की गई तथा संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर मतदाता संख्या बढ़ाने, बूथ स्तर पर प्रबंधन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की नियुक्ति कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही मतदाता सूची में दोहरे नामों के शुद्धिकरण एवं निष्क्रिय पदाधिकारियों के संबंध में भी चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। मुख्य अतिथि पूर्व राज्य सभा सांसद वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दस वर्षों में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में आरक्षण व्यवस्था का सही ढंग से पालन नहीं किया गया, जिससे पिछड़े, दलित एवं वंचित वर्गों के हजारों युवाओं के अधिकार प्रभावित हुए हैं।

उन्होंने कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती में पिछड़ा वर्ग के 6,800 तथा दलित वर्ग के 1,133 पदों सहित कुल 7,933 पदों की आरक्षण के नाम पर लूट हुई। इसके अतिरिक्त वन एवं वन्यजीव रक्षक भर्ती में भी 88 पदों पर आरक्षण प्रभावित होने का आरोप है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में आयोजित 22 भर्तियों एवं परीक्षाओं में लगभग 12 हजार आरक्षित पदों के साथ अन्याय हुआ है, जिसके तथ्यों को संकलित कर पार्टी द्वारा एक विस्तृत बुकलेट तैयार की जा रही है, ताकि जनता के सामने वास्तविक स्थिति रखी जा सके। वीरपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से शिक्षक एमएलसी चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटने, अधिक से अधिक मतदाता बनाने तथा पीडीए समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए जनजागरण अभियान चलाने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए (पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक) समाज के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है। उन्होंने कहा कि संविधान द्वारा प्रदत्त आरक्षण व्यवस्था सामाजिक न्याय का आधार है और इसके साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या अनदेखी स्वीकार नहीं की जा सकती।

उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में आरक्षण से जुड़े गंभीर प्रश्न खड़े हुए हैं तथा 22 भर्तियों में लगभग 12 हजार आरक्षित पदों की लूट कर संविधान की मूल भावना के साथ खिलवाड़ किया गया है। जिसमें 6900 शिक्षकों में 7933 ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती में 232 कनिष्ठ सहायक कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक स्टार भर्ती में 300 नेत्र परीक्षण अधिकारी भर्ती में 47 कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती में 434 पशु चिकित्सक भर्ती में 81 लेखपाल भर्ती में 960 आदि 22 परीक्षा में अलग-अलग आरक्षण की लूट की गई है इससे वंचित वर्गों के युवाओं में निराशा और असंतोष का माहौल बना है। जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि समाजवादी पार्टी गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर आरक्षण, सामाजिक न्याय और संविधान बचाने के मुद्दे पर जनता को जागरूक करेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने, शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों में जुटने तथा पीडीए समाज के हकों की लड़ाई को और तेज करने का आह्वान किया।

बैठक में संगठन की मजबूती, शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियों, मतदाता सूची के शुद्धिकरण, बूथ प्रबंधन तथा सामाजिक न्याय एवं आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई।

#समाजवादी #पीलीभीत

Address

Pilibhit

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Live India tv posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Live India tv:

Share