11/05/2025
सड़क पे हर मोड़ पर, कहानी जुड़ी है, ड्रैवर की मेहनत से, मंजिल पूरी है। गति की रफ़्तार से, दिल धड़कता है, कभी रुकते नहीं, मंजिल का रास्ता है।
गाड़ी में वो धड़कन, उस पर सबकी उम्मीदें, रात हो या दिन, कभी न वो थकते। हवाओं से बात करें, चलती हुई सड़क पे, हर रास्ते में है, उसका अपना सुरूर।
साहस की मिसाल है, वो ड्राइवर हर पल, रफ्तार के साथ, जीवन को सजा लेता है पल-पल।
सड़कों का राजा, दिल से फकीर है,
ड्राइवर हर मोड़ पे ज़िन्दगी की तसवीर है।
हाथों में स्टेयरिंग, आँखों में ध्यान,
चलता है वो लेके हर सफर का सम्मान।