28/09/2025
एसीपी पश्चिमी यातायात के नेतृत्व में ‘बिना नंबर प्लेट’ और ‘ब्लैक फिल्म’ पर कड़ी कार्रवाई – Svasjs Newstv
#लखनऊ। यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एसीपी पश्चिमी यातायात विपिन पांडेय और टीआई चौक जमानत अब्बास के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना नंबर प्लेट और ब्लैक फिल्म लगाकर चलने वाले वाहनों पर शिकंजा कसा गया।
चरक चौराहे पर की गई कार्रवाई में एक बिना नंबर प्लेट वाले वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया गया। वहीं, ब्लैक फिल्म से लैस गाड़ियों पर भी नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई।
यह अभियान मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत संचालित किया गया, जो महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर विशेष रूप से चलाया जा रहा है। यातायात पुलिस की इस सख्ती से यह संदेश साफ है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।