Inside Pinjore With Garry Jangral

Directions

Inside Pinjore With Garry Jangral पिंजौर की गलियों से लेकर बडे मुद्दो तक.... अब हर बात होगी निडरता, सच्चाई और निष्पक्षता से Garry Jangral के साथ।

04/10/2026

आज मैने रिकॉर्ड एक मिनट में 8 किलोमीटर की दूरी तय की वो भी मोटरसाइकिल पर। इस दौरान यदि पिंजौर मुख्य बाजार में ट्रैफिक न होता तो यह दूरी यही कुछ 40 सेकंड में भी तय की जा सकती थी। यकीन न हो तो आप ये वीडियो देख लो।
मेरा दोस्त मुझसे कह रहा है कि इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद MOTO GP वाले मुझे तलाश कर सकते हैं ताकि मैं उनकी तरफ से रेसिंग कर सकूं। क्या ऐसा संभव हो पाएगा? 😂
आपका अपना Garry Jangral ❤️

04/10/2026

एक महीना तक नहीं निकाल पाया पिंजौर की सड़कों पर किया गया पेचवर्क। त्यौहार से पहले ही हो गई विदाई।
आपका अपना Garry Jangral ❤️

04/10/2026

ये जो नेता देश के खिलाड़ियों को एशियन गेम्स में मेडल जीतने की बधाईयां दे रहे हैं, इन नेताओं का खिलाड़ियों के मेडल जीतने में क्या भूमिका रही है? ज्यादा दूर क्या जाना क्या हमारे विधानसभा क्षेत्र कालका या लोकसभा क्षेत्र अंबाला में खेलों के आगे बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा कोई काम किया गया है?
आपका अपना Garry Jangral ❤️

03/10/2026

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, मेकअप आर्टिस्ट और एक्टर MAD SANDHU की लोहारका रोड अमृतसर में बाइक पर सवार दो युवकों के द्वारा गो*लिया मारकर ह*त्या। पुलिस जांच में जुड़ी।
आपका अपना Garry Jangral ❤️

03/10/2026

🚦 नियम सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं, अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए होते हैं।
03/10/2026 को चंडीमंदिर ट्रैफिक सिग्नल के पास एक ऑटो रेड लाइट के दौरान जेब्रा क्रॉसिंग से आगे खड़ा दिखाई दिया। जबकि चंडीगढ़ जैसे शहर में ऐसा होते देखना लगभग असंभव है।
सवाल सिर्फ एक ऑटो का नहीं है…हम सभी को यह सोचना होगा कि ट्रैफिक नियमों का पालन पुलिस के डर से करें या अपनी जिम्मेदारी समझकर।
जहां नियम हैं, वहां उनका सम्मान होना चाहिए। क्योंकि सड़क पर हमारी छोटी-सी लापरवाही किसी दूसरे की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। 🙏
🎥 वीडियो देखें और अपनी राय जरूर बताएं।
📍 चंडीमंदिर ट्रैफिक सिग्नल | पंचकूला
❤️ ऐसी ही ग्राउंड रिपोर्ट के लिए Inside Pinjore With Garry Jangral को Follow जरूर करें।
आपका अपना Garry Jangral ❤️

03/10/2026

🚧 कुम्हारों वाली बावड़ी, पिंजौर में सीवरेज पाइप लाइन का काम शुरू!
वार्ड नंबर 12 के पार्षद श्री Ashwani Kumar जी ने आज 03 अक्टूबर 2026 को मौके पर पहुंचकर चल रहे सीवरेज पाइप लाइन के काम की जानकारी साझा की।
📍 कुम्हारों वाली बावड़ी, पिंजौर
🎥 काम से जुड़ी पूरी जानकारी और मौके की स्थिति जानने के लिए वीडियो जरूर देखें।
आपके क्षेत्र से जुड़ी ऐसी ही ग्राउंड रिपोर्ट और जनता की आवाज़ के लिए Inside Pinjore With Garry Jangral को Follow जरूर करें।
आपका अपना Garry Jangral ❤️

आज दिनांक 03/10/26 की अखबार जिसमें पिंजौर गार्डन के नवीनीकरण की खबर छपी है। उम्मीद है टेंडर वगैरह सब जल्दी हो जाएंगे और ...
03/10/2026

आज दिनांक 03/10/26 की अखबार जिसमें पिंजौर गार्डन के नवीनीकरण की खबर छपी है। उम्मीद है टेंडर वगैरह सब जल्दी हो जाएंगे और एक सकारात्मक आउटकम धरातल पर आएगी।
वैसे टेंडर शब्द से क्या याद आता है, जरा कमेंट करके बताईए।
आपका अपना Garry Jangral ❤️

02/10/2026

आज गांधी जयंती के अवसर पर पिंजौर गार्डन पहुंचकर लोगों से बातचीत की और जाना कि महात्मा गांधी जी के विचारों को लेकर आज की पीढ़ी क्या सोचती है। 🇮🇳
🎥 क्या लोगों के विचार गांधी जी के विचारों से जुड़ते हैं?
देखिए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट और जानिए लोगों की राय।
📍 पिंजौर गार्डन | गांधी जयंती स्पेशल
ऐसी ही स्थानीय ग्राउंड रिपोर्ट और जनता से सीधे संवाद के लिए Inside Pinjore With Garry Jangral को Follow जरूर करें।
आपका अपना Garry Jangral ❤️

02/10/2026

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर 44 साल बाद जीता गोल्ड मेडल। साथ ही हासिल किया लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक का कोटा।
आपका अपना Garry Jangral ❤️

मुद्दा तो बिल्कुल जायज है। पिंजौर जैसे ऐतिहासिक शहर में यात्रियों को धूप और बारिश दोनों में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। ब...
02/10/2026

मुद्दा तो बिल्कुल जायज है। पिंजौर जैसे ऐतिहासिक शहर में यात्रियों को धूप और बारिश दोनों में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। बद्दी नालागढ़ की तरफ जाने वाले यात्रियों की स्थिति और भी दयनीय है।
कमेंट करके अपनी राय बताईए।
आपका अपना Garry Jangral ❤️

Address

Pinjore

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Inside Pinjore With Garry Jangral posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share