public News 4747

public News 4747 पब्लिक न्यूज़ 4 हर खबर जनता तक

public News 4747

*🚨 बड़ी खबर : रामदेवरा पैदल यात्री की निर्मम हत्या,, Narayan Lal Gurjar (public News 4 ✍️)🚨*👉 जोधपुर ज़िले के भावी गाँव ...
17/08/2025

*🚨 बड़ी खबर : रामदेवरा पैदल यात्री की निर्मम हत्या,, Narayan Lal Gurjar (public News 4 ✍️)🚨*

👉 जोधपुर ज़िले के भावी गाँव के पास एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।
👉 रामदेवरा पैदल यात्रा पर निकले एक यात्री की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
👉 बताया जा रहा है कि हत्या से पहले मृतक के कानों की मूर्कियाँ तोड़ी गईं, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि लूटपाट की वारदात हुई है।
👉 मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन शुरुआती जानकारी में वह टोंक ज़िले के आसपास का रहने वाला बताया जा रहा है।
👉 घटना की सूचना थडोली और टोडारायसिंह गाँव के पैदल यात्रियों ने एंबुलेंस और पुलिस को दी।

⚠️ अपील : अगर कोई इस व्यक्ति को पहचानता हो, तो कृपया तुरंत पुलिस को सूचना दें।

📢 इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि मृतक की पहचान जल्दी हो सके और दोषियों तक पुलिस पहुँच सके।

---

🔖 हैशटैग (पुलिस व जागरूकता के लिए)

#रामदेवरा_पैदलयात्रा 🚩🙏

*🚨 महंत की आड़ में दरिंदगी! | राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा धमाका!**⚠️भीलवाड़ा/घोड़ास*🔴 "भगवा ओढ़ा, पाप छुपाया!" — अब नहीं ब...
02/08/2025

*🚨 महंत की आड़ में दरिंदगी! | राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा धमाका!*

*⚠️भीलवाड़ा/घोड़ास*

🔴 "भगवा ओढ़ा, पाप छुपाया!" — अब नहीं बचेगा महंत सरजु दास!

*🟥 Public News 4 पर सबसे बड़ा खुलासा*
*🗣️ रिपोर्टर: Narayan Lal Gurjar✍️*

---

⚡ पूरे राजस्थान में सनसनी फैलाने वाली Exclusive रिपोर्ट:

📍 डांग के प्रसिद्ध हनुमानजी मंदिर के *महंत सरजु दास* पर लगा नाबालिग से यौन शोषण का भयंकर आरोप!

👧 पीड़िता ने कहा —
🗯️ “मंदिर की आड़ में राक्षस का राज!”

📜 पीड़िता ने महंत सरदास के पक्ष में आए फैसले को राजस्थान हाईकोर्ट में दी खुली चुनौती!

🧑‍⚖️ हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया —
➡️ भीलवाड़ा एसपी को गिरफ्तारी वारंट जारी करने के निर्देश!
➡️ अब महंत नहीं, भगोड़े की तरह तलाशा जाएगा *सरजु दास* !

⚖️ अधिवक्ता *नीरज कुमार गुर्जर* ने पीड़िता की ओर से पेश की चौंकाने वाली दलीलें —
"अदालत को नहीं चाहिए धार्मिक चोला, चाहिए इंसाफ!
---
*😱 Public News 4 की कड़वी पड़ताल —*

🔎 क्या *महंत सरजु दास* ने अपनी पहचान की आड़ में रचा गुनाहों का जाल?
🔥 क्या अब भी समाज खामोश रहेगा? या उठेगा एकजुट होकर सत्य के लिए?
---
*📣 Narayan Lal Gurjar की ज़मीनी रिपोर्टिंग | सिर्फ Public News 4 पर!*
🔔 संत की आड़ में शैतान — अब सामने आएगा असली चेहरा!
👉 शेयर करें, क्योंकि ये सिर्फ एक खबर नहीं, एक क्रांति है !
---























📍 ब्रेकिंग न्यूज़ | नागौर - मकराना🚨 रेल हादसा: मालगाड़ी के 6 डब्बे पटरी से उतरे, इलाके में मचा हड़कंप!मकराना (नागौर), 18...
18/07/2025

📍 ब्रेकिंग न्यूज़ | नागौर - मकराना

🚨 रेल हादसा: मालगाड़ी के 6 डब्बे पटरी से उतरे, इलाके में मचा हड़कंप!

मकराना (नागौर), 18 जुलाई:
आज सुबह नागौर जिले के मकराना रेलवे सेक्शन पर एक मालगाड़ी के करीब 6 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसा इतनी जोरदार था कि रेल लाइन के पास रहने वाले ग्रामीणों में डर और दहशत फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके जैसी आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर दौड़ पड़े। कुछ ही देर में देखा गया कि मालगाड़ी के कई डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए थे और पटरी से पूरी तरह उतर गए थे।

🚫 ट्रेन यातायात बाधित:
इस हादसे के चलते इस रूट पर सभी रेलगाड़ियों की आवाजाही को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। रेलवे विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच चुकी है और पटरी को दुरुस्त करने का काम तेज़ी से चल रहा है।

🛠️ बड़ी राहत:
सौभाग्यवश, इस हादसे में कोई जनहानि की सूचना नहीं है। मालगाड़ी में सिर्फ सामान लदा हुआ था और ड्राइवर व अन्य स्टाफ सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

🚒 रेस्क्यू ऑपरेशन जारी:
रेलवे प्रशासन द्वारा घटनास्थल की जांच शुरू कर दी गई है। सूत्रों की मानें तो हादसे का कारण पटरी में तकनीकी खराबी या अधिक स्पीड हो सकता है, जिसकी जांच की जा रही है।

🔴 स्थानीय प्रशासन अलर्ट:
मकराना पुलिस, रेलवे अधिकारी, और स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद हैं और हालात पर पूरी नजर रखे हुए हैं।

---

📲 अपील:
यदि आप घटनास्थल के पास हैं, तो अफवाहों से बचें और रेल प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। ज्यादा जानकारी के लिए जुड़े रहें "Public News 4" के साथ।








#राजस्थान_समाचार
#मालगाड़ी_हादसा
#मकराना_हादसा
#नागौर_समाचार
#रेल_हादसा








---

⚠️  #ब्रेकिंगन्यूज
03/07/2025

⚠️ #ब्रेकिंगन्यूज




 #हैदराबाद मे केमिकल फैक्ट्री में हुआ जोरदार धमाका, 100 मीटर दूर जाकर गिरे कर्मचारी, छह की मौतहैदराबाद। तेलंगाना में संग...
30/06/2025

#हैदराबाद मे केमिकल फैक्ट्री में हुआ जोरदार धमाका, 100 मीटर दूर जाकर गिरे कर्मचारी, छह की मौत

हैदराबाद। तेलंगाना में संगारेड्डी जिले में सोमवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री के रिएक्टर में विस्फोट होने से छह लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हुए हैं। इनमें से कुछ की हालत नाजुक है। पुलिस ने बताया कि विस्फोट सिगाची इंडस्ट्रीज में हुआ। विस्फोट के कारण फैक्ट्री के कुछ हिस्सों में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। विस्फोट इतना जोरदार था कि कुछ कर्मचारी 100 मीटर दूर जाकर गिरे।
फैक्ट्री प्रबंधन ने बताया कि घटना के समय करीब 30 कर्मचारी ड्यूटी पर थे। इस घटना में पांच श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ा। विस्फोट से फैक्ट्री के निर्माण और प्रशासनिक भवनों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। घायलों को इलाज के लिए तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
अधिकारियों ने आशंका जताई है कि घायलों की हालत को देखते हुए मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। विस्फोट के बाद फैले रासायनिक धुएं को देखते हुए पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास के इलाकों को खाली करा दिया। संगारेड्डी कलेक्टर प्रवीण्या और पुलिस अधीक्षक परितोष घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्यों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने इस त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त किया और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है।
☀️

⚠️भीलवाड़ा जिले  बागौर थाना क्षेत्र के घोड़ास आश्रम के महंत सरजू दास महाराज को ढाई साल के लंबे समय के बाद भीलवाड़ा पोक्सो...
27/06/2025

⚠️भीलवाड़ा जिले बागौर थाना क्षेत्र के घोड़ास आश्रम के महंत सरजू दास महाराज को ढाई साल के लंबे समय के बाद भीलवाड़ा पोक्सो कोर्ट ने आज दोष मुक्त कर दिया जिससे आश्रम व आस - पास के लोगों में खुशी का माहौल छाया
❤️

👉अभी तक सरकार द्वारा 2 पहिया वाहन पर टोल टैक्स लगाने पर कोई भी विचार अर्थात् शुल्क लगाने की बात या योजना नहीं बनाई गई है...
27/06/2025

👉अभी तक सरकार द्वारा 2 पहिया वाहन पर टोल टैक्स लगाने पर कोई भी विचार अर्थात् शुल्क लगाने की बात या योजना नहीं बनाई गई है सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरें व फेंक न्यूज़ से सावधान रहें
.nitin ☀️

हाईवे पर लूट की योजना बनाते हुए पुलिस ने 2 युवतियों सहित 6 बदमाशों को को गिरफ्तार कियाभीलवाड़ा की गंगापुर थाना पुलिस ने ...
20/06/2025

हाईवे पर लूट की योजना बनाते हुए पुलिस ने 2 युवतियों सहित 6 बदमाशों को को गिरफ्तार किया

भीलवाड़ा की गंगापुर थाना पुलिस ने हाइवे पर लड़कियों को खड़ा कर लूटपाट करने वाली एक गैंग को पकड़ा है।इस गैंग में दो लड़कियों सहित 6 युवक शामिल है।ये सभी हाईवे पर लूट की योजना बना रहे थे,ये किसी वारदात अंजाम देते उस से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए, इनके पास से दो पिस्टल, बेसबॉल का डंडा, हॉकी स्टिक और तीन बाइक जप्त की है।

हाईवे पर ट्रक ड्राइवर्स को लूटने का प्लान बना रहे थे

गंगापुर थाना प्रभारी लीलाधर मालवीय ने बताया कि आज डीएसटी से सूचना मिली थी कि कुछ लोग भीलवाड़ा उदयपुर हाईवे पर ट्रक ड्राइवर और अन्य लोगों को लूटने की योजना बना रहे है । ये सभी हाईवे पर चौधरी होटल के पास रावण मंगरी जाने वाले लिंक रोड पर झाड़ियां के पीछे छुपे हैं। इस इनपुट के बाद गंगापुर थाने के एएसआई रज्जाक मोहम्मद जाप्ते के साथ मौक पर पहुंचे।

गैंग में दो युवतियां भी शामिल

टीम ने एनएच 758 से गंगापुर की ओर जाने वाली लिंक रोड के पास बबूल की झाड़ियों में छिपे छह आरोपियों को पकड़ा।यहां दो युवतियों सहित 6 बदमाश हाईवे पर वाहन चालकों से डकैती की योजना बनाते मिले।प्रारंभिक पूछताछ में इन्होंने बताया कि ये लोग हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को रोककर लूट और डकैती की योजना बना रहे थे।

युवतियां इशारा कर रोकती,फिर सुनसान जगह देख वारदात करते

गिरोह की महिला सदस्य टॉर्च की रोशनी डालकर वाहन रुकवाती थी। फिर ड्राइवर को शारीरिक संबंध का लालच देकर सुनसान जगह ले जाया जाता। वहां साथी बदमाशों के साथ मिलकर मारपीट कर लूट की जाती थी।इनके पास से दो पिस्टल, बेसबॉल का डंडा, हॉकी स्टिक और तीन बाइक जप्त की है।

इनको किया गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में मनमोहन सिंह (30) निवासी कोशीथल, केसर जाट (36) निवासी कमुनियों, नारायण शर्मा (24) निवासी पोस्ट ऑफिस कॉलोनी गंगापुर, कैलाश गुर्जर (19) निवासी चमनपुरा, पायल (21) निवासी पॉसल और संगीता (22) निवासी घरवाना शामिल हैं। इनके खिलाफ प्रकरण संख्या 189/2025 धारा 310(4), 310(5) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है।

आपराधिक प्रवृति के है आरोपी

पकड़े गए आरोपी केसर जाट, कैलाश गुर्जर और मनमोहन सिंह आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। ये लूट, मारपीट, चोरी और बलात्कार जैसे मामलों में शामिल रहे हैं।यह गिरोह हनीट्रैप के अपराधों में भी लिप्

न जानकारी के अनुसार आसींद से सूरत जाने वाली सवाई भोज ट्रावलेश का  कल नाथद्वारा के पास पलटने की सूचना मिली जिससे बस में ब...
19/06/2025

न जानकारी के अनुसार आसींद से सूरत जाने वाली सवाई भोज ट्रावलेश का कल नाथद्वारा के पास पलटने की सूचना मिली जिससे बस में बैठे यात्रियों में अफरातफरी मच गई जिससे लग्जरी बस में बैठे सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया इस हादसे में बस पूरी तरह से श्वतिग्रस्त हो गई व बस में बैठे सभी यात्रियों को कोई जन हानि नहीं पहुंची यो रिपोर्ट पब्लिक न्यूज़ 4

06/05/2025

19/04/2025

27/03/2025

Address

Pokaran
311402

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when public News 4747 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share