Akmeena625

Akmeena625 Only Breaking News Chennal

11/08/2022

*रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आपको और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं 💐*

05/08/2022

सिंगर पुष्कर Rj 35

18/06/2022
26/10/2021

Osman mir

*विद्यार्थी परिषद अरनोद इकाई ने मनाया 158 वां राष्ट्रीय युवा दिवस*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अरनोद इकाई द्वारा स्वामी ...
12/01/2021

*विद्यार्थी परिषद अरनोद इकाई ने मनाया 158 वां राष्ट्रीय युवा दिवस*

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अरनोद इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद 158 वीं जयंती के उपलक्ष्य पर स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल अरनोद में स्वामी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जिसमें नगर मंत्री अंकित भाटी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद युगपुरुष युवाओं के प्रेरणास्त्रोत जो भारतीय संस्कृति एवं वेदान्त दर्शन को विश्व में गोरव दिलाने वाले आधुनिक भारत के महान तपस्वी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर सादर नमन किया तत्पश्चात स्कुल के अध्यापक कमल सर ने तीलक लगाया और मुनीश सर एवं स्कुल के सभी अध्यापक स्टाफ के साथ विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया जिसमें विशेष आमंत्रित एबीवीपी के पूर्व जिला संयोजक विशाल जेन, पूर्व जिला संयोजक रवि शर्मा, एवं पूर्व जिला सह संयोजक विजेश नाथ ने माल्यार्पण कर सभी ने सादर नमन किया। इस दौरान जिला कार्यसमिति सदस्य अक्षत पालीवाल, नगर उपाध्यक्ष गोपाल चौधरी, आयुष कुमावत , नगर सह मंत्री देवेंद्र सिंह देवड़ा, आई टी आई प्रमुख अमन टेलर, एस एफ एस संयोजक संयम जेन, कला मंच संयोजक देवेंद्र गंधर्व, मिडिया प्रमुख अमन शर्मा, कनीष्क चौधरी, दिव्यांश जांगिड़, हिमांशु जोशी, याशीर, लखन कुमावत आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

31/07/2020

*सरकार की एडवाइजरी का उल्लंघन करने पर होगी दंडात्मक कार्रवाई*

प्रतापगढ जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल एवं जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम ने आज जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक मिनी सचिवालय में ली एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से कहा कि वे जागरूक रहें एवं ईद रक्षाबंधन सहित विभिन्न त्यौहार घर पर ही रह कर मनाएं । जिला कलक्टर ने सभी को त्यौहारों पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतापगढ़ जिले में आपसी प्रेम एवं सौहार्द रहा है एवं विभिन्न त्यौहार मिलजुलकर मनाते हैं लेेकिन इस बार कोविड-19 कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी घर पर ही रहें पूरा देश कोरोना संक्रमण के कारण मुश्किल दौर से गुजर रहा है। आम लोगों सहित सभी लोग जागरूक नागरिक के रूप में रहें एवं स्वयं को कोरोना वायरस से बचाएं और परिवार को भी बचाएं। नमाज एवं रक्षाबंधन घर में मनाए और अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकले। प्रतापगढ़ वासी जिले की शांति एवं प्यार की परंपरा बनाए रखें और सरकार द्वारा समय-समय पर जारी एडवाइजरी का अनिवार्य रूप से पालन करें। घर से बाहर निकलते वक्त आवश्यक रूप से फेस मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। जारी एडवाइजरी का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम ने भी लोगों से घरों में रहकर त्यौहार मनाने की अपील की। इस अवसर पर नगर परिषद सभापति कमलेश डोशी अतिरिक्त जिला कलक्टर गोपाललाल स्वर्णकार ने कहा कि जिले में कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं हो ईद पर लोग घर पर नमाज़ पढ़े तथा जन्माष्टमी के पर्व पर भी कोई सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं करें।

👨🏻‍💻 *प्रतापगढ़ से ब्यूरो रिपोर्ट अनिल कुमार मीणा* 👨🏻‍💻

30/07/2020

*विश्व आदिवासी दिवस मनाने के लिए एडीएम को सौंपा प्रार्थना पत्र*

पूरे विश्व में सयुंक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को मनाया जाता है प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मनाने के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर गोपाल लाल स्वर्णकार को आज जिला स्तर पर आदिवासी दिवस मनाने हेतु प्रार्थना पत्र सौंपा गया । आदिवासी एकता परिषद जिला अध्यक्ष दुर्गा शंकर मीणा ने एडीएम साहब से आग्रह किया कि जिस प्रकार जिला मुख्यालय पर राजनीतिक पार्टियों को धरना प्रदर्शन करने की इजाजत दी जा रही है हम उसका विरोध नहीं करते हैं पर प्रदेश में चल रही महामारी को देखते हुए हमें भी केंद्र सरकार और राज्य सरकार के कोविड-19 के चलते जो भी दिशा निर्देश है उनकी पालना करते हुए आदिवासी समाज प्रतापगढ़ द्वारा विश्व आदिवासी दिवस मनाने की आज्ञा चाहते हैं।

*कब और कैसे हुई शुरुआत आइए जानते है संक्षिप्त में* -

9 अगस्त 1982 को संयुक्त राष्ट्र संघ की पहल पर मूलनिवासियों का पहला सम्मेलन हुआ था। इसकी स्मृति में विश्व आदिवासी दिवस "Tribal day" मनाने की शुरुआत 1994 में कि गई थी ।

*देश के विभिन्न राज्यों में आदिवासीओ की कितनी आबादी है उसको भी जान लेते है*

झारखंड में - 26.2 %
पश्चिम बंगाल में - 5.49 %
बिहार में - 0.99 %
सिक्किम में - 33.08%
मेघालय में - 86.01%
त्रिपुरा में - 31.08 %
मिजोरम में - 94.04 %
मनीपुर में - 35.01 %
नगालैंड में - 86.05 %
असम में - 12.04 %
अरूणाचल में - 68.08 %
उत्तर प्रदेश में - 0.07 %
और हरियाणा में - 0.0 %

👨🏻‍💻 *प्रतापगढ़ से ब्यूरो रिपोर्ट अनिल कुमार मीणा* 👨🏻‍💻

*शनिवार को लगने वाले हाट को बंद करने की गुहार*देश - विदेश में चल रही भयानक महामारी कॉविड-19 को देखते हुए आज ग्राम पंचायत...
28/07/2020

*शनिवार को लगने वाले हाट को बंद करने की गुहार*

देश - विदेश में चल रही भयानक महामारी कॉविड-19 को देखते हुए आज ग्राम पंचायत सुहागपूरा में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार को पूर्ण रूप से बंद करने एवं एनएच 113 पर सुहागपुरा में स्पीड ब्रेकर को लेकर एसडीएम महोदया पीपलखूंट को पंचायत समिति सुहागपुरा की समस्त ग्राम पंचायतों के नागरिकों के द्वारा ज्ञापन दिया गया जिसमें मौजूद शिवदयाल मीणा मोटीखेड़ी मनीष मीणा राजीव कटारा बालाराम कटारा रमेश निनामा गणेश शंभू सिंगावत प्रविण यशवंत मोहन खराड़ी बापुलाल इत्यादि ने ज्ञापन दिया गया

👨🏻‍💻 *प्रतापगढ़ से ब्यूरो रिपोर्ट अनिल कुमार मीणा* 👨🏻‍💻

28/07/2020

*अभिभाषक संघ द्वारा तीन पिकअप चारा कामधेनु गौशाला पहुंचाया गया*

प्रतापगढ़ के जिला सेशन न्यायालय परिसर में बड़ी घास हो गई थी जिसे अभिभाषक संघ प्रतापगढ़ के वरिष्ठ अधिवक्ता केसर सिंह बाटी पारसमल जैन रमेश चंद्र शर्मा मन्ना लाल गुर्जर सिद्धार्थ गॉड एवं स्टांप वेंडर कलेक्शन पाटीदार टाइपिस्ट हेमंत माली राजेश शर्मा आदि के सहयोग से न्यायालय परिसर से तीन पिकअप हरा चारा कटवा कर धरियावद रोड स्थित नगर परिषद की कामधेनु गौशाला पहुंचाया गया अभिभाषक संघ प्रतापगढ़ के सचिव तेजपाल सिंह राठौर ने बताया कि न्यायालय परिसर में सफाई अभियान अभिभाषक संघ प्रतापगढ़ की ओर से प्रारंभ किया गया जिसमें वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ताओं का सराहनीय सहयोग रहा पशु क्रूरता निवारण समिति के कार्यकारी सचिव एवं अधिवक्ता रमेश चंद्र शर्मा एवं सदस्य एडवोकेट सचिन पटवा ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय परिसर में खाली पड़ी जमीन में हरी घास बड़ी हो गई थी जिसे कटवा कर नगर परिषद प्रतापगढ़ की धरियावद रोड स्थित कामधेनु गौशाला पहुंचाया गया इस पुनीत कार्य के लिए अभिभाषक संघ के अधिवक्ताओं को पशु क्रूरता निवारण समिति की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

👨🏻‍💻 *प्रतापगढ़ से ब्यूरो रिपोर्ट अनिल कुमार मीणा* 👨🏻‍💻

*चूनाराम जाट द्वारा बॉर्डर का ओचक  निरीक्षण*वर्तमान में पूरी दुनिया में चल रही कोरोंना  महामारी तेजी से फैल रही है जिसको...
28/07/2020

*चूनाराम जाट द्वारा बॉर्डर का ओचक निरीक्षण*

वर्तमान में पूरी दुनिया में चल रही कोरोंना महामारी तेजी से फैल रही है जिसको रोकने के लिए अथक प्रयास किए जा रहे है प्रदेश में कई स्थानों पर लोकडाउन भी किया जा रहा है जिससे यह बीमारी कम से कम फेले फिर भी जनता को कहीं ना कहीं कुछ जरूरत की वस्तुओ को लाने ले जाने के लिए घर से बाहर निकलना ही पढ़ता है जिससे इस बीमारी को फैलने की संभावना ज्यादा बढ़ रही है ऐसा ही एक अथक प्रयास जिले में आए नए SP द्वारा किया जा रहा है राजस्थान मध्प्रदेश की बॉर्डर पर पुलिस विभाग एवं स्वास्थ विभाग टीम द्वारा गहनता से जांच की जा रही है जिसके चलते आज सुबह अचानक पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने बॉर्डर का निरीक्षण किया एवं ड्यूटी पर तेनात पुलिस के जवानों को दिशा निर्देश दिए और बॉर्डर क्रास करने वाले आने जाने वाले सभी वाहनों एवं सभी व्यक्तियों की गहनता से जांच की जा रही है जहां पर स्वास्थ विभाग के द्वारा प्रत्येक आने जाने वाले व्यक्तियों की कोरोना स्क्रेनिंग भी की जा रही है पुलिस विभाग से नारायण सिंह, कोमल सिंह, गोविंद राम और स्वास्थ विभाग से अंकित सालगिया बॉर्डर पर ड्यूटी करते हुए पाए गए ।

👨🏻‍💻 *प्रतापगढ़ से ब्यूरो रिपोर्ट अनिल कुमार मीणा* 👨🏻‍💻

26/07/2020

*ड्राईवर की रफ्तार इतनी की रोड पर चलते हुए राहगीर भी नहीं देख पाया*

अशोक ट्रैवल्स की रफ्तार इतनी हो गई है की रोड पर चलने वाले राहगीर भी नहीं देख पाते है अशोक ट्रैवल्स के ड्राइवर । आज ऐसी ही घटना हमारे सामने आई है जिला प्रतापगढ़ के बस स्टैंड के पास से अशोक ट्रैवल्स के ड्राईवर द्वारा घटित घटना । आज रात तकरीबन 9 से 10 बजे के बीच एक निजी अशोक ट्रेवल्स की टक्कर से राहगीर घायल हो गया जिसके बाद आस पास के लोगो मे बस चालक के प्रति गुस्सा फूटा जिसके बाद लोगो ने बस में तोड़ा फोड़ी चालू कर दिया मोके पर पुलिस बल ने आकर मोर्चा संभाला व भीड़ को तितर बितर किया व घायल व्यक्ति को जिला चिकित्सालय में ले जा कर भर्ती करवाया ।

👨🏻‍💻 *प्रतापगढ़ से ब्यूरो रिपोर्ट अनिल कुमार मीणा* 👨🏻‍💻

Address

Pratapgarh

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Akmeena625 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share