Brief News

Brief News Bold. Real. Youth-Driven. Bringing you the latest news, stories, and trends that matter. Follow us for content that actually matters.
(401)

AU Beat is an Online media platform based on University of Allahabad. Its completely run by students and bears no official relation to AU.

Iran-Israel जंग के बीच बहुत सारी भ्रामक ख़बरें भी सोशल मीडिया पर हावी हैं इसलिए मैं सच्ची, निष्पक्ष और तथ्य परक ख़बरों क...
01/03/2026

Iran-Israel जंग के बीच बहुत सारी भ्रामक ख़बरें भी सोशल मीडिया पर हावी हैं इसलिए मैं सच्ची, निष्पक्ष और तथ्य परक ख़बरों के लिए सिर्फ और सिर्फ Sushant Sinha पर भरोसा करता हूं। उन्होंने भारत-पाक युद्ध के दौरान जिस तरह जान जोखिम में डालकर स्टूडियो से अभूतपूर्व पत्रकारिता करते हुए बताया था कि कौन सी फौज कहां दाखिल हो गयी है वैसी वॉर रिपोर्टिंग ना इतिहास में हुई है, ना भविष्य में हो सकेगी। 🙏🏻

19/01/2026

Delhi के Gazipur Landfill Site के पहाड़ में ज़िंदगी कैसी होती है

अंततः रिया चक्रवर्ती को आधिकारिक रूप से हर जांच एजेंसी — यहाँ तक कि सीबीआई — से भी बरी कर दिया गया। ठीक पाँच साल पहले, इ...
25/10/2025

अंततः रिया चक्रवर्ती को आधिकारिक रूप से हर जांच एजेंसी — यहाँ तक कि सीबीआई — से भी बरी कर दिया गया। ठीक पाँच साल पहले, इसी बिहार चुनाव से पहले माहौल बनाने के लिए जिस तरह रिया चक्रवर्ती के साथ मॉब-सिस्टम-टीआरपी लिंचिंग की गई, वह भारतीय मीडिया का एक काला अध्याय है।

टीआरपी के चक्कर में सुशांत सिंह राजपूत की मौत को बेचने के लिए एक परिवार को जिस तरह परेशान और जलील किया गया, वह मीडिया के इतिहास में सबसे कलंकित अध्यायों में से एक के रूप में पढ़ा जाएगा।

यह मामला टीवी प्रोपेगैंडा और “एजेंडा” के लिए किसी को टारगेट करने की सबसे घिनौनी मिसालों में से एक है। खैर, इतना शिष्टाचार तो नहीं होगा कि कोई रिया चक्रवर्ती से माफ़ी माँगे, लेकिन इतिहास में यह केस टीवी न्यूज़ के सबसे काले चैप्टरों में से एक के रूप में दर्ज होगा। पत्रकारिता के इतिहास में इसकी मिसाल दी जाएगी कि यह पेशा कितना गिर सकता है।

जिस परिस्थिति में सोशल मीडिया और पॉलिटिकल लिंचिंग के बीच रिया ने खुद को संभाले रखा, संयम और गरिमा के साथ हालात का सामना किया — वह बेमिसाल था। टूट जाना शायद उसके सामने सबसे आसान विकल्प था, लेकिन उसने कठिन रास्ता चुना और मज़बूती से खड़ी रही।

“काला जादू करने वाली डायन”, “रिया तूने क्यों मारा” जैसे शब्दों से देश के एक बड़े हिस्से के जनमानस में यह बात ठूंस दी गई कि रिया ने ही सुशांत को मारा — बिना किसी सबूत या ठोस आधार के। केवल इसलिए क्योंकि भीड़ की भावनाएँ उस समय तर्क से ज़्यादा ताकतवर थीं। यह सिस्टम और मीडिया के दुरुपयोग की सबसे बड़ी मिसालों में से एक है — साथ ही यह आने वाले समय में मानव धैर्य और गरिमा के प्रतीकात्मक संघर्ष के रूप में भी याद रखा जाएगा।

सर्दी की दस्तक के साथ प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर पहुंचे साइबेरियन पक्षीप्रयागराज: सर्दी की शुरुआत के साथ ही विश्व प्र...
22/10/2025

सर्दी की दस्तक के साथ प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर पहुंचे साइबेरियन पक्षी

प्रयागराज: सर्दी की शुरुआत के साथ ही विश्व प्रसिद्ध त्रिवेणी संगम पर हजारों साइबेरियन पक्षियों का आगमन शुरू हो गया है। इन प्रवासी पक्षियों ने संगम की सुंदरता में चार चांद लगा दिए हैं। दूर-दूर से आए इन परिंदों को देखने के लिए स्थानीय लोग और पर्यटक बड़ी संख्या में संगम तट पर पहुंच रहे हैं।

हजारों किलोमीटर का सफर तय कर पहुंचे ये पक्षी नवंबर से मार्च तक संगम क्षेत्र में डेरा डालते हैं। संगम के तट पर लोग इन पक्षियों को दाने और पानी खिलाकर उनका स्वागत करते हैं।

स्थानीय निवासी बताते हैं, “ये पक्षी हर साल नवंबर में आते हैं और मार्च तक रहते हैं। प्रयागराज के लोग इन्हें अपने मौसमी मेहमानों की तरह मानते हैं।”

दिल्ली से आए पर्यटक सुभाष ने कहा, “यह दृश्य बहुत ही खूबसूरत है। इतने सारे पक्षियों को एक साथ देखना और उन्हें दाने खिलाना अद्भुत अनुभव रहा।”

तीर्थ पुजारी शिवकांत त्रिपाठी ने बताया, “हर साल महाकुंभ मेले से पहले नवंबर में ये पक्षी संगम पर पहुंचते हैं। संगम इनका आकर्षण केंद्र बन जाता है। श्रद्धालु और स्थानीय लोग इन्हें दाने खिलाकर अपना स्नेह जताते हैं। ये पक्षी दिवाली के बाद से लेकर फरवरी या मार्च तक यहां रहते हैं।”

साइबेरियन पक्षियों की मौसमी आमद ने प्रयागराज के संगम को एक बार फिर प्राकृतिक सौंदर्य का केंद्र बना दिया है। यह समय शहरवासियों और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए एक अनोखा अनुभव लेकर आया है।

बाबा जी के लिए प्रार्थना करें। 👏🏻
21/10/2025

बाबा जी के लिए प्रार्थना करें। 👏🏻

21/10/2025

बिहार में लगभग हर पार्टी ने बाहुबलियों को या फिर उनके बच्चों को टिकट दिया है ,

क्रिमिनिलाइजेशन ऑफ पॉलिटिक्स भारत में कब बंद होगी? क्या ऐसे लोगों को टिकट मिलना उचित है?

21/10/2025

डोलांड ट्रंप की तारीफों के पुल बांधते और शांति का नोबेल देने की अपील करते पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ।

21/10/2025

यूपी–
आगरा–लखनऊ एक्सप्रेस वे पर टोल प्लाजा कर्मचारियों को दिवाली बोनस नहीं मिला। नाराज कर्मचारियों ने सारे बैरियर उठा दिए। हजारों वाहन तेज स्पीड में बिना टोल कटवाए निकल गए।

20/10/2025

वो अंतरिक्ष से ली हुई दिवाली की फोटो पोस्ट करने का चालान कम होते जा रहा है।

20/10/2025

Serious Bawal 💀

Address

Prayag
211006

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Brief News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Brief News:

Share

Our Story

AU Beat is an Online media platform based on University of Allahabad. Its completely run by students and bears no official relation to AU.