10/02/2026
हैलो आईसीसी,
हम एंडिया के साथ खेलने को तैयार हैं, पर हमारी शरत है।
1. हमें रेवेन्यू में एक्सट्रा हिस्सा चाहिए
2. एंडिया के साथ हमारी एक सीरीज होनी चाहिए, वो भी पाक्स्ता में
3. प्लेयर्स हमसे हाथ मिलाएंगे
4. अमको कोई गाली गलौच नहीं करेगा
5. पाकिस्ता की इज़्ज़त करेंगे सब
वर्ना हम नई खेलेंगे।
उधर से जय शाह ने ज़रा ठहरकर, मुस्कुराते हुए जवाब दिया "अच्छा, और अगर इसके साथ ही 100 मिलियन डॉलर्स भी दें दें तो कैसा रहे?"
"अरे माशाल्लाह, फिर तो मज़ा ही आ जायेगा। और उस अभिषेक और किशन को भी हमारे मैच से बाहिर रखना, क्या है कि वो मारते भोत हैं"
"मारता तो सूर्या भी बहुत है, कहो तो उसे भी हटा दें?"
"इससे मुबारक बात और क्या होगी, ज़रूर ज़रूर, पिलीज"
जय शाह ने फिर एक पॉज़ लिया और कहा "ठीक है, पर आप पहले हमारा प्लेन और उसमें बैठे यात्रियों को सही सलामत दिल्ली भेजिए"
अब नकवी कंफ्यूज, "कौन सा पिलेन? कौन से पैसेंजर?हमारे पास आपका कोई प्लेन नई है भाईजान"
"अच्छा! नहीं है? तो फिर डैश डैश, डिमांड ऐसे क्यों कर रहा है कि मानो हाईजैक करने के बाद फ़िरौती माँग रहा हो! तुझे नहीं नहीं खेलना 15 का मैच, नहीं खेलना?"
अब आवाज़ में थोड़ी लड़खड़ाहट आ गयी "वो... अगर... हमारी डिमांड... मेरा मतलब सजेशंस, नहीं माने तो... नहीं"
"ठीक, मत खेल, ब्रॉडकास्टिंग से अगर 1100 करोड़ का नुकसान हुआ तो मैं पीसीबी पे 2200 करोड़ का जुर्माना लगाऊँगा"
"अरे लेकिन, बाइजान, पिलीज, आप गल तो सुनें, अरे गुस्सा क्यों करते हैं, अरे सुनिए तो, हमारी टोटल वर्थ ही 500 करोड़ के नीचे है, आप गुस्सा न करें, अरे घर के बर्तन बेचने पड़ेंगे, अरे जय भाई मैं तो मज़ाक...
बीप बीप (कॉल डिस्कनेक्टेड)
Page ☝🏻👉🏻सिद्धार्थ अरोड़ा 'सहर'
#सहर