cockroach janata party

cockroach janata party This Page forThe Voice of Unemployed Yuth..

17/09/2026

वो जलाएंगे आशीर्वाद का दीया, हम जलाएंगे बदलाव का दीया। 🪔
जहाँ-जहाँ आदिवासी स्कूलों की हालत खराब मिलेगी, वहाँ-वहाँ हमारी आवाज़ उठेगी।




15/09/2026

300 crores for 14,000+ primary schools? That’s just the budget for building ONE BJP office!


09/09/2026

“इतनी फोर्स मंगाऊंगा, ठंडा कर दूंगा” : दरोगा साहब के ये शब्द बता रहे हैं उत्तर प्रदेश में क़ानून व्यवस्था के हाल क्या हैं!

गोरखपुर यूनिवर्सिटी में छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं। छात्र विरोधी योगी-भाजपा सरकार समस्याओं का समाधान करने के बजाय छात्रों को यूपी पुलिस से धमकी दिलवा रही है।


07/09/2026

why should the minister Ashish Sood’s accountability not be fixed? what a shame for 2026 India! we all deserve better. much better. thoughts and p rayers with the students.


06/09/2026

खराब शैक्षिक बुनियादी ढांचे के कारण छात्र कब तक परेशान होते रहेंगे???


01/09/2026

CJP छात्रों की FIR वापस लेने की पुष्टि, JP नड्डा ने 5 सितंबर का मार्च वापस लेने के फैसले का किया स्वागत

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जुलाई में CJP के नेतृत्व में हुए प्रदर्शनों के दौरान छात्रों के खिलाफ दर्ज FIR वापस लेने की प्रक्रिया सरकार ने शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए अपना आश्वासन पूरा किया है।


• नड्डा ने कहा कि जुलाई में दर्ज किए गए छात्रों के खिलाफ मामलों को वापस लिया जाएगा।
• उन्होंने बताया कि केंद्र ने संबंधित राज्यों से भी मामलों को वापस लेने के लिए संपर्क किया है।
• नड्डा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य छात्रों के भविष्य को किसी भी तरह प्रभावित होने से बचाना है।
• CJP ने केंद्र की ओर से मिले आश्वासन के बाद 5 सितंबर को प्रस्तावित दिल्ली मार्च वापस ले लिया है।
• नड्डा ने CJP के मार्च वापस लेने के फैसले का स्वागत किया और इसे सरकार के आश्वासन के बाद लिया गया साकार

22,000 करोड़ का कर्ज, सिर्फ 6.5 करोड़ में माफ!देश के बैंकिंग इतिहास का यह सबसे बड़ा और हैरान करने वाला घोटाला इस बात का ...
29/08/2026

22,000 करोड़ का कर्ज, सिर्फ 6.5 करोड़ में माफ!

देश के बैंकिंग इतिहास का यह सबसे बड़ा और हैरान करने वाला घोटाला इस बात का जीता-जागता सुबूत है कि आज के 'नए भारत' में कानून और सिस्टम सिर्फ चुनिंदा ताक़तवर लोगों की सेवा के लिए बचे हैं। एस्सेल ग्रुप और ज़ी एंटरटेनमेंट के संस्थापक सुभाष चंद्रा के 22,000 करोड़ रुपये से अधिक के भारी-भरकम कर्ज को एनसीएलटी की हरी झंडी मिलने के बाद महज 6.5 करोड़ (या कहीं 65 करोड़) रुपये में सेटल कर देना क्या किसी खुली लूट से कम है?

जब एक आम किसान, छोटा व्यापारी या गरीब छात्र बैंक से थोड़ा सा कर्ज ले लेता है, तो उसकी पूरी संपत्ति कुर्क कर ली जाती है, उसे बेइज्जत किया जाता है और उसके सीने पर बुलडोजर चला दिए जाते हैं। लेकिन जब बात सत्ता के करीब बैठे पूंजीपति मित्रों की आती है, तो सरकारी बैंकों के हजारों करोड़ रुपये इस तरह पानी की तरह माफ कर दिए जाते हैं मानो यह देश की जनता का नहीं, बल्कि इनकी जागीर हो।

क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार यह देश को बताएगी कि आम जनता के टैक्स के पैसों से चलने वाले इन बैंकों को इस तरह खोखला करने की छूट किसे दे रखी है? देश के वित्तीय तंत्र को दीमक की तरह अंदर से खोखला करने वाली यह नीतियां किसके इशारे पर चल रही हैं? जनता सब देख रही है—यह सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि देश के साथ किया गया ऐतिहासिक विश्वासघात है!

27/08/2026

आम जनता के लिए ऐसी स्किम क्यों नही निकालती..??


18/08/2026

🚨 : भारत सरकार को अपनी गारंटियों को तुरंत पूरा करना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने आज सरकार से तीन बार कहा है कि वह देश भर में सभी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी FIR को रद्द करना चाहती है। फिर भी, सरकार कोर्ट को उन FIR की पूरी लिस्ट देने को तैयार नहीं है। हम सरकार को चेतावनी देते हैं कि वह युवाओं के साथ खेल न खेले। सरकार एक बार फिर युवाओं को धोखा देने की मंशा रखती है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि ऐसा न हो। अगर 25 जुलाई की गारंटियां तुरंत पूरी नहीं की गईं, तो CJP दो दिनों में अपनी नेशनल वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाकर आगे के कदमों पर फैसला करेगा। हमारे फैसले अब सरकार के कदमों पर निर्भर करेंगे।



15/08/2026

🇮🇳स्वतंत्रता दिवस का संदेश—एकजुट रहें! हिम्मत बनाए रखें। एक-दूसरे का ख्याल रखें। किसी देश के इतिहास में ऐसा पल बहुत कम आता है। इसके लीडर बनें।

🫶🏼

Address

Pune

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when cockroach janata party posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share