Daily Latest News

Daily Latest News Here you get latest and fresh news related very sector so stay tune and kip eye on your notification

जम्मू-कश्मीर: रामबन में दर्दनाक सड़क हादसा, कोरोना ने तबाह किया परिवारजम्मू संभाग के रामबन जिले में हुए दर्दनाक हादसे ने...
30/05/2021

जम्मू-कश्मीर: रामबन में दर्दनाक सड़क हादसा, कोरोना ने तबाह किया परिवार

जम्मू संभाग के रामबन जिले में हुए दर्दनाक हादसे ने दो लोगों की जिंदगी तबाह कर दी है। साथ ही चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका जम्मू में इलाज चल रहा है। उधर, कोरोना के कहर से कई परिवार उजड़ गए हैं तो कई के इकलौते सहारे छिन गए हैं। इससे परिवारों का मौजूदा स्थिति में गुजर-बसर करना मुश्किल हो रहा है

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। बस पलटने से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनमें से 12 वर्षीय लड़के का एक हाथ कट गया है। इस हादसे में एक व्यक्ति की आंख भी चली गई है।

कोरोना के कहर से कई परिवार उजड़ गए हैं तो कई के इकलौते सहारे छिन गए हैं। इससे परिवारों का मौजूदा स्थिति में गुजर-बसर करना मुश्किल हो रहा है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन की ओर से ऐसे परिवारों की मदद के लिए कुछ दिन पहले योजना शुरू की है, लेकिन उसके जमीनी स्तर पर लागू होने तक पीड़ित परिवारों के लिए दो जून की रोटी का प्रबंध करना दूर की कौड़ी साबित हो रहा है। सुद्धमहादेव निवासी बुजुर्ग मोहन लाल ने दर्द बयां करते हुए सरकार और प्रशासन से सहायता की अपील की है।

17/05/2021
IPL 2021: Can five-time champions Mumbai Indians do an encore?MUMBAI: A batting line-up dotted with power-hitters couple...
31/03/2021

IPL 2021: Can five-time champions Mumbai Indians do an encore?

MUMBAI: A batting line-up dotted with power-hitters coupled with a solid pack of death bowlers make five-time champions Mumbai Indians a formidable unit in the upcoming IPL. But the absence of quality spinners could hurt them in pursuit of a hat-trick of title wins.
Here is a look at what works and what doesn't for the outfit led by Rohit Sharma, which opens its campaign by taking on Royal Challengers Bangalore in Chennai on April 9.

STRENGTHS:

After lifting the trophy in 2019, Mumbai once again won in 2020 when the lucrative league was shifted to UAE due to the COVID-19 pandemic.

The win was built on the team's strength -- their core has remained the same over the years and this is one of the biggest reasons for the side's dominant run.

MI's batting is their biggest strength and they possess a solid opening duo in the form of skipper Rohit Sharma and South African Quinton De K**k, and if needed, have an option in Australian hard-hitting batsman Chris Lynn.

The ever-improving Suryamkar Yadav, young Ishan Kishan, both of whom starred on their India debuts, the Pandya brothers -- all-rounders Hardik and Krunal -- and West Indian Kieron Pollard, make for a very strong middle-order.

On the fast bowling front, the team possess one of the finest in Jasprit Bumrah, and the India pacer would be raring to go once again.

WEAKNESS:

Their problems could lie in the spin department, which is a bit light, especially on Chennai's Chepauk track, which is usually slow and aids the tweakers. Lack of a wicket-taking spinner could hurt the Mumbai Indians' prospects.

Left-arm spinner Krunal, who was taken to the cleansers by the visiting England side in the ODI series, is more of a restrictive option and there is Rahul Chahar, one of the finds of the IPL.

Off-spinner Jayant Yadav played only two matches in the last season and it remains to be seen how many games he will get this time around.

Mumbai Indians

http://m.jagran.com/lifestyle/travel-tourism-must-visit-top-5-world-heritage-sites-in-india-16642833.html
07/09/2017

http://m.jagran.com/lifestyle/travel-tourism-must-visit-top-5-world-heritage-sites-in-india-16642833.html

अहमदाबाद देश का पहला 'विश्व विरासत शहर' बन गया है। यूनेस्‍को ने शनिवार को इसकी औपचारिक घोषणा कर दी है। आइए देखें भारत में पांच विश्‍व धरोहरें कौन-कौन सी हैं।

http://m.jagran.com/entertainment/bollywood-priyanka-chopra-on-doing-bollywood-films-and-many-more-16670022.html
07/09/2017

http://m.jagran.com/entertainment/bollywood-priyanka-chopra-on-doing-bollywood-films-and-many-more-16670022.html

बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के बारे में ख़बर आई थी कि उन्होंने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के जीवन पर बनने वाली फिल्म सल्यूट में आमिर की पत्नी की भूमिका के लिए हामी भरी है।

कोलंबो में सीरीज जीत के बादपूल में कूल हुई टीम इंडियाविराट ब्रिगेड श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीत का जमकर जश्न मनाने में मश...
07/08/2017

कोलंबो में सीरीज जीत के बादपूल में कूल हुई टीम इंडिया

विराट ब्रिगेड श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीत का जमकर जश्न मनाने में मशगूल है. दूसरा टेस्ट चौथे ही दिन समेटने के बाद टीम इंडिया ने कोलंबो में एक साथ खुशी का इजहार किया. बीसीसीआई ने इस मौके का वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में विराट ब्रिगेड पूल में मस्ती करती नजर आ रहीहै. इस दौरान फिजियो पैट्रिक फरहर्ट भी पूल में हैं, जिन्हें खिलाड़ी उछालरहे है

ड्रीम कैचर से हॉलीवुड में एंट्री करेंगे धर्मेंद्र, कहा- चैलेंज मुझसे डर जाता ह250 से भी ज्यादा फिल्में और 5 दशकों से भी ...
07/08/2017

ड्रीम कैचर से हॉलीवुड में एंट्री करेंगे धर्मेंद्र, कहा- चैलेंज मुझसे डर जाता ह
250 से भी ज्यादा फिल्में और 5 दशकों से भी लंबा करियर... कभी हीमैन तो कभी यमला पगला दीवाना तो कभी वीरू... ये तमाम नाम भले ही पर्दे पर निभाए गए उनके किरदारों का तोहफा हो लेकिन इतने सालों बाद भी उनकी शख्सियत ऐसी है कि इतना उम्र दराज होने के बाद भी फिल्मकार उनको फिल्मों में कास्ट करने का दम दिखाते हैं.या यूं कहें कि आज भी निर्माता-निर्देशक फिल्म में उनकी मौजूदगी भर को फिल्म का सक्सेस फॉर्मूला मानते हैं. हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के गरम-धरम धर्मेन्द्र की.हॉलीवुड में डेब्यू:धर्मेन्द्र अपने करियर की पहली हॉलीवुड फिल्म में बहुत जल्द नजर आने वाले हैं. 'ड्रीम कैचर' नाम से बनने वाली फिल्म में धर्मेन्द्र लीड रोल में दिखेंगे. पहली इंडो-वेस्टर्न फिल्म में काम कर रहे धर्मेन्द्र इन दिनों पूरी टीम के साथ गुड़गांव में शूटिंग कर रहे हैं.जब धर्मेंद्र ने अभय देओल को मारा थप्पड़...कैसा है रोल:दिलचस्प बात यह है कि ये एक शॉर्ट फिल्म होगी. फिल्म में धर्मेन्द्र पिता के रोल में हैं. इस उम्र में भी इतने अलग और चैलेंजिंग किरदार को करने का जुनून कहां से आता है एक एक्सक्लूसिव बातचीच में धर्मेन्द्र ने बताया- 'मैं चैलेंज से नहीं, चैलेंजमुझसे डर जाता है. मैं आज भी सीख रहा हूं, मैं आज भी सेट पर एक न्यूकमर की तरह जाता हूं. मैं यह सोच कर रोल नहीं करता कि दर्शकों को पसंद आएगा या नहीं, मुझे रोल अच्छा लगता है इसलिए करता हूं.'3 बड़े स्टार हेमा से करते थे प्यार, जानें धर्मेंद्र से क्यों की शादीबताई दिल की बात:81 साल की उम्र में भी धर्मेन्द्र अपने कैरेक्टर के साथ एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं. उनका दावा है कि आने वाली कई जेनेरेशन उनको उनके काम की वजह से याद करेंगी. उन्होंने बताया- मुझे दिल जीतना आता है. मुझे दर्शकों से बहुत प्यार मिला है. मैं अपने आपको सौभाग्यशाली समझता हूं, चाहे जितनी जेनेरेश्न आएं कोई मुझे दिल से नहीं निकाल पाएगा. फिल्म 'ड्रीम कैचर' को शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में ऑस्कर्स भेजने की भी तैयारी है उसके बाद फिल्मको ग्लोबली रिलीज किया जाएगा.

शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म जब हैरी मेट सेजल का वीकेंड कलेक्शन बेहद ठंडा रहा. जब हैरी मेट सेजल ने तीसरे दिन यान...
07/08/2017

शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म जब हैरी मेट सेजल का वीकेंड कलेक्शन बेहद ठंडा रहा. जब हैरी मेट सेजल ने तीसरे दिन यानी रविवार को सिर्फ 15.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. फिल्म का वीकेंड कलेक्शन कुल 45.75 करोड़ रुपए हुआ है.जब हैरी मेट सेजल ने फर्स्ट डे 15.25करोड़ रुपए और सेकंड डे 15 करोड़ कमाए हैं. बता दें कि इन तीन दिनों के कलेक्शन से फिल्म की लागत तक अभी बहुतदूर है. फिल्म का बजट 80 करोड़ रुपए है. यानी शाहरुख की यह फिल्म अभी लागतभी नहीं वसूल पाई है. सोमवार को राखी के दिन छुट्‌टी के बावजूद जब हैरी मेट सेजल दर्शक नहीं जुटा सकी.शाहरुख की फिल्म देखने पहुंचे दर्शक ने किया सुषमा को ट्वीट, मैम प्लीज मुझे बचाओइम्तियाज अली के निर्देशन में बनी जब हैरी मेट सेजल 3100 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है. इसके बावजूद ये शुरुआती तीन दिनों में 50 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा नहीं छू पाई है. अब शाहरुख खान अपने टि्वटर अकाउंट पर फॉलोअर्स को ट्वीट कर फिल्म देखने के लिए कह रहे हैं.अगले हफ्ते अक्षय कुमार और भूमि पेड़नेकर की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा भी रिलीज होने जा रही है. ऐसे में शाहरुख के पास अपनी फिल्म के कलेक्शन के लिए कुछ ही दिन बचे हैं. अक्षय की आने वाली फिल्म को लेकर सिनेप्रेमियों में जो हाईप बन चुकी है. उसके देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि अक्षय की ये फिल्म शाहरुख की फिल्म को बॉक्स ऑफिस से ओंधे मुंह गिरजाए.'जब हैरी मेट सेजल' से थी बड़ी उम्मीद लेकिन बॉक्स ऑफिस ने खोल दी पोलफिल्म समीक्षकों का कहना है कि इम्तियाज अली एक ही जैसी फिल्मों को बार-बार ला रहे हैं. साथ ही जब हैरी मेट सेजल में गानों की भी भरमार है.

चैम्पियंस ट्रॉफी: 321 रन बनाने के बावजूद श्रीलंका से क्यों हारी टीम इंडिया, ये रहे बड़े कारणश्रीलंका ने सात विकेट से भार...
09/06/2017

चैम्पियंस ट्रॉफी: 321 रन बनाने के बावजूद श्रीलंका से क्यों हारी टीम इंडिया, ये रहे बड़े कारण

श्रीलंका ने सात विकेट से भारत को हराया, 322 रनों के लक्ष्य को 8 गेंद पहले किया हासिल
89 रनों की पारी खेलने वाले कुशाल मेंडिस बने मैन ऑफ द मैच
चैम्पियंस ट्रॉफी में श्रीलंका की उम्मीद बरकरार, भारत के लिए अगला मैच अहम
नई दिल्ली :
श्रीलंका ने बुधवार को द ओवल मैदान पर खेले गए आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के ग्रुप-बी के एक अहम मुकाबले में भारत को सात विकेट से हरा दिया। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने 322 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे श्रीलंका ने अपने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर आठ गेंद शेष रहते हुए और तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।
इसके साथ ही भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। भारत को अगला मुकाबला रविवार को दक्षिण अफ्रीका से खेलना है और उस मैच के नतीजे टीम इंडिया के टूर्नामेंट में सफर का भविष्य तय करेंगे।
टीम इंडिया के हार के विलेन
श्रीलंका की ओर से दनुष्का गुणाथिलाका ने 76 और कुशल मेंडिस ने 89 रनों की जबर्दस्त पारियां खेलीं। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 159 रनों की साझेदारी करते हुए श्रीलंका की जीत का आधार तैयार किया। कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने नाबाद 52 रनों की पारी खेली।
रविंद्र जडेजा का औसत प्रदर्शन और पांचवें गेंदबाज की कमी
टीम इंडिया में ऑलराउंडर की हैसियत से खेल रहे जडेडा ने इस मैच में 6 ओवर में 52 रन दिए। यह औसत प्रदर्शन टीम को ले डूबा। जडेजा को टीम में रखा गया जबकि रविचंद्रन अश्विन या मोहम्मद शमी को बाहर रखा गया था। ऐसे में जडेजा से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके।
भारतीय गेंदबाजी रही फेल
पाकिस्तान के खिलाफ पैनी नजर आ रही भारतीय तेज गेंदबाजी श्रीलंका के खिलाफ औसत रही। टीम इंडिया की ओर से भुवनेश्वर कुमार एकमात्र सफल गेंदबाज रहे लेकिन उन्होंने भी 10 ओवर में 54 रन लुटाए। यही नहीं, उमेश ने 9.4 ओवर में 67, जसप्रीत बुमराह ने 10 ओवर में 52, हार्दिक पांड्या ने 7 ओवर में 51 रन लुटाए।
टीम इंडिया की बेबसी का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि उसने सात गेंदबाज इस्तेमाल किए। इसमें केदार जाधव और खुद कप्तान विराट कोहली भी शामिल हैं।
एंजेलो मैथ्यूज और एसेला गुणारत्ने ने भी टीम इंडिया को धोया
एक समय गुणाथिलाका और मेंडिस के आउट होने के बाद भारत की मैच में वापसी की उम्मीद बढ़ गई थी। लेकिन इसके बाद कुशाल परेरा (47 रिटायर्ड हर्ट), ऐंजेलो मैथ्यूज (52 नाबाद) और एसेला गुणारत्ने (34) ने महत्वपूर्ण पारियों के दम पर श्रीलंका की जीत पक्की कर दी।
टीम इंडिया के बल्लेबाजी ने जगाई थी जीत की उम्मीद
टीम इंडिया की ओर से शिखर धवन (125) की बेहतरीन शतकीय पारी, रोहित शर्मा (78) और महेंद्र सिंह धोनी (63) की हाफ सेंचुरी की बदौलत भारत ने 300 से ऊपर का स्कोर बनाया और यहां ऐसा लग रहा था ये मैच टीम इंडिया के लिए आसान साबित होगा।
रोहित और धवन की सलामी जोड़ी ने टीम को शानदार शुरुआत दी। धोनी ने भी अच्छी शुरुआत का खूब फायदा उठाया और तेजी से रन बटोरे। हालांकि कप्तान विराट कोहली और पाकिस्तान के खिलाफ मैन ऑफ द मैच चुने गए युवराज सिंह आज कुछ खास नहीं कर पाए और जल्दी पवेलियन लौट गए।
रोहित और धवन की जोड़ी ने श्रीलंकाई गेंदबाजों को शुरू से विकेट के लिए तरसा दिया था। इस जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी की।
इस जोड़ी ने श्रीलंकाई गेंदबाजी को पूरी तरह से बेअसर कर दिया। आखिरकार लसिथ मलिंगा ने 25वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रोहित को थिसरा परेरा के हाथों कैच करा अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई।
रोहित ने 79 गेंदों की अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के मारे। धोनी ने धवन का अच्छा साथ दिया और चौथे विकेट के लिए 82 रन जोड़ते हुए टीम का स्कोर 261 तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर धवन मलिंगा की गेंद पर आउट हो गए। 128 गेंदों में 15 चौके और एक छक्का मारने वाले धवन का यह चैम्पियंस ट्रॉफी में सर्वोच्च स्कोर है।
इसके अलावा वह चैम्पियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में आ गए हैं। यह उनका इस टूर्नामेंट में तीसरा शतक है। उनके अलावा उनके अलावा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और दक्षिण अफ्रीका के हर्षल गिब्स के नाम तीन-तीन शतक हैं।
धवन के बाद भारत का अगला विकेट हार्दिक पांड्या (9) के रूप में गिरा। धौनी ने 52 गेंदों का सामना करते हुए दो छक्के और सात चौके मारे। केदार जाधव ने 13 गेंदों में तीन चौके तथा एक छक्के की मदद से 25 रनों की तेज तर्रार पारी खेली।
श्रीलंका की तरफ से मलिंगा ने दो विकेट लिए। सुरंगा लकमल, प्रदीप, परेरा, गुणरात्ने को एक-एक सफलता मिली।

आखिरकार हम अनुष्का शेट्टी और प्रभास को उनकी आने वाले फिल्म साहू में देख सकते है और यह बात अब ऑफिसियल है कुछ दिनों पहले अ...
09/06/2017

आखिरकार हम अनुष्का शेट्टी और प्रभास को उनकी आने वाले फिल्म साहू में देख सकते है और यह बात अब ऑफिसियल है कुछ दिनों पहले अफवा फैला हुआ था की इस मूवी में बॉलीवुड के जाने माने चेहरे दिख सकते है जैसे की कटरीना या फिर श्रध्दा कपूर पर अब यह साफ़ है अनुष्का शेट्टी होंगे इस मूवी में लीडिंग एक्ट्रेस के रोले में जैसे की हम सब ने बाहुबली मूवी में उनकी केमिस्ट्री देखि है और पुरे भारत में उस फिल्म और यह मूवी हिंदी बॉक्स ऑफिस में धूम मचाया था और पहला ऐसा मूवी बना जो ५०० करोड़ का कमाई किया,बाहुबली 2 ट्रेलर रिलीज़ होते ही कुछ ही दिनों में साहो के टीज़र रिलीज़ हुए थे , हर किसी के उम्मीदों को ऊपर उठाना भी था बाहुबली फिल्म में प्रभास ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है, अब दर्शक इस साहू मूवी लेकर बहोत उत्सुक है और उन्हें उम्मीद है की वो उसी तरह फिर से एक रोमांस और अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिलेगा , रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म १५० करोड़ में बनेगा फ़िलहाल प्रभास लम्बी छुट्टी काट के आरहे है इंडिया और आने के बाद ही स्टार्ट होगा उनका फिल्म साहू में करने का, वे दोनों देवसेना और अमरेंद्र बाहूबाली के रूप में बहुत ही परिपूर्ण थे, लेकिन दोनों बहुली से पहले काम किया है, लेकिन उनकी जोड़ी सुपर हिट फिल्म बाहुबली के बाद हमारे बीच लोकप्रिय हो गई,, अनुष्का शेट्टी को हमने बाहुबली फिल्म पर एक प्राचीन भारत के नारी के रूप में देखा था पर साहू में उनका लुक्स कुछ इस तरह हो सकता है जो के हमने फोटो दिए है, साहो भी एक उच्च प्रत्याशित फिल्म है क्योंकि निर्माताओं ने विशेष रूप से केनी बेटेट्स को सभी एक्शन अनुक्रमों को करने के लिए जोड़ा है, फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषाओं में रिलीज़ होगी

Address

Pune

Telephone

+919022395264

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Daily Latest News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Daily Latest News:

Share

Category