07/07/2025
بھٹہ تھانہ پولیس نے گاڑی چیکنگ کے دوران چوری کی موٹر سائیکل اور 15.64 لیٹر غیر ملکی شراب کے ساتھ ایک شخص کو کیا گرفتار، آگے کی کارروائی جاری ہے
भिठ्ठा थाना पुलिस ने चोरी की बाइक और 15.64 लीटर अंग्रेज़ी शराब के साथ युवक को गिरफ्तार
सीतामढ़ी: भिठ्ठा थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है۔ जांच के क्रम में पुलिस ने एक व्यक्ति को चोरी की मोटरसाइकिल और 15.64 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है۔
पुलिस सूत्रों के अनुसार, थाना क्षेत्र में वाहनों की सघन जांच की जा रही थी, इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोका गया। पूछताछ और जांच में पता चला कि बाइक चोरी की है और उसके पास से कुल 15.64 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब भी बरामद की गई, गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ जारी है
थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।