Sitamarhi live 24

Sitamarhi live 24 जो देखता हूं वही लिखने का आदि हूं
मैं इ

01/02/2026

पटना मरीन ड्राइव पर अब बस में मनाएं जन्मदिन, 4 हजार रुपये में बुक होगी पूरी डबल डेकर बस

2 से 6 फरवरी तक फार्मर रजिस्ट्री महा अभियान का तृतीय चरण।जिलाधिकारी ने की प्रेस ब्रीफिंग।कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के ...
01/02/2026

2 से 6 फरवरी तक फार्मर रजिस्ट्री महा अभियान का तृतीय चरण।

जिलाधिकारी ने की प्रेस ब्रीफिंग।

कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के संयुक्त तत्वावधान में फार्मर रजिस्ट्री महा अभियान का तृतीय चरण दिनांक 2 फरवरी 2026 से 6 फरवरी 2026 तक जिले के सभी पंचायतों में विशेष अभियान के रूप में चलाया जाएगा। इस संबंध में आज जिलाधिकारी द्वारा प्रेस ब्रीफिंग कर अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस विशेष अभियान के अंतर्गत हर पंचायत में किसानों की फार्मर आईडी/फार्मर रजिस्ट्री का कार्य किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि सहित अन्य कृषि योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी रूप से मिल सके।
उन्होंने कहा कि अभियान के सफल संचालन हेतु कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, राजस्व कर्मचारी एवं कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के कर्मियों को पंचायत स्तर पर तैनात किया गया है। इस कार्य की निरंतर समीक्षा प्रखंड स्तरीय नोडल पदाधिकारी द्वारा की जाएगी।
प्रेस ब्रीफिंग में जिलाधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा पीएम किसान लाभार्थियों के 50 प्रतिशत लक्ष्य की उपलब्धि निर्धारित की गई है। जिले में अब तक कुल 1,08,000(एक लाख आठ हजार) किसानों की फार्मर आईडी तैयार की जा चुकी है। शेष लाभार्थियों को भी इस विशेष अभियान के दौरान अनिवार्य रूप से कवर किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे फार्मर आईडी बनवाने हेतु आधार कार्ड, जमीन का रसीद (एलपीसी/राजस्व रसीद) एवं मोबाइल नंबर साथ लेकर निर्धारित तिथि पर अपने पंचायत केंद्र पर अवश्य उपस्थित हों, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने स्पष्ट किया कि फार्मर रजिस्ट्री किसानों के लिए अत्यंत आवश्यक है और इसके बिना भविष्य में कई योजनाओं का लाभ प्रभावित हो सकता है। इसलिए सभी किसान इस महा अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान को धरातल पर उतरने तथा मूर्त रूप देने की दिशा में जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड के नोडल पदाधिकारी भी लगातार फील्ड विजिट कर इस कार्य को गति दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य में लापरवाही पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों को एक अद्वितीय डिजिटल पहचान बिंदु प्रदान किया जाता है जिससे उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड,कृषि अनुदान एवं सहायता,फसल नुकसान पर वास्तविक क्षति का लाभ, एक ही डिजिटल मंच से प्रदान की जाएगी। फार्मर रजिस्ट्री नहीं बनवाने वाले किसानों को भविष्य में किसान सम्मान निधि योजना के लाभ से वंचित किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने जिले के किसानों से अपील किया है कि इस अभियान में भाग लेकर इसे सफल बनाएं। किसान अपने पंचायत में कृषि समन्वयक /किसान सलाहकार/ राजस्व कर्मचारी से संपर्क कर सकते हैं। अपने नजदीक के CSC पर जाएं ।सीएससी ऑपरेटर द्वारा किसान रजिस्ट्री कराएं।सभी सीएससी/वसुधा केंद्रों पर पंजीकरण की सुविधा निःशुल्क है।

उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य मिशन मोड में किया जा रहा है। किसानों की सुविधा के लिए पुनः शिविर आयोजित किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि सीएससी/ वसुधा केन्द्रों पर भी फार्मर रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है। सभी सीएससी में किसान अपना फार्मर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। साथ ही किसान स्वयं भी ऑनलाइन पोर्टल bhfr.agristack.gov.in/farmer-registr... के माध्यम से घर बैठे फार्मर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
पूर्व में कॉमन सर्विस सेन्टर/ वसुधा केन्द्रों के माध्यम से फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए ली जाने वाली ₹15 की सेवा शुल्क राज्य सरकार के निर्देशानुसार अब नहीं ली जाएगी। किसानों के हित में इसका वहन कृषि विभाग द्वारा किया जाएगा। जिससे किसानों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। कृषि विभाग का हेल्प लाइन नंबर 18001801551तथा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का हेल्पलाइन नंबर 18003456215 है। किसानों द्वारा किसी भी समस्या के समाधान के लिए उपर्युक्त हेल्पलाइन नम्बरों के साथ जिला कृषि पदाधिकारी , अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ,प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृषि समन्वयक या किसान सलाहकार से संपर्क किया जा सकता है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर समाहर्ता संजीव कुमार, जिला जन संपर्क अधिकारी कमल सिंह एवं जिला कृषि पदाधिकारी शांतनु कुमार भी उपस्थित थे

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज  देश का आम बजट पेश किया. एक तरफ जहां केंद्र सरकार इसे व्यापक और विकास केंद्रित बजट बन...
01/02/2026

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज देश का आम बजट पेश किया. एक तरफ जहां केंद्र सरकार इसे व्यापक और विकास केंद्रित बजट बना रही है तो वहीं अब विपक्ष ने इसकी कमियां निकालना भी शुरु कर दिया है. अब बजट को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC चीफ ममता बनर्जी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसे विजनलेस और दिशाहीन बजट बताया.

ममता बनर्जी ने रविवार 1 जनवरी 2026 को वित्त मंत्री के भाषण के तुरंत बाद बजट को महिला विरोधी, किसान विरोधी और शिक्षा विरोधी बताया. उन्होंने कहा,'यह एक हंप्टी डंप्टी बजट है.

सिर्फ शब्दों का छल है. यह बजट एंटी वुमन, एंटी SC, एंटी SC, विजन लेस हैं. एजुकेशन, फर्टिलाइजर सब्सिडी पर कुछ नहीं. इकॉनमी डिरेल हो चुकी हैं. सेंसेक्स गिर चुका है.' उन्होंने कहा कि बजट में बंगाल को कुछ नहीं दिया गया, फ्रेट कॉरिडोर जिसका जिक्र किया गया है, वह मैंने ही सैंक्शन किया था. 3 कॉरिडोर के बारे में जो कहा है वह सब झूठ है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद में आज पेश हुए संघीय बजट की आलोचना की है. उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं को रोजगार नहीं...
01/02/2026

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद में आज पेश हुए संघीय बजट की आलोचना की है. उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा.

विनिर्माण क्षेत्र में गिरावट आ रही है. निवेशक पूंजी निकाल रहे हैं. घरेलू बचत में भारी कमी आ रही है. किसान संकट में हैं और वैश्विक संकटों की आशंकाओं को नजरअंदाज किया जा रहा है. कांग्रेस नेता ने कहा कि यह एक ऐसा बजट है जो सुधार करने से इनकार करता है और भारत के वास्तविक संकटों से अनभिज्ञ है.

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बजट पेश होने के बाद इसकी कड़ी आलोचना की है. उन्होंने कहा कि यह बजट देश की वास्तविक समस्याओं को नजरअंदाज करने वाला है. इसमें युवाओं, किसानों और अर्थव्यवस्था के प्रमुख मुद्दों के लिए कोई बात नहीं की गई है

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने केंद्रीय बजट 2026-27 को किसान, महिला, गरीब और युवा केंद्रित बताया है. उन्हों...
01/02/2026

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने केंद्रीय बजट 2026-27 को किसान, महिला, गरीब और युवा केंद्रित बताया है. उन्होंने इसे विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला दूरदर्शी कदम कहा. बजट में सर्वांगीण विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार, कृषि मजबूती और सामाजिक क्षेत्रों पर जोर दिया गया है. जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल और प्रदेश महासचिव सौरभ निधि ने भी इसे आशाओं और उपलब्धियों से भरा बजट बताया, जो युवाओं, महिलाओं और किसानों को समर्पित है.

शिक्षा के बिना विकास नामुमकिन, धार्मिक और मॉडर्न शिक्षा पर ज़ोर, दारुल उलूम अज़ीजया विरार का अजीमुश शान ईजलासे आम व तालि...
01/02/2026

शिक्षा के बिना विकास नामुमकिन, धार्मिक और मॉडर्न शिक्षा पर ज़ोर, दारुल उलूम अज़ीजया विरार का अजीमुश शान ईजलासे आम व तालिमी विदरी कॉन्फ्रेंस

सीतामढ़ी ज़िले के नानपुर ब्लॉक के बिरार गांव में मौजूद धार्मिक और मॉडर्न शिक्षा की जानी-मानी संस्था दारुल उलूम अज़ीज़िया बिरार की तरफ़ से एक दिवसिय इजलास और एजुकेशनल अवेयरनेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस कॉन्फ्रेंस में इलाके के जाने-माने विद्वान, बड़े शेख, शायर, समाजसेवी, राजनीतिक हस्तियां और बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए, जिससे पूरा माहौल ज्ञान और जागरूकता से भर गया।

कॉन्फ्रेंस का मकसद धार्मिक और मॉडर्न शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देना, नई पीढ़ी में एजुकेशनल अवेयरनेस जगाना और समाज में नैतिक और सामाजिक सुधार की भावना को बढ़ावा देना था। वक्ताओं ने अपने भाषणों में कहा कि शिक्षा ही देशों के विकास की असली चाबी है और धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ मॉडर्न साइंस को सीखना आज के समय की एक बड़ी ज़रूरत है।

इस मौके पर बाजपट्टी के पूर्व MLA मुकेश कुमार यादव और सरसंड के पूर्व MLA सैयद अबू दुजाना मौजूद थे। उन्होंने दारुल उलूम अज़ीज़िया की एजुकेशनल सिस्टम की तारीफ़ की और लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को शिक्षा के गहनों से सजाएं और एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन को बढ़ावा देने में पूरा सहयोग करें।

प्रोग्राम को भारत के मशहूर और जाने-माने नकीब, बाबर अशरफ़ी ने बहुत ही अच्छे और दिल को छू लेने वाले तरीके से प्रोग्राम को चलाया, जिससे ऑडियंस बहुत खुश हुई। वहीं, मशहूर इस्लामिक शायर, बातिन फ़ैज़ी ने अपने असरदार शब्दों से महफ़िल में जान डाल दी और ऑडियंस से खूब तारीफ़ बटोरी।

आखिर में, इंस्टीट्यूशन के अधिकारियों ने जलसे में आए सभी खास मेहमानों, जानकारों, शायरों और हिस्सा लेने वालों का शुक्रिया अदा किया और यह पक्का इरादा जताया कि दारुल उलूम अज़ीज़िया बिरार भविष्य में भी धार्मिक और आजकल की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अपनी सर्विस जारी रखेगा जसलसा दुआ के साथ खत्म हुई।

जानिये बजट 2026 की बड़ी बातें  | Nirmala Sitharaman |
01/02/2026

जानिये बजट 2026 की बड़ी बातें

| Nirmala Sitharaman |

01/02/2026

आज 1 फरवरी को बजट पेश करने से पहले सरकार ने आम लोगों को झटका दिया है। सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ा दिया है

अगर आप सिगरेट या पान मसाला के शौकीन हैं, तो आज से आपकी जेब पर असर पड़ने वाला है. सरकार ने इन उत्पादों पर 40% जीएसटी के स...
01/02/2026

अगर आप सिगरेट या पान मसाला के शौकीन हैं, तो आज से आपकी जेब पर असर पड़ने वाला है. सरकार ने इन उत्पादों पर 40% जीएसटी के साथ नया उत्पाद शुल्क और हेल्थ सेस लागू कर दिया है. 3 सितंबर 2025 को किए गए बदलाव के बाद अब 1 फरवरी से पान मसाला, खैनी और गुटखा जैसे तंबाकू उत्पादों पर 40% GST लगेगा. अभी तक इन पर 28% GST के साथ 'कंपनसेशन सेस' लगता था. सिगरेट पर उसकी लंबाई के आधार पर नई एक्साइज ड्यूटी भी लागू होगी, ₹2.05 से लेकर ₹8.5 प्रति स्टिक तक ये एक्साइज ड्यूटी लगेगी. इसके अलावा तंबाकू उत्पादों की तरह सिगरेट पर 40% GST भी लगेगा. हालांकि बीड़ी पर राहत देते हुए जीएसटी को 18% कर दिया गया है.

***co

दारुल उलूम आजिजया बिरार सीतामढ़ी
01/02/2026

दारुल उलूम आजिजया बिरार सीतामढ़ी

अयोध्या जनकपुर की राह होगी आसान  जानकी पथ के लिए सीतामढ़ी के 35 गांव की सूची जारी
01/02/2026

अयोध्या जनकपुर की राह होगी आसान
जानकी पथ के लिए सीतामढ़ी के 35 गांव की सूची जारी

01/02/2026

Address

Pupri
Pupri
843320

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sitamarhi live 24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share