31/03/2014
राजबाग युवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में छात्रावास मैदान में दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन अध्यक्ष प्रो. राज कुमार गुप्ता ने झंडोत्तोलन कर किया। प्रथम दिन मैच में जिला व प्रखंड स्तरीय बालक वर्ग में एक हजार मीटर दौड़ में राज कुमार प्रथम, सोनू कुमार द्वितीय व तृतीय स्थान पर रमेश कुमार रहे। 600 मीटर दौड़ में प्रथम राधे श्याम, द्वितीय निक्की कुमार, तृतीय कृष्ण कुमार रहे। इस अवसर पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का दूसरा इवेंट रविवार को आयोजित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता आयोजन समिति के चैयरमैन मो. शाकिर हुसैन ने की। मो. शौकत अली के नेतृत्व में नेशनल पब्लिक स्कूल के कैंडेटों का शानदार मार्च पास्ट व बाइक पर राष्ट्रीय तिरंगा के साथ प्रदर्शन किया गया। मौके पर ं विभिषण चौधरी, राज कुमार मंडल, मो. सईद, हेमंत शुक्ला, शिवचन्द्र मिश्र, नेसार अहमद, अमरेन्द्र पांडेय, कुंदन कुमार, शंभू कर्ण, मो. अमीरूल, कंचन सोनू, देवेन्द्र मिश्र, टीपू सुल्तान, एहसान दानिश, नौशाद खान मौजूद थे। धनंजय चौधरी, नागेश्वर कुमार व दीपक पंडित ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अतुल कुमार ने किया।