Koshi Alok News TV

Koshi Alok News TV सामाजिक,सांस्कृतिक,राजनीतिक एवं जनहित से जुड़ी संचारित..
(3)

31/07/2026

समान काम, समान वेतन दो'... पूर्णिया में सफाई कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन...

31/07/2026

पटना में यातायात में तैनात अधिकारी हो जाएं सावधान अब वाहनों में बैठकर नहीं करें पेपर जांच,सिपाही हवलदार या ASI ऐसा करते पाए गए तो होगी करवाई

31/07/2026

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो० सोहेल ने बताया कि 'सहयोग शिविर' मुख्यमंत्री की एक अभिनव पहल है, जिसके माध्यम से लाखों लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया है।

31/07/2026

पप्पू यादव का 'साधु अवतार': संसद में दानपेटी लेकर किया अनोखा प्रदर्शन!




बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार हुए जनशक्ति जनता दल अध्यक्ष तेज प्रताप यादव बेउर जेल से रिहा होने के 72 घंटे बाद सीएम सम्राट...
31/07/2026

बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार हुए जनशक्ति जनता दल अध्यक्ष तेज प्रताप यादव बेउर जेल से रिहा होने के 72 घंटे बाद सीएम सम्राट को थैंक्यू कहा. उन्होंने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को धन्यवाद देते हुए तंज कसा कि जेल भेजकर सरकार ने उन्हें जनता के बीच और मजबूत बना दिया...

#बिहार_न्यूज़ #बिहार

संसद परिसर में विपक्ष ने एक अनोखे राजनीतिक ड्रामे के ज़रिए सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इस शॉर्ट प्ले में सांसद प...
31/07/2026

संसद परिसर में विपक्ष ने एक अनोखे राजनीतिक ड्रामे के ज़रिए सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इस शॉर्ट प्ले में सांसद पप्पू यादव पुजारी के रूप में नज़र आए. विरोध जताते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दानपात्र में चंदा डाला, जिसके बाद पुजारी बने पप्पू यादव अयोध्या सांसद के पैर छूते हुए दिखाई दिए….

पेपर लीक कानून में संशोधन और छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासत तेज हो गई है। लोकसभा में विपक्ष के न...
31/07/2026

पेपर लीक कानून में संशोधन और छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासत तेज हो गई है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि सरकार छात्रों को डराने, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने लिखा, “पीएम मोदी और अमित शाह, आप Gen Z को डराकर चुप नहीं करा सकते। पहले उनकी हड्डियां तोड़ीं, अब उन पर एफआईआर दर्ज की जा रही है और उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स हटाए जा रहे हैं।”

#बिहार_न्यूज़ #बिहार

31/07/2026

बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवरियों के लिए खुला निःशुल्क पूर्णिया सेवा शिविर, मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री दिलीप जायसवाल और मेयर विभा कुमारी ने किया भव्य उद्घाटन...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों से पहले बीजेपी नेता मृत्युंजय तिवारी ने दावा किया कि पार्टी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन...
31/07/2026

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों से पहले बीजेपी नेता मृत्युंजय तिवारी ने दावा किया कि पार्टी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा की बड़ी जीत होगी और विरोधियों की जमानत जब्त हो जाएगी. उन्होंने जनता का आभार जताया. हालांकि, कई एग्जिट पोल में जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर को बढ़त दिखाई गई है. बांकीपुर सीट पर 34.24% मतदान हुआ था. इस सीट के नतीजे 3 अगस्त को घोषित किए जाएंगे.

#बांकीपुर_उपचुनाव #बांकीपुर_सीट #बांकीपुरविधानसभाक्षेत्र

बांका में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि शिक्षक विद्यालय पहुंचने पर कक्षा जाने से पूर्व अपना मोबाइल प्रधानाध्...
31/07/2026

बांका में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि शिक्षक विद्यालय पहुंचने पर कक्षा जाने से पूर्व अपना मोबाइल प्रधानाध्यापक को जमा कर दें. मोबाइल लेकर कक्षा में जाने पर कई बार फोन आ जाने पर कक्षा में अक्सर व्यवधान आ जाता है. इससे उनके साथ उनके बच्चों की भी परेशानी बढ़ती है. मेरा अनुरोध है कि शिक्षक खुद इस नियम का पालन करें. इस संबंध में विभाग को कोई आदेश जारी नहीं करना पड़े. उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत तमाम शिक्षा अधिकारियों की बांका परिसदन में बैठक लेते हुए कहा कि शिक्षा अधिकारी पहले शिक्षकों से इस संबंध में एक अनुरोध करें...

Address

Purnia, BR, India
Purnea
854301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Koshi Alok News TV posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Koshi Alok News TV:

Shortcuts

Share