24/12/2023
प्रेस विज्ञप्ति
विश्वकर्मा समाज को राजनीतिक भागीदारी नहीं, सत्ता चाहिए : मुकुल आनंद
पूर्णिया : जिला स्थित जननायक कर्पूरी सभागार में भारतीय विश्वकर्मा महासंघ की एक दिवसीय जिला सम्मेलन संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासंघ के सच्चिदानंद शर्मा तथा संचालन दिवाकर शर्मा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वकर्मा समाज के इष्टदेव भगवान विश्वकर्मा के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन कर किया गया। आगत सभी अतिथियों को माला एवम अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। भारतीय विश्वकर्मा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल आनंद ने कहा कि आज विश्वकर्मा समाज के बुनियादी मुद्दों का समाधान करने की आवश्यकता है। विश्वकर्मा समाज के नौजवानों को अब नौकरी और रोजगार चाहिए। विश्वकर्मा समाज के युवा डॉक्टर, इंजीनियर और आईएएस बनना चाहते है। समाज के लोग जब तक एमपी, एमएलए नहीं बनेंगे तब तक विश्वकर्मा समाज की अधिकार का हनन होते रहेगा। सरकार में भागीदारी से ही समाज का विकास का रास्ता खुलता है। श्री आनंद ने कहा जिसकी 2 प्रतिशत आबादी है उन्हे सत्ता में आजादी से लेकर अब तक सम्मान मिल रहा है। जबकि हम विश्वकर्मा समाज किसी का भेदभाव नहीं करते है सबका सम्मान करते है और विश्वकर्मा समाज की आबादी 10 से 12 प्रतिशत है फिर भी सत्ता में हमे जगह नहीं मिल रहा है। अब विश्वकर्मा समाज इस अपमान को बर्दास्त नही करेगी। राजनीतिक भागीदारी नहीं अब सत्ता का संघर्ष होगा।
डिप्टी मेयर पल्लवी गुप्ता ने विश्वकर्मा समाज पर प्रकाश डालते हुए कहा की विश्वकर्मा समाज का सामाजिक ढांचे का निर्माण में अहम भूमिका शुरू से रहा है। हमारा समाज तकनीक में अव्वल रहा है। हम सब के लिए प्रयोग होते है फिर भी आजादी से अब तक हम उपेक्षित है। अब हम उपेक्षित नही रह सकते है। अब आर पार की लड़ाई होगी। हमे केवल जागृत होने की जरूरत है।
शिव जी लोहार ने कहा विश्वकर्मा समाज की सामाजिक और राजनीतिक ताकत बनाने का जो प्रयास कर रहे है उसी का नतीजा है कि लोग विश्वकर्मा की चर्चा दिल्ली मे कर रहे हैं और अपने पार्टियों में तवज्जो एवं सम्मान देने लगे। इससे पहले विश्वकर्मा समाज को सम्मान क्यों नहीं मिलता था। सुजाता शर्मा ने समाज की एकता पर बल देते हुए कहा किसी भी समाज की शक्ति उस समाज की संगठन पर निर्भर करती है। युवाओ एवम महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा संगठन से जोड़े एवम विस्तार करे। प्रदेश संयुक्त सचिव विद्या भूषण शर्मा ने कहा की विश्वकर्मा समाज भौतिक संसाधन जुटाना ही अधिक जरूरी समझता है। जबकि समाज की हित उसके चेतना में है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामशंकर शर्मा ने कहा की शिक्षित समाज ही अपने समाज को मजबूत बनाता है। इसलिए समाज को शिक्षा के प्रति प्रेरित करे। नगर सचिव प्रमोद शर्मा ने कहा अब हम विश्वकर्मा समाज उपेक्षा का शिकार नही होंगे। हम अपने नेता मुकुल आनंद के नेतृत्व में आर पार की लड़ाई की साक्षी बनेगें। अध्यक्ष जी का जब भी आह्वान होगा चाहे कृष्ण मेमोरियल हॉल भरने का हो, चाहे गांधी मैदान भरने का हो पूरी ताकत लगा देंगे। वही मौके पर प्रो पूनम मनी शर्मा, संगठन सचिव भिखारी शर्मा, डिप्टी मेयर प्रतिनिधि भोला शर्मा, पवन शर्मा, जिला सचिव भोला शर्मा, जिला उपाध्यक्ष यशवंत शर्मा, उपेंद्र शर्मा (सोनमा), रुदल शर्मा, कोषाध्यक्ष महेंद्र शर्मा, समाजसेवी बबलू शर्मा, रूपौली प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।