08/10/2025
चुनावी सर गर्मी काफी तेज है एनडीए हो या महागठबंधन सभी पार्टियां अभी सीट शेयरिंग को लेकर माथापच्ची कर रही है किंतु इस बीच उम्मीदवार अपनी दावेदारी मजबूती के साथ रखने के लिए भरपूर माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं खासतौर से पूर्णिया सदर सीट की बात करें तो यहां एनडीए से चुनावी मैदान में उम्मीदवारों की एक लंबी सूची है किंतु इसी बीच एक युवा चेहरा अंबुज भारद्वाज ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए सबको चौंका दिया है हालांकि अंबुज भारद्वाज पूर्णियाँ के रहने के बावजूद भी पूर्णिया की राजनीति में अभी सक्रिय नहीं है और ये दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के टेक्निकल सेल को हैंडल करते हैं। जिसके कारण उनकी नजदीकि़ियां बीजेपी के कई बड़े-बड़े नेताओं से है और इनका दावा है कि पूर्णिया सदर सीट से उम्मीदवारों की शार्ट लिस्ट में उनका नाम सबसे ऊपर है। क्योंकि पार्टी इस बार एक्सपेरिमेंट करना चाहती है। ये हो भी सकता है कि पार्टी इनके माध्यम से थर्मामीटर लगाकर सभी उम्मीदवारों की स्थिति को आंकने की कोशिश कर रही हो किंतु इतना तो सत्य है कि जितने भी लोग उम्मीदवारी की होड़ में है जब तक टिकट नहीं मिल जाता है उनका कॉन्फिडेंस लेवल कभी नहीं बढ़ेगा, दिखाने के लिए वे भले ही दावे कुछ भी ठोकें। वही हाल और गठबंधन एवं और राजनीतिक बड़ी पार्टियों में भी दिख रही है किंतु पूर्णिया सदर सीट जो कि बीजेपी की सुरक्षित सीट मानी जाती है यहां से अंबुज भारद्वाज ने यह दावा ठोक कर लोगों को काफी चौंका दिया है।