ALOK News BIHAR 24x7

ALOK News BIHAR 24x7 Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from ALOK News BIHAR 24x7, Media/News Company, Purnea.

04/10/2026

#9वीं जिला स्तरीय रोड साइकिलिंग चैम्पियनशिप–2026 का हुआ सफल समापन, चाणक्य स्टडी प्वाइंट बना ओवरऑल चैंपियन
पहले चरण में S.K मिशन स्कूल के बालक बालिकाओं ने सात बच्चों ने फर्स्ट सेकंड थर्ड का पुरस्कार लिया

#पूर्णिया, 4 अक्टूबर 2026।
पूर्णिया जिला साइकिलिंग संघ द्वारा आयोजित 9वीं जिला स्तरीय रोड साइकिलिंग चैम्पियनशिप–2026 का रविवार को उत्साह, जोश एवं खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक समापन हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों से आए बालक एवं बालिका साइकिलिस्टों ने विभिन्न आयु वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। खिलाड़ियों ने पूरे अनुशासन, उत्साह एवं खेल भावना के साथ हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सर्वप्रथम राष्ट्रीय गान के पश्चात मुख्य अतिथि श्री रविशंकर झा वरीय उप समाहर्ता के द्वारा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। उपस्थित अतिथि में डॉ दिनेशश्वर,रहमान जी, नैना प्रसाद, कंचन जी, ब्यूटी रूबी, सोनिया जी,S K मिशन स्कूल से अनुभव कीर्ति,और उनके शिक्षक

पुरस्कार वितरण
मुख्य अतिथि एवं अतिथियों द्वारा विभिन्न वर्गों के विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए निरंतर मेहनत एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन के परिणाम

कैडेट–1 वर्ग

🥇 स्वर्ण पदक: इल्हाम रियाज़ — एस.के. मिशन
🥈 रजत पदक: आर्यन कुमार — चाणक्य स्टडी प्वाइंट
🥉 कांस्य पदक: एम.डी. हुजैफ — सेंट पीटर्स

कैडेट–2 वर्ग

🥇 स्वर्ण पदक: कुमार प्रियांशु प्रताप — ब्राइट करियर
🥈 रजत पदक: रुद्रांश मोहन — ब्राइट करियर
🥉 कांस्य पदक: ऋतुराज पाल — पूर्णिया हाई स्कूल

युवा बालिका वर्ग

🥇 स्वर्ण पदक: लारेब फातमा — सेंट पीटर्स
🥈 रजत पदक: यशोदा कुमारी — चाणक्य स्टडी प्वाइंट
🥉 कांस्य पदक: कोमल कुमारी — चाणक्य स्टडी प्वाइंट

युवा बालक वर्ग

🥇 स्वर्ण पदक: आरव कुमार — सेंट पीटर्स
🥈 रजत पदक: विक्रांत कुमार — बिजेंद्र पब्लिक स्कूल
🥉 कांस्य पदक: दिवेश माधव — एस.आर. डी.ए.वी.

सब-जूनियर बालक वर्ग

🥇 स्वर्ण पदक: अमन कुमार मिश्रा — एस.आर. डी.ए.वी.
🥈 रजत पदक: विष्णु कुमार गुप्ता — जिला स्कूल
🥉 कांस्य पदक: रोहन शर्मा — बिजेंद्र पब्लिक स्कूल

सब-जूनियर एवं जूनियर एवं सीनियर बालिका वर्ग

🥇 स्वर्ण पदक: साक्षी कुमारी — चाणक्य स्टडी प्वाइंट
🥈 रजत पदक: गायत्री कुमारी — चाणक्य स्टडी प्वाइंट
🥉 कांस्य पदक: आंचल कुमारी — चाणक्य स्टडी प्वाइंट

जूनियर बालक वर्ग

🥇 स्वर्ण पदक: देव कुमार — बिजेंद्र पब्लिक स्कूल

चाणक्य स्टडी प्वाइंट बना ओवरऑल चैंपियन

दो दिवसीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए चाणक्य स्टडी प्वाइंट ने सर्वाधिक सफलता हासिल कर ओवरऑल चैंपियन की ट्रॉफी अपने नाम की।

वहीं एस.के. मिशन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल रनर-अप का खिताब हासिल किया।

🏆 ओवरऑल चैंपियन: चाणक्य स्टडी प्वाइंट
🏆 ओवरऑल रनर-अप: एस.के. मिशन

दोनों विद्यालयों को उनकी उत्कृष्ट खेल उपलब्धि के लिए ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

आयोजन में संघ के सदस्यों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

चैम्पियनशिप के सफल आयोजन में पूर्णिया जिला साइक्लिंग संघ के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन की तैयारियों से लेकर प्रतियोगिता के संचालन, खिलाड़ियों की व्यवस्था, मार्ग प्रबंधन, तकनीकी व्यवस्था एवं पुरस्कार वितरण तक संघ के सदस्यों ने सक्रिय रूप से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

डॉ. आलोक,डॉ अंगद, सुदर्शन जी, विजय शंकर, नवीन सिंह,कृष्णा जी, राजू झा, निशित, राकेश कुमार पवन, अमित, राजीव रंजन, नंदकिशोर, कृष्णा, अनिल लोहिया, सुनील लोहिया, आलोक लोहिया, शशांक शेखर, एस.के. सरोज,परिमल सिंह, आदित्य केजरीवाल, आदित्य कर्ण, निर्मल जैन, प्रमोद पंसारी, तोफिक आलम,मुरारी सिंह, अरविंद झा,भूषण,मनीष, राजा,रूबी सिंह, श्री राम सेवा संघ ,NCCके अन्य सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।पूर्णिया यातायात एंव NHAI के लोगों का सहयोग कबीले तारीफ रहा।

संघ के पदाधिकारियों ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों, विद्यालयों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। संघ ने कहा कि जिले में साइकिलिंग खेल को बढ़ावा देने तथा नई प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।

दो दिवसीय 9वीं जिला स्तरीय रोड साइकिलिंग चैम्पियनशिप–2026 के सफल आयोजन के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ।

पूर्णिया जिला साइकिलिंग संघ
पूर्णिया, बिहार

04/10/2026

#बाढ़ पीड़ित का दर्द बांटने पहुंचे पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव

04/10/2026

#पुरुष हॉकी टीम: भारतीय पुरुष टीम ने
फाइनल में मलेशिया को 5-1 से हराकर
लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स का खिताब
अपने नाम किया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने
इस मैच में दो गोल दागे।
#महिला हॉकी टीम: भारतीय महिला टीम ने
#चीन को 1-0 से हराकर 44 साल बाद एशियन
गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है।
ओलंपिक कोटा: दोनों ही टीमों ने स्वर्ण पदक
जीतने के साथ ही 2028 लॉस एंजिल्स
ओलंपिक के लिए सीधा क्वालीफाई कर
लिया है।रिकॉर्ड: दिग्गज खिलाड़ी मनप्रीत सिंह
एशियाई खेलों में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाले
पहले भारतीय हॉकी खिलाड़ी बन गए हैं।
​ ​ ​ ​ ​ ​ ​ ​

04/10/2026

साइकिलिंग प्रतियोगिता का आज दूसरा दिन

 #सारण जिले के मकेर में बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनका हालचाल जाना और उनकी परेशानियों को करीब से समझा। बाढ़ ...
03/10/2026

#सारण जिले के मकेर में बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनका हालचाल जाना और उनकी परेशानियों को करीब से समझा। बाढ़ ने कई परिवारों के सामने जीवन और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी गंभीर चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों की पीड़ा सुनना और उनके साथ खड़ा रहना हमारा दायित्व है। राहत एवं आवश्यक सहायता को लेकर स्थानीय लोगों से जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। आपदा की इस घड़ी में कोई भी परिवार खुद को अकेला न समझे, इसके लिए लगातार प्रयास जारी रहेगा।

03/10/2026
03/10/2026

#बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हेलीकॉप्टर से करें दौरा तो वही पूर्णिया सांसद पप्पू यादव नदी नदी और बाढ़ पीड़ित के बीच पहुंच कर रहे हैं आर्थिक मदद

03/10/2026

9वा जिला स्तरीय रोड साइकलिंग प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि
पूर्णिया डीआईजी के द्वारा राष्ट्रीय गान के साथ उद्घाटन किया गया

9वा जिला स्तरीय रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता बिलोरी में किया किया गया
03/10/2026

9वा जिला स्तरीय रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता बिलोरी में किया किया गया

Address

Purnea
854301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ALOK News BIHAR 24x7 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share