Shankh Times News Live

Shankh Times News Live खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें / 9473449751/ 9570578016

जीडी गोयनका स्कूल में SSP डॉ. शौर्य सुमन का प्रेरक संवाद, विद्यार्थियों को दिया सफलता और राष्ट्रसेवा का मंत्रपूर्णिया। ज...
10/10/2026

जीडी गोयनका स्कूल में SSP डॉ. शौर्य सुमन का प्रेरक संवाद, विद्यार्थियों को दिया सफलता और राष्ट्रसेवा का मंत्र
पूर्णिया। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया में 10 अक्टूबर 2026 को कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष प्रेरणादायक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के ओपेरा हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्णिया के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. शौर्य सुमन, आईपीएस, मुख्य अतिथि तथा सदर डीएसपी श्री अभिनव पाराशर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। अधिकारियों के अनुभवों और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के पारंपरिक तिलक एवं आरती के साथ स्वागत से हुई। इसके बाद विद्यालय के अंग्रेजी शिक्षक बिक्रम नायक ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत करते हुए अतिथियों का अभिनंदन किया।
अपने संबोधन में SSP डॉ. शौर्य सुमन ने विद्यार्थियों के साथ अपनी शैक्षणिक यात्रा और भारतीय पुलिस सेवा में चयन तक के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि स्पष्ट लक्ष्य, निरंतर मेहनत, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर जीवन में बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। उनकी शैक्षणिक और प्रशासनिक यात्रा विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी।
उन्होंने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने, अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए आत्मविश्वास, ईमानदारी, निरंतर प्रयास और नैतिक मूल्यों का पालन बेहद जरूरी है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
प्रश्नोत्तर सत्र बना कार्यक्रम का खास आकर्षण
कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। उन्होंने करियर निर्माण, सफलता, जीवन की चुनौतियों और सही निर्णय लेने जैसे विषयों पर सवाल पूछे। SSP डॉ. शौर्य सुमन ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का जवाब देते हुए उन्हें व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया। इस संवाद से विद्यार्थियों को भविष्य की योजनाओं को लेकर नई दिशा और प्रेरणा मिली।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. पीयूष अग्रवाल, वाइस चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता, निदेशक-प्रधानाचार्या सुश्री पुलोमा नंदी, उप-प्रधानाचार्य राज कुमार दास एवं प्रशासक प्रीतम दास ने SSP डॉ. शौर्य सुमन और DSP अभिनव पाराशर को स्मृति-चिह्न, शॉल एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया।
विद्यालय प्रबंधन ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर वास्तविक जीवन के अनुभवों से सीखने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और अपने भविष्य के प्रति गंभीर बनने का अवसर प्रदान करते हैं।
यह प्रेरणादायक संवाद विद्यार्थियों के लिए यादगार साबित हुआ। कार्यक्रम ने उन्हें लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने और समाज तथा राष्ट्र के विकास में सकारात्मक योगदान देने का संदेश दिया।

09/10/2026

पूर्णिया में चुनाव आयोग के खिलाफ महागठबंधन का प्रदर्शन! पैदल मार्च निकाल फूंका चुनाव आयुक्त का पुतला, इस्तीफे की उठाई मांग
#पूर्णिया #महागठबंधन #चुनावआयोग #चुनावआयुक्त #विरोधप्रदर्शन #पैदलमार्च #बिहारन्यूज

जी.डी. गोयनका स्कूल, पूर्णिया में दो दिवसीय वार्षिक ऑडिट संपन्न, ग्रुप मुख्यालय की टीम ने व्यवस्थाओं की सराहना कीपूर्णिय...
08/10/2026

जी.डी. गोयनका स्कूल, पूर्णिया में दो दिवसीय वार्षिक ऑडिट संपन्न, ग्रुप मुख्यालय की टीम ने व्यवस्थाओं की सराहना की
पूर्णिया, 8 अक्टूबर 2026। जी.डी. गोयनका स्कूल, पूर्णिया में जी.डी. गोयनका स्कूल ग्रुप मुख्यालय, नई दिल्ली की तीन सदस्यीय विशेषज्ञ टीम द्वारा 7 एवं 8 अक्टूबर को दो दिवसीय वार्षिक ऑडिट संपन्न किया गया। ऑडिट का उद्देश्य विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था, आधारभूत संरचना, विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं और विभिन्न व्यवस्थाओं का व्यापक मूल्यांकन करते हुए निर्धारित गुणवत्ता मानकों की समीक्षा करना था।
ग्रुप मुख्यालय से पहुंची ऑडिट टीम में दल प्रमुख सुश्री रवीण पांडे, सुश्री मोनिका नंदा एवं सुश्री नलिनी गौतम शामिल थीं। टीम ने दो दिनों के दौरान विद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं और गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण किया।
ऑडिट के दौरान कक्षा-कक्ष, शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया, परिवहन व्यवस्था, कैफेटेरिया, खेल सुविधाएं, आधारभूत संरचना, स्वच्छता एवं रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली का गहन मूल्यांकन किया गया। कक्षाओं में प्रत्यक्ष अवलोकन के जरिए शिक्षण की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की सहभागिता और कक्षा प्रबंधन का भी आकलन किया गया।
ऑडिट के बाद टीम ने विद्यालय के समग्र प्रदर्शन पर संतोष जताते हुए शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन, स्वच्छता, सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली, आधारभूत सुविधाओं, परिवहन व्यवस्था, कैफेटेरिया और खेल सुविधाओं की विशेष सराहना की। टीम ने कहा कि विद्यालय निर्धारित आवश्यक मानकों पर खरा उतर रहा है और कई क्षेत्रों में अपेक्षित मानकों से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।
निरीक्षण दल ने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों, नवाचारपूर्ण पहलों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी प्रशंसा की। शिक्षकों के समर्पण, प्रतिबद्धता और विद्यार्थियों के प्रति संवेदनशीलता को टीम ने विशेष रूप से सराहा।
शिक्षकों के लिए आयोजित हुआ कार्यशाला एवं फीडबैक सत्र
ऑडिट के बाद विद्यालय के सभी शिक्षकों के लिए कार्यशाला एवं फीडबैक सत्र का आयोजन किया गया। ऑडिट टीम के सदस्यों ने अपने अनुभव और विशेषज्ञता साझा करते हुए प्रभावी शिक्षण, विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता, नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों और शिक्षकों के निरंतर व्यावसायिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए। यह सत्र शिक्षकों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा।
विद्यालय की निदेशक-प्रधानाचार्या श्रीमती पुलोमा नंदी ने कहा कि ग्रुप मुख्यालय की टीम द्वारा विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना पूरे विद्यालय परिवार के लिए उत्साहवर्धक है। उन्होंने कहा कि ऑडिट टीम से मिले सुझाव भविष्य में विद्यालय को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
वहीं विद्यालय के चेयरमैन डॉ. पीयूष अग्रवाल ने कहा कि जी.डी. गोयनका स्कूल, पूर्णिया का लक्ष्य हमेशा उत्कृष्टता के उच्चतम मानकों को स्थापित करना रहा है। विशेषज्ञ टीम द्वारा विद्यालय को निर्धारित मानकों पर खरा और कई क्षेत्रों में अपेक्षाओं से बेहतर पाया जाना पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है।
ऑडिट के सफल समापन पर विद्यालय प्रबंधन ने ग्रुप मुख्यालय, नई दिल्ली की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रबंधन ने कहा कि टीम की रचनात्मक प्रतिपुष्टि और विशेषज्ञ सुझाव विद्यालय की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने में सहायक होंगे। सकारात्मक प्रतिक्रिया से विद्यालय परिवार का मनोबल बढ़ा है और विद्यालय ने उत्कृष्टता, नवाचार, अनुशासन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अपने संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता दोहराई।

08/10/2026

यूरोकिड्स गुलाबबाग में दान उत्सव, नन्हे विद्यार्थियों ने जरूरतमंदों के बीच बांटी खाद्य सामग्री और किराना सामान
#पूर्णिया #यूरोकिड्स_गुलाबबाग #दान_उत्सव

08/10/2026

पूर्णिया विमेंस चैलेंजर्स लीग पर महाकाली ऐवेंजर्स का कब्जा, फाइनल में विद्याविहार वाइकिंग्स को 3 विकेट से हराकर बनी चैंपियन 🏏🏆

07/10/2026

पूर्णिया में प्रशांत किशोर ने भरी हुंकार, डॉ. रजनीश रंजन के लिए मांगा वोट; शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार युवाओं को नौकरी का किया वादा
#शिक्षक #रोजगार #पूर्णिया #कोसीस्नातक निर्वाचनक्षेत्र

06/10/2026

पूर्णिया में डॉ. वंदना कुमारी ने निर्दलीय MLC चुनाव का दाखिल किया पर्चा, बोलीं—हर मोर्चे पर लड़ूंगी स्नातकों के हक की लड़ाई
#पूर्णिया #डॉवंदनाकुमारी ुनाव #कोसीस्नातक #निर्दलीय #नामांकन #स्नातकोंकीआवाज #बिहार

06/10/2026

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से AAP समर्थित डॉ. मैथ्यू एन. देव ने किया नामांकन, बोले—स्नातक युवाओं के हक और अधिकार की लड़ाई को देंगे मजबूती

05/10/2026

पूर्णिया में SIR पर डिप्टी मेयर पल्लवी गुप्ता का बड़ा बयान, राहुल गांधी के बयान को बताया सिरे से गलत

05/10/2026

🔴 LIVE | Purnea Women’s Challengers League 🏏 | Support VVGI Watch the Purnea Women’s Challengers League LIVE from DSA Ground, Purnea! 🏏🔥
💙 Proudly Supported by Vidya Vihar Group of Institutions (VVGI)
Join us in celebrating and supporting the talented women cricketers of Purnea and the spirit of women’s cricket.📍 VVRS Ground, Purnea Shankha Times News live

Address

SHANKH TIME NETWORK PRIVATE LIMITED. Ford Company Chowk, Near Grand Imperial Hotel
Purnea
854301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shankh Times News Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share