28/07/2021
जानेमाने समाजसेवी विकास चंद्र उर्फ गुड्डू बाबा पहुचे गुलाबबाग।
लगातार जनहित के मुद्दे उठाकर सरकार की आखे खोलने वाले प्रख्यात समाजसेवी विकासचंद्र उर्फ गुड्डू बाबा पहुचे गुलाबबाग के समाजसेवी भरत कुमार भगत के यहा,दरसल गुड्डू बाबा ने पूर्णियाँ के जिला परिषद कार्यालय से जिले मे जिला परिषद की जमीन संबंधी सुचना मांगा था।जिसपर जिला परिषद पूर्णियाँ की तरफ से 100 रूपया नगदी नजारत मे जमा करने का आदेश दिया गया था,जिसपर खुद गुड्डू बाबा पूर्णियाँ जिला परिषद कार्यालय पहुचकर नगद जमा किया और जानकारी मांगी,जिसपर जिला परिषद की तरफ से डाक द्वारा सुचना देने की बात बताई गई।गुड्डू बाबा ने समाजसेवी भरत भगत के निवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया ,जिसमे गुड्डू बाबा ने बताया की पूरे बिहार मे जिला परिषद की जमीन का बंदरबांट जमीन ब्रोकर के द्वारा कर दिया गया है।मेरा काम सरकार को जगाना है,इसलिए मैने पूरे बिहार के जिला परिषद कार्यालयो से जिला परिषद की जमीन संबंधी सुचना मांगा है,इस संदर्भ मे पूर्णियाँ आना परा।गुड्डू बाबा ने कहा की गुलाबबाग की मंडी के जर्जर स्थिति की खबर से आहत हूँ,लाखो लोगो को रोजगार देने वाला गुलाबबाग मंडी नर्क मे तब्दील हो गया है,बाबा ने मंडी पहुचाकर व्यापारियों और मजदूरों का हाल जाना ।मंडी के व्यापारियों ने कहा की बरसात के मौसम मे मंडी डुब जाता है,कौई देखने वाला नही,चौताल मे पानी चुता है कौई रखरखाव नही है,वही मंडी मे काम कर रहे मजदूरों ने बताया की मजदूरों को बुनियादी जरूरत भी नही मिल पा रही है।म़डी मे पीने के पानी की व्यवस्था नही है,कौई रैनबसेरा नही है,मजदूरों का बुरा है।जिसपर गुड्डू बाबा ने वहां के व्यापारियों को और मजदूरों को आश्वासन दिया की जल्द ही इस मुद्दे को लेकर सरकार को पत्र लिखेंगे और जरूरत पड़ी तो हाईकोर्ट के शरण मे जाएगें।इस मौके पर दर्जनों व्यापारी ओर मजदूर उपस्थित थे।