Awaaz 24 News

Awaaz 24 News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Awaaz 24 News, Media/News Company, Awaaz 24 Media and Entertainment Pvt Ltd. H. M. R-9, Housing Colony, Near indira Park Girija Chowk, India, contact: +91 9199922864 Email awaaz24news@gmail. com, Purnea.
(1)

"Awaaz 24 News बिहार सहित देश विदेश के हिंदीभाषी पाठकों के लिए हम पेश करतें हैं उद्देश्‍यपरक एवं विश्‍वसनीय खबरें"
A unit of Awaaz 24 Media And Entertainment Pvt.Ltd. | Bihar | india |

10/09/2026

#बिहार में शराबबंदी से राजस्व का बड़ा नुकसान.. मगर #शराबबंदी हो या जनसंख्या नियंत्रण इन विषयों पर जनसमर्थन और जनभावना का सम्मान जरूरी : चिराग पासवान

10/09/2026

पूर्णिया के कांड पर मीरगंज में दिखा आक्रोश,पत्रकारों पर हमले के विरोध में मशाल जुलूस निकालकर उठी कार्रवाई की आवाज!

#पूर्णिया

10/09/2026

पूर्णिया में #गोलीकांड का #मुख्य आरोपी #गिरफ्तार... #शुभम कुशवाहा गोलीकांड का मुख्य आरोपी #अयान खान गिरफ्तार, मोबाइल से बातचीत ने खोला सुपारी कांड का राज! पूर्णिया ने किया मामले पर खुलासा.

#पूर्णिया

09/09/2026

गंगा नदी में जलस्तर के वृद्धि के कारण कारी कोशी नदी का बढ़ा जलस्तर, सामुदायिक किचन के कुशल संचालन एवं जिला प्रशासन तथा आपदा प्रबंधन के पुख्ता इंतज़ाम के जायज़ा को लेकर पूर्णिया जिलापदाधिकारी अंशुल कुमार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण.


Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia-पूर्णिया District Administration, Purnea

09/09/2026

#पूर्णिया पहुँचे बीजेपी के युवा मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह,बीजेपी ने बिहार में संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े तादात में युवाओं को पार्टी में जोड़ने का काम शुरू किया.

09/09/2026

"सिगरेट पीते और 'पिस्टल' लहराते डांसर का वीडियो हुआ वायरल" बिहार में मधुबनी जिला के एक सरकारी स्कूल में जन्माष्टमी के मौके पर हुआ ऑर्केस्ट्रा,डांसर ने लहराया 'पिस्टल' जांच में निकला लाइटर, स्कूल पर बिहार शिक्षा विभाग हुआ सख्त.

 #पूर्णिया सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिताओं में विद्या विहार का शानदार प्रदर्शन, दो स्वर्ण सहित पांच पदक. आदर्श कुमार और सो...
09/09/2026

#पूर्णिया सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिताओं में विद्या विहार का शानदार प्रदर्शन, दो स्वर्ण सहित पांच पदक.

आदर्श कुमार और सोनू कुमार का सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए चयन

विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल, पूर्णिया के खिलाड़ियों ने विभिन्न सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, एक रजत एवं दो कांस्य सहित कुल पांच पदक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आदर्श कुमार एवं सोनू कुमार ने सीबीएसई राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त किया है.

*खो-खो में मिला कांस्य पदक*

03 से 07 अगस्त 2026 तक डीपीएस गिरिडीह में आयोजित सीबीएसई खो-खो क्लस्टर प्रतियोगिता में विद्यालय की अंडर-14 बालिका टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया.

टीम की सदस्य थीं—श्रेयाशी, पिहू भारती, अभिप्रिया, दर्शिता आनंद, स्वाति कुमारी, प्रियांशी कुमारी, चाहत पांडेय, प्रगति प्रकाश, सिद्धि यादव, आराध्या सिंह, अदिति राज भगत एवं रिचा कुमारी.

*टेबल टेनिस में मिला कांस्य पदक*

30 जुलाई से 01 अगस्त 2026 तक जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली, रांची में आयोजित सीबीएसई टेबल टेनिस क्लस्टर प्रतियोगिता में विद्यालय के मयंक कुमार ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया.

*एथलेटिक्स में मिलें दो स्वर्ण और एक रजत*

23 से 27 अगस्त 2026 तक विकास विद्यालय, रांची में आयोजित सीबीएसई एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता में विद्यालय के अंडर-14 खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया.

आदर्श कुमार ने 600 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक तथा 400 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया। वहीं सोनू कुमार ने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सीबीएसई राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है.

*राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन*

क्लस्टर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद आदर्श कुमार एवं सोनू कुमार अब सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल, पूर्णिया का प्रतिनिधित्व करेंगे.

*सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप*

स्थान: सुशीला देवी पब्लिक स्कूल, पटियाला
दिनांक: 15 अक्टूबर 2026 से 20 अक्टूबर 2026

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाने के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगे.

*सचिव ने खिलाड़ियों को दी बधाई*

विद्यालय के सचिव ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा, “खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण आधार हैं। खेलों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारे विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित होना हमारे लिए गर्व का विषय है। हमें विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे.”

इन उपलब्धियों में विद्यालय के स्पोर्ट्स हेड श्री अमित लकड़ा, पीटीआई श्रीमती विजया लक्ष्मी, श्री देवाशीष सरकार, श्री शादाब अकरम, सुश्री अनामिका राज एवं श्री वेद सर के मार्गदर्शन, प्रशिक्षण एवं समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

विद्यालय प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी तथा आदर्श कुमार एवं सोनू कुमार को सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार को विश्वास है कि दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाएंगे.

Vidya Vihar Residential School, Purnea Purnia-पूर्णिया District Administration, Purnea

08/09/2026

आखिर कोई यूँ ही नहीं पप्पू यादव बन जाता ....

08/09/2026

बिहार में बाढ़ की विभीषिका को लेकर सरकार मुस्तैदी से है तैयार..बिहार में बाढ़ के हालातों पर बोले केंद्रीय मंत्री ललन सिंह.

08/09/2026

भागलपुर गंगा घाट पर युवक को जंप पड़ा भारी.. फिर देखिये क्या हुआ..

Address

Awaaz 24 Media And Entertainment Pvt Ltd. H. M. R-9, Housing Colony, Near Indira Park Girija Chowk, India, Contact: +91 9199922864 Email Awaaz24news@gmail. Com
Purnea
854301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Awaaz 24 News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Awaaz 24 News:

Shortcuts

Share