26/09/2025
मैने सोचा सोशल मीडिया पे लोगों से बिहार के भविष्य के बारे में कुछ बात चित की जाए।
लेकिन यहां तो हर कोई अलग ही दुनिया मै जी रहा हैं।।
कोई मंदिर तो कोई मस्जिद बनवाने ओर तुड़वाने मै लगे हैं।
लोगों का थिंकिंग लेवल देख के सोच रहा हूं क्या दे रहे हो आपलोग अपने आने वाले पीढ़ी को।।
सिर्फ नफरत करना सिखा रहे हो.…? ये सब जानते है इण्डिया एक धर्म निरपेक्ष देश है , यहां सभी धर्मों के लोग रहते है , सबका सम्मान करो , मिलके एक साथ रहो , आगे बढ़ो ।
यहीं तो हमारा संविधान भी कहता है ओर इंसानियत भी इसी को कहते है।।
यहां तक कि सभी प्रकारों के जीवों का भी ख्याल रखना ।।लेकिन फिर भी लड़ना है सिर्फ धर्म के लिए , मंदिर के लिए, मस्जिद के लिए ।।
Be human 👍 कभी तो अपने अंदर इंसानियत दिखाओ।।