04/07/2026
पुसद लोकल न्यूज़: सड़क बनी नाला! नवल बाबा वार्ड के लोगों की परेशानी देखिए इस वीडियो में
पुसद (लोकल न्यूज़): शहर के नवल बाबा वार्ड में नाले का पानी बाहर आने से सड़क पर जलजमाव की स्थिति बन गई है। गंदा पानी सड़क पर बहने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बहते इस पानी से इलाके में दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे बीमारियों का खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय नागरिकों की मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करे।