Raebareli Report

Raebareli Report रायबरेली रिपोर्ट टीम का उद्देश्य रायबरेली से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश करना

तबीयत बिगड़ने के बाद सोनिया गांधी गंगाराम अस्पताल में भर्ती. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अस्पताल में मौजूद.
24/03/2026

तबीयत बिगड़ने के बाद सोनिया गांधी गंगाराम अस्पताल में भर्ती. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अस्पताल में मौजूद.

24/03/2026

🎉 शुभारंभ – शौर्य क्लासेस, इंदिरा नगर, रायबरेली 🎉
आज इंदिरा नगर, रायबरेली में शौर्य क्लासेस का भव्य शुभारंभ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
यह संस्थान कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एकेडमिक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
📚 यहाँ अनुभवी शिक्षकों द्वारा बेहतर मार्गदर्शन, नियमित टेस्ट और छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
✨ हमारा लक्ष्य है हर छात्र को सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना।
💐 आप सभी अभिभावकों और विद्यार्थियों से अनुरोध है कि इस नए शैक्षणिक सफर का हिस्सा बनें और अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाएं।
🔔 शौर्य क्लासेस – सफलता की ओर एक मजबूत पहल

23/03/2026

Footwear Design and Development Institute (एफडीडीआई) फुरसतगंज, जो वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन एक राष्ट्रीय महत्व का संस्थान है, में आज आगामी प्रवेश प्रक्रिया एवं छात्र हित से जुड़ी योजनाओं को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कार्यकारी निदेशक Sunil Kumar Dwivedi ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 संस्थान के लिए अत्यंत उत्साहवर्धक रहा। इस दौरान कुल प्रवेश संख्या में 400 प्रतिशत से अधिक की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। पिछले वर्ष शुरू किए गए एमबीए इन रिटेल मर्चेंडाइज कोर्स की सभी 30 सीटों पर शत-प्रतिशत नामांकन हुआ, जो छात्रों के बढ़ते रुझान को दर्शाता है।
उन्होंने बताया कि नए सत्र में संस्थान अपनी प्रगति को और तेज करने के लिए तैयार है। इस वर्ष “स्कूल ऑफ लेदर गुड्स एंड एक्सेसरीज़ डिज़ाइन” की शुरुआत की जा रही है, जिसके अंतर्गत 4 वर्षीय “लेदर लाइफस्टाइल एंड प्रोडक्ट डिज़ाइन” कोर्स 30 सीटों के साथ शुरू होगा। साथ ही, एमबीए कोर्स में छात्रों की मांग को देखते हुए 10 सीटों की वृद्धि भी की गई है।
प्लेसमेंट के आंकड़ों पर प्रकाश डालते हुए श्री द्विवेदी ने बताया कि सत्र 2024-25 में फुरसतगंज परिसर का प्लेसमेंट 100 प्रतिशत रहा, जो एक बड़ी उपलब्धि है। वर्तमान सत्र 2025-26 में अब तक लगभग 90 प्रतिशत प्लेसमेंट हो चुका है और उम्मीद है कि यह आंकड़ा भी 100 प्रतिशत तक पहुंचेगा। यह उपलब्धि संस्थान के कौशल आधारित और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की बढ़ती मांग को दर्शाती है।
संस्थान की नवाचार क्षमता का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि हाल ही में फुटवियर विभाग द्वारा तैयार किया गया विशेष “कार्विंग शू” अपनी उत्कृष्ट नक्काशी के कारण कानपुर लेदर फेयर और इंटरनेशनल चेन्नई लेदर फेयर में आकर्षण का केंद्र रहा। संस्थान अब इसके व्यावसायीकरण की दिशा में कार्य कर रहा है।
इसके अलावा, डीजीआर, केवीआईसी और एमएसएमई जैसी संस्थाओं द्वारा एफडीडीआई से प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए संपर्क किया जाना संस्थान की बढ़ती प्रतिष्ठा और प्रशिक्षण क्षमता का प्रमाण है।
नए सत्र में एफडीडीआई “बास्केट ऑफ कोर्सेस” की अवधारणा भी लागू कर रहा है, जिसके तहत छात्र अपने विभाग के भीतर उपलब्ध विभिन्न स्पेशलाइजेशन में से अपनी रुचि के अनुसार चयन कर सकेंगे, जिससे वे अपने करियर को बेहतर दिशा दे सकेंगे।
अंत में श्री द्विवेदी ने 12वीं और स्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों से अपील की कि वे रोजगारपरक और कौशल आधारित पाठ्यक्रमों के लिए एफडीडीआई को एक बेहतर विकल्प के रूप में जरूर देखें।
संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक छात्र संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शीघ्र पंजीकरण कर सकते हैं। प्रवेश से संबंधित किसी भी सहायता के लिए छात्र 7310108056 और 7310108020 पर संपर्क कर सकते हैं।

सोने में आज ₹12 हजार, चांदी में ₹31 हजार गिरावट: ईरान जंग से 24 दिन में सोना ₹24 हजार सस्ता, चांदी ₹65 हजार नीचे आई ।अभी...
23/03/2026

सोने में आज ₹12 हजार,
चांदी में ₹31 हजार गिरावट: ईरान जंग से
24 दिन में सोना ₹24 हजार सस्ता,
चांदी ₹65 हजार नीचे आई ।
अभी और नीचे जा सकता है सोना
व चांदी ।

जिंदा आदमी को बना दिया ‘मृत’! रायबरेली में दिनेश मिश्रा 3 साल से खुद को जिंदा साबित करने में जुटेरायबरेली:रायबरेली के नि...
18/03/2026

जिंदा आदमी को बना दिया ‘मृत’! रायबरेली में दिनेश मिश्रा 3 साल से खुद को जिंदा साबित करने में जुटे
रायबरेली:

रायबरेली के निराला नगर निवासी दिनेश कुमार मिश्रा पिछले तीन वर्षों से जिला प्रशासन के दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं, सिर्फ इसलिए ताकि वे यह साबित कर सकें कि वे जिंदा हैं।
बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी और बच्चों ने वर्ष 2022 में उन्हें मृत दिखाते हुए मृत्यु प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन किया। इसके बाद सदर तहसील से उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र भी जारी करा लिया गया। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद दिनेश मिश्रा के होश उड़ गए और अब वे खुद को जीवित साबित करने के लिए लगातार अधिकारियों के दरवाजे खटखटा रहे हैं।
पीड़ित दिनेश मिश्रा का आरोप है कि यह पूरी साजिश उनकी संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से रची गई है। प्रशासनिक लापरवाही के चलते एक जीवित व्यक्ति को कागजों में मृत घोषित कर दिया गया, जिससे उनकी पहचान और अधिकार दोनों पर संकट खड़ा हो गया है।
वहीं, इस मामले ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि समय रहते इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो यह घटना अन्य लोगों के लिए भी खतरनाक मिसाल बन सकती है।
फिलहाल दिनेश मिश्रा न्याय की गुहार लगा रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें जल्द ही कागजों में फिर से “जिंदा” घोषित किया जाएगा।

18/03/2026

Celebrating my 3rd year on Facebook. Thank you for your continuing support. I could never have made it without you. 🙏🤗🎉

LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: घरेलू उपभोक्ताओं और अस्पतालों को मिलेगी प्राथमिकता; गैर-घरेलू सप्लाई के लिए बनी समिति । ...
10/03/2026

LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: घरेलू उपभोक्ताओं और अस्पतालों को मिलेगी प्राथमिकता; गैर-घरेलू सप्लाई के लिए बनी समिति ।

1. टायर में सही हवा रखेंबहुत से लोग टायरों की हवा पर ध्यान नहीं देते, जबकि इसका सीधा असर स्कूटर की रेंज पर पड़ता है। अगर...
25/08/2025

1. टायर में सही हवा रखें
बहुत से लोग टायरों की हवा पर ध्यान नहीं देते, जबकि इसका सीधा असर स्कूटर की रेंज पर पड़ता है। अगर टायर में हवा कम होगी, तो टायर और सड़क के बीच फ्रिक्शन बढ़ जाएगा। इससे मोटर पर ज्यादा दबाव पड़ेगा और बैटरी जल्दी खत्म होगी। हमेशा टायर में उतनी ही हवा रखें, जितनी कंपनी द्वारा बताई जाए।

2. एक्सीलेटर और ब्रेक का धीरे इस्तेमाल करें
इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज बढ़ाने के लिए जरूरी है कि आप एक्सीलरेटर और ब्रेक को धीरे-धीरे इस्तेमाल करें। अचानक से एक्सीलरेट करने या जोर से ब्रेक लगाने से बैटरी की पावर तेजी से खर्च होती है। हमेशा एक सामान्य रफ्तार में चलें और पावर-सेविंग मोड का इस्तेमाल करें।

3. बेवजह के फीचर्स बंद रखें
आजकल के इलेक्ट्रिक स्कूटर में ब्लूटूथ, स्मार्ट नेविगेशन जैसे कई फीचर्स होते हैं। यह फायदेमंद तो होते हैं, लेकिन यह बैटरी भी खर्च करते हैं। इसलिए जब इनकी जरूरत न हो, तो इन्हें बंद कर दें। छोटे-छोटे बदलाव आपकी बैटरी की बचत करने में मदद करेंगे।

4. राइडिंग मोड का समझदारी से चुनाव करें
इलेक्ट्रिक स्कूटर में अलग-अलग राइडिंग मोड होते हैं। इको मोड आपको सबसे ज्यादा रेंज देता है, जबकि स्पोर्ट मोड में बैटरी तेजी से खत्म होती है। रोजमर्रा के सफर के लिए इको मोड का इस्तेमाल करें और अगर आपको थोड़ी ज्यादा स्पीड चाहिए, तो ही नॉर्मल या स्पोर्ट मोड पर स्विच करें।

5. बैटरी का ख्याल रखें
ज्यादातर इलेक्ट्रिक स्कूटर में लिथियम-आयन बैटरी होती है, जिनकी लाइफ 2-3 साल या 300-500 चार्ज साइकिल होती है। बैटरी को पूरी तरह से डिस्चार्ज न होने दें और इसे हमेशा 20% से 80% के बीच चार्ज रखें। साथ ही बैटरी को बहुत ज्यादा गर्मी या ठंड से भी बचाएं, क्योंकि इससे उसकी परफॉरमेंस और लाइफ कम होती है।

6. वजन कम रखें
इलेक्ट्रिक स्कूटर में वजन का सीधा असर रेंज पर पड़ता है, क्योंकि ज्यादा वजन होने से मोटर को ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है जिससे रेंज कम होती है। इसलिए स्कूटर पर भारी सामान या किसी अन्य व्यक्ति को बिठाने से बचें। स्कूटर जितना हल्का होगा, रेंज उतनी अच्छी मिलेगी।

25/08/2025

साल के अंत तक बाजार में आएगा पहला मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिप ।

साल के अंत तक बाजार में आएगा पहला मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिप ।
25/08/2025

साल के अंत तक बाजार में आएगा पहला मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिप ।

पांच अधिकारियों का वेतन रुक..Chief Minister Office Uttar Pradesh
25/08/2025

पांच अधिकारियों का वेतन रुक..
Chief Minister Office Uttar Pradesh

सिखों की समृद्धि और उनकी प्रगति के पीछे भी गुरु परंपरा के प्रति उनकी अगाध निष्ठा है:   श्री MYogiAdityanath जी
25/08/2025

सिखों की समृद्धि और उनकी प्रगति के पीछे भी गुरु परंपरा के प्रति उनकी अगाध निष्ठा है: श्री MYogiAdityanath जी

Address

OPP LIC BULDING CANAL Road RAEBARELI
Raebareli
229001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Raebareli Report posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Raebareli Report:

Share