UT News

UT News Welcome To United Today page. युनाइटेड टुडे भारत का ?

तमाम अहल-ए-वतन कोईद-उल-अज़हा की पुरखुलूसमुबारकबाद
28/05/2026

तमाम अहल-ए-वतन को
ईद-उल-अज़हा की पुरखुलूस
मुबारकबाद

20/05/2026

Enjoy the videos and music you love, upload original content, and share it all with friends, family, and the world on YouTube.

20/05/2026

Congress leader Rahul Gandhi visited Raebareli and interacted with ...

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री, भारत सरकार के पूर्व रक्षामंत्री माननीय मुलायम सिंह यादव जी के 83...
22/11/2021

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री, भारत सरकार के पूर्व रक्षामंत्री माननीय मुलायम सिंह यादव जी के 83वें जन्मदिन पर रायबरेली के समाजसेवी एवं शिक्षाविद डाॅ0 शशिकान्त शर्मा ने गरीबों को कम्बल व मिष्ठान वितरण किया गया। इस दौरान श्री शर्मा ने समाजवादी विचारधारा के संकल्प के विषय में लोगों को अवगत कराया, साथ ही सड़क के किनारे तंगहाली में गुजर-बसर करने वाले मजदूर वर्ग के दो बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प लिया। डाॅ0 शर्मा ने आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।
इस अवसर पर डाॅ. शशिकांत शर्मा के साथ छोटेलाल यादव, पूर्व सभासद कमरूद्दीन, राजीव यादव, राजीव सिंह, अनूप यादव, गिरीश चन्द्र श्रीवास्तव, जसवंत यादव, रमेश चन्द्र चैरसिया, रामभरोसे आदि लोग उपस्थित रहे।

21/11/2021
सदर रायबरेली में समाजवादी पार्टी की विचारधारा का प्रचार प्रसार कर, वर्ष 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के संकल्...
21/11/2021

सदर रायबरेली में समाजवादी पार्टी की विचारधारा का प्रचार प्रसार कर, वर्ष 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के संकल्प के साथ डॉ शशिकांत शर्मा ने पोलिंग बूथों पर वोटर लिस्ट पर हो रहे कार्यो का जायजा लिया एवं जनता व कर्मचारियों से अपील की कि कोई भी वोटर का नाम छूटे न युवाओं को जो इस वर्ष 18 की उम्र पूरी कर रहे वह सभी वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने की अपील की। साथ ही गाँव गाँव जाकर प्रचार किया।
सपा सरकार की योजनाओं को बताकर जनता से समाजवादी पार्टी को वोट देने की अपील की।

01/11/2021

सिंधी समाज द्वारा रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

रायबरेली:- आपका रक्त कई परिवारों की खुशियां लौटा सकता है।परिवारों की खुशियां लौटने का कार्य सिंधी समाज द्वारा विगत कई वर्षों से 01 नवंबर को स्थानीय जिला चिकित्सालय में लगातार किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिंधी समाज के परम पूजनीय अमर शहीद संत कंवर राम साहिब जी का शहीदी (बलिदान) दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर सिंधी समाज रायबरेली द्वारा जिला चिकित्सालय में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी झम्मट सावलानी द्वारा किया गया। पुरुषों व महिलाओं ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं रक्तदान कर अमर शहीद संत कवर राम साहिब को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। सिंधी समाज के अध्यक्ष संतोष चेनानी ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय रायबरेली के ब्लड बैंक को समाज द्वारा यूनिट 25 रक्तदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी राकेश चंदानी द्वारा किया गया। धन्यवाद महामंत्री संजय वालेचा द्वारा दिया। इस अवसर सुखलाल चंदानी भीमसेन राजपाल, संजय जीवनानी,
शिवेंद्र अटलानी, संदीप सावलानी,अमित गिडवानी, करन चंदानी, विषभ मदान, मनीष लखमानी, मनीषा चंदनानी,
अंजलि वलेचा,रितिक वलेचा, सागर चंदनानी, संदीप राजपाल समाज के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

27/10/2021

रायबरेली तीन किलो सौ ग्राम गांजे के साथ भेजा जेल

ऊंचाहार/रायबरेली प्रयागराज जनपद के मेजा कोतवाली के अंतर्गत उपरौठा पूरे दूलम मजरे सिरसा गांव निवासी अखिल कुमार यादव रविवार की शाम बाइक की डिग्गी में अवैध गांजा भरकर बेचने जा रहा था। तभी चेकिंग के दौरान क्षेत्र के सवैयाधनी रेलवे क्रॉसिंग के पास से पुलिस ने युवक को दबोच लिया। और तलाशी के दौरान उसके पास से गांजा बरामद हुआ। पुलिस युवक को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। जिसके बाद संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।
कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक अखिल कुमार यादव के पास से तीन किलो सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ है। जिसे संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेजा गया है।

26/10/2021

लेखपाल की मिलीभगत से गरीब की भूमि धरी जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है ।

डीह( रायबरेली )-मामला ग्राम पुरे बनई मजरे डेला थाना डीह तहसील सलोन रायबरेली का है। जहां लेखपाल दीपक सिंह की मिलीभगत से पीड़ित हौसला प्रसाद की जमीन को चकरोड बता कर अवैध कब्जा करा रहा है निर्माण कर पीड़ित की भूमि धरी जमीन गाटा संख्या 868. (क) 0.015 है। भूमि पर विपक्षीगढ़ राजा राम पुत्र गंगाराम ने अनुराग अग्रहरी निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। निर्माण कार्य को रुकवाने के लिए पीड़ित ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि पीड़ित की मुलाकात एडीएम अमित कुमार से हुई है ।जहां उन्होंने जांच के आदेश एसडीएम सलोन दिव्या ओझा को सौंपी जहां एसडीएम सलोन पीड़ित को उचित न्याय दिलाने और किसी दूसरे लेखपाल को जांच के आदेश की बात कही है।

26/10/2021

🙏दीपावली स्पेशल 🙏
**********************
(1)-दीपावली पूजन में 11 कोड़ियां, 21 कमलगट्टा, 25 ग्राम पीली सरसों लक्ष्मीजी को चढ़ाएं (एक प्लेट में रखकर अर्पण करें)। अगले दिन तीनों चीजें लाल या पीले कपड़े में बांधकर तिजौरी में या जहां पैसा रखते हों वहां , रख दें।

(2)- दीपावली के दिन अशोक वृक्ष की जड़ का पूजन करने से घर में धन-संपत्ति की वृद्धि होती है।

(3)- दीपावली के दिन पानी का नया घड़ा लाकर पानी भरकर रसोई में कपड़े से ढंककर रखने से घर में बरक्कत और खुशहाली बनी रहती है।

(4)- धनतेरस के दिन हल्दी और चावल पीसकर उसके घोल से घर के मुख्य दरवाजे पर ऊँ बनाने से घर में लक्ष्मीजी (धन) का आगमन बना ही रहता है।

(5)- नरक चतुर्दशी छोटी दीपावली को प्रात:काल अगर हाथी मिल जाए तो उसे गन्ना या मीठा जरूर खिलाने से अनिष्ठों, जटिल मुसीबतों से मुक्ति मिलती हह्य। अनहोनी से सदेव रक्षा होती है।

(6)- दीपावली के पूजन के बाद शंख और डमरू बजाने से घर की दरिद्रता दूर होती है और लक्ष्मीजी का आगमन बना रहता है ।

(7)- दीपावली के दिन पति-पत्नी सुबह लक्ष्मी-नारायण विष्णु मंदिर जाएं और एक साथ लक्ष्मी-नारायणजी को वस्त्र अर्पण करने से कभी भी धन की कमी नहीं रहेगी। संतान दिन दूनी, रात चौगुनी तरक्की करेगी।

(8)- दीपावली के दिन इमली के पेड़ की छोटी टहनी लाकर अपनी तिजेरी या धन रखने के स्थान पर रखने से धन में दिनोंदिन वृद्धि होती है।

(9)- दीपावली के दिन काली हल्दी को सिंदूर और धूप दीप से पूजन करने के बाद 2 चाँदी के सिक्कों के साथ लाल कपड़े में लपेटकर धन स्थान पर रखने से आर्थिक समस्याएं कभी नहीं रहतीं।

(10)- दीपावली के अगले दिन गाय के गोबर का दीपक बनाकर उसमें पुराने गुड़ की एक डेली और मीठा तेल डालकर दीपक जलाकर घर के मुख्य द्वार के बीचोंबीच रख दें। इससे घर में सुख-समृद्धि दिनों दिन बढ़ती रहेगी।

(11)- दीपावली के दिन मुक्तिधाम (श्मशानभूमि) में स्थित शिव मंदिर में जाकर दूध में शहर मिलाकर चढ़ाने से सट्टे और शेयर बाजार से धन अवश्य ही मिलता है।

(12)- दीपावली के दिन नया झाड़ू खरीदकर लाएं। पूजा से पहले उससे पूजा स्थान की सफाई कर उसे छुपाकर एक तरफ रख दें। अगले दिन से उसका उपयोग करें, इससे दरिद्रता का नाश होगा और लक्ष्मीजी का आगमन बना रहेगा।

(13)- दीपावली के दिन एक चाँदी की बाँसुरी राधा-कृष्णजी के मंदिर में चढ़ाने के बाद 43 दिन लगातार भगवान श्रीकृष्णजी के कोई भी मंत्र का जाप करें। गाय को चारा खिलाएं और संतान प्राप्ति के लिए प्रार्थना करें। निश्चय ही भगवान श्रीकृष्णजी की कृपा से आपको संतान प्राप्ति अवश्य ही होगी।

(14)- दीपावली पर गणेश-लक्ष्मीजी की मूर्ति खरीदते समय यह अवश्य ही देखें कि गणेशजी की सूड़ गणेशजी की दांयी भुजा की ओर जरूर मुड़ी हो। इनकी पूजा दीपावली में करने से घर में रिद्धि-सिद्धि धनसंपदा में बढ़ोत्तरी, संतान की प्रतिष्ठा दिनोंदिन बढ़ती है।

(15)- भाईदूज के एक दिन एक मुट्ठी साबुत बासमती चावल बहते हुए पानी में महालक्ष्मीजी का स्मरण करते हुए छोड़ने से धन्य-धान्य में दिन-प्रतिदिन वृद्धि होती है।

(16)- आंवले के फल में, गाय के गोबर में, शंख में, कमल में, सफेद वस्त्रों में लक्ष्मीजी का वास होता है इनका हमेशा ही प्रयोग करें। आंवला घर में या गल्ले में अवश्य ही रखें।

(17)- दीपावली के दिन हनुमान मंदिर में लाल पताका चढ़ाने से घर-परिवार की उन्नति के साथ ख्याति धन संपदा बढ़ाती है।

(18)- नरक चतुर्दशी की संध्या के समय घर की पश्चिम दिशा में खुले स्थान में या घर के पश्चिम में 14 दीपक पूर्वजों के नाम से जलाएं, इससे पितृ दोषों का नाश होता है तथा पितरों के आशीर्वाद से धन-समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है।शुभ दीपावली

Address

Raebareli
229001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when UT News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to UT News:

Shortcuts

Share