Bharat Crime Live News

Bharat Crime Live News कलम की ताकत
(1)

09/08/2026

मदनपुर में ऑनलाइन ठगी का बड़ा मामला: कंपनी संचालक से 97 हजार रुपये की साइबर ठगी, फर्जी दस्तावेज भेजकर बढ़ाया था भरोसा

09/08/2026

नवीनगर वार्ड-04 को जलजमाव से मिलेगी बड़ी राहत! RCC नाला निर्माण का हुआ शिलान्यास

09/08/2026

खैरी ईंटवां एवं दुगुल से दो NB वारंटी गिरफ्तार

आंती हाईस्कूल के सेवानिवृत्त क्लर्क रामाशीष गुप्ता का हृदय गति रुकने से निधनरफीगंज (औरंगाबाद)। रफीगंज शहर के महादेव घाट ...
09/08/2026

आंती हाईस्कूल के सेवानिवृत्त क्लर्क रामाशीष गुप्ता का हृदय गति रुकने से निधन

रफीगंज (औरंगाबाद)। रफीगंज शहर के महादेव घाट निवासी 65 वर्षीय रामाशीष गुप्ता का शनिवार की रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे गया जिले के आंती हाईस्कूल में क्लर्क के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

मृतक के पुत्र नागेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके पिता ने अपने सेवाकाल में ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य किया तथा बच्चों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पूर्व जदयू नेता सुधीर कुमार गुप्ता ने कहा कि रामाशीष गुप्ता बेहद सरल, मिलनसार और सुशील स्वभाव के व्यक्ति थे।

निधन की सूचना पर किशु गुप्ता, अजीत गुप्ता उर्फ बिच्छा अन्य लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी।

शिक्षकों का हो रहा शोषण, 23 वर्षों से नहीं मिला प्रोन्नति का लाभ: वंशीधर बृजवासीगोह स्थित गौतमबुद्ध नगर भवन में रविवार क...
09/08/2026

शिक्षकों का हो रहा शोषण, 23 वर्षों से नहीं मिला प्रोन्नति का लाभ: वंशीधर बृजवासी

गोह स्थित गौतमबुद्ध नगर भवन में रविवार को परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ का एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तिरहुत स्नातक क्षेत्र के एमएलसी सह संघ के प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर बृजवासी रहे।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि वंशीधर बृजवासी, संघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
परिवर्तनकारी प्रारम्भिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई, गोह द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मेलन को संबोधित करते हुए तिरहुत स्नातक क्षेत्र के एमएलसी सह संघ के प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर बृजवासी ने कहा कि वर्तमान में शिक्षक चौतरफा शोषण के शिकार हो रहे हैं। विगत 23 वर्षों से शिक्षकों को प्रोन्नति जैसा मूलभूत लाभ भी नहीं मिल सका है।आगे उन्होंने कहा कि शिक्षकों को 'समान काम के लिए समान वेतन' का लाभ मिलना ही चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार स्थानांतरण के नाम पर शिक्षकों का मानसिक व प्रशासनिक उत्पीड़न कर रही है। सरकार शिक्षकों को कई अलग-अलग वर्गों में बांटकर उनकी एकजुटता को कमजोर करने का प्रयास करती आ रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने की तथा मंच संचालन प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह "बिट्टू" द्वारा किया गया।
समारोह में मुख्य रूप से केशरी नन्दन सिंह, डॉ राम उदय कुमार,संघ के प्रवक्ता शंभू प्रसाद बारी, उपाध्यक्ष सुनील कुमार "बॉबी", रंजीत सिंह, कपिल कुमार, उपेन्द्र कुमार, लालमोहन कुमार, गजेन्द्र शर्मा, जिला महासचिव अनिल कुमार सिंह, लक्ष्मी कुमारी, प्रदीप कुमार, उदय कुमार, राकेश लाल और मेराज आलम सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

*मगही चौपाल में मगही भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की उठी मांग*मगहिया समाज के तत्वावधान में देवकुंड के मंदिर परिस...
09/08/2026

*मगही चौपाल में मगही भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की उठी मांग*

मगहिया समाज के तत्वावधान में देवकुंड के मंदिर परिसर में मगही चौपाल के तहत परिचर्चा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. अलखदेव प्रसाद ‘अचल’ ने की, जबकि संचालन मणिकांत मणि ने किया।
अपने अध्यक्षीय भाषण में प्रो. अचल ने कहा कि जिस मगध साम्राज्य का इतिहास समृद्ध रहा है, वहीं की मातृभाषा मगही आज भी सरकारी उपेक्षा का शिकार है।मुख्य अतिथि महेंद्र प्रसाद देहाती ने कहा कि मगही को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए आंदोलन चलाया जा रहा है। मगही चौपाल के माध्यम से इस अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने और लोगों को अपनी मातृभाषा के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
सुधाकर राजेंद्र ने कहा कि मगही समृद्ध साहित्य, संस्कृति और लोक परंपरा वाली भाषा है। पत्रकार एवं साहित्यकार शंभू शरण सत्यार्थी ने कहा कि पांच करोड़ की जनसंख्या रहने के बावजूद मगही भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं किया जा रहा है।विश्वजीत अलबेला ने लोगों से आगामी जनगणना में मातृभाषा के कॉलम में मगही दर्ज कराने तथा दैनिक जीवन में अधिक से अधिक मगही का प्रयोग करने की अपील की। गौतम पराशर और सन्नी कश्यप ने बच्चों को मगही भाषा, लोकगीत, लोककथाओं और साहित्य से जोड़ने पर जोर दिया।
कवि सम्मेलन में नंदकिशोर विद्यार्थी ने ‘कइसे कह ह कि मगही हम न जानी ए भइया’ और राजेश विचारक ने ‘मगही हे महान हो भइया’ कविता प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं। समुन्दर ने ‘ससुराल’ पर व्यंग्यात्मक कविता सुनाई। कार्यक्रम में दीपक कुमार, वासु कुमार, चितरंजन कुमार, अविनाश कुमार, सुधीर सत्यम, अरविंद अंजान, मुन्ना दीवाना, कमरुद्दीन संस् और सुजीत कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
अंत में उपस्थित लोगों ने मगही को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के आंदोलन को जनसमर्थन देने तथा गांव-गांव में मगही भाषा के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

*किसान महासभा ने किया विरोध प्रदर्शन,पीएम व सीएम का पुतला फूंका*हसपुरा प्रखंड के पंचरुखिया बाजार में रविवार को अखिल भारत...
09/08/2026

*किसान महासभा ने किया विरोध प्रदर्शन,पीएम व सीएम का पुतला फूंका*

हसपुरा प्रखंड के पंचरुखिया बाजार में रविवार को अखिल भारतीय किसान महासभा ने अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। महासभा के प्रखंड सह जिला सचिव कामता प्रसाद यादव के नेतृत्व में गया रोड स्थित कार्यालय से विरोध मार्च निकाला गया,जो पंचरुखिया चौराहा स्थित जगदेव प्रसाद की प्रतिमा के पास नुक्कड़ सभा में पहुंचकर समाप्त हुआ।यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला फूंका गया।सभा को सम्बोधित करते हुए किसान नेताओं ने सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताया। नेताओं ने आरोप लगाया कि कृषि व्यापार समझौतों के माध्यम से अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए देश का कृषि बाजार खोला जा रहा है, जिससे छोटे और मध्यम किसानों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।प्रदर्शन में माले के पूर्व प्रखंड सचिव दिनेश राम, बसंत मेहता,बीरेन्द्र कुमार वर्मा,रामप्रवेश मेहता,विशु साव,जनेश्वर राम,रामपुकार धामन,जावेद खाँ,सादुल्लाह खाँ,लालू साव,नवल पासवान, बृजनन्दन सिंह,प्राण राजवंशी एवं युगल यादव समेत कई कार्यकर्ता शामिल थें।

*विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप,परिजनों नें पति पर लगाया ह@त्या का आरोप*हसपुरा थाना क्षेत्र के पीरु गांव में रविव...
09/08/2026

*विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप,परिजनों नें पति पर लगाया ह@त्या का आरोप*

हसपुरा थाना क्षेत्र के पीरु गांव में रविवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया।मृतका की पहचान बेला विगहा मोड़ निवासी रमेश चौधरी की 37 वर्षीया पत्नी सोनी कुमारी के रूप में हुई है।मृतका के पिता पालीगंज थाना क्षेत्र के सड़सी ढिबरा गांव निवासी रामचंद्र चौधरी नें हसपुरा थाना में लिखित आवेदन देकर अपने दामाद पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।
पिता ने बताया कि छह बेटियों में सबसे छोटी सोनी कुमारी की शादी वर्ष 2009 में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार रमेश चौधरी से हुई थी।दंपती के तीन बच्चे हैं,जिनमें एक बेटी और दो बेटे हैं।बेटी अंजू कुमारी की शादी इसी वर्ष 9 मार्च को हुई है।परिजनों के अनुसार,पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था और पति द्वारा प्रतिदिन शराब के नशे में पत्नी सोनी के साथ मारपीट भी की जाती थी।पूर्व में मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल होने पर उसका इलाज औरंगाबाद सदर अस्पताल में कराया गया था।
परिजनों के अनुसार,शनिवार को खाना बनाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।पति नें दोपहर में अंडाकरी बनाकर खाया था।रात्रि में मृतका का बड़ा बेटा जयप्रकाश चिकन लेकर आया था,जिसे परिवार के सदस्यों ने खाया और फिर सभी सो गए।अहले सुबह रमेश चौधरी ने बच्चों को जगाकर बताया कि उनकी माँ की मौत हो गई है।बड़ा बेटा ने बताया कि मैं और मेरा छोटा भाई देवानंद दूसरे कमरे में माँ को देखने गए।देखा कि माँ का शरीर बिलकुल काला पड़ा हुआ है।रमेश सुबह में जल्दबाजी करते हुये अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गया।इसी बीच किसी व्यक्ति ने मृतका के मायके वालों को घटना की सूचना दे दी।सूचना मिलते हीं परिजन पीरु गांव पहुंचे।परिजनों का आरोप है कि उन्हें देखकर रमेश चौधरी वहां से फरार हो गया।मायके वालों ने दावा किया कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान भी थें और शरीर काला पड़ा हुआ था।साथ हीं मृतका की बहन इंदु देवी द्वारा उसके गुप्तांग से खून निकलने की बात भी कही गई।
ग्रामीणों के अनुसार,सोनी कुमारी मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती थी।यह भी बताया गया कि शनिवार की दोपहर पति से विवाद के बाद वह कहीं से सल्फास की गोली लेकर आई थी,जिसे परिजनों ने उससे छीन लिया था।इस घटना के बाद विवाहिता की मौत को लेकर हत्या और आत्महत्या के बीच रहस्य गहरा गया है।
घटना की सूचना मिलते हीं हसपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार नें बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच रिपोर्ट आने के बाद हीं मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।फरार पति की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

RPF की बड़ी कार्रवाई: लावारिस बैग से 10.875 लीटर अंग्रेजी शराब बरामदरफीगंज में स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे स्टेशन पर च...
09/08/2026

RPF की बड़ी कार्रवाई: लावारिस बैग से 10.875 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

रफीगंज में स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे स्टेशन पर चल रहे विशेष निगरानी एवं चेकिंग अभियान के दौरान आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10.875 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब की कुल कीमत करीब 10,290 रुपये बताई गई है। शराब को दो लावारिस पिट्ठू बैग में छिपाकर रखा गया था।

आरपीएफ के अनुसार, 8 अगस्त को निरीक्षक प्रभारी राम सुमेर के निर्देशन में उपनिरीक्षक विजय बहादुर राम, सहायक उपनिरीक्षक बृजेश कुमार पाण्डेय और प्रधान आरक्षी अमित कुमार स्टेशन परिसर में गश्त एवं जांच कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या 3/4 पर नए फुट ओवरब्रिज के नीचे रैंप के पास दो संदिग्ध बैग लावारिस हालत में मिले।

तलाशी के दौरान काले बैग से Royal Stag Superior Whisky की 19 बोतलें (375 एमएल) और दूसरे बैग से 5 बोतलें (750 एमएल) बरामद हुईं। दोनों बैगों से कुल 24 बोतलों में 10.875 लीटर शराब मिली। सभी बोतलों पर उत्तर प्रदेश में बिक्री के लिए मान्य होने का उल्लेख था।

आरपीएफ ने बरामद शराब को आवश्यक कार्रवाई के लिए जीआरपी सोननगर को सुपुर्द कर दिया है। शराब छोड़कर फरार हुए व्यक्ति की पहचान के लिए जांच जारी है।

करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय व्यक्ति की मौ@त, परिवार में मचा कोहराम रफीगंज (औरंगाबाद)रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्...
09/08/2026

करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय व्यक्ति की मौ@त, परिवार में मचा कोहराम

रफीगंज (औरंगाबाद)

रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरा पंचायत के लहंगीया गांव में करंट की चपेट में आने से रविवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान कामेश्वर मांझी के 35 वर्षीय पुत्र कईल मांझी के रूप में की गई है।
बताया जाता है कि मृतक के घर के बाहर 11 हजार वोल्ट का बिजली तार टूटकर गिरा हुआ था। तार के संपर्क में आते ही कईल मांझी गंभीर रूप से झुलस गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी सविता देवी, एक पुत्री और दो पुत्र हैं। घटना के बाद पत्नी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलते ही कासमा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। मुखिया प्रतिनिधि इमरान ताहिर ने मृतक के परिजनों को सरकार की ओर से उचित मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि मृतक का परिवार काफी गरीब है।

Address

Rafiganj

Telephone

+919304927827

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bharat Crime Live News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share