Rafiganj Town

Rafiganj Town Har gali, har gaon ki khabar

15/01/2026
14/01/2026

कासमा बाजार में कंबल वितरण व सम्मान समारोह का आयोजन

औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड अंतर्गत कासमा बाजार में जरूरतमंदों, असहायों एवं गरीबों के बीच कंबल वितरण तथा गणमान्य व्यक्तियों व जनप्रतिनिधियों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दुगुल पंचायत के पूर्व मुखिया नक्की इमाम एवं अरथुआ पंचायत के मुखिया प्रत्याशी तारिक इमाम के सौजन्य से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह ने किया। उद्घाटन कासमा थाना प्रभारी अक्षयवर सिंह, एएसआई नवीन सिंह एवं पूर्व मुखिया नक्की इमाम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

आयोजकों ने बताया कि बढ़ती ठंड को देखते हुए कासमा थाना क्षेत्र के अरथुआ, दुगुल पंचायत सहित आसपास के करीब 1500 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। साथ ही क्षेत्र में समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुखिया प्रत्याशी तारिक इमाम ने कहा कि कड़ाके की ठंड में असहाय और गरीबों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है और इस तरह के कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में वार्ड सदस्य ज्योति कुमारी, मुकेश कुमार गुप्ता, पूर्व मुखिया विनोद रजक, संजय कुमार, सच्चिदानंद सिंह, डॉ. मोहीउद्दीन, समीर, सुमेर प्रसाद, ऐसामुल हक, गणेश प्रसाद, मिसबाहुल हक, इमामुद्दीन, रिंकू खान, मो. शहाबुद्दीन, मो. मुस्तफा, उप मुखिया उदय कुमार, दशरथ यादव, अर्जुन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

14/01/2026

रफीगंज में एसपी अंबरीष राहुल का जनता दरबार 15 जनवरी को, आम लोगों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

14/01/2026

गोह में तीन अवैध अल्ट्रासाउंड व नर्सिंग होम संचालकों पर प्राथमिकी, मचा हड़कंप

Address

Rafiganj
824125

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rafiganj Town posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category