20/05/2026
ऑपरेशन अंकुश का असर : रायगढ़ पुलिस के डर से सट्टा खाईवाल ने किया सरेंडर
ऑनलाइन आईपीएल सट्टा नेटवर्क के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई के बीच फरार सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने एसपी ऑफिस पहुंचकर सरेंडर कर दिया। आरोपी ने पुलिस के सामने सट्टे का धंधा छोड़ने और सामान्य जीवन जीने की बात कही। जांच में सामने आया है कि आरोपी बड़े सट्टा नेटवर्क और हवाला लेन-देन से जुड़ा हुआ था। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साफ कहा है कि अवैध सट्टा कारोबार करने वालों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है और पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
CyberCrime RaigarhNews CGPolice LatestNews Raigarh