Aima media

Aima media Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Aima media, Media/News Company, Raigarh, Raigarh.

18/07/2026

*प्रेस विज्ञप्ति*

*महापौर जीवर्धन चौहान ने किया सीसी रोड निर्माण का निरीक्षण, गुणवत्ता बनाए रखने के दिए निर्देश*

रायगढ़। शहर के वार्ड क्रमांक 08 चांदमारी में निर्माणाधीन सीसी रोड का महापौर जीवर्धन चौहान ने निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री और कार्य की गुणवत्ता की जानकारी संबंधित अधिकारियों एवं इंजीनियरों से ली। निरीक्षण में निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं संतोषजनक पाया गया।महापौर ने संबंधित इंजीनियर एवं ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण पूरी मजबूती और तय मापदंडों के अनुसार किया जाए, ताकि आम नागरिकों को लंबे समय तक बेहतर सुविधा मिल सके। साथ ही निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।निरीक्षण के दौरान महापौर ने वार्डवासियों से भेंट कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। नागरिकों ने क्षेत्र की विभिन्न मूलभूत समस्याओं से उन्हें अवगत कराया, जिस पर महापौर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य कर नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है।निरीक्षण के दौरान एम आईसी सदस्य मुक्तिनाथ बबुआ,अमित शर्मा क्षेत्र के पार्षद ज्योति यादव, भाजपा नेत्री लक्ष्मी वैष्णव,छोटू नगर निगम के संबंधित अधिकारी, इंजीनियर, ठेकेदार एवं वार्डवासी भी उपस्थित रहे।

12/05/2026

Enjoy the videos and music you love, upload original content, and share it all with friends, family, and the world on YouTube.

21/03/2026

रायगढ़ में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित विशेषज्ञों ने कानूनी प्रावधानों और रोकथाम के उप...

🚨 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा    ...
02/03/2026

🚨 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा
रायगढ़, 2 मार्च 2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन रायगढ़ पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत थाना लैलूंगा और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने उड़ीसा से गांजा तस्करी कर ला रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से करीब 29 किलो गांजा, गांजा परिवहन में प्रयुक्त मारुति सुजुकी रिट्ज कार और दो मोबाइल जब्त किए हैं। आरोपियों द्वारा फिल्म ‘पुष्पा’ की तर्ज पर कार के दरवाजों और बैक लाइट में विशेष चेंबर बनाकर गांजा छुपाया गया था, ताकि पुलिस जांच से बचा जा सके। इस कार्रवाई में कुल 17.65 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई है तथा फरार सप्लायर एवं सरगना के विरुद्ध भी नामजद अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों पर पूर्ण अंकुश लगाने के उद्देश्य से “ऑपरेशन आघात” संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि पत्थलगांव क्षेत्र का एक व्यक्ति उड़ीसा से गांजा लाकर रायगढ़ होते हुए अन्य राज्यों में सप्लाई करता है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी श्री सिंह द्वारा थाना लैलूंगा एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम को आरोपियों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए। दिनांक 01 मार्च 2026 को सूचना मिली कि दो व्यक्ति चॉकलेट रंग की मारुति सुजुकी रिट्ज कार क्रमांक CG-13-UG-9683 से उड़ीसा से गांजा लेकर पाकरगांव लैलूंगा की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पाकरगांव अटल चौक के पास घेराबंदी की गई। शाम करीब 6 बजे संदिग्ध कार दिखाई देने पर पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी पुलिस को देखकर वाहन को कच्चे रास्ते की ओर मो�

शशि मोहन के निर्देश ले लूंगा थाना एक कर में 29 किलो गांजा

20/02/2026

Enjoy the videos and music you love, upload original content, and share it all with friends, family, and the world on YouTube.

06/02/2026

Enjoy the videos and music you love, upload original content, and share it all with friends, family, and the world on YouTube.

05/02/2026

Enjoy the videos and music you love, upload original content, and share it all with friends, family, and the world on YouTube.

04/02/2026

Enjoy the videos and music you love, upload original content, and share it all with friends, family, and the world on YouTube.

04/02/2026

Address

Raigarh
Raigarh

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aima media posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share