CG News Inside

CG News Inside Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from CG News Inside, Media/News Company, Raipur.

25/08/2026

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. लोग भ्रष्टाचार में ईमानदारी बरतने की शपथ ले रहे हैं. हाथ में जल लेकर नगर निगम की आमदनी को बराबर बांटने की कसम उठाई जा रही है. दावा किया जा रहा है कि वीडियो शाहजहांपुर का है. और शपथ लेने वाले लोग नगर निगम पार्षद हैं.

#नगरनिगम #पार्षद #शाहजहांपुर #उत्तरप्रदेश #वायरलवीडियो #भ्रष्टाचार #ब्रेकिंगन्यूज #वायरलन्यूज

25/08/2026

सिंगरौली। मध्य प्रदेश में सरकारी तंत्र कितना लचर हो चुका है, इसका ताजा उदाहरण सिंगरौली से सामने आया है। निवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अब डॉक्टरों नहीं बल्कि स्वीपर के भरोसे चल रहा है। दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें अस्पताल का स्वीपर रामलखन साकेत कथित तौर पर महिला और पुरुष मरीजों को इंजेक्शन लगाता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

#सरकारीअस्पताल #सिंगरौली #मध्यप्रदेश #स्वास्थ्यविभाग #वायरलवीडियो #ब्रेकिंगन्यूज #अस्पताल

25/08/2026

पटना के आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में छात्रों का जमकर हंगामा, परीक्षा में देरी और रिजल्ट में गड़बड़ी समेत कई शिकायतों को लेकर छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया गया। हालात बिगड़ने पर पुलिसकर्मियों को जान बचाकर भागना पड़ा।

25/08/2026

गाजर की सफाई का ये तरीका देखकर उठे सवाल! 🥕😳

वीडियो में लोग पैरों से मिट्टी लगी गाजरों को साफ करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद गाजरों को पानी में धोकर बोरियों में भरा जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं—आखिर इस तरह साफ की गई गाजरें अब कौन खाएगा?

#सफाई #गाजर #वायरलवीडियो

25/08/2026

कोरबा : फोटो खिंचाने के चक्कर में तीन युवकों की जान आफत में पड़ गई। कोरबा के देवपहरी जलप्रपात में जलस्तर बढ़ने से धनेश्वर सारथी, घनश्याम महंत और सूरज सारथी टापू पर फंस गए। तीनों ने बीच में बनी छतरी में रात गुजारी।

लगातार बारिश के चलते हसदेव नदी उफान पर है। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रातभर ग्रामीणों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। अंधेरा होने के कारण रात में रेस्क्यू में परेशानी आई, जिसके बाद तड़के सुबह फिर अभियान शुरू किया गया।

बताया जा रहा है कि तीनों गुरमा श्यांग के रहने वाले हैं। फिलहाल जलस्तर कम नहीं हुआ है और तीनों युवक टापू पर ही फंसे हुए हैं।

25/08/2026

रीवा : नशीली कफ सिरप मामले में पकड़े गए आरोपी के समर्थन में भाजपा नेता बंसीलाल साहू समर्थकों के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचे। थाने के मुख्य गेट पर बैठकर विरोध के दौरान TI विजय सिंह से उनकी तीखी बहस हो गई। दोनों के बीच तू-तू, मैं-मैं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

वीडियो में TI भाजपा नेता को गेट से उठाते हुए नजर आ रहे हैं। घटना के बाद पुलिस और भाजपा नेता के बीच हुए विवाद को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

25/08/2026

इंदौर की सड़कों पर आज एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। पलासिया चौराहे पर अचानक गोरिल्ला ट्रैफिक संभालता नजर आया। गोरिल्ला ने रॉन्ग साइड आने वाले वाहन चालकों को रोका, जेब्रा क्रॉसिंग पर खड़े वाहनों को पीछे कराया और पैदल यात्रियों को सुरक्षित सड़क पार कराई। दरअसल, इंदौर पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता के लिए अनोखा नवाचार किया है।

25/08/2026

ग्वालियर में सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए युवक ने अपनी कार पर लिपस्टिक से करीब 3400 किस के निशान बना डाले। ₹900 की लिपस्टिक से तैयार हुई रील तो वायरल हो गई, लेकिन ट्रैफिक पुलिस की नजर भी पड़ गई। 👀

नतीजा—₹5,500 का जुर्माना और कार मालिक को खुद अपने हाथों से कार के किस के निशान साफ करने पड़े! 😅

रील के चक्कर में 900 की लिपस्टिक पड़ी 5500 की! 💸

24/08/2026

इंदौर (महू)। मालवा अंचल में मानसून की बेरुखी और बारिश थमने से चिंतित ग्रामीणों ने इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए एक अनोखी और प्राचीन परंपरा का सहारा लिया है। इंदौर जिले की महू तहसील के ग्राम गवली पलासिया में झमाझम बारिश की कामना को लेकर 'जिंदा शख्स की शव यात्रा' निकाली गई। ग्रामीणों का मानना है कि इस अनूठे टोटके से रूठे हुए मेघराज प्रसन्न होते हैं और क्षेत्र में अच्छी बारिश होती है।

22/08/2026

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के कायमगंज में स्कूल से घर लौट रही बच्ची कुएं के डर से करीब 40 फीट गहरे कुएं में कूद गई। बच्ची के कुएं में गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद रेस्क्यू अभियान चलाया गया और कुशलता से बच्ची को गहरे कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे के बाद बच्ची और परिवार ने राहत की सांस ली।

Address

Raipur
492001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CG News Inside posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share