Harish Gurjar

Harish Gurjar इंकलाब ज़िंदाबाद।।
IF NOT US, WHO? IF NOT NOW, WHEN !

01/09/2026
हमारे गुर्जर समुदाय के कुछ अति उत्साही साथी जो लोग ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के पहले पेज पर टॉप 10 राजनैतिक दबदबे वाली जातिय...
09/08/2026

हमारे गुर्जर समुदाय के कुछ अति उत्साही साथी जो लोग ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के पहले पेज पर टॉप 10 राजनैतिक दबदबे वाली जातियों में दूसरे नम्बर पर गुर्जर समाज का नाम देखकर खुश हो रहे हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल रहे है उनसे और हमारे समाज के नेतृत्व करने राजनेताओं बुद्धिजीवी वर्ग पंच पटेलों युवा साथियों से कुछ सवाल -

1. आपने पूरी रिपोर्ट पढ़ी भी है या सिर्फ पहले पेज को पढ़कर खुश हो रहे हो ओबीसी आयोग के अनुसार ओबीसी वर्ग में जाट समुदाय के बाद गुर्जर समाज की जनसंख्या सबसे अधिक है क्या उसके अनुपात में आपको उसका लाभ भी मिल रहा है क्या
2. ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के अनुसार गुर्जर समाज का शिक्षा का स्तर 76.89% है जो की ओबीसी की अन्य टॉप 10 जातियों में सबसे कम है यहां तक कुम्हार तेली नाई खाती माली जैसी अन्य जातियों भी शिक्षा के मामले में आपसे आगे है जिसको हमें अन्य समाजों से सीखना चाहिए की शिक्षा के स्तर पर अभी भी सुधार की आवश्यकता है
3. यही नहीं इसी रिपोर्ट में साफ साफ शब्दों ओबीसी वर्ग में दूसरा सबसे बड़ा समुदाय होने के बाद भी सरकारी नौकरियों में भागीदारी में आपका नम्बर टॉप 5 में भी नहीं आता यहां तक कि जाट यादव विश्नोई चारण जागिड़(खाती) माली पाटीदार की हिस्सेदारी आपसे कही अधिक है
4. इसी ओबीसी आयोग की रिपोर्ट में साफ साफ लिखा है की ओबीसी वर्ग में सबसे अधिक गरीब परिवार (BPL) में जाट समुदाय को के बाद सबसे अधिक गुर्जर समाज के लोग रहते हैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं जाट समुदाय में BPL परिवार के केवल 7.70% है जबकि गुर्जर समुदाय में गरीबी परिवार 11.90% है जो कि ओबीसी वर्ग की टॉप 5 जातियों में अगर कुम्हार जाती के बाद सबसे अधिक है
5. क्या सिर्फ राजनैतिक दबदबे वाली जातियों में टॉप 2 में होना ही तरक्की की निशानी हैं जिसमें भी क्या सिर्फ वार्ड मेंबर पार्षद सरपंच जिला परिषद को छोड़ कर आप बताओ सरकार में आपकी कितनी हिस्सेदारी है एक कैबिनेट मंत्री भी नहीं है वर्तमान सरकार में कुछ नासमझ बोलेंगे जवाहर सिंह बैडम जी है ना तो उनको बता दूं बैडम जी गृह राज्य मंत्री हैं यानी जिस राजनैतिक दबदबे की पोस्ट कर रहे हैं जबकि उसमें भी आप टॉप पर नहीं है दूसरी और शिक्षा के स्तर से लेकर सरकारी नौकरियों में भागीदारी में आप ओबीसी वर्ग में दूसरा सबसे बड़ा समुदाय होने के बाद भी टॉप 5 में नहीं हो क्या ये चिंता का विषय नहीं है
6. आखिरी सवाल गुर्जर समाज के नेतृत्वकर्ताओं और छोटे बड़े सभी साथियों से इसमें कोई शक नहीं कि समाज ने तरक्की की है लेकिन अभी भी हम जरनल तो छोड़िए हमारे ही वर्ग (OBC) के अन्य समाजों की तुलना में बहुत पिछड़े हुए हैं सोशल मीडिया पर देखता हूं कि किसी भी नौकरी में लगने पर आप सोशल मीडिया पर बड़ा चढ़ा कर शेयर करते हो जबकि आप बताओ सबसे अधिक ब्राह्मण बनिया जैन समुदाय में सबसे अधिक सिविल सर्वेंट अधिकारी उच्च अधिकारी इसरो में लगने के बाद भी कितनी पोस्ट डालते हैं नहीं आप बताओ आपके कितने IAS हैं कितने वैज्ञानिक कितने जज हैं कितने डॉक्टर हैं कितने अधिकारी हैं अगर अंतर्मन से पूछो जवाब मिल जाएगा क्या ये सोचनीय विषय नहीं हैं
आखिर में मेरा समाज के पंच पटेलों नेतृत्वकर्ता, बुद्धिजीवी लोग, युवासाथी,समाज के छात्र जो कि समाज के भविष्य की नींव है उनसे निवेदन है सोशल मीडिया पर हवाबाजी से बेहतर है कि जमीनी स्तर पर कार्य किया जाए ये कैफे जाकर जन्मदिन बनाना में नेताओं के पीछे घूमना या फिर थार स्कॉर्पियो बोलोरो में घूम कर रील बनाने से बेहतर है स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह जी बैंसला के सपने को पूरा करने पर ध्यान दो यह सब सिर्फ शिक्षा से ही हो सकता है और जो आज ओबीसी आयोग की रिपोर्ट में हमारे समाज का शिक्षा का स्तर 10 वे नम्बर पर हैं उसमें सुधार हो सके और हमारे छात्र और युवा साथियों को बेहतर अवसर मिल सके और और ना सिर्फ राजनैतिक दबदबे बल्कि शिक्षा से लेकर सरकारी नौकरियों तक टॉप कर सके
तभी जाकर हमारे समाज के मसीहा स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला जी हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी उनका उनका जो सपना था-
"अच्छी शिक्षा,अच्छा स्वास्थ्य,पढ़ी लिखी माँ और कर्ज मुक्त समाज"
का सपना पूरा हो सकेगा..
लेखक- Rang Lal Gurjar Ksg
Saurce- दैनिक भास्कर/ OBC आयोग राजस्थान

28/07/2026

Address

Raipur
326036

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Harish Gurjar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share