Sandeep Shukla

Sandeep Shukla लाग लपेट नहीं सीधी और सच्ची खबरें
Senior Correspondent IBC24 News

22/02/2026

रायपुर से बुरी खबर,DPS के पास धान से भरा ट्रक कार पर पलटा, तिल्दा निवासी तीनों सवार
राजकुमार शर्मा, पुष्पा शर्मा और एक अन्य की मौत Car accident इन raipur three killed

18/02/2026

जहां करप्शन हुआ वहीं घुस कर खुलासा ! CMHO है या करप्शन का ऑफ़िस- (शेयर करें ) जिसे बताया मेटाडोर वो निकली बुलेट और एक्टिवा, इनके नाम लाखों का डीजल बिल। सरकारी पैसा ख़ुद के खाते में ! एक दिन में -10 हज़ार रुपए की कंप्यूटर टाइपिंग। देखें क्या रहे संलिप्त कर्मचारी, कहानी अभी बाकी है..संदीप शुक्ला की रिपोर्ट 📲9303104600

05/02/2026

जान पर खेल कर नेता जी का स्वागत। शराब घोटाले में जमानत पर छूटे कवासी लखमा का ज़ोरदार स्वागत हुआ। समर्थक इस होड़ में तेज रफ़्तार गाड़ियों में हाईवे में खतरनाक स्थिति में लटकते दिखे। चूक से जान भी जा सकती थी

02/02/2026

अभी तो दो की मौत हुई है। सुनवाई नहीं हुई तो हमारी भी लाश निकलेगी। दहाड़ी महिलाएं ! सिर्फ 65 रुपए रोजी में काम करके दिखायें कोई। छोटे बच्चे भी जमीन पर सो रहे हैं। पानी बाथरूम खाना हर चीज का संकट। सरकार से कोई झांकने तक नहीं आय है। देखें किस हाल में भी बना हुआ हैं हजारों महिलाओं का जज्बा। संदीप शुक्ला की रिपोर्ट 📲9303104600

02/02/2026

अभी तो दो मौत हुई है।सुनवाई नहीं हुई तो हमारी भी लाश निकलेगी - दहाड़ी महिलाएं । सिर्फ 65 रुपए रोजी में काम करके दिखायें कोई। छोटे बच्चे भी जमीन पर सो रहे हैं। ये जंबूरी के टेंट। नहीं झोपड़ियां हैं देखें किस हाल में भी बना हुआ हैं हजारों महिलाओं का जज्बा। संदीप शुक्ला की रिपोर्ट 📲9303104600

01/02/2026

छतीसगढ़ के हजारों युवा व्यापम की लापरवाही के कारण नहीं दे पाएंगे 10 साल बाद होने वाली महत्वपूर्ण परीक्षा। परीक्षा लेने का एक काम है व्यापम का वो नहीं कर रहे हैं IAS अधिकारी। अभी भी समय है गलती सुधार लें ख़ुद की पीठ थपथपाने वाले अधिकारी। संदीप शुक्ला की रिपोर्ट 📲9303104600

26/01/2026

सूदखोर रोहित तोमर का कब निकलेगा पैदल जुलूस ? लोग आतुर हैं। (शेयर करें) रोहित तोमर अचानक शनिवार को पहुंचा पुरानी बस्ती थाना। सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तारी में राहत मिलने के बाद हिम्मत की। रोहित तोमर के पुराने पुलिस जुलूस के वीडियो तेजी से वायरल हैं। लोगों का
डिटेल खबर पर नीचे पढ़ सकते हैं।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर शनिवार को अचानक पुरानी बस्ती थाने पहुंचा। लंबे समय से हुलिया बदलकर फरारी काट रहे रोहित की गिरफ्तारी पर फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा रखी है। इसी अदालती आदेश के परिपालन में वह स्वयं पुलिस के सामने पेश हुआ, जहां पुलिस की एक विशेष टीम उससे गहन पूछताछ की।
सुप्रीम कोर्ट से मिली है अंतरिम राहत
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रोहित सिंह तोमर गिरफ्तारी के डर से काफी समय से अंडरग्राउंड था। इस दौरान उसने पुलिस को चकमा देने के लिए अपना हुलिया भी बदल लिया था। हालांकि, हाल ही में उसे सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तारी पर अंतरिम राहत मिली है। शीर्ष अदालत के निर्देशों का पालन करते हुए वह पुरानी बस्ती थाना पहुंचा। फिलहाल कानूनी अड़चनों के कारण पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकती, लेकिन उसके बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
आधा दर्जन से अधिक संगीन मामले हैं दर्ज
रोहित तोमर का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है। शहर के तेलीबांधा और पुरानी बस्ती समेत विभिन्न थानों में उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इन मामलों में मारपीट, जान से मारने की धमकी देना, अवैध वसूली और अन्य संगीन धाराएं शामिल हैं। पुलिस अब फरारी के दौरान उसकी गतिविधियों और उसके मददगारों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

चर्चा में रहा था बड़े भाई का 'जुलूस'
उल्लेखनीय है कि रोहित तोमर का बड़ा भाई रूबी उर्फ वीरेंद्र सिंह भी शहर का जाना-माना अपराधी है। कुछ समय पहले पुलिस ने रूबी को गिरफ्तार किया था और इलाके में उसका जुलूस निकाला था। पुलिस की वह कार्रवाई पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी थी। भाइयों की इस जोड़ी का शहर के कई इलाकों में आतंक माना जाता है, यही वजह है कि पुलिस अब रोहित पर भी शिकंजा कसने की तैयारी में है।
आगे की कानूनी कार्रवाई
पुरानी बस्ती पुलिस का कहना है कि वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के चलते उसे हिरासत में नहीं लिया गया है। पूछताछ के बाद मामले से जुड़े तथ्यों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रोहित की फरारी के दौरान की गतिविधियों की बारीकी से जांच की जा रही है और आगे की पूरी कार्रवाई न्यायालय के निर्देशों के अधीन होगी।

18/01/2026

साजिश या दुर्घटना- रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में लगी भीषण आग। अनुकंपा, बजट, प्राइवेट स्कूलों की मान्यता समेत शिकायतें दस्तावेज थे । जाँच जारी हैं। महत्वपूर्ण शासकीय दस्तावेज जलकर हुए खाक
इस अग्निकांड में शिक्षा विभाग को सबसे बड़ा नुकसान दस्तावेजों के रूप में हुआ है। आग की चपेट में आने से स्टोर रूम में रखे मध्यान्ह भोजन योजना, अनुकंपा नियुक्ति, स्कूलों की मान्यता और विभिन्न स्कूलों से जुड़ी शिकायतों के महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जलकर राख हो गए। इसके अलावा कई विभागीय जांच और प्रशासनिक कार्यवाहियों से संबंधित फाइलें भी नष्ट हो गई हैं। आशंका जताई जा रही है कि इन दस्तावेजों के जलने से भविष्य में कई मामलों की जांच और विभागीय प्रक्रियाएं बाधित हो सकती हैं।

17/01/2026

आज का वीडियो- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनियों में लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं। पेयजल लाइन नाली में डूबी है। नलों से गटर का पानी आ रहा है। क्या हम मौत का इंतजार कर रहे हैं

31/12/2025

Mp के बदतमीज नेता, 10 बच्चों की मौत पर सवाल इन्हें घंटे का और फोकट का लग रहा है। मौतों की जिम्मेदारी में इनकी चोक हो रही है
( हरकत और तमीज देखिए,ये Mp सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय है। इंदौर के महापौर भी रह चुके हैं।
वह सात बार विधायक निर्वाचित हो चुके हैं।
हरियाणा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भाजपा के चुनाव प्रभारी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है)
Kailash Vijayvargiya BJP Madhya Pradesh

27/12/2025

धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान में घमंड साफ़ झलक रहा है। द् पत्रकारों पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी न सिर्फ़ निंदनीय है, बल्कि एक जिम्मेदार सार्वजनिक व्यक्ति की गरिमा के भी विपरीत है।

हमें मालूम है ये ये और इनके जैसे कथावाचकों को सबसे ज़्यादा बार बड़े बड़े भूमाफिया और अपराधी किस्म के लोगों द्वारा बुलाया गया है। अपनी राजनीति और हिंदूवादी छवि चमकाने के लिए कथावाचकों को बुला कर भयंकर बड़े इवेंट करना इसी
modus operandi का हिस्सा है।

लेकिन धर्म और लाखों लोगों की आस्था की बात है इसलिए हम लोग इस बारे में नहीं बोलते क्योंकि जानता को यह समझ नहीं आता है। पत्रकार भी मजबूरी में ये सब कवर करता है।

सफलता और लोकप्रियता कई बार व्यक्ति हज़म नहीं कर पाता । आगे जाकर वह उसके आचरण में घमंड के रूप में दिखता है। आप लोकप्रिय हैं इसका मतलब यह नहीं की आप कुछ भी बोल लेंगे।

आपके जिस पद पर हैं आपको सोच समझकर बोलना चाहिए। क्योंकि आपको लाखों लोग फालो करते हैं।
आपको अपने इस डायलॉग पर खेद व्यक्त करना चाहिए।
हम लोग अपनी गरिमा और मर्यादा छोड़कर आपके इस डायलॉग पर कुछ अप्तिजनक टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं

अन्त में एक सवाल आपने कहा खुजली
तो बता ही दो ये खुजली का संदर्भ कहाँ की खुजली से है विस्तार से बतायें
आँख में ,पेट में , बगल में , पिछवाड़े में ..कहाँ की खुजली बोलना चाह रहे हैं अपने मुख से वो भी बोल दी

26/12/2025

एक मकान में 100-100 वोटर ? एक पते पर 100-100 लोग! पति पत्नी माँ का नाम भी अलग अलग। लापरवाही या फर्जीवाड़ या वोट चोरी ! बिरगांव के ग़ाजीनगर समेत कई इलाकों में IBC 24 ने पकड़ी बड़ी गड़बड़ी। आगे खुलासे और भी हैं..देखें संदीप शुक्ला की रिपोर्ट 📲 9303104600

Address

Near Aam Bagicha Garden Road Sundar Nagar Mahadev Ghat Road Raipur
Raipur
492001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sandeep Shukla posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Sandeep Shukla:

Share