CG Mati News

CG Mati News छत्तीसगढ़िया मन के आवाज, माटी के हर खबर

25/08/2026

सेल्फी का शौक पड़ा भारी: देवपहरी में फंसे 3 दोस्त

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में देवपहरी पिकनिक स्पॉट पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सोमवार दोपहर घूमने और फोटो खिंचवाने गए तीन दोस्त—धनेश्वर सारथी, घनश्याम महंत और सूरज सारथी—अचानक हसदेव नदी का जलस्तर बढ़ने से बीच नदी के टापू पर फंस गए। भारी बारिश और नदी के रौद्र रूप के बीच तीनों युवकों ने टापू पर बनी छतरी में पूरी रात खौफ के साये में बिताई।

घटना की जानकारी मिलते ही कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में लेमरू थाना पुलिस, SDRF की टीम और स्थानीय ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला। रात के अंधेरे और तेज बहाव के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में बेहद चुनौतियां आईं। आखिर 15 घंटे की कड़ी मशक्कत और तड़के सुबह शुरू हुए दोबारा अभियान के बाद पुलिस और SDRF की टीम ने रस्सी के सहारे तीनों दोस्तों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

25/08/2026

'सांप लाओ, तभी शुरू होगा इलाज'... कोरबा में मरीज के साथ जहरीला कोबरा लेकर अस्पताल पहुंचे रेस्क्यूअर

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सांप के काटने के बाद मरीज को सही इलाज दिलाने के लिए स्नेक कैचर को जिंदा कोबरा सांप ही अस्पताल ले जाना पड़ गया। दरअसल, दादर क्षेत्र के निवासी रामदयाल अपने घर के अंदर झाड़ियों की सफाई कर रहे थे, तभी फर्श के बिल में छिपे एक जहरीले कोबरा ने उन पर हमला कर दिया।

आनन-फानन में मरीज को कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक यह पता नहीं चलेगा कि मरीज को किस प्रजाति के सांप ने काटा है, तब तक सही इलाज शुरू करने में समस्या होगी। डॉक्टरों की इस बात के बाद तत्काल स्नेक रेस्क्यूअर को सूचना दी गई, जिन्होंने कड़ी मशक्कत कर बिल से कोबरा को सुरक्षित बाहर निकाला और उसे सीधे अस्पताल लेकर पहुंचे ताकि डॉक्टरों को दिखाकर मरीज का त्वरित उपचार शुरू कराया जा सके।

24/08/2026

बड़ी खबर: बेमेतरा जिले के सिंघपुर-झाल मार्ग पर सोमवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल की बस (CG 25 A 0218) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे के वक्त बस में 17 से 18 बच्चे सवार थे, जिनमें से कई बच्चों को चोटें आई हैं। चीख-पुकार के बीच स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

23/08/2026

मंत्री केदार कश्यप का काफिला हादसे का शिकार

जगदलपुर-कोंडागांव सीमा पर रविवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। फरसागुड़ा से आ रहे मंत्री केदार कश्यप के काफिले की कार को जूनवानी के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद अनियंत्रित स्कॉर्पियो मंत्री के पीछे चल रहे फॉलो वाहन से जा भिड़ी, जिससे एस्कॉर्ट गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पुलिस जवान घायल हो गए। हादसे में मंत्री केदार कश्यप बाल-बाल बच गए हैं और पूरी तरह सुरक्षित हैं। घायल जवानों को तत्काल कोंडागांव जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।

23/08/2026

नदी में बाइक समेत बहे दो युवक

बिलासपुर। चेतावनी को नजरअंदाज कर उफनती नदी पार करना दो युवकों को भारी पड़ गया। लीलागर नदी के एनीकट पर पानी का तेज बहाव होने के बावजूद पार करने की कोशिश में गुड़ा टंडन और दुर्गेश टंडन बाइक समेत नदी में बह गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन तीन साहसी ग्रामीणों—मोहन लाल केंवट, महेश केंवट और आदित्य केंवट—ने अपनी जान की परवाह किए बिना उफनती नदी में कूदकर दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने तीनों जांबाज युवकों की तत्परता और अदम्य साहस की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।

22/08/2026

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर इलाके से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां iPhone खरीदने की जिद ने एक ही परिवार के तीन लोगों की जान ले ली. 15 वर्षीय कुणाल के पास पहले से iPhone था, लेकिन उसने नया फोन लेने की जिद की. मां ने पैसे नहीं होने की बात कहकर बाद में मोबाइल खरीदने की बात कही, जिस पर वह नाराज होकर पहाड़ी पर चला गया. उसे समझाने पहुंचे माता-पिता के सामने ही कुणाल ने पहाड़ी से छलांग लगा दी. बेटे को बचाने की कोशिश में पिता भी खाई में गिर गए, जबकि यह देखकर मां ने भी छलांग लगा दी. इस हादसे में तीनों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि चार साल पहले परिवार के एक और बेटे की भी मौत हो चुकी थी.

21/08/2026

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। भुवनेश्वरपुर स्थित स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल में पढ़ाई करने आए छात्र क्लासरूम में झाड़ू लगाते नजर आए। हैरान करने वाली बात यह है कि स्कूल में 3-3 चपरासी (प्यून) तैनात हैं, फिर भी सफाई की जिम्मेदारी मासूम बच्चों पर डाल दी गई।

पढ़ाई का नुकसान झेल रहे छात्रों ने खुद झाड़ू लगाते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में अब शिक्षा विभाग के अधिकारी जांच और कार्रवाई का दावा कर रहे हैं।

20/08/2026

रायपुर में ब्लू वाटर में दर्दनाक हादसा: शर्त लगाकर तैरने उतरा युवक डूबा

नकटी गांव के प्रसिद्ध ब्लू वाटर में दोस्तों के साथ घूमने आए 24 वर्षीय युवक की गहरे पानी में डूबने से हड़कंप मच गया। आरंग/माना थाना पुलिस और SDRF की टीम गुरुवार सुबह से पुनः रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है

19/08/2026

भोरमदेव मंदिर में कावड़ियों से धक्का-मुक्की का Video वायरल

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर में नागपंचमी और सावन सोमवार के दुर्लभ संयोग पर जल चढ़ाने पहुंचे कावड़ियों के साथ पुलिसकर्मियों और मंदिर समिति के लोगों द्वारा बदसलूकी और धक्का-मुक्की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। निकास द्वार से प्रवेश रोकने के नाम पर श्रद्धालुओं के साथ की गई इस बेरुखी ने भीड़ नियंत्रण के तमाम दावों की पोल खोल दी है। 17 अगस्त की इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद अब व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

19/08/2026

गजब का हौसला: ऑपरेशन के दौरान प्रसूता ने गाया भरथरी

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। दरअसल, जिला मुख्यालय स्थित उम्मीद हॉस्पिटल में सिजेरियन डिलीवरी के दौरान एक प्रसूता ने गाना गाकर ऑपरेशन थिएटर का माहौल ही बदल दिया।प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती हुई छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध भरथरी गायिका हेमलता पटेल की सिजेरियन डिलीवरी की जा रही थी। ऑपरेशन से पहले उन्हें एनेस्थीसिया दिया गया और डॉक्टर अपनी प्रक्रिया में जुटे हुए थे। इसी दौरान हेमलता पटेल ने ऑपरेशन थिएटर में ही भरथरी गीत गाना शुरू कर दिया। ऑपरेशन के दौरान प्रसूता का इस तरह बेफिक्र होकर गाना गाना वहां मौजूद लोगों के लिए भी खासा दिलचस्प रहा। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि डिलीवरी के बाद जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। फिलहाल, ऑपरेशन थिएटर में प्रसूता द्वारा गाया गया यह गीत लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Address

Shankar Nagar
Raipur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CG Mati News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share